• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में मार्च 2026 में ये नई कारें होंगी लॉन्च

    एक आईकॉनिक एसयूवी की वापसी से लेकर एक लग्जरी एमपीवी तक, यहां देखिए मार्च में लॉन्च होने वाली कार की लिस्ट!

    सोनू
    सोनू
    Published On मार्च 02, 2026 13:45 ist
    info icon
    published onMar 02, 2026 13:45 IST
    last updated onMar 02, 2026 13:45 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    Upcoming Cars In March 2026

    2026 के पहले दो महीने बीत चुके हैं और कार शौकीनों के लिए ये महीने काफी खास रहे। इस दौरान यहां कई नई कार लॉन्च और शोकेस हुई। अब मार्च में भी कई नई कार लॉन्च और शोकेस होने वाली है। यहां हमने इन सभी की एक लिस्ट बनाई है जिस पर आप भी नजर डालिए:

    2026 रेनो डस्टर

    लॉन्च: 17 मार्च

    संभावित प्राइस: 10.50 लाख रुपये

    26 जनवरी 2026 को हमें भारत आने वाली तीसरी जनरेशन रेनो डस्टर की पहली झलक देखने को मिली। यह नाम भारत के कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अहम रोल निभाता है, जो करीब चार बाद फिर से हमारे बाजार में एंट्री करने वाली है। अब डस्टर डिजाइन और टेक्नोलॉजी दोनों मामलों में ज्यादा शानदार हो गई है।

    2026 Renault Duster Exterior

    इसके प्रमुख फीचर में दो डिजिटल डिस्प्ले, एक पैनोरमिक सनरूफ, आगे वेंटिलेटेड और पावर्ड सीटें, 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, और लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) शामिल है। इस एसयूवी कार में स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सेटअप समेत तीन इंजन विकल्प मिलेंगे

    स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट

    लॉन्च: घोषणा होनी बाकी

    संभावित प्राइस: 10.50 लाख रुपये

    2021 में पेश करने के बाद, अब स्कोडा कुशाक को पहला बड़ा फेसलिफ्ट अपडेट मिलने जा रहा है, जिसे 2026 की शुरुआत में शोकेस किया जा चुका है। इसका प्रोडक्शन पहले ही शुरू हो चुका है और कीमत की घोषणा मार्च में होगी। नई कुशाक कार के अंदर और बाहर कई जरूरी बदलाव किए गए हैं, जिनमें नई एलईडी लाइटिंग और सीट अपहोल्स्ट्री शामिल है। इसके टॉप फीचर में एक 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एक पैनोरमिक सनरूफ, पीछे वाली सीट के लिए मसाज फंक्शन, छह एयरबैग, और पीछे पार्किंग कैमरा शामिल है। हालांकि इसमें पहले वाला टर्बो-पेट्रोल इंजन बरकरार रखा गया है, लेकिन अब नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

    Skoda Kushaq Facelift

    एमजी हेक्टर/हेक्टर प्लस डीजल

    लॉन्च: घोषणा होनी बाकी

    संभावित प्राइस: घोषणा होनी बाकी

    जब दिसंबर 2025 में भारत में एमजी हेक्टर और हेक्टर प्लस को नया फेसलिफ्ट अपडेट मिला था, तब कंपनी ने दोनों एसयूवी कार को केवल पेट्रोल इंजन में पेश किया था। अब एमजी पहले की तरह ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को खींचने के लिए दोनों एसयूवी के डीजल वेरिएंट्स लॉन्च कर सकती है। हेक्टर और हेक्टर प्लस में कोई विजुअल और फीचर अपडेट होने की संभावनाएं नहीं है। इसके खास फीचर में एक 14-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक पैनोरमिक सनरूफ, आगे पावर्ड और वेंटिलेटेड सीटें, छह एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, और लेवल-2 एडीएएस शामिल है। वर्तमान में दोनों एसयूवी में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है।

    2026 MG Hector

    नई मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास

    लॉन्च: 2 मार्च

    संभावित प्राइस: 1 करोड़ रुपये

    2022 में बंद होने के बाद, मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास एमपीवी भारत में फिर से वापसी करने वाली है। हालांकि इस बार यह फेसलिफ्ट अवतार में आएगी जिसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2023 में पेश किया गया था। हालांकि भारतीय मॉडल की डिटेल्स अभी सामने नहीं है, लेकिन यह एमपीवी कार अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो व्हीलबेस ऑप्शन और तीन सीटिंग कॉन्फिगरेशन (6, 7 और 8 सीटर) में उपलब्ध है। इसके प्रमुख फीचर में दो 12.3-इंच डिस्प्ले, 6 सीटर वर्जन में मसाज फंक्शन के साथ कैप्टन सीटें, क्लाइमेट कंट्रोल, और एम्बिएंट लाइटिंग शामिल है। भारतीय मॉडल के इंजन, गियरबॉक्स और ड्राइवट्रेन की जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

    2024 Mercedes Benz V-Class

    was this article helpful ?

    रेनॉल्ट डस्टर पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है