महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ एएक्स7 एल वेरिएंट : इस एसयूवी कार के टॉप वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास, जानिए यहां
एएक्स7 एल महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ एसयूवी का टॉप वेरिएंट है, जिसमें दूसरी रो के पैसेंजर के लिए काफी कुछ खास मिलता है
- Write a कमेंट

महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ सेगमेंट की सबसे फीचर लोडेड कारों में से एक है। इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ लग्जरी कारों वाले फीचर दिए गए हैं, साथ ही इसमें ऑल-व्हील-ड्राइवट्रेन (केवल डीजल एटी) ऑप्शनल भी दी गई है।
यह एसयूवी कार एएक्स, एएक्स3, एएक्स5, एएक्स7, एएक्स7 टेक और एएक्स7 लग्जरी वेरिएंट में आती है। एक्सयूवी700 के मुकाबले इसमें जो भी नई चीजें जोड़ी गई हैं, उनमें से ज्यादातर चीजें इसके टॉप वेरिएंट एएक्स7 एल में मिलती हैं। यदि आप मार्किट में कोई फीचर लोडेड फैमिली कार खरीदने की तलाश कर रहे हैं तो इसका एएक्स7 एल वेरिएंट चुन सकते हैं। सबसे पहले इसकी डिजाइन पर डालते हैं एक नजर :-
महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ एएक्स7 एल एक्सटीरियर
महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ का टॉप वेरिएंट एएक्स7 एल काफी मॉडर्न लगता है और रात के समय में इसकी स्टाइलिंग और भी ज्यादा शानदार लगती है खासकर इसकी उन बारीकियों की वजह से जिनके बारे में हम अगले सेक्शन में बात करेंगे।
आगे की डिजाइन
महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ एएक्स7 एल वेरिएंट के आगे का हिस्सा टॉप से नीचे वाले वेरिएंट जैसा ही है। आगे की तरफ इसमें चौड़ी ग्रिल दी गई है जिस पर डार्क क्रोम एलिमेंट के साथ पियानो ब्लैक सरफेस मिलता है जिसके बीच में महिंद्रा लोगो को पोजिशन किया गया है। इस गाड़ी में फ्रंट फेसिंग कैमरा महिंद्रा लोगो के नीचे की तरफ साफ-सुथरे तरीके से इंटीग्रेट किया हुआ है, जो कि बाहर की तरफ निकल कर लुक को खराब नहीं करता है।

आगे की साइड पर इसमें ग्रिल के पास में एलईडी हेडलाइट दी गई है। इसमें 'सी-शेप्ड' एलईडी लाइटिंग एलिमेंट भी दिए गए हैं जो हेडलाइट को चारों तरफ से घेरते हैं, और उनके अंदर क्यूब जैसे प्रोजेक्टर एलिमेंट्स लगे हुए हैं। यह एंगुलर डिजाइन नीचे बंपर तक जाती है, जिसे शार्प क्रीज लाइंस के साथ तराशा गया है। इसमें क्यूब जैसी एलईडी फॉग लाइट दी गई हैं जिसे ट्राएंगुलर हाउसिंग में पोजिशन किया गया है, और महिंद्रा ने एडीएएस मॉड्यूल के लिए रडार को बंपर के बीच में बड़ी खूबसूरती से इंटीग्रेट किया है।


साइड
एक्सयूवी 7एक्सओ की साइड प्रोफाइल पुरानी एक्सयूवी700 से काफी मिलती जुलती लगती है। इसका स्टांस अभी भी ऊंचा है, व्हील आर्क साफ-सुथरे हैं, और इसकी बॉडी पीछे की तरफ थोड़ी झुकी हुई है। विंडोलाइन पर लगे क्रोम एलिमेंट इसे एक अच्छा कंट्रास्ट देते हैं और इसमें आपको अभी भी पॉप-आउट फ्लश डोर हैंडल्स मिलते हैं। इस वेरिएंट में निचले वेरिएंट्स के मुकाबले बड़े 19-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जिन पर 235/55 आर19 टायर चढ़े हुए हैं।

एएक्स7 वेरिएंट में राइडिंग के लिए छोटे 18-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। यहां देखें इसके एएक्स7 वेरिएंट से जुड़ी जानकारी। इस गाड़ी के लोअर एएक्स3 वेरिएंट में स्टील व्हील्स लगे हुए हैं, इस रिपोर्ट में देखें बेस से ऊपर वाले एएक्स3 वेरिएंट से जुड़ी जानकारी।
पीछे की डिजाइन
इस गाड़ी के पीछे की स्टाइलिंग एक्सईवी 9एस इलेक्ट्रिक कार जैसी है। टेल लैंप्स के अंदर की डिटेलिंग काफी बारीक है, इसमें हनी-कॉम्ब पेटर्न और पतले एलईडी बार्स के कॉम्बिनेशन के साथ नया लाइटिंग पेटर्न मिलता है। यह एक्सईवी 9ई की तरह एलईडी से कनेक्टेड नहीं है, लेकिन इन दोनों के बीच में एक पियानो ब्लैक पैनल दिया गया है।

