• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा हाइब्रिड कार वेटिंग पीरियड: जानिए अक्टूबर में टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस, कैमरी, हाइराइडर और वेलफायर के हाइब्रिड वर्जन के लिए कितना करना पड़ रहा है इंतजार

    अगर आप टोयोटा की हाइब्रिड एमपीवी कार लेने की सोच रहे हैं तो इसे घर लाने के लिए आपको अगले साल तक इंतजार करना पड़ सकता है

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 17, 2024 11:38 ist
    info icon
    published onOct 17, 2024 10:57 IST
    last updated onOct 17, 2024 11:38 IST
    513 Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा उन चुनिंदा मास-मार्केट कार कंपनियों में से एक है जिसने भारत के कार बाजार में अपने स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड मॉडल पेश किए हैं। वर्तमान में भारत में टोयोटा की 4 स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड कार बिक्री के लिए उपलब्ध है, जिनमें टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और हाइराइडर भी शामिल है। अगर आप अक्टूबर 2024 में टोयोटा हाइब्रिड कार लेने की सोच रहे हैं तो यहां देखिए इन पर कितना वेटिंग पीरियड चल रहा है:

    मॉडल

    वेटिंग पीरियड

    टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर

    1 1-2 महीने

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस

    8 महीने

    टोयोटा कैमरी

    1 महीना

    टोयोटा वेलफायर

    6 महीने

    Toyota Hyryder

    • टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स पर 2 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन दिया गया है जो 116 पीएस की पावर जनरेट करता है। इसमें इंजन के साथ ई-सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है। इस टोयोटा एसयूवी के स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट्स की कीमत 16.66 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये के बीच है।

    Toyoto Innova Hycross

    • टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पर सबसे ज्यादा 8 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। इसमें 2-लीटर इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जिनका संयुक्त पावर आउटपुट 186 पीएस है। इसमें ई-सीवीटी गियरबॉक्स दिया है। इनोवा हाईक्रॉस के हाइब्रिड वेरिएंट्स की प्राइस 25.97 लाख रुपये से 30.98 लाख रुपये के बीच है।

    यह भी पढ़ें: टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर लिमिटेड एडिशन लॉन्च: 31 अक्टूबर 2024 तक ही रहेगा उपलब्ध, जानिए खूबियां

    Toyota Camry

    • अक्टूबर में टोयोटा कैमरी सेडान पर एक महीने का वेटिंग पीरियड है। इसमें 2.5-लीटर इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। इसका संयुक्त पावर आउटपुट 218 पीएस है। कैमरी की प्राइस 46.17 लाख रुपये है।

    Toyota Vellfire

    • टोयोटा की सबसे महंगी एमपीवी कार टोयोटा वेलफायर पर 6 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। इसमें 2.5-लीटर इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जिनका संयुक्त पावर आउटपुट 193 पीएस और 240 एनएम है। वेलफायर की कीमत 1.22 करोड़ रुपये से 1.33 करोड़ रुपये के बीच है।

    सभी कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    नोट: आपके राज्य, शहर, डीलरशिप, और चुने गए वेरिएंट के हिसाब से वेटिंग पीरियड कम-ज्यादा हो सकता है। ऐसे में ज्यादा जानकारी के लिए कृपया अपने नजदीकी टोयोटा कार शोरूम पर संपर्क करें।

    यह भी देखें: टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है