• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट Vs महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ : इन दोनों में कौनसी एसयूवी कार को खरीदें?

    स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट अब उन फीचर्स के साथ आती है जिसकी हमें सबसे ज्यादा जरूरत थी

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 07, 2026 11:24 ist
    info icon
    published onAug 07, 2026 11:24 IST
    last updated onAug 07, 2026 11:24 IST
    12 Views
    • Write a कमेंट

    2026 स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट vs एक्सयूवी 7एक्सओ

    हाल ही में महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट को भारत में पेश किया है। इस एसयूवी कार में वो सभी फीचर्स दिए गए हैं जिनकी हम मांग कर रहे थे। फेसलिफ्ट अपडेट के साथ महिंद्रा स्कॉर्पियो एन का प्रतिद्व्न्दियों से मुकाबला अब काफी कड़ा हो गया है। वहीं, महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ कंपनी के लाइनअप की एक प्रीमियम एसयूवी कार है जो टेक्नोलॉजी लोडेड केबिन और एडवांस सेफ्टी फीचर के साथ आती है। अगर आप स्कॉर्पियो एन और महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ में से किसे चुने इसे लेकर कंफ्यूज हैं तो आप हमारा यह कंपेरिजन देख सकते हैं :-

    कीमत 

    मॉडल 

    स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट 

    महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    13.69 लाख रुपये से 25.49 लाख रुपये

    13.99 लाख रुपये से 25.94 लाख रुपये

    यह सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार हैं। 

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट की कीमत 13.69 लाख से 25.49 लाख रुपये के बीच है। जबकि, महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ की प्राइस 13.99 लाख रुपये से शुरू होकर 25.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इस लिहाज से महिंद्रा स्कॉर्पियो एन का बेस वेरिएंट एक्सयूवी 7एक्सओ से 30,000 रुपये सस्ता है, जबकि इनके टॉप वेरिएंट के बीच अंतर 40,000 रुपये का है। यह कीमत उन खरीदारों को सीधे तौर पर आकर्षित करेगी जो एक फुल-साइज एसयूवी चाहते हैं, लेकिन बजट को लेकर थोड़े सजग हैं।

    डाइमेंशन 

    2026 स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ

    पैरामीटर

    स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ

    अंतर

    लंबाई

    4662 मिलीमीटर

    4695 मिलीमीटर

    (-33 मिलीमीटर)

    चौड़ाई

    1917 मिलीमीटर

    1890 मिलीमीटर

    (+27 मिलीमीटर)

    ऊंचाई

    1857 मिलीमीटर

    1755 मिलीमीटर

    (+102 मिलीमीटर)

    व्हीलबेस

    2750 मिलीमीटर

    2760 मिलीमीटर

    (-10 मिलीमीटर)

    साइज की बात करें तो महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ कार की लंबाई स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट से ज्यादा है। इसका व्हीलबेस भी बड़ा है, जिसका सीधा फायदा केबिन स्पेस और पीछे वाली सीटों पर बेहतर लेगरूम के रूप में मिलता है। वहीं,  महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ के मुकाबले स्कॉर्पियो एन एसयूवी ज्यादा ऊंची और चौड़ी कार है। यह गाड़ी एक्सयूवी 7एक्सओ से 102 मिलीमीटर ज्यादा ऊंची और 27 मिलीमीटर ज्यादा चौड़ी है। यह डाइमेंशन स्कॉर्पियो एन को एक ज्यादा दमदार रोड प्रजेंस देने में मदद करते हैं, जो एक पारंपरिक लैडर-फ्रेम एसयूवी की पहचान है।

    कलर ऑप्शन 

    स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ

    एवरेस्ट व्हाइट

    एवरेस्ट व्हाइट*

    स्टील्थ ब्लैक

    स्टील्थ ब्लैक

    डीप फॉरेस्ट

    मिडनाइट ब्लैक*

    गैलेक्सी ग्रे (नया)

    गैलेक्सी ग्रे*

    ओशियनिक (नया)

    डेजर्ट मिस्ट*

    -

    नेबुला ब्लू

    -

    रूबी वेलवेट

    *डुअल-टोन ऑप्शन में ब्लैक रूफ के साथ उपलब्ध

    महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट को नए कलर ऑप्शन के साथ फ्रेश लुक दिया है। यह गाड़ी अब कुल 5 कलर में उपलब्ध है, जिसमें दो नए शेड गैलेक्सी ग्रे और ओशियनिक शामिल हैं। यह नए कलर ऑप्शन इसकी बोल्ड डिजाइन को और निखारते हैं। वहीं, महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ ग्राहकों को चुनने के लिए 7 कलर ऑप्शन देती है। इसके अलावा एक्सयूवी 7एक्सओ के कुछ वेरिएंट में डुअल-टोन कलर का ऑप्शन भी मिलता है जिसमें ब्लैक रूफ शामिल है, जो इसे एक ज्यादा स्टाइलिश अपील देता है। 

