• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सुजुकी इनविक्टो

    4.4103 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 24.97 - 28.61 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    जुलाई ऑफर देखें
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    मारुति सुजुकी इनविक्टो के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन1987 सीसी
    पावर150.19 बीएचपी
    टॉर्क188 एनएम
    सीटिंग कैपेसिटी7, 8
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिक
    फ्यूलपेट्रोल

    मारुति सुजुकी इनविक्टो प्राइस

    मारुति सुजुकी इनविक्टो की कीमत 24.97 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 28.61 लाख रुपये है। इनविक्टो 3 वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें इनविक्टो जेटा प्लस 7 सीटर बेस मॉडल है और मारुति सुजुकी इनविक्टो अल्फा प्लस 7 सीटर टॉप मॉडल है।

    और देखें
    टॉप सेलिंग
    इनविक्टो अल्फा प्लस 7 सीटर(टॉप मॉडल)1987 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 23.24 किमी/लीटर2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड
    28.61 लाख*
    इनविक्टो जेटा प्लस 7 सीटर(बेस मॉडल)1987 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 23.24 किमी/लीटर2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड24.97 लाख*
    इनविक्टो जेटा प्लस 8 सीटर1987 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 23.24 किमी/लीटर2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड25.27 लाख*

    मारुति सुजुकी इनविक्टो रिव्यू

    कारदेखो एक्सपर्ट
    मारुति इन्विक्टो एक स्पेशियस और प्रीमियम एमपीवी है जो अपने कंफर्ट और फीचर के दम पर आपकी फैमिली के हर मेंबर को खुश रख सकती है।

    ओवरव्यू

    Maruti Invicto

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस के बजाए मारुति इनविक्टो को चुनने का कोई नया कारण नहीं है। यह टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस का ही रिबैज्ड वर्जन है, जिसकी लंबाई और फीचर भी इसी के जैसे हैं। यहां यह चीज मायने रखती है कि आपको इनमें से कौनसा नाम पसंद आया, किसके लुक्स ज्यादा अच्छे लगे, और कौनसी कार की डिलीवरी आपको जल्दी मिल सकती है।

    नई मारुति इनविक्टो में क्या कुछ मिलता है खास, ये आप जानेंगे आगे:

    और देखें

    एक्सटीरियर

    Maruti Invicto

    मारुति सुजुकी इनविक्टो में एसयूवी और एमपीवी जैसी डिजाइन का मिक्सचर बराबर नजर आता है। इसका बोनट ऊंचा है और इसमें चौड़ी ग्रिल दी गई है, वहीं हाई सेट की गई हेडलाइट्स से इसके सामने का लुक काफी दमदार नजर आता है। इसके फुल एलईडी हेडलैंप्स में नेक्सा के सिग्नेचर ट्रिपल डॉट डेटाइम रनिंग लैंप सेटअप दिए गए हैं। हाईक्रॉस के कंपेरिजन में इसके बंपर को अलग तरह से डिजाइन किया गया है।

    Maruti Invicto side

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां से ये आपको काफी अच्छी और बड़ी सी लगेगी। ये इसी प्राइस पॉइन्ट पर आने वाली एसयूवी कारों के मुकाबले भीड़ से काफी अलग नजर आती है। हालांकि इसके व्हील का साइज देखकर आप थोड़े अचंभित हो सकते हैं। इसमें 17 इंच के व्हील्स दिए गए हैं, जबकि इनोवा हाईक्रॉस में 18 इंच के व्हील मिलते हैं। इसमें डोर हैंडल्स और विंडो के नीचे क्रोम का काफी अच्छे से इस्तेमाल किया गया है।

    Maruti Invicto rear

    अपराइट एंगल होने से इनविक्टो पीछे से बिल्कुल एमपीवी कार जैसी लगती है। इसके टेललैंप्स को अलग तरह का लाइटिंग पैटर्न दिया गया है, मगर इनोवा के मुकाबले इनका डिजाइन बदला नहीं गया है।

