• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    डिफेंडर 34 लाख रुपये सस्ती हुई: अब भारत में ही असेंबल होगी

    अब डिफेंडर की कीमत 99 लाख रुपये से शुरू होती है, जिसमें पहले से ज्यादा स्टैंडर्ड फीचर्स हैं!

    ved
    ved
    published on अक्टूबर 27, 2026 18:45 ist
    info icon
    published onOct 27, 2026 18:45 IST
    last updated onOct 27, 2026 18:45 IST
    19 Views
    • Write a कमेंट

    Defender 110

    लैंड रोवर ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी कार डिफेंडर की भारत में लोकल असेंबली शुरू करने की घोषणा कर दी है। इस कदम का सबसे बड़ा असर इसकी कीमतों पर पड़ा है, जो वेरिएंट के हिसाब से 34 लाख रुपये तक कम हो गई है, जिससे यह भारतीय लग्जरी एसयूवी कार खरीदारों के लिए पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक बन गई है।

    डिफेंडर अब भारत में हो रही है असेंबल

    यह पहली बार है जब डिफेंडर को भारत में असेंबल किया जा रहा है। अब तक इसे भारत में इंपोर्ट किया जाता था। लेकिन अब, इसे जगुआर लैंड रोवर की पुणे स्थित फैक्ट्री में असेंबल किया जाएगा। यह वही प्लांट है जहां पहले से रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट जैसी एसयूवी कार भी असेंबल होती हैं। जगुआर लैंड रोवर ने यह भी साफ किया है कि यह असेंबली लाइन विशेष रूप से भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्थापित की गई है। इस फैसले से न केवल कीमतें कम होंगी, बल्कि ज्यादा यूनिट्स उपलब्ध होने से डिफेंडर का वेटिंग पीरियड भी घटने की उम्मीद है।

    कीमतों में बड़ी गिरावट

    लोकल असेंबली का सीधा फायदा ग्राहकों को कीमतों में कटौती के रूप में मिला है। असेंबल मॉडल पर इंपोर्ट ड्यूटी काफी कम होती है, और कंपनी ने इसका पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुँचाया है। ऐसे समय में जब ज्यादातर कारों की कीमतें बढ़ रही हैं, डिफेंडर की कीमत में 34 लाख रुपये तक की भारी गिरावट एक बड़ी ख़बर है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि लोकल असेंबली फिलहाल सिर्फ डिफेंडर 110 के एक्स-डायनामिक एचएसई वेरिएंट के लिए ही शुरू की गई है।

    वेरिएंट

    नई कीमत

    पुरानी कीमत

    अंतर

    डिफेंडर 110 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल एक्स-डायनामिक एचएसई

    99 लाख रुपये

    1.13 करोड़ रुपये*

    (- 14.50 लाख रुपये)

    डिफेंडर 110 3-लीटर टर्बो-पेट्रोल एक्स-डायनामिक एचएसई

    1.18 करोड़ रुपये

    1.52 करोड़ रुपये^

    (- 34 लाख रुपये)

    डिफेंडर 110 3-लीटर डीजल एक्स-डायनामिक एचएसई

    1.18 करोड़ रुपये

    1.52 करोड़ रुपये^

    (- 34 लाख रुपये)

    *पुरानी कीमत में 17 ऑप्शन (कीमत 6.5 लाख रुपये) शामिल थे, जो अब स्टैंडर्ड हो गए हैं।

    ^पुरानी कीमत में 29 ऑप्शन (कीमत 17 लाख रुपये) शामिल थे, जो अब स्टैंडर्ड हो गए हैं।

    कीमत कम होने के साथ-साथ, अब इन वेरिएंट्स में पहले से ज्यादा फीचर्स स्टैंडर्ड मिल रहे हैं, जिससे यह डील और भी बेहतर हो जाती है। डिफेंडर 90, डिफेंडर 130 और हाई-परफॉर्मेंस डिफेंडर ऑक्टा जैसे अन्य मॉडल अभी भी इंपोर्ट करके भारत में बेचे जाएंगे।

    डिफेंडर के बारे में

    लेंड रोवर डिफेंडर आज सबसे मजबूत लग्जरी ब्रांडों में से एक है। इसका रेट्रो-थीम वाला डिजाइन, दमदार ऑफ-रोड क्षमता और लग्जरी का अनूठा संतुलन इसे बाकी एसयूवी कार से अलग करता है। यह भारत के तेजी से बढ़ते फुल-साइज लग्जरी एसयूवी सेगमेंट में काफी लोकप्रिय है। डिफेंडर अपने शानदार फीचर्स के लिए भी जानी जाती है।

