इस दिवाली घर लाएं यह टॉप 5 सबसे सस्ती सीएनजी कारें, देखिए पूरी लिस्ट
इस सूची में शामिल सभी कारों में फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट दी गई है, सिवाय एक कार के जिसमें रेट्रोफिट का विकल्प मिलता है।
- Write a कमेंट

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच कार चलाने में आना वाला खर्चा एक बड़ा चिंता का विषय बन गया है। यही वजह है कि सीएनजी कारें अब सिर्फ कैब या फ्लीट ऑपरेटर्स की ही पसंद नहीं रहीं है, बल्कि आम कार खरीदार भी इन्हें अपनी पर्सनल कार के तौर पर तेजी से अपना रहे हैं। सीएनजी कारों की ना केवल रनिंग कॉस्ट कम होती है, बल्कि पेट्रोल कारों की तुलना में यह पर्यावरण के लिए भी अनुकूल होती हैं। उदाहरण के तौर पर नई महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ सीएनजी लगभग टर्बो-पेट्रोल जैसी परफॉरमेंस देने का वादा करती है। इसके अलावा टाटा और मारुति की मार्किट में कई ऐसी गाड़ियां भी मौजूद हैं जो बेहतरीन माइलेज के साथ-साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा भी देती हैं।
अगर आप इस दिवाली एक नई कार घर लाने की योजना बना रहे हैं और आपका फोकस कम खर्च में ज्यादा माइलेज पाने पर है, तो फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी कारें आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकती हैं। हमने यहां भारत में उपलब्ध पांच सबसे सस्ती सीएनजी कारों की एक लिस्ट तैयार की है, जो आपके बजट और जरूरतों के हिसाब से एक सही फैसला लेने में मदद करेगी।
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो
वेरिएंट : एलएक्सआई (ओ) और वीएक्सआई (ओ)
सीएनजी वेरिएंट कीमत: 4.64 लाख रुपये से 5.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
फिटमेंट : फैक्ट्री-फिट
मारुति एस-प्रेसो इस लिस्ट की सबसे सस्ती कार है, जो इसे बजट के प्रति जागरूक खरीदारों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाती है। इसका बॉक्सी डिज़ाइन और ऊंचा स्टांस इसे खराब सड़कों पर भी बेहतर बनाता है। अगर आप सीएनजी वाली कार चाहते हैं, तो एस-प्रेसो सबसे सस्ता विकल्प साबित होती है। सीएनजी का ऑप्शन एस-प्रेसो लाइनअप के दो बीच वाले वेरिएंट्स में मिलता है। इसमें 1-लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है जिसके साथ फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट दी गई है। सीएनजी मोड में यह गाड़ी 57 पीएस की पावर और 82 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है।

इन आंकड़ों से साफ है कि इस कार का फोकस परफॉरमेंस पर नहीं, बल्कि रनिंग कॉस्ट को कम से कम रखने पर है। यह गाड़ी 32.73 किलोमीटर/किलोग्राम की सर्टिफाइड रेंज देती है। पेट्रोल मोड में भी यह 25.30 किमी/लीटर तक की अच्छी माइलेज देती है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प नहीं मिलता है और इसमें एक ही सीएनजी टैंक लगा है, जिसकी वजह से बूट स्पेस कम हो जाता है।
चूंकि यह मिड-वेरिएंट पर आधारित है, इसलिए इसमें कई फंक्शनल फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स का अच्छा कॉम्बिनेशन मिलता है। इसका डिजाइन काफी दमदार है और यह एसयूवी की तरह ऊंची दिखती है, इसलिए रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए इसमें किसी चीज की कमी महसूस नहीं होगी।
मारुति सुजुकी ऑल्टो के10
वेरिएंट : एलएक्सआई (ओ) और वीएक्सआई (ओ)
सीएनजी वेरिएंट कीमत : 4.84 लाख रुपये से 5.34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
फिटमेंट : फैक्ट्री किट
मारुति ऑल्टो के10 दशकों से भारत की सबसे पसंदीदा एंट्री-लेवल हैचबैक कार रही है। इसका सीएनजी वर्जन उन खरीदारों के लिए अच्छा विकल्प है जो एक भरोसेमंद, कॉम्पैक्ट और बेहद किफायती कार चाहते हैं। इसकी कीमत एस-प्रेसो से लगभग 20,000 रुपये ज्यादा है। ऑल्टो के10 का डिजाइन पारंपरिक और आकर्षक है, जो इसे पहली बार कार खरीदने वालों और छोटे परिवारों के लिए एक सुरक्षित विकल्प बनाते हैं।
ऑल्टो के10 में वही 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो एस-प्रेसो में मिलता है। सीएनजी मोड में इसका पावर और टॉर्क आउटपुट भी समान (57 पीएस / 82.1 एनएम) है। हालांकि, ऑल्टो के10 का माइलेज थोड़ा बेहतर है, जो सीएनजी के लिए 33.40 किमी/किलोग्राम और पेट्रोल एएमटी के लिए 24.90 किमी/लीटर (एआरएआई सर्टिफाइड) है।

