• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन सी3 एक्स

    4.3337 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 4.99 - 10.21 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    get dussehra ऑफर
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    सिट्रोएन सी3 एक्स के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन1198 सीसी - 1199 सीसी
    पावर80.46 - 108.62 बीएचपी
    टॉर्क115 एनएम - 205 एनएम
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    माइलेज19.3 किमी/लीटर
    फ्यूलपेट्रोल / सीएनजी

    सिट्रोएन सी3 एक्स प्राइस

    C3 के 19 वेरिएंट हैं, कीमत ₹4.99L से शुरू, इंजन ऑप्शन में 1.2L PureTech पेट्रोल (82 PS / 115 Nm), 1.2L Turbo PureTech (110 PS / 190 Nm) और CNG, 5MT और 6AT के साथ। यह Citroen की sub-4m हैच है, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस (180 mm) और French राइड कम्फर्ट के साथ जो टूटी-फूटी इंडियन सड़कों को स्पेक शीट की उम्मीद से बेहतर संभालती है। Live (₹4.99L) सेफ्टी बेस है, इसमें ड्यूल एयरबैग्स, ABS+EBD, मैनुअल क्लाइमेट, फैब्रिक सीट्स और 15-inch स्टील व्हील्स मिलते हैं। Feel (₹6L से) वो पॉइंट है जहां से यह बेसिक लगना बंद हो जाती है, इसमें 25.6cm टचस्क्रीन (wireless CarPlay + Android Auto के साथ), इलेक्ट्रिक ORVMs, रियर AC वेंट्स और स्टीयरिंग ऑडियो कंट्रोल्स मिलते हैं। Turbo Feel (₹7.58L) में 1.2L Turbo (110 PS) जुड़ता है जो हाईवे पर सही पंच देता है। X Shine Dual Tone (₹7.93L से) में मिलती है 26cm टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट, 15-inch dual-tone अलॉय व्हील्स, रियर कैमरा, इलेक्ट्रिक फोल्डिंग ORVMs और कॉन्ट्रास्ट रूफ। Shine Dark Edition (₹8.38L से) में ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर पैक जुड़ता है। X Shine Turbo AT (₹9.68L से) इसे टॉप करती है, इसमें Turbo इंजन, 6AT ऑटोमैटिक और Sport Edition स्टाइलिंग मिलती है। ज़्यादातर बायर्स X Shine Dual Tone MT (₹7.93L) पर आते हैं, wireless CarPlay वाली 26cm टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट, dual-tone अलॉय, रियर कैमरा और कॉन्ट्रास्ट रूफ के लिए, बिना X Shine Turbo AT के 1.2L Turbo और 6AT ऑटोमैटिक के लिए ~₹1.75L एक्स्ट्रा चुकाए।

    और देखें
    सी3 एक्स लाइव(बेस मॉडल)1198 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.3 किमी/लीटर₹4.99 लाख*
    सी3 एक्स लाइव वैकल्पिक1198 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.3 किमी/लीटर₹5.69 लाख*
    सी3 एक्स लाइव सीएनजी1198 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 28.1 किलोमीटर/ किलोग्राम₹5.73 लाख*
    सी3 एक्स फील1198 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.3 किमी/लीटर₹6 लाख*
    सी3 एक्स फील ऑप्शनल1198 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.3 किमी/लीटर₹7.03 लाख*
    सी3 एक्स टर्बो फील1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.3 किमी/लीटर₹7.58 लाख*
    सी3 एक्स फील ऑप्शनल सीएनजी1198 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 28.1 किलोमीटर/ किलोग्राम₹7.58 लाख*
    टॉप सेलिंग
    सी3 एक्स शाइन1198 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.3 किमी/लीटर
    ₹7.86 लाख*
    सी3 एक्स शाइन डुअल टोन1198 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.3 किमी/लीटर₹7.93 लाख*
    टॉप सेलिंग
    सी3 एक्स शाइन सीएनजी1198 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 28.1 किलोमीटर/ किलोग्राम
    ₹8.16 लाख*
    सी3 एक्स शाइन डुअल टोन सीएनजी1198 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 28.1 किलोमीटर/ किलोग्राम₹8.31 लाख*
    सी3 एक्स फील सीएनजी1198 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 28.1 किलोमीटर/ किलोग्राम₹8.45 लाख*
    सी3 एक्स शाइन टर्बो1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.3 किमी/लीटर₹8.97 लाख*
    सी3 एक्स शाइन टर्बो एटी1199 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.3 किमी/लीटर₹9.68 लाख*
    सी3 एक्स टर्बो शाइन डीटी एटी1199 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.3 किमी/लीटर₹10.15 लाख*
    सी3 एक्स टर्बो शाइन स्पोर्ट एडिशन एटी(टॉप मॉडल)1199 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.3 किमी/लीटर₹10.21 लाख*
    सभी वेरिएंट देखें

