महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ
महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ कीमत एन्ड& वेरिएंट
XUV 7XO के 27 वेरिएंट हैं, ₹13.99L से शुरू, 2.0L TGDi पेट्रोल (149 kW) और 2.2L mHawk डीज़ल (136 kW) में, 6MT और 6AT के साथ, FWD और AWD (सिर्फ AX7T) के साथ. AX (₹13.99L AT) सेफ्टी बेस है जिसमें 6 एयरबैग, ESC, Coast-to-Coast Triple 31.24cm HD स्क्रीन, Bi-LED प्रोजेक्टर और वायरलेस CarPlay मिलते हैं. AX3 (₹16.37L से) में रियर कैमरा, इलेक्ट्रिक फोल्डेबल ORVMs और रियर वाइपर जुड़ते हैं. AX5 (₹17.88L से) Skyroof पैनोरमिक सनरूफ और R17 Versa अलॉय लाता है. AX7 (₹19.26L से) R18 डायमंड कट अलॉय, मेमोरी वाली 6-way पावर ड्राइवर सीट, लेदरेट, 540° सराउंड व्यू, डुअल ज़ोन AC और एयर प्यूरिफायर तक ले जाता है. AX7T (₹21.79L से) में Sense+ वाला Level 2 ADAS, 16-स्पीकर Harman Kardon और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें जुड़ती हैं. AX7 Luxury R19 अलॉय, Dolby Vision & Atmos और वेंटिलेटेड रियर सीटों के साथ टॉप पर है. ज़्यादातर बायर्स AX7 Diesel MT (₹19.80L) पर आते हैं, यहीं आपको R18 अलॉय, 6-way पावर ड्राइवर सीट, लेदरेट, 540° सराउंड व्यू, डुअल ज़ोन AC और 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिल जाते हैं, और AX7T Diesel 4x4 AT के Level 2 ADAS, Harman Kardon, वेंटिलेटेड सीटें, 4x4 और AT के लिए ~₹4.19L एक्स्ट्रा नहीं देने पड़ते.
महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| इंजन | 1997 सीसी - 2184 सीसी |
| पावर | 182.37 - 200 बीएचपी |
| टॉर्क | 380 एनएम - 450 एनएम |
| सीटिंग कैपेसिटी | 6, 7 |
| ड्राइव टाइप | फ्रंट व्हील ड्राइव और एडब्ल्यूडी |
| फ्यूल | डीजल / पेट्रोल |
एक्सयूवी 7एक्सओ 2026: लेटेस्ट updates
-
5 जनवरी 2026: महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ भारत में लॉन्च हो गई है। इस गाड़ी की कीमत 13.66 लाख रुपये से 24.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। यह गाड़ी छह वेरिएंट में आती है और इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं।
एक्सयूवी 7एक्सओ expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- मॉर्डन फीचर्स से लैस: ट्रिपल 12.3-इंच स्क्रीन, हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, 6-वे पावर्ड फ्रंट सीटें और ऑटो-डिपिंग ओआरवीएम।
- पावरट्रेन विकल्प: मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन उपलब्ध हैं। डीजल-मैनुअल के साथ ऑल व्हील ड्राइव का विकल्प भी उपलब्ध है।
- 7 एयरबैग, लेवल-2 एडीएएस फीचर्स और 540-डिग्री कैमरा के साथ मजबूत सुरक्षा प्रणाली।
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- 5-सीटर का विकल्प नहीं
महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ रिव्यू
ओवरव्यू
महिंद्रा के सबसे लोकप्रिय मॉडल्स में से एक, एक्सयूवी700 को एक बड़ा फेसलिफ्ट मिला है और इसे अब एक्सयूवी 7एक्सओ के नाम से जाना जाएगा। 13.66 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम कीमत) की शुरुआती कीमत के साथ, नई लॉन्च हुई एक्सयूवी 7एक्सओ फेसलिफ्ट में स्टाइलिंग में बदलाव, अधिक फीचर्स और बेहतर सेफ्टी टेक्नोलॉजी शामिल की गई है।

6 जनवरी इसकी टेस्ट ड्राइव शुरू हो चुकी है, जबकि बुकिंग 14 जनवरी से शुरू शुरू हो चुकी है। महिंद्रा ग्राहकों को वेरिएंट के अनुसार वाहन उपलब्ध कराएगी।
यदि आप 7-सीटर फैमिली एसयूवी में रुचि रखते हैं, तो आपके पास एमजी हेक्टर प्लस और टाटा सफारी का विकल्प है। लेकिन यदि आप नई एक्सयूवी 7एक्सओ में दिलचस्पी रखते हैं, तो आइए जानते हैं कि कैसी है यह नई एसयूवी :
एक्सटीरियर
महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ अपने पुराने मॉडल से बहुत अलग नहीं दिखती (हमारा पुराने और नए मॉडल का कंपेरिजन यहां देखें), क्योंकि कार का ओवरऑल साइज और बनावट लगभग समान है, केवल डिज़ाइन के कुछ एलिमेंट्स में मामूली बदलाव किए गए हैं।

कार का अगला हिस्सा पहले से ज़्यादा आकर्षक दिखता है, जिसमें पहले जैसी ही लेकिन पतली सी-शेप्ड की एलईडी डीआरएल्स और नए बंपर पर एंगुलर फॉग लाइट हाउसिंग डिज़ाइन है। टर्न इंडिकेटर सीक्वेंशियल हैं, लेकिन डीआरएल का हिस्सा नहीं हैं और वास्तव में हेडलाइट्स के नीचे वाली पट्टी के समानांतर चलते हैं।

