• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी हेक्टर प्लस

    4.3164 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 17.49 - 19.69 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    get dussehra ऑफर
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    एमजी हेक्टर प्लस कीमत एन्ड& वेरिएंट

    Hector Plus के 3 वेरिएंट हैं, ₹17.49L से शुरू, सभी 1.5L Turbo Petrol. यह MG की 6/7-सीटर Hector है, जिसमें बढ़ा हुआ व्हीलबेस और तीसरी रो का AC मिलता है. Sharp Pro 7-Str MT (₹17.49L) में Hector Sharp Pro वाला पूरा फीचर लोड मिलता है, यानी 35.56cm HD टचस्क्रीन, Infinity by Harman 8-speaker (sub के साथ), पैनोरमिक सनरूफ, लेदरेट सीट्स, 6-way पावर ड्राइवर सीट, रेन सेंसिंग वाइपर, ऑटो डिम IRVM, 360° कैमरा, पार्शियल ADAS (parking, manual SAS), 6 एयरबैग और ESP. Plus में मिलने वाला खास किट है, dual-tone Urban Tan इंटीरियर, दूसरी रो की कैप्टन सीट्स अलग armrest के साथ (सिर्फ 6-सीटर में), तीसरी रो का fast-charging USB-C, दूसरी रो की sliding/reclining सीट्स, तीसरी रो का 50:50 स्प्लिट और अलग फैन स्पीड कंट्रोल वाला तीसरी रो का AC, इससे तीसरी रो सच में काम की बन जाती है. Sharp Pro 7-Str CVT (₹18.79L) में CVT ऑटो और फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स जुड़ती हैं. Savvy Pro 7-Str CVT (₹19.69L) फुल Level 2 ADAS के साथ सबसे ऊपर है, इसमें adaptive cruise, LDW/LKA, AEB, blind spot, lane change और rear cross traffic आते हैं. ज़्यादातर बायर्स Sharp Pro 7-Str MT (₹17.49L) पर आते हैं, जहाँ 35.56cm HD टचस्क्रीन, Infinity ऑडियो, पैनोरमिक सनरूफ, 360° कैमरा, तीसरी रो का AC और कैप्टन सीट का ऑप्शन मिलता है, और Savvy Pro CVT के फुल ADAS L2 और CVT ऑटो के लिए ~₹2.20L एक्स्ट्रा नहीं देना पड़ता.

    वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमततुलना
    3 एमजी हेक्टर प्लस वेरिएंट उपलब्धClear Filters
    सर्वश्रेष्ठ Pick For You
    पेट्रोलऑटोमेटिक12.34 किमी/लीटर141.04bhp@5000rpm
    पेट्रोलमैनुअल13.79 किमी/लीटर141.04bhp@5000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक12.34 किमी/लीटर141.04bhp@5000rpm

    एमजी हेक्टर प्लस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन1451 सीसी
    पावर141.04 बीएचपी
    टॉर्क250 एनएम
    सीटिंग कैपेसिटी7
    ड्राइव टाइपफ्रंट व्हील ड्राइव
    माइलेज12.34 से 13.79 किमी/लीटर

    एमजी हेक्टर प्लस 2026: लेटेस्ट updates

    • 15 दिसंबर 2025: लॉन्च! एमजी हेक्टर प्लस फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो गई है जिसकी कीमत 17.29 लाख रुपये से शुरू होती है। हालांकि इसके 6 सीटर और डीजल वेरिएंट की कीमत की घोषणा 2026 में होगी।

    • 11 दिसंबर 2025: फेसलिफ्ट! एमजी हेक्टर के साथ एमजी हेक्टर प्लस का फेसलिफ्ट वर्जन 15 दिसंबर 2025 को लॉन्च होगा।

    और देखें

    एमजी हेक्टर प्लस expert रिव्यू

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • चलाने में आसान: पेट्रोल और डीजल इंजन एक स्मूथ ड्राइविंग अनुभव देते हैं।
    • स्पेशियस केबिन : इसमें 6 फीट से ज्यादा लंबे लोगों को भी अच्छी लेग स्पेस मिलती है।
    • शानदार फीचर्स: इसमें 14-इंच की बड़ी टचस्क्रीन, जेस्चर कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और लेवल 2 एडीएएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • एडीएएस केवल टॉप वेरिएंट में ही मिलता है।
    • अधूरी पावरट्रेन : डीजल ऑटोमेटिक पावरट्रेन की काफी कमी खलती है।
    • अनोखी डिजाइन : इसका डिजाइन भले ही अनोखा है, लेकिन यह हर किसी को पसंद नहीं आता है।
    अधिक देखें