    इनविक्टो में 4 कलर: ब्लू, व्हाइट, सिल्वर और ग्रे की चॉइस दी गई है।

    दोनों कारों के डिजाइन में अगर फर्क होता तो ये चीज और भी ज्यादा पसंद की जाती, जैसा कि ग्रैंड विटारा और हाइराइडर में भी देखा गया है। 

    और देखें

    इंटीरियर

    अच्छा खासा स्पेस दिया गया है इसमें 

    Maruti Invicto cabin

    इनविक्टो के दरवाजे काफी अच्छे से खुलते हैं। इस कार में बैठना और उससे बाहर निकलना काफी आसान है, और इसके केबिन में अलग-अलग तरह की कलर स्कीम भी दी गई है। हालांकि इसके अलावा अंदर आपको और कोई बदलाव नजर नहीं आएगा। मारुति सुजुकी ने इसमें ग्रैंड हाइब्रिड वेरिएंट्स की तरह रोज़ गोल्ड एसेंट्स के साथ ऑल ब्लैक केबिन थीम दी है। ये दिखने में तो काफी क्लासी लगता है, मगर मारुति सुजुकी को डैशबोर्ड और डोर पैनल्स पर लैदरेट रैप के लिए कॉन्ट्रास्ट कलर देना चाहिए था। इसमें ब्लैक सॉफ्ट टच मैटेरियल्स के चारों ओर ब्लैक प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है और आप जब इनको छूएंगे तो आपको अलग तरह के मैटेरियल और टेक्सचर का अनुभव होगा।

    Maruti Invicto dashboard

    इंसर्ट्स को छोड़कर इसके प्लास्टिक की क्वालिटी और फि​ट और फिनिशिंग को देखकर आपको थोड़ी और ज्यादा उम्मीद रहेगी। डैशबोर्ड पर इस्तेमाल किया गया प्लास्टिक कुछ हार्ड महसूस होता है, मगर ये ड्यूरेबल है जो कि सालों साल टिका रहेगा। हमें इसके इंटीरियर ट्रिम में कुछ गैप्स भी नजर आए और 30 लाख रुपये की कार में ऐसी चीज की उम्मीद कोई नहीं करना चाहेगा।

    Maruti Invicto front seats

    यदि आप किसी छोटी कार से इस कार पर अपग्रेड हो रहे हैं तो आपको इसका केबिन फैमिली के हिसाब से काफी प्रैक्टिकल नजर आएगा। आपको इसकी ड्राइविंग पोजिशन भी काफी पसंद आएगी, जहां से आपको बोनट का क्लीयर व्यू मिलता है। इस कार में काफी शानदार ऑल राउंड विजिबिलिटी मिलती है और इससे इनविक्टो ड्राइव करने वाले शख्स में कॉन्फिडेंस बना रहेगा।

    Maruti Invicto middle row seats

    इस कार की सबसे बड़ी खूबी इसमें मिलने वाला स्पेस है। इसकी हर एक रो पर 6 फुट तक का लंबा इंसान आराम से बैठ सकता है। ये वो एमपीवी नहीं है जिनकी थर्ड रो पर केवल बच्चे ही आराम से बैठ सकते हैं। दरअसल यहां वयस्क पैसेंजर भी आराम से बैठ सकते हैं और लंबे सफर के दौरान उन्हें कोई परेशानी नहीं आएगी। इसमें थर्ड रो पर बैठने के लिए रूफ माउंटेड एसी वेंट्स, कपहोल्डर्स और फोन चार्जर दिए गए हैं। 

    यदि आप कार में पीछे की सीट पर बैठकर सफर करने का ज्यादा आनंद लेते हैं तो आपको इनविक्टो की सेकंड रो सीट ज्यादा पसंद आएगी। इसकी सेकंड रो की सीट पीछे खिसक जाती है, जिसका मतलब ये हुआ कि आप लेग क्रॉस करके आराम वाली मुद्रा में बैठ सकते हैं। इसकी सेकंड रो की सीट के बीच फोल्ड आउट ट्रे भी दी गई है और साथ ही यहां आपको सन ब्लाइंड्स और दो टाइप सी चार्जर जैसे फीचर्स भी मिल जाएंगे। इसमें दी गई फोल्ड आउट ट्रे केबिन एक्सपीरियंस बेहतर करती है। 