ग्रिल में भी बदलाव आया है। यह पहले जितनी ऊंची नहीं है, लेकिन इसकी चौड़ाई बढ़ गई है। महिंद्रा का लोगो क्रोम और पियानो ब्लैक स्लैट्स के ठीक बीच में लगा है, जबकि क्यूब-शेप के प्रोजेक्टर वाली संशोधित एलईडी हेडलाइट्स डिज़ाइन को एक नया रूप देती हैं।
अधिकांश फेसलिफ्ट की तरह, प्रोफाइल में बदलाव केवल 19-इंच अलॉय व्हील्स तक ही सीमित हैं। वेरिएंट के आधार पर इसमें 18-इंच अलॉय व्हील्स और कवर वाले स्टील व्हील्स भी उपलब्ध हैं।

इसमें मोटराइज्ड फ्लश डोर हैंडल और विंडोलाइन पर पहले जैसी ही क्रोम फिनिशिंग बरकरार है।
पीछे की तरफ, बदलाव एक्सईवी 9एस से काफी मिलते-जुलते हैं, जिसमें स्मोक्ड आउट टेल लाइट्स अपने हनीकॉम्ब डिटेलिंग के साथ सबका ध्यान खींचती हैं। टेल लाइट्स को जोड़ने वाले पियानो ब्लैक पैनल के बीच में महिंद्रा का लोगो लगा है, जबकि बूट के अंत में एक्सयूवी 7एक्सओ लिखा हुआ है। एक्सईवी 9एस की तुलना में एकमात्र बड़ा अंतर बंपर का है, जिसमें मेश पैटर्न दिया गया है।

आप हमारी एक्सयूवी 7एक्सओ इमेज गैलरी आर्टिकल में सभी स्टाइलिंग फीचर्स को विस्तार से देख सकते हैं। महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ 7 कलर्स : डेजर्ट मिस्ट, एवरेस्ट व्हाइट, नेबुला ब्लू, स्टील्थ ब्लैक, रूबी वेलवेट, गैलेक्सी ग्रे और मिडनाइट ब्लैक में उपलब्ध है। एक्सयूवी 7एक्सओ के सभी एक्सटीरियर कलर की तस्वीरें आपको यहां मिलेंगी। कृपया ध्यान रहे कि कुछ वेरिएंट में सभी कलर उपलब्ध नहीं हैं।
कुल मिलाकर, ऐसा लगता है कि महिंद्रा ने इस नाम (जिसे अब एक्सयूवी 7एक्सओ के रूप में संशोधित किया गया है) को एक नया रूप देने के लिए पर्याप्त प्रयास किए हैं, लेकिन हो सकता है कि कुछ लोग इससे कुछ और बेहतर की उम्मीद करें।
इंटीरियर
डिजाइन और क्वालिटी
इसका इंटीरियर एक्सईवी 9ई और एक्सईवी 9एस के साथ शेयर किया गया है। एक्सयूवी 7एक्सओ में महिंद्रा ने टैन-व्हाइट-बेज कलर का कॉम्बिनेशन का उपयोग करके इसे एक अलग लुक दिया है। एक्सयूवी700 की तुलना में, कुछ डिजाइन अपडेट हैं जो ध्यान आकर्षित करते हैं। सबसे पहले, एक्सयूवी 7एक्सओ के सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड के रूप में दी गई ट्रिपल स्क्रीन लेआउट है।

ट्विन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील (टॉप-एएक्स7 / एएक्स7एल वेरिएंट में उपलब्ध) भी नया है। अन्य छोटे-मोटे डिजाइन में बदलाव भी किए गए हैं, जिनमें पावर विंडो कंसोल (जिसका उपयोग करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है) और सेंटर कंसोल पर कैपेसिटिव बटन शामिल है जो ड्राइव करते समय उपयोग करने में असुविधाजनक महसूस होते हैं।
इसका डैशबोर्ड चौड़ा है और इसमें यॉट जैसा रेपअराउंड इफेक्ट दिया गया है। पहले की तरह, इसे तीन लेयर में बांटा गया है। प्लास्टिक की क्वालिटी थोड़ी हार्ड है, लेकिन इसकी बनावट इसे प्रीमियम लुक देती है। कीमत को देखते हुए यह स्वीकार करने योग्य है। सबसे बड़ा बदलाव मिडपैड और डोरपैड में किया गया है, जहां महिंद्रा ने लेदर रैपिंग का भरपूर इस्तेमाल किया है। इससे केबिन को प्रीमियम लुक मिलता है, जो पुरानी एक्सयूवी700 मॉडल में, खासकर टॉप वेरिएंट्स में देखने को नहीं मिलता था। यह रिपोर्ट आपको महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ के केबिन का विस्तार से जानकारी देगी।
आगे की सीटें
एक्सयूवी 7एक्सओ के दरवाजे चौड़े खुलते हैं, जिससे गाड़ी में चढ़ना और उतरना आसान हो जाता है। क्रेटा/ग्रैंड विटारा जैसी छोटी एसयूवी की तुलना में, इसका फ्लोर थोड़ा ऊंचा महसूस होगा। अगर परिवार के बुज़ुर्ग 7एक्सओ का अक्सर इस्तेमाल करने वाले हैं, तो आप साइड स्टेप लगवाने पर विचार कर सकते हैं, जिससे उनके लिए गाड़ी में चढ़ना और उतरना आसान हो जाएगा।

