भारत की सड़कों पर महिंद्रा एसयूवी ज्यादातर गाड़ियों से ज़्यादा क्यों लगती है सेफ! ये हैं कारण
अगर आप महिंद्रा कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो टॉप लेवल की सेफ्टी आपको मुफ्त में मिलेगी!
- Write a कमेंट

भारत में कारों की बढ़ती मांग के साथ, नई कार चुनते समय सेफ्टी सबसे महत्वपूर्ण फैक्टर्स में से एक बन गई है। पिछले कुछ वर्षों में, महिंद्रा ने मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) और एक्टिव एवं पैसिव सेफ्टी फीचर्स की एक लंबी लिस्ट पेश करके भारत के सबसे सुरक्षित कार मैन्यूफैक्चरर्स में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाई है। महिंद्रा अब पैसेंजर्स की टॉप लेवल सेफ्टी के लिए जानी और सराही जाती है।
महिंद्रा की लेटेस्ट एसयूवी जैसे एक्सयूवी 3एक्सओ, थार रॉक्स, स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी 7एक्सओ, क्रैश टेस्ट, मॉर्डन इलेक्ट्रॉनिक इक्विमेंट्स और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस (एडीएएस) टेक्नोलॉजी के कॉम्बिनेशन के माध्यम से सेफ्टी पर महिंद्रा के विशेष ध्यान को दर्शाती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि सेफ्टी के मामले में ये एसयूवी किस प्रकार अलग हैं।
महिंद्रा ने बढ़ाया एडीएएस पर फोकस
महिंद्रा भारत में लेवल-2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) को शामिल करने वाली पहली कंपनी थी, जिसने 2021 में एक्सयूवी700 (अब एक्सयूवी 7एक्सओ के नाम से जानी जाती है) को लॉन्च किया था। ये एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) फीचर्स विभिन्न स्थितियों में ड्राइवर की सहायता करके दुर्घटनाओं की संभावना को कम करते हुए ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए प्रोग्राम की गई हैं। ये सिस्टम आसपास के वातावरण की निगरानी के लिए कैमरे, रडार और सेंसर का उपयोग करते हैं और आवश्यकता पड़ने पर हस्तक्षेप करते हैं।

समय के साथ, महिंद्रा ने अपनी सभी आधुनिक एसयूवी, जिनमें एक्सयूवी 3एक्सओ, थार रॉक्स, स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी 7एक्सओ शामिल हैं, में लेवल-2 एडीएएस सिस्टम लगाया है, जिससे हर ड्राइव सुरक्षित हो। ये फीचर्स न केवल हाईवे पर सुविधा बढ़ाते हैं बल्कि रोड सेफ्टी को भी बेहतर बनाते हैं। इन सभी कारों में से एक्सयूवी 7एक्सओ में सबसे बड़ा एडीएएस पैकेज उपलब्ध है।

महिंद्रा एसयूवी में मिलने वाली कुछ प्रमुख एडीएएस फीचर्स में शामिल हैं:
- अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल
- लेन डिपार्चर वार्निंग
- लेन कीप असिस्ट
- फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग
- ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग
- ट्रैफिक साइन रिकग्निशन
- हाई बीम असिस्ट
- ड्राइवर ड्राउज़नेस डिटेक्शन
- स्मार्ट पायलट असिस्ट
ये सभी फीचर्स मिलकर काम करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि ड्राइवर किसी भी अनदेखे संभावित खतरे से बच सके, जिससे लंबी यात्राओं के दौरान थकान कम हो।
महिंद्रा की एसयूवी कारों में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स
जहां एडीएएस लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ सेफ्टी पर कंट्रोल सुनिश्चित करता है, वहीं महिंद्रा की एसयूवी में एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स का एक बड़ा सेट भी मिलता है जो अतिरिक्त सेफ्टी मिलती हैं और कठिन परिस्थितियों में व्हीकल स्टेबिलिटी बनाए रखने में मदद करते हैं।