पीछे की तरफ इसमें सिंपल बंपर दिया गया है, जिस पर मैश स्टाइलिंग के साथ सिल्वर और ब्लैक कलर के कॉन्ट्रास्ट एलिमेंट्स मिलते हैं।
महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ एएक्स7 एल कलर ऑप्शन
महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ गाड़ी सात कलर ऑप्शन : एवेरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, डेजर्ट मिस्ट, नेबुला ब्लू, स्टेल्थ ब्लैक, मिडनाइट ब्लैक और रूबी वेलवेट में आती है।
यह सभी कलर ऑप्शन इसमें टॉप वेरिएंट एएक्स 7 के साथ दिए गए हैं। इसमें एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, डेजर्ट मिस्ट और मिडनाइट ब्लैक जैसे कलर ऑप्शन के साथ डुअल टोन स्टेल्थ ब्लैक रूफ भी दी गई है। यहां देखें महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ के वेरिएंट-वाइज कलर ऑप्शन की जानकारी।
महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ एएक्स7 एल इंटीरियर
महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ एएक्स7 के केबिन को देख कर ऐसा लगता है कि आप जैसे किसी लाउंज में बैठे हो। इसमें डैशबोर्ड पर थ्री स्क्रीन लेआउट दिया गया है, जो कि इसमें बेस वेरिएंट से मिलता है। यहां देखें इसके बेस वेरिएंट एएक्स से जुड़ी जानकारी।

एएक्स7 एल वेरिएंट के केबिन में ब्लैक, टैन और व्हाइट कलर कॉम्बिनेशन के साथ मल्टी-टोन ट्रीटमेंट दिया गया है। इसमें सीटों पर टैन-व्हाइट कलर स्कीम दी गई है, जबकि स्टीयरिंग व्हील पर ब्लैक-टैन कलर कॉम्बिनेशन मिलता है। डैशबोर्ड के बीच वाले हिस्से पर इसमें टैन कलर का इस्तेमाल किया गया है जो इसमें डोर ट्रिम पर भी मिलता है और केबिन को रैपअराउंड फील देता है। इसमें 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल पर पियानो ब्लैक एलिमेंट दिए गए हैं जो दिखने में काफी अच्छे लगते हैं, लेकिन इन्हें मेंटेन करना काफी मुश्किल है।

इस वेरिएंट में एम्बिएंट लाइटिंग भी दी गई है जिसका इस्तेमाल इसमें काफी बड़े पैमाने पर किया गया है। यह दूसरी रो तक फैली हुई है, और रात के समय यह केबिन को शानदार बना देती है। चूंकि यह इसका टॉप वेरिएंट है, ऐसे में इसमें डैशबोर्ड, डोर ट्रिम्स, आर्मरेस्ट, स्टीयरिंग व्हील और सीटों पर सॉफ्ट-टच लेदरेट का अच्छा-ख़ासा इस्तेमाल किया गया है।

यह वेरिएंट 6-सीटर और 7-सीटर दोनों सीटिंग ऑप्शन में उपलब्ध है। अगर आप पीछे वाली सीट पर बैठकर ज्यादा कंफर्ट चाहते हैं तो इसका कैप्टेन सीट वर्जन चुन सकते हैं।
महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ एएक्स7 एल फीचर
महिंद्रा ने एक्सयूवी 7एक्सओ गाड़ी के टॉप वेरिएंट में सभी शानदार फीचर दिए हैं, जिससे यह कुछ एंट्री-लेवल लग्जरी कारों के बराबर हो गई है।
इसमें कीलेस एंट्री, क्रूज कंट्रोल, रियर एसीवेंट्स और पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे बेसिक फीचर लाइनअप में टॉप से नीचे वाले वेरिएंट से दिए गए हैं। यहां देखें एक्सयूवी 7एक्सओ के वेरिएंट-वाइज फीचर की जानकारी। लेकिन, जहां तक टॉप वेरिएंट की बात है तो इसमें कुछ खास फीचर मौजूद है जैसे ट्रिपल स्क्रीन सेटअप में ड्राइवर, इंफोटेनमेंट और पैसेंजर के लिए 12.3-इंच स्क्रीन।

इस वेरिएंट में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, फ्रेमलेस ऑटो आईआरवीएम, 16-स्पीकर वाला हार्मन कार्डन ऑडियो सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और मेमोरी फंक्शन के साथ 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट दी गई है।