इसमें 9e और 9S मॉडल की तरह ही चौड़ी और अच्छी तरह से डिज़ाइन की गई सीटें दी गई हैं। सीट की बैक ऊंचे साइज की है, जिससे 6 फ़ीट से ज़्यादा लंबे ड्राइवरों को भी कंधों के लिए पर्याप्त सहारा मिलता है। कुशनिंग अच्छी है और जांघों के नीचे का सपोर्ट भी पर्याप्त है। मुझे सीटों की थोड़ी सख्त कुशनिंग काफ़ी पसंद आई, इससे लंबे सफर में ज़्यादा आराम मिलता है।
ड्राइवर की सीट में 6 तरह से एडजस्ट करने की सुविधा और 3 मेमोरी सेटिंग्स दी गई है। सीट बेस पर दिए गए सर्कुलर डायल से आप कमर के सपोर्ट को भी एडजस्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही, स्टीयरिंग व्हील को रीच और रेक के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है, जिससे आपको कंफर्टेबल ड्राइविंग पोजीशन ढूंढने में कोई परेशानी नहीं होगी। महिंद्रा की ज्यादातर एसयूवी की तरह, इसकी डिफ़ॉल्ट ड्राइविंग पोजीशन ऊंची है। इससे ड्राइवर को बोनट का पूरा दृश्य आसानी से दिखाई देता है और इस बड़ी एसयूवी को चलाते समय उसे पूरा भरोसा रहता है।
को-ड्राइवर की सीट को भी इलेक्ट्रिक तौर पर एडजस्ट किया जा सकता है। सीट के 'शोल्डर' पर चार बटन दिए गए हैं, जिनकी सहायता से पीछे बैठने वाला व्यक्ति सीट को हिला सकता है और रिक्लाइन कोण को बदल सकता है। इन बटनों को 'बॉस बटन' कहा जाता है।
आगे बैठने वाले यात्रियों को एक आरामदायक आर्मरेस्ट भी मिलता है, जिसे एक स्टैंडर्ड हाइट पर सेट किया गया है। लंबी यात्राओं के दौरान यह बहुत आरामदायक होता है।
पीछे की सीटें
सेकंड रो
मेरी हाइट 6 फीट है और ड्राइविंग सीट को मेरी बैठने की स्थिति के अनुसार सेट करने पर, मुझे सेकंड रो में पर्याप्त जगह मिली। घुटनों के लिए थोड़ी जगह बची थी और आगे की सीटों के नीचे पैर रखने के लिए पर्याप्त जगह थी। सीटों में रिक्लाइन फंक्शन भी है, जिससे लंबी यात्राओं पर आराम करना आसान हो जाता है। हेडरेस्ट और अंडरथाई सपोर्ट में भी कोई समस्या नहीं है।
सेकंड रो में तीन लोगों का बैठना काफी आसान है। पर्याप्त चौड़ाई है और बैठने वालों को असुविधा होने की संभावना नहीं है। बीच में बैठे व्यक्ति को हेडरेस्ट और थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट भी मिलती है।
इसमें कैप्टन सीट का विकल्प भी दिया गया है, जिसके बारे में एसयूवी खरीदने वाले गौर कर सकते हैं। कैप्टन सीटें भी आगे की सीटों जितनी ही चौड़ी और आरामदायक हैं, इसलिए लंबी यात्राओं के लिए ये बेहतर हैं।
पीछे की सीटों पर बैठने वालों को सीट वेंटिलेशन (साइड में अजीब तरह से लगे स्विच से कंट्रोल्ड), प्राइवेसी ब्लाइंड्स और सेंट्रल आर्मरेस्ट मिलते हैं।
थर्ड रो
इलेक्ट्रिक एक्सईवी 9एस के मुकाबले, एक्सयूवी 7एक्सओ में स्लाइडिंग सेकंड रो नहीं मिलती है। इसलिए, थर्ड रो में जगह सीमित है। यह बच्चों या 5 फुट 8 इंच तक की ऊंचाई वाले वयस्कों के लिए सबसे उपयुक्त है। इससे अधिक ऊंचाई वाले लोगों को अंडरथाई सपोर्ट और हेडरेस्ट की समस्या हो सकती है।
को-ड्राइवर की तरफ वन-टच टम्बल सिस्टम मौजूद है, जिससे अंदर आना-जाना आसान हो जाता है।
थर्ड रो में बैठे यात्रियों को अपने-अपने एसी वेंट और ब्लोअर स्पीड कंट्रोल मिलते हैं।
स्टोरेज और प्रैक्टिकैलिटी
एक्सयूवी 7एक्सओ एक बेहद प्रैक्टिकल SUV है। इसके चारों दरवाजों में बड़े बोतल होल्डर हैं, और बीच में दो फोन और कप रखने की जगह भी है। ग्लवबॉक्स भी काफी बड़ा है और आगे के आर्मरेस्ट के नीचे भी थोड़ी जगह है।

महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ के बोतल होल्डर
पीछे बैठने वाले यात्री सीटबैक पॉकेट और आर्मरेस्ट में दिए गए कप होल्डर का इस्तेमाल कर सकते हैं। तीसरी पंक्ति के यात्रियों को दोनों तरफ एक-एक कप होल्डर मिलता है।
चार्जिंग विकल्प
आगे बैठने वाले यात्रियों को 65वॉट यूएसबी टाइप-सी चार्जर, टाइप-ए चार्जर और वायरलेस फोन चार्जर मिलता है। इसमें 12 वोल्ट का सॉकेट नहीं दिया गया है।