    एमजी हेक्टर प्लस रिव्यू

    एमजी मोटर इंडिया ने हेक्टर प्लस को भारतीय बाजार में 2020 में लॉन्च किया था। हाल ही में इसे नया अपडेट मिला है और यह फिलहाल 7-सीटर वर्जन में उपलब्ध है, जिसे बड़े परिवारों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। हेक्टर प्लस में टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों विकल्प मिलते हैं, हालांकि मौजूदा समय में डीजल इंजन की बिक्री अस्थायी रूप से रोक दी गई है। चलिए, इस अपडेटेड एसयूवी के हर पहलू पर विस्तार से नजर डालते हैं और जानते हैं कि यह अपने सेगमेंट में कितनी मज़बूत दावेदार साबित होती है। 

    और देखें

    एमजी हेक्टर और हेक्टर प्लस एसयूवी को बहुत कम समय के अंतराल पर भारत में पेश किया गया था, लेकिन लॉन्चिंग से लेकर इन्हें अब तक कई सारे अपडेट्स मिल चुके हैं। दिसंबर 2025 में मिले नए अपडेट ने हेक्टर प्लस के लुक को और भी आकर्षक बना दिया है। सबसे बड़ा बदलाव इसमें आगे की तरफ देखने को मिलता है। आगे की साइड पर अब इसमें पहले से कहीं ज़्यादा बड़ी और मस्कुलर क्रोम ग्रिल दी गई है, जो इसे सड़क पर एक दमदार मौजूदगी देती है। इसमें फ्रंट बंपर को भी नया डिज़ाइन दिया गया है जो इसके बोल्ड स्टांस को और मजबूत करता है। अन्य हाइलाइट्स में एलईडी हेडलाइट्स और फॉग लैंप्स के साथ एलईडी डीआरएल्स शामिल हैं। 

    MG Hector Plus

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां ज्यादा कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। इसकी एक्सटीरियर डिजाइन पहले जैसे ही है, जो इसे एक पारंपरिक एसयूवी का लुक देती है। हालांकि, राइडिंग के लिए इसमें अब नए 18-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं जो इसे एक फ्रेश फील देते हैं। बड़े विंडो पेन, फ्लोटिंग रूफ इफ़ेक्ट, ओआरवीएम-माउंटेड टर्न इंडिकेटर और सिल्वर रूफ रेल्स इसके साइड प्रोफाइल को और आकर्षक बनाते हैं।

    MG Hector Plus Grille

    MG Hector Plus Alloy Wheel

    पीछे की तरफ इसमें कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स दी गई हैं, जिनके बीच वाले हिस्से में लाइटिंग एलिमेंट्स हैं जो इसे एक मॉडर्न लुक देते हैं। यह आजकल की मॉडर्न गाड़ियों का एक ट्रेंडिंग फीचर बन गया है। इसमें रियर बंपर को भी अपडेट किया गया है और अब यह पहले से ज़्यादा स्टाइलिश दिखता है। 

    MG Hector Plus Rear Bumper

    यह एसयूवी पांच कलर में उपलब्ध है, जिसमें ग्लेज रेड, स्टैरी ब्लैक, ऑरोरा सिल्वर, पर्ल व्हाइट (नया) और सेलेडॉन ब्लू (नया) शामिल हैं। 

    हेक्टर प्लस की एक्सटीरियर डिजाइन में किए गए सभी बदलाव इसे पहले से ज़्यादा मॉडर्न, प्रीमियम और आकर्षक बनाते हैं। 