    Maruti Invicto third row seats

    इसकी कैप्टन सीट्स भी काफी कंफर्टेबल है जिनपर हेल्दी लोग भी आराम से बैठ सकते हैं। यहां स्लाइड और रिक्लाइन फंक्शन के लिए कोई इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट नहीं दिया गया है और ना ही इनमें काफ सपोर्ट के लिए यहां ओटोमन दिया गया है। ये चीजें लॉन्ग ड्राइव के दौरान कंफर्ट को बढ़ाती है और एक शहर से दूसरे शहर के सफर के दौरान आपको इन चीजों की काफी कमी महसूस होती है। एक और फीचर जिसे आप जरूर मिस करेंगे वो है सेकंड रो के लिए वन टच टंबल। इसकी सीटें केवल ​स्लाइट और रिक्लाइन हो सकती है। इसकी सेकंड रो पर इतना स्पेस मिल जाता है कि आप सेकंड रो पर चल सकते हैं और यहां से सेकंड रो की सीटों को टंबल करके थर्ड रो पर आराम से जाया जा सकता है और वहां से निकला भी जा सकता है।

    फीचर्स की है भरमार

    Maruti Invicto dual-zone climate control
    Maruti Invicto powered tailgate

    मारुति इनविक्टो को दो वेरिएंट्स: जेटा+ और अल्फा+ में पेश किया गया है। इसका टॉप वेरिएंट इनोवा हाईक्रॉस के जेडएक्स पर बेस्ड है। इसका मतलब ये हुआ कि इसमें काफी सारे फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें से कुछ ऐसे भी है जो मारुति सुजुकी की किसी कार में पहली बार दिए गए हैं। इनमें पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट सीट वेंटिलेशन, दूसरी और तीसरी रो में बैठने वालों के लिए एक डेडिकेटेड क्लाइमेट कंट्रोल जोन और एक पावर्ड टेलगेट शामिल है। 

    Maruti Invicto 10-inch touchscreen

    इस एमपीवी कार में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाला 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसकी स्क्रीन का कॉन्ट्रास्ट थोड़ा कम है। वहीं कैमरे की फीड क्वालिटी भी इस कार की कीमत ​को देखते हुए तो औसत ही कही जा सकती है। मारुति सुजुकी ने इसमें 9 स्पीकर वाला जेबीएल साउंड सिस्टम भी नहीं दिया है जबकि ये फीचर हाईक्रॉस में मौजूद है। 

    और देखें

    सुरक्षा

    Maruti Invicto 10-inch touchscreen

    इनविक्टो में 6 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी और ट्रेक्शन कंट्रोल स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके बेस मॉडल में रिवर्स पार्किंग कैमरा दिया गया है, मगर पार्किंग सेंसर का फीचर नहीं दिया गया है। बता दें कि इनविक्टो कार में टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस के जेडएक्स ऑप्शनल वेरिएंट की तरह एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम का फीचर भी नहीं दिया गया है। ग्लोबल एनकैप और दूसरी इंडिपेंडेंट अथॉरिटी की ओर से ना तो इनविक्टो और ना ही हाईक्रॉस का अब तक क्रैश टे​स्ट किया गया है। 

    और देखें

    बूट स्पेस

    Maruti Invicto boot space
    Maruti Invicto boot space with third row folded
    इस कार में 289 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। यहां वीकेंड ट्रिप के लिए डफल बैग्स रखे जा सकते हैं। ज्यादा बूट स्पेस के लिए थर्ड रो की सीटों को फोल्ड किया जा सकता है, जिसके बाद आपको 690 लीटर का बूट स्पेस मिल जाता है। 