    सिट्रोएन सी3 एक्स रिव्यू

    Citroen C3 Review

    सिट्रोएन ने भारत में अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार सी3 को लॉन्च कर दिया है।। ये भारत के लिए और भारत में ही तैयार की गई कार एकबारगी तो सबका ध्यान अपनी ओर खींचती है, मगर जैसे जैसे आप इस कार के साथ ज्यादा समय बिताएंगे तो ये नजरिया भी जल्दी बदल जाता है। नई नवेली सिट्रोएन सी3 में क्या कुछ है खास और क्या है कमी, इन सबके बारे में आप जानेंगे इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू में:

    और देखें

    एक्सटीरियर

    Citroen C3 Review

    नई सिट्रोएन सी3 में 180 मिलीमीटर ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ एसयूवी कारों जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं। कंपनी का भी कहना है कि ये वैसे तो एक प्रीमियम हैचबैक कार है, मगर ये दिखने में छोटी एसयूवी जैसी नजर आएगी।

    Citroen C3 Review

    साइज की बात करें तो ये कार ​मार्केट में मौजूद सिलेरियो, वैगनआर और टियागो से ज्यादा बड़ी है। इस मामले में ये काइगर और मैग्नाइट के बराबर है। इसका डिजाइन कंपनी की सी5 एयरक्रॉस से इंस्पायर्ड है। ऊंचा बोनट, उभरे हुए व्हील आर्क और राउंडेड बंपर्स के कारण सी3 काफी आकर्षक नजर आती है और ये एक पावरफुल कार भी है। 

    Citroen C3 Review

    इसमें स्लीक क्रोम ग्रिल दी गई है जो डेटाइम रनिंग लैंप्स से कनेक्ट हो रही है। मगर इस कार में केवल एलईडी एलिमेंट आपको यहां तक ही नजर आएगा। इसमें हेडलैंप्स, टर्न इंडिकेटर्स, फॉगलैंप्स और टेललैंप्स के तौर पर हेलोजन यूनिट ही दी गई है। इसमें एंटीना, फ्लैप स्टाइल्ड डोर हैंडल्स, और मिरर्स की जगह फेंडर्स पर इंडिकेटर्स दिए गए हैं जैसा कि अक्सर बीते जमाने के मॉडल्स में देखा जाता था। 

    Citroen C3 Review

    सिट्रोएन ने बेसिक फीचर्स देकर कस्टमर्स के सामने कस्टमाइजेशन के काफी सारे ऑप्शंस रख दिए हैं। सी3 में चार मोनोटोन और 6 ड्युअल टोन कलर ऑप्शंस भी दिए गए हैं। इसमें 3 कस्टमाइजेशन पैक्स और दो इंटीरियर ट्रिम्स की चॉइस दी गई है। सी3 को पर्सनलाइज्ड कराने के लिए सी3 में कई तरह की एसेसरीज की पेशकश भी की गई है। इसमें अलॉय व्हील्स के बजाए व्हील कैप्स दिए गए हैं, मगर इसमें अलॉय व्हील दे दिया जाता तो ये और ज्यादा आकर्षक लगती। 