सेकंड रो में बैठे यात्री आगे की सीटों की बैकरेस्ट में लगे दो 65 वॉट के टाइप-सी चार्जर और पीछे के एसी वेंट के नीचे रखे वायरलेस चार्जर का उपयोग करके अपने डिवाइस चार्ज कर सकते हैं।
थर्ड रो में बैठे यात्रियों के लिए ड्राइवर की तरफ 12 वोल्ट का सॉकेट दिया गया है। इसका उपयोग कार फ्रिज या अन्य ऐसे ही उपकरणों को चलाने के लिए भी किया जा सकता है, खासकर लंबे सफर के दौरान।
फीचर्स
एक्सयूवी 7एक्सओ एक फीचर-लोडेड एसयूवी है। आइए कुछ मुख्य फीचर्स पर डालते हैं एक नज़र:
- कीलेस एंट्री
- पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप
- ऑटोमैटिक हेडलाइट्स
- ऑटोमैटिक वाइपर्स
- ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम
- डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल
- फ्रंट सीट वेंटिलेशन
- 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट (तीन मेमोरी सेटिंग्स के साथ)
- पावर्ड को-ड्राइवर सीट (बॉस मोड के साथ)
अब इन सब के बाद, आइए मुख्य फीचर्स की डीटेल्स पर डालते हैं एक नजर:

12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले: बड़ी डिस्प्ले, कस्टमाइज़ेशन के सीमित विकल्प के साथ क्रिस्प यूजर इंटरफेस । मेन्यू बदलते समय थोड़ा धीमा चलता है। इंडिकेटर देने पर साइड कैमरे से फुटेज दिखाता है।

12.3 इंच का टचस्क्रीन: पुराने 10.25 इंच के स्क्रीन की तुलना में तेज़ रिस्पॉन्स देता है। वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के फीचर के साथ उपलब्ध है। उपयोग में आसान और जल्द समझ में आ जाता है।

12.3 इंच का को-ड्राइवर डिस्प्ले: न्यूज और वीडियो के लिए ओटीटी (जिओहॉटस्टार, प्राइम), शॉपिंग (नायका, मिंत्रा) और ग्रोसरी (स्विगी/जोमेटो) जैसे ऐप्स के काफी विकल्प उपलब्ध है। इसमें एक तरह का 'प्राइवेसी फिल्टर' भी है, जिसका मतलब है कि ड्राइवर गाड़ी चलाते समय इस स्क्रीन की सामग्री नहीं देख सकता।
आगे की सीटों के लिए वेंटिलेशन: इसमें फैन की स्पीड के तीन विकल्प दिए गए हैं। सबसे तेज़ स्पीड पर ब्लोअर थोड़ा शोर कर सकता है। गर्मी के दिनों में पीठ को ठंडा रखने में मददगार!

पीछे की सीटों के लिए वेंटिलेशन: यह फीचर केवल बाहरी सीटों पर उपलब्ध है। इसे सीट के आधार पर लगे बटन से कंट्रोल किया जाता है। यह आगे की सीटों के वेंटिलेशन सिस्टम जितना ही प्रभावी है।

16-स्पीकर वाला हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम: इसमें डॉल्बी एटमॉस इंटीग्रेशन मौजूद है। विभिन्न संगीत शैलियों के लिए एक शानदार साउंड एक्सपीरियंस देने के लिए इसे बेहतरीन तरीके से ट्यून किया गया है।
ब्रिंग यॉर ओन डिवाइस (बीवायओडी): आगे की सीटों पर टैबलेट लगाने के लिए अलग-अलग माउंटिंग पॉइंट दिए गए हैं। एक ऐप का उपयोग करके, आप इन स्क्रीन को आगे की टचस्क्रीन के साथ सिंक कर सकते हैं, जिससे आप एक ही कंटेंट को अलग-अलग स्क्रीन पर देख सकते हैं।

540° कैमरा: कम रोशनी में भी बेहतरीन वीडियो क्वालिटी। इसमें 2डी और 3डी व्यू मिलते हैं जो तंग पार्किंग जगहों और संकरी गलियों में गाड़ी चलाने में बहुत काम आते हैं। इससे आप गाड़ी के नीचे का हिस्सा भी देख सकते हैं, जो खराब/ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर चलते समय मददगार साबित होता है।
ग्रूवमी: यह फीचर पहले सिर्फ महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी में ही मिलता था, लेकिन अब यह कार की बाहरी/अंदरूनी लाइटों को बज रहे म्यूजिक के साथ सिंक कर देता है। पार्टी के लिए एक शानदार ट्रिक!
सुरक्षा
एक्सयूवी 7एक्सओ में की सेफ्टी फीचर लिस्ट इस प्रकार है:
- 6 एयरबैग
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम
- आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
महिंद्रा ने फ्रंट एडीएएस कैमरे को 8 मेगापिक्सल तक अपग्रेड किया है, जिससे स्पष्टता और सटीकता बेहतर हुई है। इसी तरह, रडार अब एक्सयूवी700 की तुलना में अधिक पावरफुल हैं, जिससे एडीएएस अधिक भरोसेमंद हो गया है।

ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स को भारतीय ड्राइविंग परिस्थितियों के अनुसार बेहतर बनाया गया है।
बूट स्पेस
एक्सयूवी 7एक्सओ को सात-सीटर के रूप में इस्तेमाल करने पर बूट स्पेस लगभग न के बराबर रह जाता है। इसमें मुश्किल से दो छोटे बैग ही आ पाते हैं। थर्ड रो में 50:50 की स्प्ल्टि फंक्शेनिलिटी दी गई है, जबकि दूसरी रो में 60:40 की स्प्ल्टि फंक्शनेलिटी दी गई है। अगर आप एक्सयूवी 7एक्सओ को 5 या 4-सीटर के रूप में इस्तेमाल करते हैं, तो बूट में सभी यात्रियों के पूरे वीकेंड के सामान के लिए पर्याप्त जगह मिल जाती है। आप आराम से 4-5 ट्रॉली बैग रख सकते हैं और फिर भी जगह बच जाएगी।