    और देखें

    परफॉरमेंस

    Maruti Invicto strong-hybrid powertrain

    इनविक्टो में टोयोटा का 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो एक इलेक्ट्रिक मोटर और छोटी सी बैटरी से पेयर्ड है। ध्यान देने वाली बात ये है कि मारुति ने इस कार में नॉन हाइब्रिड पावरट्रेन नहीं दिया है। ये चीज मारुति के लिए निगेटिव साबित हो सकती है, क्योंकि हाईक्रॉस के नॉन हाइब्रिड वेरिएंट्स और हाइब्रिड वेरिएंट्स के बीच प्राइस गैप काफी ज्यादा है।

    Maruti Invicto EV mode

    इसके हाइब्रिड सेटअप की पर्सेनिलिटी काफी अलग है। ये काफी शांत है और जब आपको अच्छी ड्राइव पर जाने का मन हो तो ये काफी एफिशिएंट नजर आता है। ये ईवी मोड पर स्टार्ट होता है और कम स्पीड पर बैटरी से पावर लेता है। जैसे ही स्पीड बढ़ती जाती है, पेट्रोल इंजन अपना काम करना शुरू कर देता है और आपको जरूरी पावर देता है। थ्रॉटल हटाते ही ब्रेक लगाने पर बैटरी को फिर से एनर्जी मिलने लगती है। बीच बीच में इलेक्ट्रिक मोटर भी अपना काम करती रहती है और आपका काफी पेट्रोल बचता है। 

    Maruti Invicto

    मारुति सुजुकी का कहना है कि इनविक्टो को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 9.5 सेकंड्स लगते हैं और असल में भी ये इस फिगर के पास ही रही थी। 100 से ऊपर की स्पीड पर ड्राइव करने और ओवरटेक करने के लिए इससे जरूरी पावर मिल जाती है। 

    और देखें

    राइड और हैंडलिंग

    Maruti Invicto

    साथ ही इस कार से एक अच्छी ट्यूनिंग वाली राइड का एक्सपीरियंस भी मिल जाता है। स्लो स्पीड पर आपको साइड टू साइड मूवमेंट जरूर महसूस होगा, मगर आप अनकंफर्टेबल नहीं होते हैं। इसका केबिन जल्दी ही ऐसी सिचुएशन के बाद सैटल हो जाता है। इसकी हाई स्पीड स्टेबिलिटी काफी शानदार है और ये चीज सबका कॉनिफडेंस बनाए रखती है। 

    Maruti Invicto

    इसके स्टीयरिंग व्हील का वजन काफी हल्का है और सिटी के ट्रैफिक में इनविक्टो आराम से ड्राइव की जा सकती है। वहीं हाई स्पीड पर भी इसके स्टीयरिंग का वजन काफी बैलेंस्ड महसूस होता है। 

    और देखें

    निष्कर्ष

    Maruti Invicto

    हाईक्रॉस के जेडएक्स वेरिएंट के कंपेरिजन में इनविक्टो के अल्फा+ की कीमत करीब लाख रुपये से कम है। हालांकि इस बचत से आपको कुछ फीचर से समझौता भी करना पड़ेगा, मगर इससे काम चल जाएगा। यदि आपको इनोवा कार ही चाहिए और आपको टोयोटा या इनोवा नाम से कोई फर्क नहीं पड़ता है तो इनविक्टो आपके लिए परफैक्ट साबित होगी।

    और देखें

    मारुति सुजुकी इनविक्टो की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • बड़े साइज और प्रीमियम लाइटिंग एलिमेंट्स से शानदार लगती है इसकी रोड प्रजेंस
    • पूरी तरह से स्पेशियस 7 सीटर कार है ये
    • अच्छी ड्राइवेबिलिटी और इंप्रेसिव माइलेज मिलता है इसके हाइब्रिड पावरट्रेन से
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • काफी छोटे से नजर आते हैं इस बड़ी सी कार में दिए गए 17 इंच के अलॉय व्हील
    • एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम नहीं दिया गया है इसमें जो मिलता है इनोवा हाईक्रॉस में

