• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2023 टाटा नेक्सन की लगातार की जा रही है टेस्टिंग, अब तक ये प्रमुख बदलाव आए नजर

    टाटा नेक्सन भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार की लिस्ट में शुमार है, और जल्द ही कंपनी इसे बड़ा अपडेट देने वाली है। 2023 की शुरुआत से नई टाटा नेक्सन को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है और इससे जुड़ी काफी अहम जानकारियां सामने आ चुकी है। यहां देखिए 2023 टाटा नेक्सन में क्या कुछ मिलेंगे अपग्रेडः

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 25, 2023 13:11 ist
    info icon
    published onAug 25, 2023 13:11 IST
    last updated onAug 25, 2023 13:11 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nexon Facelift

    टाटा नेक्सन भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार की लिस्ट में शुमार है, और जल्द ही कंपनी इसे बड़ा अपडेट देने वाली है। 2023 की शुरुआत से नई टाटा नेक्सन को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है और इससे जुड़ी काफी अहम जानकारियां सामने आ चुकी है। यहां देखिए 2023 टाटा नेक्सन में क्या कुछ मिलेंगे अपग्रेडः

    एक्सटीरियर

    Tata Nexon 2023 Front Profile

    हाल ही में नई नेक्सन कार की फ्रंट और रियर प्रोफाइल की साफ झलक कैमरे में कैद हुई है, जिससे इसके डिजाइन अपग्रेड की जानकारी मिली है। आगे की तरफ 2023 नेक्सन में नई एलईडी हेडलाइटें (बंपर पर वर्टिकल लेआउट में पोजिशन), स्किवेंशल टर्न इंडिकेटर के साथ शार्प एलईडी डीआरएल, और बड़ी फ्रंट ग्रिल दी गई है। इसका स्टाइल टाटा कर्व और हैरियर ईवी कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड है।

    2023 Tata Nexon Rear Spied

    नेक्सन कार के साइड वाले हिस्से में मामूली बदलाव हुए हैं और यहां राइडिंग के लिए इसमें नए अलॉय व्हील दिए जाएंगे। हाल ही में इसके पीछे वाले हिस्से की भी साफ झलक देखी गई थी, जिसमें कनेक्टेड एलईडी टेललाइटें, नया बंपर, ज्यादा दमदार टेलगेट और ऊंचे रिफ्लेक्टर नजर आए थे।

    यह भी पढ़ें: टाटा पंच ईवी पहली बार चार्ज होती आई नजर, जानिए कब तक होगी लॉन्च

    टाटा मोटर्स नेक्सन ईवी को भी अपडेट करेगी। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि स्टैंडर्ड नेक्सन फेसलिफ्ट के साथ ही नई नेक्सन इलेक्ट्रिक को भी पेश किया जा सकता है। इसमें भी ओवरऑल यही कॉस्मेटिक अपग्रेड मिलेंगे, हालांकि इसमें कुछ ईवी स्पेसिफिक ब्लू टच और क्लोज्ड ऑफ पेनल दिए जाएंगे।

    केबिन

    Tata Nexon 2023

    अब तक नई टाटा नेक्सन कार कई बार टेस्टिंग के दौरान देखी जा चुकी है, जिनसे संकेत मिले हैं कि इसके केबिन को नए डिजाइन लेआउट में पेश किया जाएगा। इसमें टाटा अविन्या कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड स्लीकर एसी वेंट्स, क्लाइमेट कंट्रोल्स के लिए नए टच-इनपुट पेनल, नई सीट अपहोल्स्ट्री, और नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: टाटा मोटर्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, 1 लाख इलेक्ट्रिक कार बेचने का आंकड़ा किया पार

    टाटा इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर दे सकती है। पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, 360 डिग्री कैमरा, और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं। कंपनी इसमें कुछ एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) फीचर भी दे सकती है और इस फीचर के साथ आने वाली यह पहली सब-4 मीटर एसयूवी कार होगी।

    इंजन

    नई नेक्सन कार में मौजूदा मॉडल वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन (115पीएस/160एनएम) मिलना जारी रह सकता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है। इसके अलावा कंपनी इसमें नए 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (125पीएस/225एनएम) का विकल्प भी शामिल कर सकती है, जिसके साथ नया डीसीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें: हुंडई एक्सटर Vs टाटा पंच : अगस्त 2023 वेटिंग पीरियड कंपेरिजन

    फेसलिफ्ट नेक्सन ईवी के पावरट्रेन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, ऐसे में अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि इसमें कोई बड़े बदलाव होंगे या नहीं। वर्तमान में नेक्सन इलेक्ट्रिक को दो वेरिएंटः प्राइम (30.2केडब्ल्यूएच बैटरी पैक, 312 किलोमीटर एआरएआई रेंज) और मैक्स (40.5केडब्ल्यूएच बैटरी पैक, 453 किलोमीटर एआरएआई रेंज) में पेश किया गया है।

    लॉन्च, प्राइस ओर कंपेरिजन

    Tata Nexon 2023

    नई टाटा नेक्सन को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। 2023 टाटा नेक्सन का मुकाबला किया सोनेट, मारुति ब्रेजा, रेनो काइगर, महिंद्रा एक्सयूवी300, हुंडई वेन्यू, निसान मैग्नाइट से रहेगा। वहीं कई मोर्चों पर ये मारुति फ्रॉन्क्स और सिट्रोएन सी3 जैसी क्रोसओवर कारों से भी रहेगा।

    यह भी देखेंः टाटा नेक्सन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टाटा नेक्सन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है