इन कंफर्ट फीचर के अलावा इसमें रियर वेंटिलेटेड सीटें (केवल कैप्टन सीट वाले वर्जन तक सीमित नहीं), बॉस मोड के साथ 6-वे पावर्ड को-ड्राइवर सीट, रिट्रेक्टेबल सन शेड, और रियर वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर भी दिए गए हैं जो रियर पैसेंजर को अच्छा एक्सपीरिएंस देते हैं।
महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ एएक्स7 एल सेफ्टी
टॉप वेरिएंट होने के नाते इसमें 7 एयरबैग (6 स्टैंडर्ड ), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएससी), आइएसओफिक्स माउंट, लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस), 540-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, और डिजिटल वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।


महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ एएक्स7 एल इंजन ऑप्शन
2025 महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ में पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं। इस गाड़ी के एएक्स7 टी और एएक्स7 एल वेरिएंट में डीजल इंजन-ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ ऑल-व्हील-ड्राइवट्रेन ऑप्शनल दी गई है।
| महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ एएक्स7 एल इंजन ऑप्शन |
||
| इंजन |
2-लीटर टर्बो पेट्रोल |
2.2-लीटर डीजल |
| ट्रांसमिशन |
6-स्पीड एटी |
6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी |
| पावर |
200 पीएस |
185 पीएस |
| टॉर्क |
380 एनएम |
450 एनएम तक |
| ड्राइवट्रेन |
फ्रंट-व्हील-ड्राइव |
फ्रंट-व्हील-ड्राइव/ ऑल-व्हील-ड्राइव |
एएक्स7 एल वेरिएंट में पेट्रोल इंजन के साथ केवल ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है, जबकि डीजल इंजन 7-सीटर वर्जन के साथ सभी गियरबॉक्स ऑप्शन (मैनुअल, ऑटोमेटिक और ऑल-व्हील ड्राइव ऑटोमेटिक) दिए गए हैं। इसके डीजल 6-सीटर वर्जन में केवल ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है।

महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ एएक्स7 एल कीमत और मुकाबला
| वेरिएंट |
कीमत (एक्स-शोरूम) |
| एएक्स7 एल 7-सीटर डीजल एमटी |
22.47 लाख रुपये |
| एएक्स7 एल 7-सीटर पेट्रोल एटी |
23.45 लाख रुपये |
| एएक्स7 एल 6-सीटर पेट्रोल एटी |
23.64 लाख रुपये |
| एएक्स7 एल 7-सीटर डीजल एटी |
23.92 लाख रुपये |
| एएक्स7 एल 6-सीटर पेट्रोल एटी |
24.11 लाख रुपये |
| एएक्स7 एल 7-सीटर डीजल एटी एडब्लूडी D |
24.92 लाख रुपये |
महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ के टॉप एएक्स7 एल 7-सीटर डीजल मैनुअल वेरिएंट की कीमत 22.47 लाख रुपये से शुरू होकर 24.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) (7-सीटर डीजल ऑटोमेटिक ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट) तक जाती है।
महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ कार एमजी हेक्टर प्लस और हुंडई अल्कजार के मुकाबले ज्यादा महंगा ऑप्शन है, और इसका सीधा मुकाबला टाटा सफारी से है। यहां देखें महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ vs टाटा सफारी के बीच कंपेरिजन।

महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ एएक्स7 एल : क्या आपको यह वेरिएंट खरीदना चाहिए?
महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ गाड़ी के टॉप वेरिएंट एएक्स7 एल को खरीदने के कई कारण हैं :-
-
इस प्राइस पॉइंट पर इसमें सबसे ज्यादा फीचर वाला पैकेज और टेक्नोलॉजी के मामले में सबसे एडवांस्ड सेफ्टी किट मिलती है। यदि आपको ज्यादा कंफर्ट फीचर चाहिए और आप कार के लुक और फील से कोई समझौता नहीं करना चाहते, तो एक्सयूवी 7एक्सओ एएक्स एल इस मामले में आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
-
इसमें आपको चुनने के लिए कई सीटिंग (6- और 7-सीटर) और पावरट्रेन ऑप्शन मिलते है, जिसमें पेट्रोल और डीजल इंजन शामिल है। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प नहीं मिलता है, लेकिन दोनों इंजन और सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन के साथ इसमें ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिल जाता है।
-
एक्सयूवी 7एक्सओ एएक्स7 एल अपने सेगमेंट की इकलौती मोनोकॉक एसयूवी कार है जिसमें ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन का ऑप्शन दिया गया है। अगर आपको ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर चलने या फिर रेत और बर्फ वाले मुश्किल पहाड़ी रास्तों को पार करने के लिए ऐसी क्षमता की जरूरत है, तो यह आपके चुनने के लिए अच्छा ऑप्शन होगा।