    और देखें

    एमजी हेक्टर प्लस का केबिन हमेशा से ही इसके मुख्य आकर्षणों में से एक रहा है। फिलहाल, इसका 6-सीटर वर्जन बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि यह अगले साल तक लॉन्च हो जाएगा। अभी यह गाड़ी केवल 7-सीटर लेआउट में आती है। केबिन के अंदर इसमें डुअल-टोन ब्लैक और ब्राउन कलर थीम मिलती है। डैशबोर्ड, दरवाज़ों और सेंटर कंसोल पर सिल्वर, पियानो ब्लैक और वुडन इंसर्ट का इस्तेमाल किया गया है, जो इसकी केबिन थीम को अच्छा कॉम्पलिमेंट करते हैं।

    MG Hector Plus Dashboard

    डैशबोर्ड का डिज़ाइन बहुत ही सिंपल और क्लीन है, जिसका मुख्य कारण फिजिकल बटंस की कमी है। केबिन के अंदर ज़्यादातर कंट्रोल्स सेंटर में लगी बड़ी वर्टिकल टचस्क्रीन में ही इंटीग्रेट कर दिए गए हैं। इससे डैशबोर्ड साफ-सुथरा तो लगता है, लेकिन ड्राइविंग के दौरान तापमान या फैन स्पीड बदलने जैसे छोटे कामों के लिए भी स्क्रीन का इस्तेमाल करना पड़ता है, जो कुछ लोगों को असुविधाजनक लग सकता है। 

    MG Hector Plus 2nd Row

    मटीरियल क्वालिटी की बात करें तो डैशबोर्ड के ऊपरी हिस्से, डोर पैड्स और ग्लवबॉक्स के ऊपर सॉफ्ट-टच मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है, जबकि ग्लवबॉक्स के निचले हिस्से पर हार्ड प्लास्टिक दिया गया है। हेक्टर प्लस 7-सीटर वर्जन में मिडल रो पर बेंच सीट दी गई है, जो पैसेंजर्स को अच्छा सपोर्ट देती है। पहली दो रो में लंबी कद-काठी वाले लोगों के लिए काफी जगह है, लेकिन आखिरी रो केवल बच्चों या पालतू जानवरों के लिए ज़्यादा सही है। अतिरिक्त कंफर्ट के लिए इसमें एमजी ने पीछे वाली सीटों पर स्लाइड और रिक्लाइन करने की सुविधा भी दी है।

    MG Hector Plus 3rd Row

    और देखें

    फीचर्स के मामले में एमजी ने हमेशा से ही अपने ग्राहकों को भरपूर ऑप्शन दिए हैं, और नई हेक्टर प्लस भी इस परंपरा को आगे बढ़ाती है।

    MG Hector Plus Dashboard

    इसका सबसे बड़ा आकर्षण 14-इंच का पोर्ट्रेट-स्टाइल (वर्टिकल) टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो केबिन को एक बेहद मॉडर्न फील देता है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, और 75 से ज्यादा कनेक्टेड कार टेक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। अन्य फीचर्स में वायरलेस फोन चार्जर, एयर प्यूरीफायर, और 8-स्पीकर इंफिनिटी साउंड सिस्टम शामिल हैं।  

    नए अपडेट के साथ टचस्क्रीन की परफॉरमेंस को बेहतर बनाने के लिए इसकी RAM को 10जीबी कर दिया गया है, जिससे यह पहले से ज़्यादा स्मूद और रिस्पॉन्सिव हो गया है। अब इसमें जेस्चर कंट्रोल्स भी शामिल हो गए हैं, जिससे आप हाथ के इशारों से तापमान, फैन की स्पीड, वॉल्यूम और म्यूजिक को कंट्रोल कर सकते हैं।

    और देखें

    सेफ्टी हर कार खरीदार के लिए एक महत्वपूर्ण पहलू होता है। एमजी हेक्टर प्लस का ग्लोबल एनकैप या भारत एनकैप द्वारा क्रैश टेस्ट नहीं किया गया है। एमजी हेक्टर प्लस गाड़ी में 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), हिल-होल्ड असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, और ऑल-फोर डिस्क ब्रेक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

    इसका सबसे बड़ा सेफ्टी हाइलाइट एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स (एडीएएस) सूट है, जिसके तहत अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो-इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और फॉरवर्ड कोलिज़न वार्निंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि एडीएएस सिस्टम सबसे अच्छा प्रदर्शन अच्छी तरह से मार्किंग वाली सड़कों, जैसे कि हाईवे और एक्सप्रेसवे पर करता है। 

