• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति अर्टिगा रही मई 2025 की सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी कार, जानिए सेगमेंट की बाकी कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    मई 2025 में टोयोटा इनोवा एमपीवी कार की मंथली सेल्स में वृद्धि दर्ज की गई है 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 18, 2025 11:01 ist
    info icon
    published onJun 18, 2025 11:01 IST
    last updated onJun 18, 2025 11:01 IST
    452 Views
    • Write a कमेंट

    मई 2025 में टोयोटा इनोवा एमपीवी कार की मंथली सेल्स में वृद्धि दर्ज की गई है 

    भारत में एमपीवी सेगमेंट की सेल्स मई 2025 में स्थिर रही। मारुति अर्टिगा सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, जबकि टोयोटा इनोवा और मारुति इन्विक्टो की मंथली सेल्स में वृद्धि दर्ज की गई। यहां देखें एमपीवी सेगमेंट में कौनसी कार को मिले कितने बिक्री के आंकड़े :- 

    मॉडल  

    मई 2025 

    अप्रैल 2024 

    मई 2024

    मासिक ग्रोथ/गिरावट 

    सालाना ग्रोथ/गिरावट 

    मारुति अर्टिगा 

    16140

    15780

    13893

    2%

    16%

    टोयोटा इनोवा (हाईक्रॉस + क्रिस्टा) 

    8882

    7699

    8548

    15%

    4%

    किआ कैरेंस 

    4524

    5259

    5316

    (-14%)

    (-15%)

    मारुति एक्सएल6 

    3507

    4140

    3241

    (-15%)

    8%

    मारुति इन्विक्टो  

    223

    201

    193

    11%

    16%

    कुल 

    33,276

    33,079

    31,191

    1%

    6%

    Maruti Ertiga

    • मारुति अर्टिगा इकलौती एमपीवी कार है जिसकी 10,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकीं। मई 2025 में अर्टिगा कार की 16,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकीं। अप्रैल 2025 के मुकाबले मई 2025 में इसकी सेल्स में 2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। 

    Toyota Innova Hycross

    Kia Carens Clavis front look

    • मई 2025 में किआ कैरेंस की सेल्स कम रही क्योंकि ज्यादा प्रीमियम किआ कैरेंस क्लोविस को पिछले महीने लॉन्च किया गया था। किआ कैरेंस की मंथली और सालाना सेल्स में क्रमशः 14 और 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 

    Maruti XL6 Side

    • पिछले महीने मारुति एक्सएल6 की करीब 3,500 यूनिट्स बिकीं। अप्रैल 2025 के मुकाबले इसकी मंथली सेल्स में 15 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि मई 2024 के मुकाबले इसकी सेल्स 8 प्रतिशत बढ़ी है। 

    Maruti Invicto Front

    • मई 2025 में मारुति अपनी इन्विक्टो कार की केवल 223 यूनिट्स बेचने में सक्षम रही, जबकि अप्रैल 2025 में कंपनी ने इस गाड़ी की 201 यूनिट्स बेचीं थी। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है