    Defender

    • 13.1-इंच पीवी प्रो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

    • 700वाट 15-स्पीकर मेरिडियन सराउंड साउंड सिस्टम

    • अडेप्टिव एयर सस्पेंशन

    • 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और हेड-अप डिस्प्ले

    • मेमोरी फंक्शन के साथ 14-वे पावर्ड, कूल्ड और हीटेड फ्रंट सीटें

    • पैनोरमिक सनरूफ

    • थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल

    • वायरलेस फोन चार्जर और एम्बिएंट लाइटिंग

    Defender

    सेफ्टी के मामले में भी डिफेंडर कोई समझौता नहीं करती। इसे यूरो एनकैप क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें लेवल 2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), कई एयरबैग, ईएससी, 360-डिग्री कैमरा, हिल डिसेंट कंट्रोल (एचडीसी) और आगे-पीछे पार्किंग सेंसर जैसे कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

    पावरट्रेन की बात करें तो डिफेंडर में 5 इंजन ऑप्शन मिलते हैं, सभी 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आते हैं।

    इंजन

    पावर

    टॉर्क

    3-लीटर डीजल (माइल्ड-हाइब्रिड)

    350 पीएस

    700 एनएम

    2-लीटर टर्बो-पेट्रोल (माइल्ड-हाइब्रिड)

    300 पीएस

    400 एनएम

    3-लीटर टर्बो-पेट्रोल (माइल्ड-हाइब्रिड)

    400 पीएस

    550 एनएम

    5-लीटर सुपरचार्ज्ड वी8 पेट्रोल

    426 पीएस / 525 पीएस

    550 एनएम / 625 एनएम

    4.4-लीटर ट्विन-टर्बो वी8 पेट्रोल

    635 पीएस

    750 एनएम

    इसकी ऑफ-रोड क्षमता को टेरेन रिस्पॉन्स सिस्टम, ट्विन-रेंज ट्रांसफर केस, और टॉर्क वेक्टरिंग के साथ इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंशियल जैसे फीचर्स और भी बेहतर बनाते हैं।

    मुकाबला

    लेंड रोवर डिफेंडर का बाजार में कोई सीधा प्रतिद्वंद्वी नहीं है। हालांकि, कीमत और साइज के हिसाब से इसके मुकाबले में कुछ जर्मन लग्जरी एसयूवी कार आती हैं। निचले छोर पर इसका मुकाबला मर्सिडीज-बेंज जीएलई और जीएलएस, बीएमडब्ल्यू एक्स5 और एक्स7, और ऑडी क्यू7 से है। वहीं, हाई-परफॉर्मेंस ऑक्टा वर्जन मर्सिडीज-बेंज जी-क्लास और पोर्श क्यान जीटीएस जैसी कार को टक्कर देता है।

    कारदेखो का क्या है कहना

    लग्जरी एसयूवी सेगमेंट में डिफेंडर एक ऐसा मॉडल है जिसने शान-शौकत से ज्यादा मजबूती और क्षमता को प्राथमिकता देकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यही वजह है कि इसने हर तरह के ग्राहकों के बीच अपनी जगह बना ली है। लगभग 6 साल पहले भारत में लॉन्च होने के बाद से इसकी 9,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाती है। अब, लोकल असेंबली के साथ कम हुई कीमतें, पहले से बेहतर फीचर-पैक्ड वेरिएंट और कम वेटिंग टाइम को देखते हुए यह अनुमान है कि डिफेंडर भारत में ब्रांड के लिए अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज करेगी। उम्मीद है कि भविष्य में लोकल असेंबली का विस्तार डिफेंडर के और भी वेरिएंट्स तक किया जाएगा, जिससे यह और भी ज्यादा ग्राहकों की पहुंच में आ सकेगी।

    डिफेंडर की नई कीमतों पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट्स में बताएं।

    was this article helpful ?

    ved
    Ved Kulkarni is a Correspondent with CarDekho Group, and an automotive journalist with over 5 years of experience under his belt covering cars, motorcycles, mobility solutions and everything in between. A Product Design graduate, he specialises in analysing market trends, testing cars, creating automotive content and gathering customer insights. His love for vehicles began early, and he has vast hands-on experience with everything from classic cars to imported exotics and even the regular mass market vehicles. His technical expertise, combined with a deep-rooted passion for all things automotive, helps give buyers holistic and knowledgeable advice. और देखें

    लैंड रोवर डिफेंडर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है