सभी मॉडलों में उपलब्ध ये कॉमन सेफ्टी फीचर्स इस प्रकार हैं:
- 6 एयरबैग
- एबीएस के साथ ईबीडी
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)
- ट्रैक्शन कंट्रोल
- हिल होल्ड और डिसेंट कंट्रोल
- कैमरा सहित रियर पार्किंग सेंसर
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)
- रियर डिफॉगर
- आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर
- ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक (चुनिंदा मॉडलों पर)
- 360-डिग्री कैमरा (टॉप वेरिएंट में)
- कनेक्टेड कार सर्विसेज़ (टॉप वेरिएंट में)
- ऑटो हेडलाइट्स, रेन-सेंसिंग वाइपर और ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम (टॉप वेरिएंट में)
महिंद्रा एसयूवी, जब इन स्टैंडर्ड फीचर्स से लैस होती हैं, तो और भी ज्यादा सुरक्षित महसूस होती हैं और ड्राइवर और यात्रियों को कार पर पूरा भरोसा दिलाती हैं।
ग्लोबल एनकैप में महिंद्रा का दमदार परफॉर्मेंस
महिंद्रा की सुरक्षा संबंधी सफलता की कहानी ग्लोबल एनकैप की क्रैश टेस्टिंग फेसिलिटी से शुरू हुई, जिसके बाद इन एसयूवी की सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैली, जो सेफ्टी टेक्नोलॉजी में महिंद्रा की बढ़ती साख का एक प्रमुख कारण है। ग्लोबल एनकैप में किए जाने वाले टेस्टिंग कार की स्ट्रक्चरल मजबूती, वयस्क और बच्चों की सुरक्षा और सेफ्टी इक्विपमेंट्स की प्रभावशीलता की जांच करते हैं, जिससे यह पता चलता है कि दुर्घटना की स्थिति में व्हीकल्स यात्रियों की सुरक्षा करने में सक्षम है या नहीं। महिंद्रा ने हमेशा ग्लोबल एनकैप में टॉप क्रैश-टेस्ट रेटिंग प्राप्त की है, जो न केवल इन एसयूवी की इंजीनियरिंग की क्वालिटी को दर्शाती है, बल्कि प्रमुख ग्राहकों को वास्तविक दुनिया में यात्रियों की सुरक्षा के बारे में भी पूरा भरोसा दिलाती है।

ग्लोबल एनकैप में टेस्टिंग के लिए पेश की जाने वाली महिंद्रा की पहली एसयूवी एक्सयूवी300 (अब एक्सयूवी 3एक्सअे के नाम से बिकती है) थी, जो भारत में बनी उन पहली एसयूवी में से एक थी जिसने 5-स्टार ग्लोबल एनकैप सेफ्टी रेटिंग हासिल की और कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एक नए स्टैंडर्ड स्थापित किया। इसके बाद 2021 में लॉन्च हुई एक्सयूवी700 (अब एक्सयूवी 7एक्सओ) का परीक्षण किया गया। इसने भी 5-स्टार ग्लोबल एनकैप रेटिंग हासिल की और वयस्क और बच्चों दोनों की सुरक्षा के लिए शानदार स्कोर हासिल किए। स्कॉर्पियो-एन ने भी 5-स्टार ग्लोबल एनकैप रेटिंग प्राप्त की, जिससे यह साबित होता है कि एक मजबूत लैडर-ऑन-फ्रेम एसयूवी भी एक्सिलेंट क्रैश प्रोटेक्शन देती है।

हालांकि ग्लोबल एनकैप द्वारा थार रॉक्स का अभी तक परीक्षण नहीं किया गया है, लेकिन हम इतना जरूर जानते हैं कि यह एसयूवी भी एक दमदार स्ट्रक्चर पर बनी है, जिसे भारत एनकैप से पहले ही 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है, जो एसयूवी रेंज में यात्रियों की सुरक्षा पर महिंद्रा के निरंतर ध्यान को और उजागर करती है।
महिंद्रा के लिए सुरक्षा इतनी महत्वपूर्ण क्यों है?
सुरक्षा न केवल महिंद्रा के लिए बल्कि विश्व भर के हर ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर के लिए एक बहुत बड़ी प्राथमिकता है। महिंद्रा के लिए, किसी भी प्रोडक्ट को डेवलप करते समय सुरक्षा हमेशा से ही प्रमुख बिंदुओं में से एक रही है। एक दशक पहले, महिंद्रा अपनी मजबूत बनावट और दमदार इंजनों के लिए जानी जाती थी, लेकिन आज कंपनी ने हर उत्पाद में टॉप लेवल सेफ्टी और हमेशा से दिए जाने वाले पावरफुल इंजनों के लिए एक प्रतिष्ठा स्थापित कर ली है।

सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एक्सयूवी 3एक्सओ, लैडर-ऑन-फ्रेम स्कॉर्पियो एन, एडवेंचर-फोकस्ड थार रॉक्स और लग्जरी एक्सयूवी 7एक्सओ जैसे मॉडल्स में सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को उपर रखा गया है। सभी मॉडल मजबूत बॉडी शेल और ज्यादा सेफ्टी फीचर्स और एडीएएस के कॉम्बिनेशन के साथ एक सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरपूर ड्राइविंग अनुभव प्रदान करते हैं।
निष्कर्ष
आज महिंद्रा की एसयूवी न केवल अपनी मजबूत क्षमताओं और पावरफुल इंजनों के लिए जानी जाती हैं, बल्कि यात्रियों को बेहतरीन सुरक्षा प्रदान करने के लिए भी मशहूर हैं। कंपनी ने अपनी एसयूवी लाइनअप की सुरक्षा को काफी मजबूत किया है। सभी मॉडलों में मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर, ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में उच्च रेटिंग और एडीएएस सहित लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं। ये सभी एसयूवी सेफ व्हीकल उपलब्ध कराने के लिए महिंद्रा की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं और भारतीय ग्राहकों के लिए एक मिसाल कायम करती हैं।