    और देखें

    इंटीरियर स्पेस और प्रैक्टिकैलिटी

    Citroen C3 Interior

    अपराइट स्टांस और चौड़े खुलने वाले डोर्स के रहते इस छोटी कार के केबिन में एंट्री लेना और उससे बाहर निकलना काफी आसान हो जाता है। इसमें हाई सीटिंग रखी गई है जिससे बुजुर्ग पैसेंजर्स को भी पूरी तरह से कंफर्ट मिलता है। फ्रंट सीटों के कंपेरिजन में इसमें पीछे बैठने वालों को बाहर का अच्छा व्यू मिलता है। 

    Citroen C3 Interior

    ड्राइवर के लिए इस कार में एक अच्छी सीटिंग पोजिशन पर आना काफी आसान है। इसमें हाइट एडज्टेबल ड्राइवर सीट और टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। पहली बार कार लेने जा रहे लोगों को इसमें मिलने वाली ऊंची सीटिंग पोजिशन और उसके जरिए बाहर का मिलने वाला अच्छा व्यू बेहद पसंद आएगा। संकरे पिलर्स और बड़ी विंडोज़ के साथ आप इस कार के आदी हो जाएंगे और आपको इसका साइज भी काफी कंफर्टेबल लगेगा। इसका डैशबोर्ड भी काफी संकरा और ऊंचा है जिससे आगे बैठने वालों को ज्यादा स्पेस मिलता है। 

    Citroen C3 Interior

    यदि आपकी हाइट 6 फुट तक की भी है तो भी आपको इसमें बैठने के बाद कोई परेशानी नहीं होगी। हमें इस कार के केबिन की चौड़ाई काफी अच्छी लगी। इसकी सीटें काफी कंफर्टेबल हैं। हालांकि सिट्रोएन को इसमें एडजस्टेबल हेडरेस्ट देना चाहिए था, मगर फिर भी इसमें दिए गए फिक्सड हेडरेस्ट से भी अच्छा सपोर्ट और कुशनिंग मिल जाती है। 

    Citroen C3 Interior

    सी3 में रियर सीट पर भी एडजस्टेबल हेडरेस्ट की कमी थोड़ी महसूस होती है। यहां लंबे कद के पैसेंजर्स को फिक्सड हेडरेस्ट पर अपने सिर को आराम देने के लिए थोड़ा आगे की तरफ होकर बैठना पड़ता है। बस इस कमी को छोड़ दें तो सी3 की रियर सीटें काफी कंफर्टेबल महसूस होती हैं। यहां अच्छा खासा नीरूम, फुटरूम और हेडरूम दिया गया है। 

    Citroen C3 AC

    केबिन में आपको और भी ज्यादा कंफर्टेबल बनाए रखने के लिए इस नई हैचबैक कार में एसी दिया गया है। इसमें दिया गया एसी इतना पावरफुल है कि फुल पर रखने के बाद तो आपको शायद स्वेटर की जरूरत महसूस होने लगे। गोआ की भीषण गर्मी में हमें फैन स्पीड 2 से ऊपर करनी पड़ी थी। 

    Citroen C3 Interior Storage Space

    प्रैक्टिकैलिटी के मोर्चे पर सी3 में कुछ कमियां जरूर नजर आती है। इसके सभी डोर्स पर 1 लीटर का बॉटल होल्डर दिया गया है, वहीं सेंटर स्टैक पर एक शेल्फ, छोटा कबी होल और एक जोड़ी कपहोल्डर दिए गए हैं। वहीं हैंडब्रेक के नीचे और पीछे स्टोरेज स्पेस भी दिया गया है। 

    Citroen C3 Boot Space
    Citroen C3 Boot Space

    कार के पीछे सामान रखने के लिए नई सी3 हैचबैक मेंं 315 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है जिसमें वीकेंड लगेज रखा जा सकता है। इस कार में 60:40 स्पिल्ट सीट नहीं दी गई है। मगर ज्यादा स्पेस के लिए आप रियर सीट को फोल्ड डाउन कर सकते हैं। 