परफॉरमेंस
फेसलिफ्ट के साथ, महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ से पहले लोअर वेरिएंट में दिया जाने वाला कम पावरफुल डीजल इंजन हटा दिया गया है, लेकिन इसमें अभी भी दो इंजन विकल्प मौजूद हैं: 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल (जानें कि किस वेरिएंट में कौन सा इंजन मिलता है)। दोनों इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आते हैं, और डीजल वेरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप का विकल्प भी उपलब्ध है।
| इंजन | 2-लीटर टर्बो पेट्रोल | 2.2-लीटर डीजल |
| पावर | 203 पीएस | 185 पीएस |
| टॉर्क | 380 एनएम | 420 एनएम (एमटी), 450 एनएम (एटी) |
| गियरबॉक्स* | 6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी | 6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी |
| ड्राइव | फ्रंट-व्हील ड्राइव | फ्रंट-व्हील ड्राइव, ऑल-व्हील ड्राइव (केवल एटी) |
*एटी - टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

2-लीटर टर्बो-पेट्रोल
इस इंजन की स्मूनेसद इतनी बेहतरीन है कि यह पता लगाना मुश्किल है कि इंजन चल भी रहा है या नहीं। शहर में ड्राइविंग के लिए परफॉर्मेंस शानदार है और हाईवे पर ओवरटेक करने के लिए पर्याप्त है, यहां तक कि पूरी तरह से पैसेंजर लोड होने पर भी।
शहर में परफॉर्मेंस
पेट्रोल 7एक्सओ को शहर में चलाना एक शांत और आरामदायक अनुभव है। थ्रॉटल स्मूद है और मैनुअल ट्रांसमिशन का हल्का क्लच होने के कारण यह आपकी रोज़मर्रा की शहरी ड्राइविंग में कोई परेशानी नहीं पैदा करेगा।

अगर आपको भीड़भाड़ वाले ट्रैफिक में गाड़ी चलाने की संभावना अधिक है, तो आप ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प चुन सकते हैं। यह बेहद स्मूद है और आपको शिकायत का कोई कारण नहीं देगा।
इस पेट्रोल इंजन की एकमात्र कमी इसका कम माइलेज है। शहर में आप लगभग 7-8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज उम्मीद कर सकते हैं।
हाइवे परफॉर्मेंस
पेट्रोल एक्सयूवी 7एक्सओ आसानी से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और 100-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर आराम से चलती है। ओवरटेक करने में भी कोई खास प्लानिंग की जरूरत नहीं पड़ती, जरूरत पड़ने पर आपको भरपूर परफॉर्मेंस मिलती है।
तेज रफ्तार में ओवरटेक करने की स्थिति में, गियरबॉक्स उतना तेज नहीं है, लेकिन फिर भी एक-दो गियर कम करने पर स्मूद हो जाता है, जिससे ओवरटेक करना आसान हो जाता है। महिंद्रा पैडल शिफ्टर्स दे सकती थी जिससे कंट्रोल और बेहतर होता, लेकिन ज्यादातर स्थितियों में इसकी कमी महसूस नहीं होगी।
हाइवे पर आप इससे लगभग 9-11 किमी प्रति लीटर का बेहतर माइलेज उम्मीद कर सकते हैं।
2 लीटर डीजल
यह डीजल इंजन एक भरोसेमंद और दमदार इंजन है जो परफॉर्मेंस और माइलेज का बेहतरीन संतुलन प्रदान करता है। महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ में ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप के लिए यही एकमात्र विकल्प है।
शहर में परफॉर्मेंस
7एक्सओ के डीज़ल इंजन की हल्की सी आवाज़ केबिन के अंदर महसूस हो सकती है, लेकिन यह इतनी तेज़ नहीं है कि आपको परेशान करे। कम आरपीएम रेंज में भी भरपूर टॉर्क मिलता है, इसलिए ओवरटेक करने के लिए आपको ज़्यादा जोर लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। आप भीड़भाड़ वाले ट्रैफिक में भी बिना गियर बदले आसानी से दूसरे गियर में गाड़ी चला सकते हैं।
मैनुअल गियरबॉक्स के साथ, हालांकि आपको बार-बार गियर बदलने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी और क्लच का वजन भी कोई समस्या नहीं है, लेकिन ट्रैवल मोशन उम्मीद से ज़्यादा है। कुछ स्थितियों में यह थका देने वाला हो सकता है, इसलिए हम ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा को प्राथमिकता देंगे।
डीज़ल इंजन के साथ, शहर के अंदर लगभग 10-12 किमी प्रति लीटर की माइलेज की उम्मीद की जा सकती है।
हाईवे पर बेहतरीन परफॉर्मेंस