    और देखें

    एक 3-रो एसयूवी खरीदते समय बूट स्पेस बहुत मायने रखती है। एमजी हेक्टर प्लस इस मामले में काफी प्रैक्टिकल कार है। जब तीनों रो की सीटें अपनी जगह पर होती हैं, तब भी इसमें इतना स्पेस मिल जाता है कि आप एक वीकेंड ट्रिप के लिए कुछ सॉफ्ट बैग्स या छोटे सूटकेस आसानी से रख सकते हैं। यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी काफी है।

    अगर आपको ज्यादा सामान रखने की जरूरत है, तो इसमें सीटों को फोल्ड करने की सुविधा मिलती है। तीसरी रो की सीटें 50:50 स्प्लिट-फोल्डिंग फंक्शन के साथ आती हैं, जिसका मतलब है कि आप जरूरत के हिसाब से एक या दोनों सीटों को फोल्ड करके लगेज स्पेस को बढ़ा सकते हैं। वहीं, 7-सीटर वर्ज़न में दूसरी रो की सीटें 60:40 स्प्लिट-फोल्ड फंक्शन के साथ आती हैं। इन दोनों रो की सीटों को फोल्ड करने के बाद आपको एक बहुत बड़ा और फ्लैट लगेज एरिया मिल जाता है, जिसमें आप बड़े से बड़ा सामान भी आसानी से रख सकते हैं।

    सामान को लोड और अनलोड करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए इसमें पावर्ड टेलगेट का फीचर भी दिया गया है। आप एक बटन दबाकर या अपने पैर के एक स्वाइप जेस्चर से बूट को खोल और बंद कर सकते हैं, जो तब बहुत काम आता है जब आपके दोनों हाथों में सामान हो। कुल मिलाकर, हेक्टर प्लस अपनी फ्लेक्सिबल सीटिंग और पर्याप्त लगेज केपेसिटी के साथ एक प्रैक्टिकल फैमिली कार साबित होती है।

    और देखें

    एमजी हेक्टर प्लस एसयूवी केवल एक टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। उम्मीद है कि इसका डीजल इंजन वाला वर्जन अगले साल पेश किया जा सकता है। इसमें टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं। यहां देखें इसके इंजन स्पेसिफिकेशन :- 

    इंजन  1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल 
    पावर  143 पीएस 
    टॉर्क  250 एनएम 
    ट्रांसमिशन  6-स्पीड एमटी, सीवीटी 
    ड्राइवट्रेन  फ्रंट-व्हील-ड्राइव (एफडब्लूडी)

    हेक्टर का पेट्रोल-सीवीटी वेरिएंट ड्राइविंग के दौरान एकदम रिफाइंड लगता है। इसमें शुरुआत से ही अच्छा-खासा टॉर्क मिलता है, जिससे यह गाड़ी आसानी से 100 किमी/घंटे से ऊपर की स्पीड तक पहुंच जाती है। इसकी पावर डिलीवरी बहुत स्मूथ है, चाहे आप सीधी सड़क पर गाड़ी चला रहे हों या फिर घुमावदार रास्तों पर, आपको हमेशा एक जैसी पावर मिलती है। यह एसयूवी रिलैक्स ड्राइविंग के लिए ही बेहतर है और आपके रोजमर्रा के सफर के लिए भी इसमें काफी अच्छा दम-खम है। हालांकि, अगर आप कोई ऐसा विकल्प ढूंढ रहे हैं जो ज्यादा किफायती हो, तो हमारी सलाह होगी कि आप अगले साल तक इंतज़ार करें, जब डीजल इंजन फिर से वापस आएगा। यह वही 2-लीटर का फिएट-सोर्स्ड डीज़ल इंजन है जो जीप कंपास और टाटा हैरियर/सफारी में मिलता है। यह इंजन बहुत दमदार परफॉरमेंस देता है, लेकिन हमारी इच्छा है कि ज्यादा सुविधा के लिए इसे ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाए।

    और देखें

    वर्तमान में एमजी हेक्टर प्लस कार दो वेरिएंट: शार्प प्रो और सैवी प्रो में आती है। इस 3-रो एसयूवी कार की कीमत 17.29 लाख रुपये से 19.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है। 