    इंटीरियर क्वालिटी और फीचर्स 

    Citroen C3 Interior

    एक बजट कार होने के नाते सिट्रोएन ने सी3 हैचबैक में प्लास्टिक का इस्तेमाल किया है। मगर इसके प्लास्टिक की क्वालिटी ने सब को हैरान कर दिया। ये हार्ड प्लास्टिक होने के बावजूद छूने में काफी प्रीमियम महसूस हुआ। चाहे बात डैशबोर्ड के टॉप पोर्शन की हो या फिर डोर पैड्स और यहां तक डोर दिए गए बॉटल होल्डर की, सब जगह क्वालिटी काफी अच्छी नजर आई। इसमें ऑप्शनल फीचर के तौर पर डैशबोर्ड को बांटने वाले ऑरेन्ज सेंट्रल एलिमेंट में भी एक रोचक पैटर्न देखने को मिला। 

    Citroen C3 Interior

    यदि आपको लेटेस्ट फीचर्स पसंद हैं तो सी3 आपको इस मोर्चे पर काफी निराश करेगी। इंफोटेनमेंट को छोड़कर बाकी इस कार में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसके बारे मेंं बात की जा सके। 4 पावर विंडोज, मैनुअल एसी और फैब्रिक अपहोल्स्ट्री को छोड़ दें तो इस कार में और कुछ भी एडवांस फीचर नहीं दिया गया है। इसमें कंपनी ने पावर एडजस्टेबल/फोल्डिंग मिरर, डे-नाइट आईआरवीएम, एडजस्टेबल हेडरेस्ट और आर्मरेस्ट तक नहीं दिया है। यहां तक कि टॉप मॉडल में रियर डीफॉगर और वायपर जैसा फीचर भी नहीं रखा गया है। 

    Citroen C3 Instrument Cluster

    इसमें दिए गए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में छोटी सी डिजिटल डिस्प्ले दी गई है, जिसपर ओडोमीटर, स्पीड, एवरेज एफिशिएंसी और डिस्टेंस टू एंप्टी जैसी बेसिक जानकारी देखी जा सकती है। सिट्रोएन को कम से कम इस हैचबैक में क्लाइमेट कंट्रोल, बेहतर इंस्ट्रूमेंटेशन, पावर्ड मिरर्स और कम से कम रियर वाइपर/डिफॉगर और शायद रिवर्सिंग कैमरा भी देना चाहिए था। 

    इंफोटेनमेंट 

    Citroen C3 Touchscreen

    सिट्रोएन सी3 के टॉप वेरिएंट में 10.2 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसकी स्क्रीन का साइज बड़ा है और इसका यूजर इंटरफेस काफी सिंपल है जो अच्छा रिस्पॉन्स देता है। ये एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। 

    इसकी स्क्रीन एक 4 स्पीकर वाले ऑडियो सिस्टम से पेयर्ड है। इसकी ऑडियो क्वालिटी काफी अच्छी है। ऑडियो और कॉल को कंट्रोल करने के लिए इसमें स्टीरिंग व्हील्स पर कंट्रोल्स भी दिए गए हैं। 

    और देखें

    सेफ्टी

    Citroen C3 Review

    इस कार में ड्युअल एयरबैग, एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर और सीट बेल्ट रिमाइंडर का फीचर दिया गया है। बता दें कि सी3 कार के इंडियन वर्जन का फिलहाल क्रैश टेस्ट नहीं हुआ है।

    और देखें

    इंजन परफॉर्मेंस

    इस नई कार में दो तरह के 1.2 लीटर 3 सिलेंडर इंजन दिए गए हैं जिनमें से एक टर्बो इंजन है तो दूसरा नैचुरली एस्पिरेटेड।

    इंजन प्योरटेक 1.2-लीटर प्योरटेक 1.2-लीटर टर्बो
    पावर 82पीएस 110पीएस
    टॉर्क 115 एनएम 190  एनएम
    गियरबॉक्स 5-स्पीड एमटी 6-स्पीड एमटी
    एआरएआई माइलेज 19.8 किलोमीटर प्रति लीटर 19.4 किलोमीटर प्रति लीटर

    दोनों ही इंजन का पहला इंप्रेशन काफी सॉलिड नजर आया। इन्हें स्टार्ट करने पर आने वाला थ्रम काफी लाइट था और वाइब्रेशंस पूरी तरह से कंट्रोल्ड थे। सबसे पहले बात करते हैं इसके नैचुरली एस्पिरेटेड वर्जन के बारे में:

    प्योरटेक 82

    Citroen C3 Puretech82 Engine

    ये इंजन 82 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। सिट्रोएन ने इस इंजन को अच्छी ड्राइवेबिलिटी और सिटी ड्राइविंग के हिसाब से ट्यून किया है। आप इसे सेकंड और थर्ड गियर पर पूरे दिन आराम से ड्राइव कर सकते हैं। स्पीड ब्रेकर्स आने पर सेकंड गियर में कार आराम से इनसे निपट लेती है। 

    Citroen C3 Performance

    खास बात ये है कि हाईवे पर भी इस इंजन को स्ट्रगल नहीं करना पड़ता है और इसमें पावर की कोई कमी महसूस नहीं होती है। ये काफी तेजी से 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। हालांकि इस दौरान आप ओवरटेकिंग की बिल्कुल कोशिश ना करें। आपको इसके लिए पहले थर्ड गियर पर आना होगा।

    यदि आप अक्सर शहर में ही ड्राइव करते हैं और हाईवे पर रिलेक्स होकर ड्राइव करना पसंद करते हैं तो ये इंजन आपके लिए एकदम परफेक्ट रहने वाला है। 

    प्योरटेक 110

    Citroen C3 Puretech110 Engine

    नॉन टर्बो इंजन के कंपेरिजन में आपको इस इंजन में क्लच और गियरबॉक्स का थ्रो थोड़ा भारी महसूस होगा। मगर ये जल्दी से पेस हासिल कर लेता है। सिट्रोएन का दावा है कि सी3 टर्बो को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड पकड़ने में 10 सेकंड का समय लगता है। 

    Citroen C3 Performance

    इस इंजन के साथ हाईवे ओवरटेकिंग आसान लगती है। वहीं सिटी में भी कार ड्राइव करने के दौरान आपको कहीं से ऐसा नहीं लगेगा की यहां पावर या टॉर्क में कोई कमी आ रही है। दोनों इंजन में से ये काफी वर्सेटाइल नेचर का इंजन है। यदि आप स्पोर्टी ड्राइविंग का शौक रखते हैं और हाईवे पर ड्राइव करना पसंद है तो ये इंजन आपके लिए बेस्ट रहेगा।

    और देखें

    राइड और हैंडलिंग 

    Citroen C3 Review

    सिट्रोएन की सी5 एयरक्रॉस एसयूवी ने इस मोर्चे पर उम्मीदों को ज्यादा बढ़ा दिया। और अब इसकी कीमत की एक तिहाई कीमत पर आने वाली सिट्रोएन की ये नई कार भी इस पर खरी उतरती नजर आई। सिट्रोएन ने भारत के हिसाब से ही इसके सस्पेंशंस को ट्यून किया है। स्पीड ब्रेकर्स से लेकर रंबल स्ट्रिप्स और खराब सड़कों तक से ये कार आराम से निपट लेती है। चाहे गड्ढा कितना भी बड़ा हो उसपर से भी ये आराम से गुजर जाती है। इस कार का बंप एब्सॉर्बशन काफी अच्छा है और सस्पेंशंस जल्दी से फिर से सेट भी हो जाते हैं। तो कुल मिलाकर इस हैचबैक को ड्राइव करने में इन सभी चीजों से कॉन्फिडेंस मिलता रहता है। 

    Citroen C3 Review

    हैंडलिंग की बात की जाए तो यहां भी ये जरूर आपको इंप्रेस करने वाली है। इसका स्टीयरिंग काफी क्विक और रिस्पॉन्सिव है। रूटीन ड्राइविंग, यू टर्न्स, पार्किंग इन सभी जगहों पर ये अपना काम बखूबी करता है। इसके साइज को देखते हुए आपको बॉडी रोल महसूस तो होगा मगर वो आपको तंग बिल्कुल नहीं करेगा।