यह डीज़ल इंजन 7एक्सओ को हाईवे पर एक शानदार क्रूज़र बनाता है। यह टर्बो-पेट्रोल इंजन जितना तेज़ तो नहीं है, लेकिन इसमें कार को 100 किमी/घंटा की रफ्तार तक ले जाने के लिए पर्याप्त टॉर्क मिल जाता है, और ओवरटेक करने के लिए भी इसमें काफी पावर है।
अगर आप ज़्यादातर हाईवे पर ड्राइविंग करने वाले हैं, तो आप मैनुअल ट्रांसमिशन चुन सकते हैं, खासकर बेहतर माइलेज के लिए। लेकिन अगर आप दोनों तरह की ड्राइविंग करने वाले हैं, तो ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन इतना स्मूद और तेज है कि आप आसानी से ओवरटेक कर सकते हैं।
हाईवे पर, डीजल इंजन लगभग 13-15 किमी प्रति लीटर का बेहतर माइलेज देने में सक्षम है।
राइड और हैंडलिंग
राइड क्वालिटी
एक्सयूवी 700 में 18 इंच के अलॉय व्हील्स मिला करते थे मगर अब नए मॉडल में बड़े 19 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं और इसके बावजूद, एक्सयूवी 7एक्सओ की राइड क्वालिटी में और भी सुधार हुआ है। एक्सयूवी 700 पहले से ही शानदार कंफर्टेबल राइड के लिए जानी जाती है, लेकिन एक्सयूवी 7एक्सओ के नए और एडवांस सस्पेंशन कंपोनेंट्स के साथ, यह पहलू और भी बेहतर हो गया है।

सस्पेंशन बिना आवाज़ किए काम करते हैं, फिर चाहे सड़क कैसी भी हो जिसमें गड्ढे, स्पीड ब्रेकर,या ऊबड़-खाबड़ रास्ते हो मगर अंदर बैठे यात्री हमेशा कंफर्टेबल महसूस करेंगे। साइड टू साइड मूवमेंट अच्छी तरह से कंट्रोल में रहता है और शहर में धीमी गति पर जितनी आरामदायक लगती है, उतनी ही स्टेबल फास्ट स्पीड पर भी महसूस होती है।
हैंडलिंग
एक्सयूवी 7एक्सओ एक बड़ी एसयूवी होने के बावजूद काफी अच्छी हैंडलिंग देती है। हल्के स्टीयरिंग व्हील की बदौलत शहर में इसे चलाना मुश्किल नहीं लगता। लेकिन तेज़ स्पीड पर लेन बदलते समय या मोड़ पर मोड़ते समय भी कार सुरक्षित महसूस होती है और अपना संतुलन बनाए रखती है।