    और देखें

    एमजी हेक्टर प्लस कलर

    भारत में एमजी हेक्टर प्लस निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।

    • एमजी हेक्टर प्लस पर्ल व्हाइट कलरपर्ल व्हाइट
    • एमजी हेक्टर प्लस स्टेर्री ब्लैक कलरस्टेर्री ब्लैक
    • एमजी हेक्टर प्लस औरोरा सिल्वर कलरऔरोरा सिल्वर
    • एमजी हेक्टर प्लस ग्लेज़ रेड कलरग्लेज़ रेड
    • एमजी हेक्टर प्लस celadon ब्लू कलरceladon ब्लू

    comparing एमजी हेक्टर प्लस rivals

    एमजी हेक्टर प्लस
    एमजी हेक्टर प्लस
    Rs.17.49 - 19.69 लाख*
    किया कैरेंस क्लाविस
    किया कैरेंस क्लाविस
    Rs.11.39 - 21.79 लाख*
    टाटा हैरियर
    टाटा हैरियर
    Rs.13 - 26.11 लाख*
    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा
    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा
    Rs.19.95 - 27.10 लाख*
    एमजी एस्टर
    एमजी एस्टर
    Rs.9.79 - 15.30 लाख*
    हुंडई अल्कजार
    हुंडई अल्कजार
    Rs.14.51 - 21.96 लाख*
    टाटा सफारी
    टाटा सफारी
    Rs.13.40 - 26.91 लाख*
    महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ
    महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ
    Rs.13.99 - 25.79 लाख*
    रेटिंग4.3User Review (164)4.6User Review (55)4.6User Review (306)4.5User Review (348)4.3User Review (330)4.5User Review (102)4.5User Review (229)4.7User Review (64)
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिक / मैनुअलऑटोमेटिक / मैनुअलमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअलऑटोमेटिक / मैनुअलमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिक
    इंजन1451 सीसी1482 सीसी - 1497 सीसी1498 सीसी - 1956 सीसी2393 सीसी1498 सीसी1482 सीसी - 1493 सीसी1498 सीसी - 1956 सीसी1997 सीसी - 2184 सीसी
    फ्यूल टाइपपेट्रोलडीजल / पेट्रोल / सीएनजीडीजल / पेट्रोलडीजलपेट्रोलडीजल / पेट्रोलडीजल / पेट्रोलडीजल / पेट्रोल
    पावर141.04 बीएचपी94.67 - 157.57 बीएचपी167.62 बीएचपी147.51 बीएचपी108.49 बीएचपी114 - 158 बीएचपी167.62 बीएचपी182.37 - 200 बीएचपी
    माइलेज12.34 से 13.79 किमी/लीटर19.54 किमी/लीटर-9 किमी/लीटर14.82 से 15.43 किमी/लीटर17.5 से 20.4 किमी/लीटर--
    एयरबैग666-73-72-666-76-7
    जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग5 स्टार-------
    वर्तमान में देख रहे हैंएमजी हेक्टर प्लस बनाम कैरेंस क्लाविसएमजी हेक्टर प्लस बनाम हैरियरएमजी हेक्टर प्लस बनाम इनोवा क्रिस्टाएमजी हेक्टर प्लस बनाम एमजी एस्टरएमजी हेक्टर प्लस बनाम अल्कजारएमजी हेक्टर प्लस बनाम सफारीएमजी हेक्टर प्लस बनाम एक्सयूवी 7एक्सओ

    एमजी हेक्टर प्लस 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • रोड टेस्ट
    • एमजी विंडसर ईवी लॉन्ग टर्म रिव्यू: क्या फुल चार्ज में पूरा एक महीना चल सकती है ये?
      एमजी विंडसर ईवी लॉन्ग टर्म रिव्यू: क्या फुल चार्ज में पूरा एक महीना चल सकती है ये?

