• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    गडकरी ने एक बार फिर से भारत में ऑटोमैन्युफैक्चरर्स को फ्लेक्स फ्यूल व्हीकल्स तैयार करने के लिए कहा

    ग्रीन हाउस गैसों को लेकर बढ़ रही चिंता के बीच केंद्रीय मंत्री का ये बयान आया है।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 29, 2021 10:18 ist
    info icon
    published onDec 29, 2021 10:18 IST
    last updated onDec 29, 2021 10:18 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कारमेकर्स से भारत में फ्लेक्स-फ्यूल और फ्लेक्स-फ्यूल हाइब्रिड व्हीकल्स का प्रोडक्शन शुरू करने का आह्वान किया है, और उन्हें ये काम 6 महीने के भीतर शुरू कर देने तक का समय भी दिया है। 

    ग्रीन हाउस गैसों को लेकर बढ़ रही चिंता के बीच केंद्रीय मंत्री का ये बयान आया है और भारत ने भी 2030 तक कार्बन उत्सर्जन को 1 बिलियन टन कम करने का लक्षय रखा है। 

    सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री का कहना है कि ऐसे वाहन 100 प्रतिशत पेट्रोल या 100 प्रतिशत बायो-एथेनॉल और उनके मिश्रणों पर चल सकते हैं, और फ्लेक्स फ्यूल हाइब्रिड भी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी का उपयोग कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: भारत में 2022 में इन कारों की लॉन्चिंग रहेगी खास,डालिए इनपर एक नजर

    बता दें कि फ्लेक्स फ्यूल पेट्रोल और इथेनॉल (या मेथनॉल) का ही मिश्रण है और ये पेट्रोल की तुलना में काफी सस्ता पड़ता है। इथेनॉल, जिसे आमतौर पर बायोफ्यूल भी कहा जाता है ये गन्ने से बनी शराब का एक शुद्ध रूप है।

    अभी काफी कारमेकर्स ने इस तकनीक को अपनाने का अपना प्लान शेयर नहीं किया है मगर,मारुति ने इतना जरूर कहा है कि उनके लाइनअप में ऐसे व्हीकल्स जरूर शामिल होंगे। गडकरी का कहना है कि फ्लेक्स फ्यूल आने के बाद व्हीकल्स की प्राइस ज्यादा नहीं बढ़ेगी। वहीं कंपनियां इस तकनीक को कितने प्रभावी रूप से अपनाएगी इसका भी कोई रोडमैप तैयार नहीं किया गया है। 

    यह भी पढ़ें: चिप मैन्युफैक्चरिंग के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देगी भारत सरकार

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    2 कमेंट्स
    1
    M
    mubin shaikh
    Dec 29, 2021, 1:30:28 PM

    Is it going to increase prices of flex for aam admi?

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      aderu sundara ramaiah
      Dec 29, 2021, 11:45:04 AM

      We are very proud of to make green zone and not to increase vehicle price.

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है