    यहां देखें स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट के वेरिएंट-वाइज कलर ऑप्शन की जानकारी। 

    पावरट्रेन ऑप्शन 

    इंजन

    स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ

    इंजन

    2-लीटर एमस्टैलियन  टर्बो-पेट्रोल

    2.2-लीटर एमहॉक डीजल

    2-लीटर एम स्टैलियन टर्बो-पेट्रोल

    2.2-लीटर एमहॉक  डीजल

    पावर (पीएस)

    203 पीएस

    175 पीएस तक

    203 पीएस

    185 पीएस

    टॉर्क (एनएम)

    380 एनएम तक

    400 एनएम तक

    380 एनएम

    420 एनएम (एमटी)/ 450 एनएम (एटी)

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड एमटी/6 स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी*

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    ड्राइवट्रेन

    आरडब्लूडी

    आरडब्लूडी/4डब्लूडी

    एफडब्लूडी

    एफडब्लूडी/एडब्लूडी (केवल एटी)

    इंजन की बात करें तो दोनों एसयूवी कार में 2.0-लीटर एमस्टैलियन टर्बो-पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। दोनों एसयूवी कार में टर्बो पेट्रोल इंजन 203 पीएस की पावर और 380 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। लेकिन, डीजल इंजन के मामले में इनके बीच फर्क देखने को मिलता है। एक्सयूवी 7एक्सओ कार का 2.2-लीटर एमहॉक डीजल इंजन 185 पीएस की पावर देता है, जो स्कॉर्पियो एन के डीजल इंजन (175 पीएस) से ज्यादा है। टॉर्क के मामले में भी एक्सयूवी 7एक्सओ बेहतर साबित होती है। असली अंतर इन दोनों कार की ड्राइवट्रेन में है। स्कॉर्पियो एन एक रियर-व्हील-ड्राइव (आरडब्लूडी) एसयूवी कार है और इसमें 4-व्हील-ड्राइव (4डब्लूडी) का विकल्प भी मिलता है, जो इसे मुश्किल रास्तों और ऑफ-रोडिंग के लिए एक बेहद शानदार गाड़ी बनाता है। वहीं, एक्सयूवी 7एक्सओ एक फ्रंट-व्हील-ड्राइव (एफडब्लूडी) एसयूवी कार है और इसके टॉप वेरिएंट में ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्लूडी) सिस्टम मिलता है। 

    महिंद्रा 7एक्सओ इंजन

    अगर आपको फोर-व्हील ड्राइव क्षमता चाहिए, तो स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट एक बढ़िया विकल्प है। यह आपके वीकेंड एडवेंचर और ऑफ-रोडिंग की जरूरतों को पूरा करती है। अगर आपको हल्की-फुल्की ऑफ-रोडिंग और बेहतर हैंडलिंग पसंद है, तो एक्सयूवी 7एक्सओ आपके लिए सही गाड़ी साबित हो सकती है।

    फीचर्स 

     

    फीचर्स 

    स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    एक्सयूवी 7एक्सओ 

    ऑटो एलईडी हेडलैंप्स

    एलईडी फॉगलैंप्स

    एलईडी टेललैंप्स

    व्हील्स 

    18-इंच अलॉय व्हील्स

    19-इंच अलॉय व्हील्स

    रूफ रेल्स

    हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    एम्बिएंट लाइटिंग

    हेड्स-अप डिस्प्ले

    इंफोटेनमेंट सेटअप

    12.3-इंच टचस्क्रीन

    12.3-इंच टचस्क्रीन

    वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो

    डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    ✅(10.25 इंच डिस्प्ले)

    ✅(12.3-इंच डिस्प्ले)

    वायरलेस फोन चार्जर

    साउंड सिस्टम

    12-स्पीकर सोनी साउंड सिस्टम

    16-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम

    को-ड्राइवर एंटरटेनमेंट स्क्रीन

    ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम

    क्रूज कंट्रोल

    ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल

    ✅ (डुअल जोन)

    ✅ (डुअल-जोन)