      मुझे यह कार लगभग 4400 किलोमीटर चली हुई मिली।

      अरुण shenoyon फरवरी 09, 2026
    • एमजी कॉमेट ईवी 4000 किलोमीटर रिव्यू: अलविदा कहना हुआ मुश्किल
      एमजी कॉमेट ईवी 4000 किलोमीटर रिव्यू: अलविदा कहना हुआ मुश्किल

      पिछले 10 महीनों में हम इसे 4000 किलोमीटर तक ड्राइव कर चुके हैं जिसमें हमनें इसे ज्यादातर शहर में ही ड्राइव किया।  

      अंशon अप्रैल 10, 2025
    • एमजी विंडसर ईवी रिव्यू: एक शानदार फैमिली इलेक्ट्रिक कार
      एमजी विंडसर ईवी रिव्यू: एक शानदार फैमिली इलेक्ट्रिक कार

      इस इलेक्ट्रिक गाड़ी को जब आप खरीदने जाएंगे तो आपके बैटरी के लिए पैसे नहीं देने होंगे।

      भानुon नवंबर 08, 2024
    • एमजी हेक्टर रिव्यू: क्या इसका कम माइलेज है एक बड़ा समझौता?
      एमजी हेक्टर रिव्यू: क्या इसका कम माइलेज है एक बड़ा समझौता?

      एमजी हेक्टर कार की कीमत 13.99 लाख रुपये से लेकर 21.95 लाख रुपये के बीच है। इसका मुकाबला टाटा हैरियर,महिंद्रा एक्सयूवी700 के 5 सीटर वेरिएंट्स और हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस के टॉप वेरिएंट्स से है।

      भानुon जुलाई 24, 2024
    • एमजी कॉमेट: लॉन्ग टर्म रिपोर्ट (1500 किलोमीटर अपडेट)
      एमजी कॉमेट: लॉन्ग टर्म रिपोर्ट (1500 किलोमीटर अपडेट)

      पहली लॉन्ग टर्म रिपोर्ट में कॉमेट का सिटी एक्सपीरियंस आपके साथ शेयर कर चुका हूं और वो सब बाते अब भी इसके लिए लागू होती है और अब इस कार से एक लगाव भी हो चुका है।

      उज्ज्वलon मई 31, 2024

    एमजी हेक्टर प्लस यूज़र रिव्यू

    4.3/5
    पर बेस्ड164 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (164)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (43)
    • कंफर्ट (84)
    • माइलेज (39)
    • इंजन (35)
    • इंटीरियर (52)
    • स्पेस (24)
    • कीमत (28)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • p
      priyam chaturvedi on अप्रैल 05, 2026
      4.2
      Mg Plus Hector Good
      This car is good performance fast speed good mileage good top features for example adas android tv tyre pressure monitor good bhp engine quality are better mg Hector good built quality. MG Hector Plus ek premium SUV (6/7 seater) hai jo family use + comfort + tech ke liye kaafi popular hai India mein. 🔧 Engine & Performance Engine options: 1.5L Turbo Petrol 2.0L Diesel Transmission: Manual CVT (petrol mein) Mileage: Petrol: ~12/14 km/l Diesel: ~16-18 km/l 👉 Diesel long drive aur mileage ke liye best hai. 🛋 Interior & Comfort 6-seater (captain seats ) ya 7-seater option Ventilated seats (top variant) Panoramic sunroof Dual-tone premium interior Rear AC vents + good leg space Long trips ke liye kaafi comfortable SUV hai. 📱 Features & Technology 14-inch touchscreen infotainment (segment mein sabse bada ) Wireless Android Auto / Apple CarPlay Voice commands ("Hello MG") 360° camera ADAS features (top variant mein) 🛡 Safety 6 airbags ABS + EBD Electronic Stability Control ADAS (lane assist, adaptive cruise etc.) Safety bhi strong side pe hai.
      और देखें
      2
    • a
      ayush on अप्रैल 04, 2026
      4.7
      MG HECTOR PLUS
      Very good car I really liked it comfort and speed it's really good for rides and I had an very luxury and exclusive experience with this car and it was pretty good i mean i also liked it looks and personality that it shows. And the design is just very very good. And it also gives good mileage depending on its size
      और देखें
      2
    • स
      सिकंदरा saw on मार्च 21, 2026
      4.3
      Allrounder
      Features ki baat kare toh ye car full loaded hai Panoramic sunroof, voice commands, connected car features sab milta hai Voice command kabhi kabhi sahi se samajhta nahi hai but still cool lagta hai use karne me Driving experience normal hai matlab smooth hai but sporty feel nahi deta Jo log fast driving ya pickup chahte hai unko thoda boring lag sakta hai Mileage bhi average side pe hai, especially city me thoda kam hi deta hai.
      और देखें
      1
    • स
      सिद्धार्थ on फरवरी 19, 2026
      4
      In Price Range This Is Best Car
      It's were performace based is good and looks were also good and there interiors were also good but it's breath is not good. But for middle family and there engine is for full as based on there price and they have ventilated seat feature also good and but the 3 Rd row is not good because you are above 6 feet it not comfortable for you.
      और देखें
    • स
      सागर on जनवरी 11, 2026
      4.2
      Awesome Car
      Best performance Maintenance-Good Comfort-Excellent Safety - Excellent Good looking Camera quality - Good Full featured loaded car. Big panoramic sunroof Adas level -2 in this segment, 14 inch Hd portrait big screen, Best car space for legroom and shoulder, room 6 airbags and 360 degree camera, supported 5 star rating safety.
      और देखें
      3
    • अधिक देखें