    मारुति सुजुकी इनविक्टो कंपेरिजन

    मारुति सुजुकी इनविक्टो
    मारुति सुजुकी इनविक्टो
    Rs.24.97 - 28.61 लाख*
    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस
    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस
    Rs.18.70 - 31.84 लाख*
    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा
    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा
    Rs.19.72 - 26.77 लाख*
    टोयोटा फॉर्च्यूनर
    टोयोटा फॉर्च्यूनर
    Rs.34.76 - 50.46 लाख*
    एमजी हेक्टर प्लस
    एमजी हेक्टर प्लस
    Rs.17.49 - 19.69 लाख*
    टाटा हैरियर
    टाटा हैरियर
    Rs.12.89 - 25.85 लाख*
    टाटा सिएरा ईवी
    टाटा सिएरा ईवी
    Rs.18.79 - 26.48 लाख*
    महिंद्रा एक्सईवी 9ई
    महिंद्रा एक्सईवी 9ई
    Rs.21.90 - 31.25 लाख*
    रेटिंग4.4User Review (103)रेटिंग4.4User Review (282)रेटिंग4.5User Review (347)रेटिंग4.5User Review (739)रेटिंग4.3User Review (164)रेटिंग4.6User Review (300)रेटिंग4.8User Review (38)रेटिंग4.8User Review (123)
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअलट्रांसमिशनऑटोमेटिक / मैनुअलट्रांसमिशनऑटोमेटिक / मैनुअलट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिक
    इंजन1987 सीसीइंजन1987 सीसीइंजन2393 सीसीइंजन2694 सीसी - 2755 सीसीइंजन1451 सीसीइंजन1498 सीसी - 1956 सीसीइंजनलागू नहींइंजनलागू नहीं
    फ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपडीजलफ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोलफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक
    पावर150.19 बीएचपीपावर170 - 186.4 बीएचपीपावर147.51 बीएचपीपावर163.6 - 201.15 बीएचपीपावर141.04 बीएचपीपावर167.62 बीएचपीपावर-पावर228 - 282 बीएचपी
    माइलेज23.24 किमी/लीटरमाइलेज16.13 से 23.24 किमी/लीटरमाइलेज9 किमी/लीटरमाइलेज-माइलेज12.34 से 13.79 किमी/लीटरमाइलेज-माइलेज-माइलेज-
    एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग3-7एयरबैग7एयरबैग6एयरबैग6-7एयरबैग6एयरबैग6
    वर्तमान में देख रहे हैंइनविक्टो बनाम इनोवा हाईक्रॉसइनविक्टो बनाम इनोवा क्रिस्टाइनविक्टो बनाम फॉर्च्यूनरइनविक्टो बनाम एमजी हेक्टर प्लसइनविक्टो बनाम हैरियरइनविक्टो बनाम सिएरा ईवीइनविक्टो बनाम एक्सईवी 9ई

    मारुति सुजुकी इनविक्टो न्यूज

    • नई न्यूज़
    • आर्टिकल्स जरूर पढ़ें
    • रोड टेस्ट
    • मारुति इनविक्टो कार को इन एक्सटीरियर और इंटीरियर एक्सेसरीज से बनाएं और भी खास, देखिए पूरी लिस्ट

      भारत में मारुति इनविक्टो एमपीपी को लॉन्च कर दिया गया है। ये प्रीमियम एमपीवी टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस का ही री-बैज्ड वर्जन है और कहीं-कहीं तक ये टोयोटा की ही इस एमपीवी की तरह दिखाई देती है, मगर दोनों में अलग तरह की ग्रिल दी गई है और दोनों के अलॉय व्हील का डिजाइन भी अलग है। मारुति इनविक्टो के साथ कंपनी एसेसरीज की पेशकश भी कर रही है जिससे आप इनविक्टो कार को अपनी पसंद का लुक दे सकते हैं।

      स्तुतिon जुलाई 12, 2023
    • मारुति सुजुकी इनविक्टो रिव्यू
      मारुति सुजुकी इनविक्टो रिव्यू