    और देखें

    निष्कर्ष

    Citroen C3 Review

    सी3 में हमें दो बहुत बड़ी कमियां नजर आई उनमें से एक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ना होना। दूसरा इसमें फीचर्स की बेहद कमी है जिसके चलते ये कार वैगन आर या सिलेरियो को ही टक्कर दे पाएगी। सिट्रोएन ने इसे बी सेगमेंट की हैचबैक कार बताया है और इसमें प्रीमियमनैस की उम्मीद थोड़ी कम ही की जा सकती है।

    और देखें

    सिट्रोएन सी3 एक्स की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • ध्यान आकर्षित करती है इसकी स्टाइलिंग
    • केबिन में 6 फुट तक के व्यक्तियों के लिए दिया गया है अच्छा खासा स्पेस
    • सुपर स्ट्रॉन्ग एसी जो करता है क्विक कूलिंग
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का नहीं दिया गया है ऑप्शन
    • सीएनजी वेरिएंट्स भी नहीं हैं उपलब्ध
    • बेेसिक पावर्ड मिरर्स से लेकर जरूरी रियर वायपर/​डीफॉगर जैसे फीचर्स नहीं है मौजूद

    सिट्रोएन सी3 एक्स कंपेरिजन

    सिट्रोएन सी3 एक्स
    सिट्रोएन सी3 एक्स
    Rs.4.99 - 10.21 लाख*
    टाटा पंच
    टाटा पंच
    Rs.5.75 - 10.77 लाख*
    मारुति सुजुकी स्विफ्ट
    मारुति सुजुकी स्विफ्ट
    Rs.5.84 - 8.89 लाख*
    मारुति सुजुकी बलेनो
    मारुति सुजुकी बलेनो
    Rs.5.99 - 9.99 लाख*
    मारुति सुजुकी वैगन आर
    मारुति सुजुकी वैगन आर
    Rs.4.99 - 7.24 लाख*
    टाटा टियागो
    टाटा टियागो
    Rs.4.77 - 8.62 लाख*
    मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स
    मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स
    Rs.6.90 - 12.03 लाख*
    रेनॉल्ट क्विड
    रेनॉल्ट क्विड
    Rs.4.53 - 5.85 लाख*
    रेटिंग4.3User Review (337)4.7User Review (169)4.5User Review (534)4.7User Review (13)4.4User Review (533)4.6User Review (40)4.5User Review (804)4.3User Review (957)
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिक
    इंजन1198 सीसी - 1199 सीसी1199 सीसी1197 सीसी1197 सीसी998 सीसी - 1197 सीसी1199 सीसी998 सीसी - 1197 सीसी999 सीसी
    फ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजी
    पावर80.46 - 108.62 बीएचपी72 - 118 बीएचपी68.8 - 81.8 बीएचपी69 - 82 बीएचपी55.92 - 88.5 बीएचपी74.46 - 85 बीएचपी76.43 - 98.69 बीएचपी68 बीएचपी
    माइलेज19.3 किमी/लीटर-25.35 से 26.25 किमी/लीटर23.8 से 24.77 किमी/लीटर25.19 किमी/लीटर-20.01 से 22.89 किमी/लीटर21.46 से 22.3 किमी/लीटर
    बूट स्पेस315 लीटर366 लीटर265 लीटर318 लीटर341 लीटर242 लीटर308 लीटर279 लीटर
    एयरबैग2-66666662-6
    वर्तमान में देख रहे हैंसी3 एक्स बनाम पंचसी3 एक्स बनाम स्विफ्टसी3 एक्स बनाम बलेनोसी3 एक्स बनाम वैगन आरसी3 एक्स बनाम टियागोसी3 एक्स बनाम फ्रॉन्क्ससी3 एक्स बनाम क्विड

    सिट्रोएन सी3 एक्स न्यूज

    • आर्टिकल्स जरूर पढ़ें
    • रोड टेस्ट
    • सिट्रोएन सी3 के साथ मिलेंगे चार कस्टमाइज एसेसरी पैक, 20 जुलाई को होगी लॉन्च