    एमजी हेक्टर प्लस माइलेज

    एमजी हेक्टर प्लस केवल एक पेट्रोल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। एमजी हेक्टर प्लस का माइलेज 12.34 किमी/लीटर से 13.79 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ है।

    फ्यूल टाइपट्रांसमिशनएआरएआई माइलेज
    पेट्रोलमैनुअल13.79 किमी/लीटर
    पेट्रोलऑटोमेटिक12.34 किमी/लीटर
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      एमजी हेक्टर प्लस प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) एमजी हेक्टर प्लस की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में एमजी हेक्टर प्लस की ऑन-रोड कीमत 20,23,312 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) एमजी हेक्टर प्लस और कैरेंस क्लाविस में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) एमजी हेक्टर प्लस की कीमत 17.49 लाख रुपये एक्स-शोरूम और कैरेंस क्लाविस की कीमत 11.39 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) एमजी हेक्टर प्लस के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 18.62 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से एमजी हेक्टर प्लस की ईएमआई ₹39,375 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹2.07 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Chirag Agrawal asked on 27 Sep 2026
      Q ) I am having creta sx+ model of 2016 petrol now I want to upgrade to 7 seater car...
      By CarDekho Experts on 27 Sep 2026

      A ) Regarding your query, both the MG Hector Plus and Tata Safari offer good space, ...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Anmol asked on 24 Jun 2024
      Q ) What is the seating capacity of MG Hector Plus?
      By CarDekho Experts on 24 Jun 2024

      A ) The MG Hector Plus is available in both 6 and 7 seater layouts. If you are consi...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Devyanisharma asked on 11 Jun 2024
      Q ) How many cylinders are there in MG Hector Plus?
      By CarDekho Experts on 11 Jun 2024

      A ) The MG Hector Plus has 4 cylinder engine.

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Anmol asked on 5 Jun 2024
      Q ) Who are the rivals of MG Hector Plus?
      By CarDekho Experts on 5 Jun 2024

      A ) The top competitors for MG Hector Plus 2024 are Hyundai Alcazar, Mahindra XUV 70...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Anmol asked on 20 Apr 2024
      Q ) What is the range of MG Hector Plus?
      By CarDekho Experts on 20 Apr 2024

      A ) The MG Hector Plus has ARAI claimed mileage of 12.34 to 15.58 kmpl. The Manual P...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      प्रशन
      calculate एमजी हेक्टर प्लस ईएमआई
      आपकी मासिक ईएमआई
      ₹47,042ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      एमजी हेक्टर प्लस ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      एमजी हेक्टर प्लस में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.21.76 - 24.47 लाख*
      मुंबईRs.20.62 - 23.20 लाख*
      पुणेRs.20.62 - 23.20 लाख*
      हैदराबादRs.21.44 - 24.12 लाख*
      चेन्नईRs.21.62 - 24.32 लाख*

      ट्रेंडिंग एमजी मोटर कारें

      • अपकमिंग
      • न्यू वैरिएंट
        एमजी हेक्टर
        एमजी हेक्टर
        Rs.12.14 - 20 लाखसंभावित
        अक्टूबर 27, 2026 अनुमानित लॉन्च

      पॉपुलर एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      सभी लेटेस्ट एसयूवी कारें देखें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      get dussehra ऑफर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है