      यह टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस का ही रिबैज्ड वर्जन है, जिसकी लंबाई और फीचर भी इसी के जैसे हैं।

      अरुणon जुलाई 14, 2023

    मारुति सुजुकी इनविक्टो यूज़र रिव्यू

    4.4/5
    पर बेस्ड103 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (103)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (29)
    • कंफर्ट (39)
    • माइलेज (24)
    • इंजन (23)
    • इंटीरियर (29)
    • स्पेस (15)
    • कीमत (28)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • v
      vinay सिंह on जून 30, 2026
      4.3
      MS Invicto
      Maruti Suzuki Invictus make a lot sense instead of Toyota High Cross, it provides actual value like high Cross with less price, which is totally insane, there is no difference, only front headlights and the logo making it different from high Cross, I never regret about the choice. I made over Toyota.
      और देखें
    • r
      rajesh कुमार on जून 03, 2026
      5
      Premium Efficient Family Cruiser
      The maruti suzuki invicto feels incredibly premium. It offers massive space, a super smooth hybrid drive and top-tier comfort while it lacks a few luxury touches for its price, it excels as an efficient, reliable and effortless family cruiser. Inside you get a massive comfortable cabin loaded with features.
      और देखें
    • m
      mohammed on अप्रैल 12, 2026
      4
      A Car That Every MPV Enthusiast Must Consider
      The maruti suzuki invicto is an Japanese made brilliant mpv that everyone must consider buying, it has amazing features to offer like it has a 2L engine with 10.1 inch screen inside with automatic climate control and rear captain seats which offers excellent comfort and it comes with 6,7 and 8 seater options as well. On the contrary if you're planning to buy a reliable mpv under 35L then the invicto is a perfect choice.
      और देखें
      1
    • r
      rishit agrawal on फरवरी 14, 2026
      4.7
      True Review
      The best car in this price segment and best price and quotation recieved from them I loved this car is amazing a nice family car. Good for long journey so comfortable. My kids loved this they enjoyed in this car Their new fav. Car is the all new nexa invicto Worth buying it and best value for money car.
      और देखें
    • s
      shubham tiwari on जनवरी 21, 2026
      4.7
      Invicto Review
      Invicto ek premium mpv hai jo pahle nazar mai hi apne design look aur road presentation se impress karti h. Ye car un logo ke liye best jinko luxury, space or comfort teeno ek sath chahiye, ye gadi toyota innova hycross par bassed hai interior quality kafi impressive hai cabin andar se bahut spacious hai. 7 log ke liye best hai music system bhi best hai kuki 6 regular speaker hai 10.09 inch ka touch screen hai. Safety features me multiple airbags hai abs traction control aur 360degree camera hai. Overall invicto ek reliable premium aur comfortable mpv car hai jo family aur long distance travel dono ke liye best hai.
      और देखें
    • सभी इनविक्टो रिव्यूज देखें

    मारुति सुजुकी इनविक्टो माइलेज

    मारुति सुजुकी इनविक्टो केवल एक पेट्रोल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। मारुति सुजुकी इनविक्टो का माइलेज 23.24 किमी/लीटर है।

    फ्यूल टाइपट्रांसमिशनएआरएआई माइलेज
    पेट्रोलऑटोमेटिक23.24 किमी/लीटर

    मारुति सुजुकी इनविक्टो वीडियो

    • शॉर्ट्स
    • पूर्ण वीडियो
    • Safety - Maruti Invicto

      Safety - Maruti इनविक्टो

    • Features - Maruti Invicto

      Featur ईएस - Maruti Invicto

    • Highlights - Maruti Invicto

      Highlights - Maruti इनविक्टो

    • Maruti Invicto gets 5 stars in BNCAP.