      सिट्रोएन सी3 कार चार एसेसरी पैक वाइब, एलिगेंस, एनर्जी और कन्वीनिएंस के साथ आएगी। वाइब पैक में फॉग लैंप किट और फॉग लैंप और रियर रिफ्लेक्टर के पास ऑरेंज सराउंड मिलेंगे। एलिगेंस पैक में आउटसाइड क्रोम डोर हैंडल और बॉडी साइड मोल्डिंग पर क्रोम इंसर्ट दिए जाएंगे। एनर्जी पैक के साथ डोर वाइज़र, फ्रंट और रियर स्किड प्लेट और रियर रूफ स्पॉइलर दिए जाएंगे।  कन्वीनिएंस पैक के तहत मड फ्लैप और फ्लोर मैट मिलेंगे। इस कार के साथ एयर प्यूरीफायर, 2-डीन म्यूज़ सिस्टम और कार कवर जैसे इंडिविजुअल आइटम भी मिलेंगे। भारत में

      स्तुतिon जून 13, 2022
    • सिट्रोएन सी3 2022 : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      सिट्रोएन सी3 2022 : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      सिट्रोएन ने भारत में अपनी ग्लोबल मार्केट में काफी पॉपुलर रही हैचबैक सी3 को उतारने की तैयारी कर ली है। ये भारत के लिए और भारत में ही तैयार की गई कार एकबारगी तो सबका ध्यान अपनी ओर खींचती है, मगर जैसे जैसे आप इस कार के साथ ज्यादा समय बिताएंगे तो ये नजरिया भी जल्दी बदल जाता है। 

      भानुon जून 24, 2022

    सिट्रोएन सी3 एक्स यूज़र रिव्यू

    4.3/5
    पर बेस्ड337 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (337)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (106)
    • कंफर्ट (144)
    • माइलेज (82)
    • इंजन (69)
    • इंटीरियर (63)
    • स्पेस (44)
    • कीमत (91)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • य
      यूज़र on अक्टूबर 16, 2026
      2.8
      Good For City Driving And Can't Say Good For Oldis
      The performance of the 3-cylinder engine, despite being a 1.2L, 1198cc engine, is way too underpowered. You need to downshift to overtake, and even then, it takes time. I own the top-model manual variant with the 1.2L NA engine, and it is too underpowered. However, considering the features and the price point, the car is okay to consider. The car is way too sophisticated, but I would say that on the highway, you can't overtake at all at high speeds.
      और देखें
    • m
      mohd kashif on अक्टूबर 09, 2026
      5
      This Car Is Amazing
      This is a perfect small family car. I love this car. When I drive it, I feel comfortable. The features and the view of the car is amazing, good mileage, very good performance of engine and seats, all seats are very comfortable to sit for every type of person also comfortable for old man and the safety is very trusted. I like this car.
      और देखें
    • a
      anil कुमार on सितंबर 24, 2026
      5
      Best Car In Segment
      Build quality is good, mileage around 18.2 km/litre worth cost cutting, value for money, since you've been looking at Alto K10, Celerio, WagonR and C3, I would compare the C3 mainly against the Celerio/WagonR if your priority is low running cost, and against Punch/Exiter if you want a more substantial car.
      और देखें
      2
    • r
      rajan thakur on सितंबर 12, 2026
      4.2
      Citroen C3 NA
      It's an amazing car at its price. Just the marketing is not right0. And NA engine is lagging. Otherwise the comfort is amazing unmatched by any other car in this segment. Driven 70k without any major issues getting average of 18-20 km /l with BPCL speed 95, Happy with my Citroen. Future is yet to see.
      और देखें
    • i
      irfan rashid paul on सितंबर 09, 2026
      5
      It Looks Nice From Inside And Outside
      It looks nice both inside and outside. It gives 15 km per litre in city which is good and 20 km on highway overall it's good experience to have Citroen C3. There is also big boot space you can easily put 4 big luggage in and music system of this car is really awesome, which I like most, big touch display.
      और देखें
    • अधिक देखें

    सिट्रोएन सी3 एक्स माइलेज

    पेट्रोल मॉडल का माइलेज 19.3 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ है। सीएनजी मॉडल का माइलेज 28.1 किलोमीटर/ किलोग्राम है।