परफॉर्मेंस के मामले में यह शहर में चलाने के लिए काफी फुर्तीली महसूस होती है और इसका छोटा साइज ट्रैफिक में नेविगेट करना और पार्किंग को बेहद आसान बना देता है।
मारुति के ज्यादा महंगे मॉडल्स के विपरीत, इसके सीएनजी वर्ज़न में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन नहीं मिलता है, और ना ही इसमें टाटा की कुछ कारों की तरह डुअल-सिलेंडर लेआउट दिया गया है। अपनी कीमत के हिसाब से, इसमें सभी जरूरी फीचर्स मौजूद हैं। इसमें छह एयरबैग्स के साथ इलेक्ट्रॉनिक एड्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
रेनो क्विड
वेरिएंट : इवॉल्यूशन और क्लाइंबर
सीएनजी वेरिएंट कीमत: 5.23 लाख रुपये से 5.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
फिटमेंट : ऑथॉराइज़्ड डीलर रेट्रोफिट
क्विड रेनो की भारत में बिकने वाली सबसे सस्ती कार है। यह उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो शहर में चलाने के लिए एक छोटी कॉम्पैक्ट कार चाहते हैं, लेकिन साथ ही उसमें एसयूवी जैसा लुक और आरामदायक राइड एक्सपीरिएंस भी पाना चाहते हैं।
इसमें अब सीएनजी किट का विकल्प भी मिलता है, जो इसे शहर के लिए और भी सुविधाजनक ऑप्शन बनाता है। पहले यह विकल्प इसमें उपलब्ध नहीं था, लेकिन अब कुछ ऑथॉराइज़्ड डीलरशिप पर इसे रेट्रोफिट ऑप्शन के तौर पर दिया जा रहा है। रेनो ने क्विड सीएनजी के लिए ऑफिशियल आउटपुट आंकड़े तो नहीं बताए हैं, लेकिन इसमें 1-लीटर, 3-सिलेंडर, नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 69 पीएस की पावर और 92.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। सीएनजी मोड में आप इससे थोड़ा कम आउटपुट मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। इसमें सीएनजी के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन नहीं दिया गया है और ना ही इसमें डुअल-सिलेंडर लेआउट का कोई विकल्प मिलता है।

इस लिस्ट में मौजूद मारुति कारों के मुकाबले रेनो क्विड का एक फायदा यह है कि अब यह केवल दो वेरिएंट्स में आती है, और दोनों में ही सीएनजी का विकल्प मिलता है। अगर आप क्विड सीएनजी के साथ फुली लोडेड पैकेज चाहते हैं, तो आप बिना किसी फीचर से समझौता किए इसे ले सकते हैं। इसमें सभी जरूरी फीचर्स के साथ-साथ टचस्क्रीन और साउंड सिस्टम भी मिलता है।
टाटा टियागो
वेरिएंट : स्मार्ट, प्योर, प्योर प्लस, प्योर प्लस ए और क्रिएटिव
सीएनजी वेरिएंट कीमत : 5.87 लाख रुपये से 8.62 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
फिटमेंट: फैक्ट्री फिट
टियागो भले ही कंपनी की सबसे छोटी कार हो, लेकिन यह इस लिस्ट की बाकी तीन कारों से काफी अलग है। यह ना केवल आपको सीएनजी की कम रनिंग कॉस्ट का फायदा देती है, बल्कि इसमें आपको बूट स्पेस या अन्य फीचर्स के मामले में कोई समझौता भी नहीं करना पड़ता। इसमें 1.2 लीटर 3-सिलेंडर, नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इस लिस्ट की इकलौती ऐसी कार है, जिसमें सीएनजी के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक एएमटी ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलता है। सीएनजी मोड में यह कार 75.5 पीएस की पावर और 96.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है।

