• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में नई स्कोडा कोडिएक 14 जनवरी को होगी लॉन्च

    फेसलिफ्टेड कोडिएक डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई है।   इसमें दूसरी फोक्सवैगन कारों की तरह ही 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 190 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा।    इंजन के साथ इसमें 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स और ऑल-व्हील-ड्राइव ड्राइवट्रेन स्टैंडर्ड मिलेगी।  पुराने मॉडल के मुकाबले इसमें नए बदलावों के तौर पर नया बंपर, लाइट, ग्रिल, अलॉय व्हील और स्टीयरिंग व्हील देखने को मिलेगी।  इसकी नई फीचर लिस्ट में अपडेटेड साउंड सिस्टम, 10-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और वेन्टीलेटेड सीटें शामिल हैं।   भारत में इस गाड़ी की प्राइस 35 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के आसपास रखी जा सकती है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 29, 2021 15:43 ist
    info icon
    published onDec 29, 2021 15:43 IST
    last updated onDec 29, 2021 15:43 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट
    • फेसलिफ्टेड कोडिएक डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई है।  

    • इसमें दूसरी फोक्सवैगन कारों की तरह ही 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 190 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा।   

    • इंजन के साथ इसमें 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स और ऑल-व्हील-ड्राइव ड्राइवट्रेन स्टैंडर्ड मिलेगी। 

    • पुराने मॉडल के मुकाबले इसमें नए बदलावों के तौर पर नया बंपर, लाइट, ग्रिल, अलॉय व्हील और स्टीयरिंग व्हील देखने को मिलेगी। 

    • इसकी नई फीचर लिस्ट में अपडेटेड साउंड सिस्टम, 10-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और वेन्टीलेटेड सीटें शामिल हैं।  

    • भारत में इस गाड़ी की प्राइस 35 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के आसपास रखी जा सकती है। 

    फेसलिफ्टेड स्कोडा कोडिएक की लॉन्च डेट सामने आ गई है। भारत में इस बड़ी एसयूवी कार को 14 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस गाड़ी की बुकिंग भी चुनिंदा डीलरशिप पर शुरू हो गई है।  

    स्कोडा कोडिएक की डिज़ाइन में ज्यादा कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह गाड़ी अब भी पेट्रोल इंजन के साथ ही उपलब्ध होगी। वहीं, इसके प्री-फेसलिफ्ट मॉडल मे डीजल इंजन का ऑप्शन दिया गया था। इसमें फोक्सवैगन ग्रुप की कारों वाली 2.0-लीटर टीएसआई मोटर दी जाएगी जो 190 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगी।  पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इसमें इंजन के साथ 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स दिया जाएगा जो चारों पहियों (ऑल-व्हील-ड्राइव स्टैंडर्ड) तक पावर पहुंचाएगा।  

    इसके एक्सटीरियर पर सबसे बड़ा बदलाव बंपर, लाइट, ग्रिल और अलॉय व्हील का देखने को मिलेगा, वहीं इंटीरियर पर इसमें हाइलाइट फीचर के तौर पर स्कोडा कारों वाला नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलेगा। अनुमान है कि स्कोडा इसमें अपडेटेड अपहोल्स्ट्री के साथ नए कलर ऑप्शंस भी दे सकती है।   

    प्री-फेसलिफ्ट मॉडल के मुकाबले स्कोडा कोडिएक कार के फेसलिफ्टेड वर्जन में 12-स्पीकर साउंड सिस्टम और 10-कलर एम्बिएंट लाइटिंग देगी। इसके अलावा इस अपकमिंग कार में पैनोरमिक सनरूफ, 8-इंच टचस्क्रीन, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर्स, मल्टीपल एयरबैग्स, ट्रेक्शन कंट्रोल, ईएसपी और हिल असिस्ट जैसे फीचर्स मिलने जारी रहेंगे।  

    अनुमान है कि फेसलिफ्टेड स्कोडा कोडिएक की प्राइस 35 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इस प्राइस पर इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और एमजी ग्लॉस्टर से होगा। 

    यह भी पढ़ें :  क्या होंडा के लिए इंडियन एसयूवी सेगमेंट पर फोकस करने का ये सबसे अच्छा समय है?

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कोडिएक 2022-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है