    फ्यूल टाइपट्रांसमिशनएआरएआई माइलेज
    पेट्रोलमैनुअल19.3 किमी/लीटर
    पेट्रोलऑटोमेटिक19.3 किमी/लीटर
    सीएनजीमैनुअल28.1 किलोमीटर/ किलोग्राम
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      सिट्रोएन सी3 एक्स प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) सिट्रोएन सी3 एक्स की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में सी3 एक्स की ऑन-रोड कीमत 5,54,879 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) सिट्रोएन सी3 एक्स पर अक्टूबर महीने में चल रहे लेटेस्ट ऑफर्स कौन से हैं?
      A ) अक्टूबर 2026 के महीने में दिल्ली में सिट्रोएन सी3 एक्स पर 1 ऑफ़र उपलब्ध है।
      Q ) सी3 एक्स और पंच में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) सी3 एक्स की कीमत 4.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम और पंच की कीमत 5.75 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) सिट्रोएन सी3 एक्स के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 5.16 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से सिट्रोएन सी3 एक्स की ईएमआई ₹10,919 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹57,000 रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      Q ) क्या सिट्रोएन सी3 एक्स में सनरूफ मिलता है ?
      A ) सिट्रोएन सी3 एक्स में सनरूफ नहीं मिलता है।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Babli Mazumdar asked on 28 Sep 2025
      Q ) Value for money variant
      By CarDekho Experts on 28 Sep 2025

      A ) The Citroen C3 is a compact hatchback that combines style, comfort, and practica...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Devansh asked on 29 Apr 2025
      Q ) Does the Citroen C3 equipped with Hill Hold Assist?
      By CarDekho Experts on 29 Apr 2025

      A ) Yes, the Citroen C3 comes with Hill Hold Assist feature in PureTech 110 variants...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answers (2)
      Deepak asked on 28 Apr 2025
      Q ) What is the boot space of the Citron C3?
      By CarDekho Experts on 28 Apr 2025

      A ) The Citroen C3 offers a spacious boot capacity of 315 litres, providing ample ro...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answers (2)
      Devyanisharma asked on 5 Sep 2024
      Q ) What is the fuel efficiency of the Citroen C3?
      By CarDekho Experts on 5 Sep 2024

      A ) The Citroen C3 has ARAI claimed mileage of 19.3 kmpl. But the actual mileage may...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Anmol asked on 24 Jun 2024
      Q ) What is the fuel type of Citroen C3?
      By CarDekho Experts on 24 Jun 2024

      A ) The Citroen C3 has 2 Petrol Engine on offer of 1198 cc and 1199 cc.

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      प्रशन
      ईएमआई की गणना करें
      आपकी मासिक ईएमआई
      ₹13,045ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      सिट्रोएन सी3 एक्स ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      भारत में सी3 एक्स की कीमत

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.6.04 - 12.76 लाख*
      मुंबईRs.5.87 - 12.09 लाख*
      पुणेRs.5.87 - 12.09 लाख*
      हैदराबादRs.5.98 - 12.58 लाख*
      चेन्नईRs.5.93 - 12.68 लाख*

      ट्रेंडिंग सिट्रोएन कारें

      पॉपुलर हैचबैक कारें

      • लेटेस्ट
      सभी लेटेस्ट हैचबैक कारें देखें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      get dussehra ऑफर

      सिट्रोएन सी3 एक्स लेटेस्ट अपडेट

      • 23 जनवरी 2026: सिट्रोएन सी3 का नया लाइव (ओ) वेरिएंट लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत 5.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें कुछ फीचर ज्यादा किफायती हो गए हैं और एक रियरव्यू कैमरा भी शामिल किया गया है।

      • 22 सितंबर 2025: जीएसटी दर में कटौती के चलते अब सिट्रोएन सी3 की कीमत 4.8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

      • 01 सितंबर 2025: सिट्रोएन सी3 भारत में कंपनी की सबसे सस्ती कार है। यह चार वेरिएंट में उपलब्ध है, इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया गया है।

      • 18 अगस्त 2025: जुलाई में सिट्रोएन ने सी3 हैचबैक की 179 यूनिट बेची।

      और देखें
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है