यह इस लिस्ट की इकलौती ऐसी कार है जिसमें डुअल-सिलेंडर टैंक सेटअप दिया गया है, जिससे बूट में इतना स्पेस बच जाता है कि आप वहां केबिन-साइज ट्रॉली बैग और लैपटॉप बैग रख सकें। सीएनजी का ऑप्शन टॉप वेरिएंट क्रिएटिव प्लस को छोड़कर टियागो लाइनअप के लगभग सभी वेरिएंट्स के साथ मिलता है।
टाटा टियागो की बाइंग गाइड यहां देखें जिससे आपको कार के सभी वेरिएंट्स, फीचर्स, ऑन-रोड कीमतों और ईएमआई की पूरी जानकारी मिल जाएगी।
मारुति सुजुकी वैगन आर
वेरिएंट : एलएक्सआई और वीएक्सआई
सीएनजी वेरिएंट कीमत: 5.94 लाख रुपये 6.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
फिटमेंट : फैक्ट्री फिट
वैगन आर इस दिवाली खरीदी जाने वाली सबसे किफायती टॉप 5 सीएनजी कारों की लिस्ट में आखिरी कार है।
सीएनजी का ऑप्शन वैगन आर के दो एंट्री-लेवल वेरिएंट्स में मिलता है। इसमें वही 1-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो एस-प्रेसो और ऑल्टो के10 में भी लगा है। सीएनजी मोड में इसका आउटपुट 57 पीएस और 82.1 एनएम है, जबकि इसकी माइलेज 33.47 किलोमीटर/किलोग्राम है। यह केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है।

मारुति सुजुकी वैगन आर सीएनजी भले ही इस लिस्ट की सबसे ज़्यादा फीचर्स वाली या सबसे प्रीमियम सीएनजी कार ना हो, लेकिन यह निश्चित रूप से इन सभी में सबसे ज़्यादा स्पेस वाली कार है।
कारदेखो का क्या है कहना
भारत में बजट-फ्रेंडली सीएनजी गाड़ियां ज्यादा आरामदायक होने की बजाए केवल काम चलाने लायक लगती हैं। टाटा टियागो के टॉप वेरिएंट्स लिस्ट में सबसे महंगे हैं। फ्यूल की बढ़ती कीमतों और त्योहारों के दौरान लगने वाले भारी ट्रैफिक को देखते हुए, सीएनजी गाड़ी को चलाना ना सिर्फ आपकी जेब पर हल्का पड़ेगा, बल्कि पर्यावरण के लिए ईको-फ्रेंडली भी होगा।
अगर हमें इस लिस्ट में से कोई एक कार चुननी हो, तो हम टाटा टियागो को लेने की सलाह देंगे। इसमें डुअल-सिलेंडर लेआउट है जिससे जगह के साथ समझौता कम करना पड़ता है, और इसके टॉप वेरिएंट्स में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा भी मिलती है। अगर आप कम से कम बजट में ज़्यादा से ज़्यादा स्पेस चाहते हैं, तो वैगन आर चुनें। इसके अलावा, शहर में रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए मारुति एस-प्रेसो, ऑल्टो के10 और रेनो क्विड भी अच्छे विकल्प हैं।
अपने शहर में इन गाड़ियों के लेटेस्ट ऑफर और ऑन-रोड कीमत जानने के लिए, इनके मॉडल पेज जरूर देखें!