वेरिएंट
महिंद्रा नई एक्सयूवी 7एक्सओ को 6 वेरिएंट में पेश कर रही है: एएक्स, एएक्स3, एएक्स5, एएक्स7, एएक्स7टी और एएक्स7एल।
सिर्फ एएक्स7 वेरिएंट में ही 6-सीटर कॉन्फ़िगरेशन उपलब्ध है। ऑल-व्हील ड्राइव सिर्फ एएक्स7 टेक और एएक्स7 एलuxury वेरिएंट के 7-सीटर वेरिएंट्स में ही उपलब्ध है।
एक्सयूवी 7एक्सओ एएक्स
- इसके एक्सटीरियर फीचर्स में बाय-एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, कवर वाले 17 इंच के स्टील व्हील्स, शार्क फिन एंटीना, फ्लश डोर हैंडल्स, रूफ रेल्स और एलईडी टेल लाइट्स शामिल हैं। 10 तस्वीरों में महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ एएक्स को करीब से देखें।
- इसमें क्रूज़ कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओर्वम्स और पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
- इसमें फ्रंट और रियर सेंट्रल आर्मरेस्ट, मिरर के साथ को-ड्राइवर सन वाइज़र और ड्राइवर सीट के लिए 6 तरह से मैनुअल एडजस्टमेंट की सुविधा मिलती है।
- ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप स्टैंडर्ड दिया गया है। इसमें 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच का पैसेंजर डिस्प्ले शामिल है।
- 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड कंट्रोल और आईएसओफिक्स माउंट स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर के तौर पर दिए गए हैं।
एक्सयूवी 7एक्सओ एएक्स3
- बेस वेरिएंट में कोई विजुअल बदलाव नहीं हुए हैं।
- फीचर पैकेज में ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम्स जोड़े गए हैं।
- रियर व्यू कैमरा, रियर वाइपर और वॉशर, और रियर डीमिस्टर सहित बेहतर सुरक्षा किट दी गई है।
- यह इमेज गैलरी आपको एक्सयूवी 7एक्सओ एएक्स3 की बेहतर झलक दिखाएगी।
एक्सयूवी 7एक्सओ एएक्स5
- एक्सटीरियर में व्हील कवर्स के लिए अलग डिज़ाइन और कलर दिया गया है (एएक्स5 की डीटेल्ड इमेज गैलरी यहां देखें)।
- टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्टमेंट, मैप रीडिंग लैंप और प्रॉक्सिमिटी लॉक/अनलॉक फीचर के साथ बेहतर फंक्शनेलिटी।
- पैनोरमिक सनरूफ केबिन को खुलेपन का अहसास देता है।
- सेफ्टी किट में केवल फ्रंट पार्किंग सेंसर ही अतिरिक्त फीचर के तौर पर जोड़े गए हैं।
एक्सयूवी 7एक्सओ एएक्स7
- 18 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ प्रीमियम एक्सटीरियर लुक।
- दो स्पोक स्टीयरिंग व्हील, लेदरेट सीट्स, स्टीयरिंग व्हील, गियर लीवर और स्लाइडिंग आर्मरेस्ट के साथ केबिन का शानदार अनुभव।
- टॉप फीचर्स में मेमोरी फंक्शन के साथ 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, एयर प्योरिफायर, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटोमेटिक हेडलाइट्स और रेन सेंसिंग वाइपर्स शामिल हैं।
- इसमें कई बेहतरीन फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनमें 540-डिग्री कैमरा, बीवायओडी (डिवाइस माउंट), डिजिटल वीडियो रिकॉर्डिंग, मेमोरी फंक्शन के साथ ऑटो-डिपिंग ओआरवीएम और वेलकम व रिट्रैक्ट ड्राइवर सीट शामिल हैं।
- बेहतर सेफ्टी किट में ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है।
- इस स्टोरी में आपको 10 तस्वीरों के माध्यम से महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ एएक्स7 वेरिएंट की पूरी जानकारी मिलेगी।
एक्सयूवी 7एक्सओ एएक्स7 टेक
- इसमें कॉर्नरिंग फंक्शन वाली एलईडी फॉग लाइट्स, सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स और हेडलाइट बूस्टर शामिल हैं।
- यह एंट्री-लेवल 6-सीटर (कैप्टन सीट्स) वेरिएंट है।
- इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, फ्रेमलेस ऑटो आईआरवीएम्स, 16-स्पीकर वाला हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर और पैसिव कीलेस एंट्री जैसे बेहतरीन फीचर्स जोड़े गए हैं।
- इसमें 7 एयरबैग (नी एयरबैग), इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल-2 ऑटोनॉमस ड्राइविंग असिस्टेंस (एडीएएस) फीचर्स जैसे अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल (केवल ऑटोमैटिक) और ड्राइवर ड्राउज़नेस डिटेक्शन जैसी बेहतर सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं।
एक्सयूवी 7एक्सओ एएक्स7एल
- बड़े 19-इंच अलॉय व्हील्स, मल्टी-ज़ोन एम्बिएंट लाइटिंग और आगे-पीछे के लेदरेट डोर ट्रिम्स प्रीमियम अनुभव को और बढ़ाते हैं।
- पीछे की वेंटिलेटेड सीटें, बॉस मोड के साथ 6-वे पावर्ड को-ड्राइवर सीट, रिट्रैक्टेबल रियर सन शेड्स और रियर वायरलेस फोन चार्जिंग के साथ दूसरी रो का अनुभव बेहतर होता है।
- 7 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे लेवल-2 एडीएएस फीचर्स के साथ बेहतर सेफ्टी किट मिलती है।
- एएक्स7एल बेस मॉडल से कितना अपग्रेड है? हमारी बेस बनाम टॉप स्टोरी में आपको सभी जवाब मिलेंगे।
कारदेखो की राय
- बेस वेरिएंट में न केवल बेसिक फीचर्स दिए गए हैं, बल्कि एलईडी लाइटिंग सेटअप और ट्रिपल स्क्रीन लेआउट जैसी कुछ बेहतरीन फीचर्स भी मौजूद हैं। अगर आपका बजट सीमित है, तो बेस वेरिएंट एक बढ़िया और किफायती विकल्प है।
- एएक्स3 का प्रीमियम वेरिएंट थोड़ा महंगा लग सकता है, लेकिन अगर आपको ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन चाहिए तो इस पर विचार किया जा सकता है।
- एएक्स7 लग्जरी वेरिएंट में पीछे बैठने का सबसे अच्छा अनुभव मिलता है और अगर आप 7एक्सओ के साथ ड्राइवर द्वारा चलाई जाने वाली कार का सबसे बेहतरीन अनुभव चाहते हैं, तो इस पर विचार किया जा सकता है। इसके अलावा, एएक्स7 टेक वेरिएंट भी कई प्रीमियम सुविधाओं के साथ उचित कीमत पर उपलब्ध है।
- वेरिएंट के अनुसार फीचर्स का विस्तार से विवरण इस रिपोर्ट में दिया गया है।
महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ कलर
भारत में महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
एवरेस्ट व्हाइट
गैलेक्सी ग्रे
रूबी velvet
डेजर्ट मिस्ट स्टेल्थ ब्लैक
एवरेस्ट व्हाइट प्लस स्टील्थ ब्लैक
स्टेल्थ ब्लैक
डेजर्ट मिस्ट
नेबुला ब्लू
मिडनाइट ब्लैक डीटी
मिडनाइट ब्लैक
गैलेक्सी ग्रे प्लस स्टील्थ ब्लैक
comparing महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ rivals
Rs.13.99 - 25.79 लाख* | Sponsored किया सोरेंटोRs.27.99 - 40.39 लाख* | Rs.13.69 - 25.49 लाख* | Rs.13.40 - 26.91 लाख* | Rs.18.70 - 31.84 लाख* | Rs.21.90 - 31.25 लाख* | Rs.19.95 - 27.10 लाख* | Rs.12.52 - 23.52 लाख* |
| रेटिंगUser Review (67) | User Review (8) | User Review (18) | User Review (230) | User Review (287) | User Review (125) | User Review (349) | User Review (588) |
| ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | मैनुअल | मैनुअल / ऑटोमेटिक |
| इंजन1997 सीसी - 2184 सीसी | 1598 सीसी - 2151 सीसी | 1997 सीसी - 2198 सीसी | 1498 सीसी - 1956 सीसी | 1987 सीसी | लागू नहीं | 2393 सीसी | 1997 सीसी - 2184 सीसी |
| फ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | पेट्रोल | इलेक्ट्रिक | डीजल | डीजल / पेट्रोल |
| पावर182.37 - 200 बीएचपी | 178 - 190 बीएचपी | 130 - 200 बीएचपी | 167.62 बीएचपी | 170 - 186.4 बीएचपी | 228 - 282 बीएचपी | 147.51 बीएचपी | 150 - 174 बीएचपी |
| एयरबैग6-7 | 10-7 | 2-6 | 6-7 | 6 | 6-7 | 3-7 | 6 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | व्यू ऑफर | एक्सयूवी 7एक्सओ बनाम स्कॉर्पियो एन | एक्सयूवी 7एक्सओ बनाम सफारी | एक्सयूवी 7एक्सओ बनाम इनोवा हाईक्रॉस | एक्सयूवी 7एक्सओ बनाम एक्सईवी 9ई | एक्सयूवी 7एक्सओ बनाम इनोवा क्रिस्टा | एक्सयूवी 7एक्सओ बनाम थार रॉक्स |
महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ वीडियो
- शॉर्ट्स
- पूर्ण वीडियो

आईएस it safe enough?

