• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा डीजल कार वेटिंग पीरियड: अक्टूबर में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, हाइलक्स और फॉर्च्यूनर के लिए 4 महीने तक का करना पड़ रहा है इंतजार

    इस महीने टोयोटा की दूसरी डीजल गाड़ी के मुकाबले फॉर्च्यूनर कार सबसे जल्दी डिलीवरी के लिए उपलब्ध है

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 17, 2024 16:06 ist
    info icon
    published onOct 17, 2024 16:05 IST
    last updated onOct 17, 2024 16:06 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    Toyota diesel cars waiting period in October 2024

    भारत में इस समय कुछ ही कार कंपनी डीजल गाड़ी बेचती है, जिनमें एक टोयोटा भी है। टोयोटा के डीजल कार लाइनअप में इनोवा क्रिस्टा और फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ी मौजूद है। अगर आप अक्टूबर में टोयोटा डीजल कार लेने की सोच रहे हैं तो यहां देखिए आपको इन्हें घर लाने के लिए कितना इंतजार करना पड़ेगा:

    मॉडल

    औसत वेटिंग पीरियड

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा

    3-4 महीने

    टोयोटा हाइलक्स

    2-3 महीने

    टोयोटा फॉर्च्यूनर

    1-2 महीने

    यह भी पढ़ें: टोयोटा हाइब्रिड कार वेटिंग पीरियड: जानिए अक्टूबर में टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस, कैमरी, हाइराइडर और वेलफायर के हाइब्रिड वर्जन के लिए कितना करना पड़ रहा है इंतजार

    Toyota Hilux

    टोयोटा फॉर्च्यूनर कार पर सबसे कम 2 महीने तक का इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बाद हाइलक्स पिकअप पर अधिकतम 3 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। टोयोटा इनोवा क्रिस्टा सबसे पॉपुलर कार है जिस पर सबसे ज्यादा 4 महीने का वेटिंग पीरियड है।

    नोट: आपके राज्य, शहर, डीलरशिप और चुने गए वेरिएंट के हिसाब से वेटिंग पीरियड कम-ज्यादा हो सकता है। ऐसे में कृपया ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी टोयोटा शोरूम पर संपर्क करें।

    इंजन और गियरबॉक्स

    इनोवा क्रिस्टा

    इंजन

    2.4-लीटर डीजल इंजन

    पावर

    150 पीएस

    टॉर्क

    343 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी

    अभी इनोवा क्रिस्टा डीजल के साथ केवल मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

    फॉर्च्यूनर/हाइलक्स

    Toyota Fortuner Legender

    इंजन

    2.8-लीटर डीजल इंजन

    पावर

    204 पीएस

    टॉर्क

    420 एनएम, 500 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    फॉर्च्यूनर डीजल रियर-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप दोनों अवतार में उपलब्ध है। टोयोटा ने फॉर्च्यूनर लेजेंडर को भी रियर-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप में पेश किया है। हालांकि हाइलक्स केवल 4-व्हील-ड्राइव में उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें: 2024 जीप मेरिडियन की नई जानकारी लीक हुई: दो नए बेस मॉडल मिलेंगे, जल्द लॉन्च होगी

    प्राइस और कंपेरिजन

    Toyota Innova Crysta

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की कीमत 19.99 लाख रुपये से 26.55 लाख रुपये के बीच है, जबकि टोयोटा फॉर्च्यूनर कार प्राइस 35.93 लाख रुपये से 51.44 लाख रुपये के बीच है। वहीं हाइलक्स की कीमत 30.40 लाख रुपये से 37.90 लाख रुपये के बीच है।

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को मारुति अर्टिगा और किआ कैरेंस से प्रीमियम विकल्प के तौर पर चुना जा सकता है। वहीं फॉर्च्यूनर गाड़ी की टक्कर एमजी ग्लोस्टर, स्कोडा कोडिएक, और जीप मेरिडियन से है। टोयोटा हाइलक्स को इसुजु वी-क्रॉस के ऊपर पोजिशन किया है, इसे फॉर्च्यूनर और एमजी ग्लोस्टर एसयूवी के पिकअप वर्जन के विकल्प में भी चुना जा सकता है

    यह भी देखें: टोयोटा फॉर्च्यूनर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है