    पावर्ड फ्रंट सीटें

    ✅ (6-वे पावर्ड ड्राइवर साइड)

    ✅ (6-वे पावर्ड ड्राइवर और पैसेंजर साइड)

    पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ कीलेस एंट्री

    वेंटिलेटेड सीटें

    ✅ (केवल फ्रंट)

    ✅ (फ्रंट और रियर)

    सनरूफ

    पैनोरमिक

    पैनोरमिक

    रियर-सेंटर आर्मरेस्ट

    पैडल शिफ्टर

    कूल्ड ग्लवबॉक्स

    मल्टी-ड्राइव मोड

    कनेक्टेड कार टेक

    एयरबैग्स

    6 एयरबैग्स

    7 एयरबैग्स

    360-डिग्री कैमरा

    540-डिग्री कैमरा

    540-डिग्री कैमरा

    पार्किंग सेंसर्स

    ✅ (फ्रंट और रियर)

    ✅ (फ्रंट और रियर)

    ईएससी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल)

    हिल डिसेंट कंट्रोल

    रेन सेंसिंग वाइपर्स

    रियर डिफॉगर

    टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)

    एडीएएस

    ✅ (लेवल-2)

    ✅ (लेवल-2)

    फीचर्स के मामले में स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट ज्यादा बेहतर साबित होती है। इसमें अब एक नई 12.3-इंच टचस्क्रीन, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 540-डिग्री कैमरा और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट्स जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं। इन अपडेट्स ने इसे एक्सयूवी 7एक्सओ के और करीब ला दिया है। हालांकि, एक्सयूवी 7एक्सओ अब भी कुछ प्रीमियम फीचर्स के मामले में आगे है। इसमें को-पैसेंजर के लिए एक अलग एंटरटेनमेंट स्क्रीन, पैडल शिफ्टर्स, कूल्ड ग्लवबॉक्स, हेड-अप डिस्प्ले, एंबिएंट लाइटिंग और पावर्ड को-ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं जो स्कॉर्पियो एन में नहीं दिए गए हैं।

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    सेफ्टी के लिहाज से दोनों ही गाड़ियां बेहतरीन हैं। दोनों एसयूवी कार में लेवल-2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स) सिस्टम मिलता है। स्कॉर्पियो एन में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते हैं, जबकि एक्सयूवी 7एक्सओ में 7 एयरबैग्स (ड्राइवर नी एयरबैग समेत) दिए गए हैं। एक्सयूवी 7एक्सओ कार में फ्रिक्वेंट डिपेंडेंट डैम्पर्स, एडवांस सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है जो राइड को स्मूद बनाता है, वहीं स्कॉर्पियो एन में कन्वेंशनल सस्पेंशन सेटअप मिलता है। 

    महिंद्रा 7एक्सओ डैशबोर्ड

    महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ

    स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट का फिलहाल कोई क्रैश टेस्ट नहीं हुआ है, लेकिन मौजूद स्कॉर्पियो एन को ग्लोबल एनकैप से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। उम्मीद है कि स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट को भी यही सेफ्टी रेटिंग मिल सकती है। वहीं, एक्सयूवी 700 को ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी। 

    कारदेखो का क्या है कहना…

    इन दोनों एसयूवी में से किसी भी एक को चुनने का फैसला आपकी प्राथमिकता पर निर्भर करता है। 2026 स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट उन लोगों के लिए एक बेहतरीन पैकेज है जो एक दमदार और एडवेंचर-रेडी एसयूवी कार चाहते हैं। लैडर-फ्रेम चेसिस और 4डब्लूडी क्षमता इसे असली ऑफ-रोडर कार बनाती है। वहीं, महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ उन परिवारों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो प्रीमियम केबिन, एडवांस फीचर्स, ज्यादा आरामदायक राइड क्वालिटी और लंबे सफर को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। मोनोकॉक चेसिस और एफडब्लूडी/4डब्लूडी सेटअप इसे शहर और हाईवे दोनों के लिए एक बेहतरीन गाड़ी बनाता हैं। हालांकि, कीमत में थोड़ी सस्ती होने और नए फीचर्स जुड़ने के बाद, स्कॉर्पियो एन अब पहले से ज्यादा दमदार गाड़ी बन गई है।

    आप इन कारों पर भी विचार कर सकते हैं 

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट और महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ के अलावा आप टाटा सफारी, हुंडई अल्कजार और एमजी हेक्टर प्लस जैसे ऑप्शन भी देख सकते हैं। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है