Attention Always On The Road

Will It Be Useful?

Great For Outdoor Parties!

Protection From Heat And Sound

What's The 7XO's Key Like?

Comfortable And Feature-loaded

like The 7XO's Headlights?

What's The Interior Like?

What's The Design Like?
Mahindra XUV 7XO Variants Explained: 6 Variants, Ek Sahi Option9 महीने पहले28.2K व्यूज
Maruti Jimny vs Mahindra XUV 7XO vs Land Rover Defender: Which One Will Win?6 दिन पहले2.4K व्यूज
Mahindra XUV 7XO Diesel vs Mahindra XEV 9S: Can The Premium Be Recovered?4 महीने पहले9.8K व्यूज
महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- रोड टेस्ट
explore महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ दूसरा hand कारें
महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ यूज़र रिव्यू
- सभी (67)
- स्टाइलिंग से जुड़े (22)
- माइलेज (17)
- इंजन (11)
- इंटीरियर (13)
- स्पेस (2)
- कीमत (16)
- पावर (15)
- और...
- नई
- उपयोगी
- Mahindra Xuv700 Is Truly A Good CarMahindra xuv700 is truly a appreciable car, in this price range. Its steering response feels a bit muted and its generous length requires extra attention, when maneuvering into tight parking spots, it remains surprisingly easy and comfortable to navigate through daily city traffic. I have ride more than 1500 kms and the mileage is around 13.2km per litre, I think the speaker could be better, The safety rating is truly appreciated, overall I liked the car, thanks.और देखें1
- Mahindra Xuv7xoI drove my friend's Mahindra XUV 7XO and had a great experience. The car felt comfortable, powerful and smooth to drive. The overall driving experience was enjoyable, and the design and road presence make it stand out, Overall a great experience. If a person want to buy a car in this price range they should consider it.और देखें1
- I Am Satisfied For EverythingIt's overall the best in its segment. I think it is one of the best in terms of comfort, mileage, looks, and everything else is awesome. My friend suggested this car, but after buying it, I was shocked by everything. Actually, the looks are killer! Basically, I suggested that my uncle buy this one. He was planning to buy the Scorpio Classic, but I convinced him to go for the 7XO. After seeing it, my uncle's reaction was,और देखें
- Very Good SuperSuperb in performance, style, and comfort. A very good SUV for the whole family. I like it sooooo much! It is the best car of my life, and I am so glad to have it. ADAS Level 2 is the best. It is the best car in the SUV segment and offers great value for money. A great car! I have never seen such a car in my life. I really appreciate Mahindra for making this car.और देखें
- Genuine CostumerIn this price, this car is perfect for you. I also use this car. It's perfect and maintenance is quite low and if you want a real power, this car complete package because you know this car is capable of this. It's performance is next level. So I'll think that it's a performance car for pro riders who can drive for fun or make long trip. This car helps you very well because it's crazy features and all like lane keep assist, lane change assist, ADAS level 2 and all thing about this car is really good.और देखें1
- अधिक देखें
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ प्रश्न और उत्तर
A ) The Mahindra XUV 7XO AX7 Diesel AT is priced at ₹ 21.05 Lakh (ex-showroom, Bhopa...और देखें
A ) The base variant of the Mahindra XUV 7XO (AX) comes equipped with several essent...और देखें
A ) The Mahindra XUV 7XO offers a ground clearance of 200 mm, which helps it tackle ...और देखें
A ) Yes, the Mahindra XUV 3XO is available with a single-pane electric sunroof in se...और देखें

महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग महिंद्रा कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
महिंद्रा थार ओजीRs.10.32 - 18.99 लाख*
महिंद्रा स्कॉर्पियो एनRs.13.69 - 25.49 लाख*
महिंद्रा स्कॉर्पियोRs.13.43 - 17.48 लाख*
महिंद्रा थार रॉक्सRs.12.52 - 23.52 लाख*
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओRs.7.79 - 15.04 लाख*
पॉपुलर एसयूवी कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
- अपकमिंग
हुंडई बेयोनRs.10 - 18.15 लाख*
टाटा सिएराRs.11.49 - 21.59 लाख*
टाटा पंचRs.5.75 - 10.77 लाख*
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्सRs.6.90 - 12.03 लाख*
मारुति सुजुकी ब्रेजाRs.7.50 - 13.71 लाख*
- न्यू वैरिएंट
जीप कंपासRs.18.29 - 30.95 लाख* - न्यू वैरिएंट
रेनॉल्ट डस्टरRs.10.49 - 19.49 लाख* - न्यू वैरिएंट
एमजी हेक्टरRs.12.14 - 20 लाख*
होंडा एलिवेटRs.11.80 - 18.40 लाख*- न्यू वैरिएंट
टाटा हैरियरRs.13 - 26.11 लाख*
पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें
मारुति सुजुकी ई विटाराRs.16.19 - 20.21 लाख*
महिंद्रा एक्सईवी 9ईRs.21.90 - 31.25 लाख*
टाटा पंच ईवीRs.9.79 - 12.99 लाख*
टाटा टियागो ईवीRs.6.99 - 10.09 लाख*
एमजी विंडसर ईवीRs.14.85 - 19.15 लाख*