      BNCAP. में मारुति इनविक्टो gets 5 stars

    • Maruti Invicto Variants Explained: Zeta+ Or Alpha+ CarDekho

      मारुति इनविक्टो Variants Explained: Zeta+ Or Alpha+ CarDekho

    • Honda Elevate vs Rivals: All Specifications Compared

      होंडा एलिवेट vs Rivals: All Specifications Compared

    • Upcoming Cars In India | July 2023 | Kia Seltos Facelift, Maruti Invicto, Hyundai Exter And More!

      Upcoming Cars In India | July 2023 | Kia Seltos Facelift, Maruti Invicto, Hyundai Exter And More!

    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      मारुति सुजुकी इनविक्टो प्रश्न और उत्तर

      • अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) मारुति सुजुकी इनविक्टो की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में इनविक्टो की ऑन-रोड कीमत 28,97,643 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) मारुति सुजुकी इनविक्टो पर जुलाई महीने में चल रहे लेटेस्ट ऑफर्स कौन से हैं?
      A ) जुलाई 2026 के महीने में दिल्ली में मारुति सुजुकी इनविक्टो पर 2 ऑफ़र उपलब्ध है।
      Q ) इनविक्टो और इनोवा हाईक्रॉस में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) इनविक्टो की कीमत 24.97 लाख रुपये एक्स-शोरूम और इनोवा हाईक्रॉस की कीमत 18.70 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) मारुति सुजुकी इनविक्टो के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 26.75 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से मारुति सुजुकी इनविक्टो की ईएमआई ₹56,584 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹2.97 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Devyanisharma asked on 28 Oct 2023
      Q ) What are the available finance offers of Maruti Suzuki Invicto?
      By CarDekho Experts on 28 Oct 2023

      A ) If you are planning to buy a new car on finance, then generally, a 20 to 25 perc...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Abhijeet asked on 16 Oct 2023
      Q ) What is the seating capacity of Maruti Suzuki Invicto?
      By CarDekho Experts on 16 Oct 2023

      A ) It is available in both 7- and 8-seater configurations.

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Prakash asked on 28 Sep 2023
      Q ) What is the engine displacement of the Maruti Suzuki Invicto?
      By CarDekho Experts on 28 Sep 2023

      A ) The engine displacement of the Maruti Suzuki Invicto is 1987.

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Devyanisharma asked on 20 Sep 2023
      Q ) Can I exchange my old vehicle with Maruti Suzuki Invicto?
      By CarDekho Experts on 20 Sep 2023

      A ) Exchange of a vehicle would depend on certain factors such as kilometres driven,...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Naveen asked on 9 Jul 2023
      Q ) What is the GNCAP rating?
      By CarDekho Experts on 9 Jul 2023

      A ) The Global NCAP test is yet to be done on the Invicto. Moreover, it boasts decen...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      प्रशन
      ईएमआई की गणना करें
      आपकी मासिक ईएमआई
      67,602ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      मारुति सुजुकी इनविक्टो ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      भारत में इनविक्टो की कीमत

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.30.97 - 35.44 लाख*
      मुंबईRs.29.40 - 33.65 लाख*
      पुणेRs.29.73 - 34.01 लाख*
      हैदराबादRs.30.97 - 35.44 लाख*
      चेन्नईRs.31.47 - 36.01 लाख*

      ट्रेंडिंग मारुति सुजुकी कारें

      पॉपुलर एमयूवी कारें

      • ट्रेंडिंग
      • लेटेस्ट
      सभी लेटेस्ट एमयूवी कारें देखें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      जुलाई ऑफर देखें

      मारुति सुजुकी इनविक्टो लेटेस्ट अपडेट

      • 14 अक्टूबर 2025: अक्टूबर में मारुति इन्विक्टो पर सबसे ज्यादा 1.40 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। 

      • 25 सितंबर 2025: मारुति सुजुकी इनविक्टो को भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में वयस्क और चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी के लिए 5 स्टार रेटिंग मिली है।

      • 22 सितंबर 2025: नई जीएसटी अपडेट के बाद मारुति की फ्लैगशिप एमपीवी इनविक्टो की कीमत अब 24.97 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इस गाड़ी पर 61,700 रुपये की बचत की जा सकती है। 

      और देखें
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है