• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पिछले सप्ताह क्या रहा ऑटो सेक्टर में खास,जानिए यहां

    साल 2021 के आखिरी सप्ताह में कई अपकमिंग मॉडल्स के स्पाय शॉट्स जिनमें टोयोटा हाइलक्स और मारुति बलेनो फेसलिफ्ट मॉडल शामिल है।  

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 03, 2022 16:51 ist
    info icon
    published onJan 03, 2022 16:51 IST
    last updated onJan 03, 2022 16:51 IST
    984 Views
    • Write a कमेंट

    साल 2021 के आखिरी सप्ताह में कई अपकमिंग मॉडल्स के स्पाय शॉट्स जिनमें टोयोटा हाइलक्स और मारुति बलेनो फेसलिफ्ट मॉडल शामिल है। इसी समय भारत सरकार ने भी देश में चिप मैन्युफैक्चरिंग के लिए सब्सिडी देने का ऐलान किया। और क्या कुछ रहा ऑटो सेक्टर में खास ये आप जानेंगे आगे:

    फिर टेस्टिंग के दौरान नजर आई 2022 किआ सेल्टोस: ऑफिशियल तौर पर इस कार से पर्दा उठाया जाना अभी बाकी है। मगर ​किआ सेल्टोस एक बार फिर से टेस्टिंग के दौरान नजर आई है जिससे इसके डिजाइन से जुड़ी कुछ डीटेल्स सामने आई है। इस कार को 2022 की दूसरी छमाही तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है और इसमें मैकेनिकल पार्ट पर बदलाव होने की संभावना बेहद कम है। 

    टोयोटा हाइलक्स को डीलरशिप पर किया गया स्पॉट: लाइफस्टाइल पिकअप सेगमेंट में टोयोटा हाइलक्स पिकअप के साथ एंट्री लेने जा रही है। नागालैंड में टोयोटा हाइलक्स पिकअप ट्रक व्हाइट कलर में स्पॉट किया गया है। इसे जनवरी 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। 

    टीवीसी शूट के दौरान स्पॉट की गई 2022 बलेनो: 2022 में मारुति की ओर से काफी सारी नई कारें लॉन्च की जाएंगी। इनमें से एके बलेनो का फेसलिफ्ट मॉडल भी शामिल है। एक टीवीसी शूट के दौरान बिना कवर के बलेनो फेसलिफ्ट को देखा गया है जिससे इसकी डिजाइन डीटेल्स के बारे में थोड़ा बहुत आइडिया लग रहा है। 

    चिप मैन्युफैक्चरिंग पर सब्सिडी देने का भारत सरकार के बनाया प्लान: इंडियन ऑटो इंडस्ट्री इस समय सेमी कंडक्टर चिप्स की किल्लत से जूझ रही है। इस सकंट को कहीं हद तक कम करने के लिए भारत सरकार ने सेमी कंडक्टर चिप्स के प्रोडक्शन पर सब्सिडी देने का ऐलान किया है। 

    जल्द आएंगी फ्लेक्स फ्यूल इंजन वाली कारें: नि​तिन गडकरी ने देश के कार मैन्युफैक्चरर्स से फ्लेक्स फ्यूल और फ्लेक्स फ्यूल हाइब्रिड इंजन वाली कारें तैयार करने को कहा है। भारत में कब तक आएंगे फ्लेक्स फ्यूल व्हीकल्स दिए गए लिंक पर क्लिक कर जानिए टाइमलाइन।

    2022 Audi Q7

    2022 ऑडी क्यू7 की डीटेल्स आईं बाहर: ऑडी भारत में क्यू7 का फेसलिफ्ट मॉडल जनवरी 2022 में लॉन्च करेगी। अब तक हमें सिर्फ इस कार में दिए जाने वाले पावरट्रेंस और फीचर्स में होने जा रहे बदलाव के बारें जानकारी थी। मगर क्यू7 फेसलिफ्ट के वेरिएंट वाइज फीचर्स और कलर ऑप्शंस दिए गए लिंक पर क्लिक कर देखें। 

    किआ केरेंस की बुकिंग हुई शुरू: जनवरी 2022 में किआ केरेंस एमपीवी को लॉन्च किया जाएगा। इसके लुक्स से तो पर्दा उठ ही चुका है और साथ ही इसमें दिए जाने वाले इंजन ऑप्शंस और फीचर्स के बारे में भी काफी हद तक आइडिया लग चुका है। जो लोग किआ केरेंस को बुक कराना चाहते हैं उनकी जानकारी के लिए बता दें कि 14 जनवरी से किआ केरेंस की बुकिंग शुरू की जाएगी। 

    2022 Skoda Kodiaq
    2022 स्कोडा कोडियाक की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने: स्कोडा ने कंफर्म किया है कि 14 जनवरी के दिन कोडियाक के 2022 मॉडल को लॉन्च किया जाएगा। इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए ये स्टोरी पढ़ें

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया केरेंस पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है