महिंद्रा एक्सईवी 9एस
महिंद्रा एक्सईवी 9एस कीमत एन्ड& वेरिएंट
XEV 9S के 10 वेरिएंट हैं, कीमत ₹20.65L से शुरू, और ये 59 kWh (521 km), 70 kWh (600 km) और 79 kWh (679 km) बैटरी पैक में आते हैं। Pack One Above 59 kWh (₹20.65L) EV बेस है जिसमें 6 airbags, ESP, Bi LED projectors, Coast-to-Coast Triple 31.24cm सुपर स्क्रीन, panoramic sunroof और 6-speaker ऑडियो मिलते हैं। Pack Two Above 79 kWh (₹25.95L) में स्टेप-अप होता है leatherette, Harman Kardon 16-speaker Dolby Atmos, adaptive cruise + Smart Pilot Assist वाला ADAS L2, dual zone AC, ventilated फ्रंट सीट्स, 6-way power driver और blind view वाला 360 कैमरा तक। Pack Three 79 kWh (₹27.85L) इसमें 7 airbags, electric door handles और ventilated 2nd row सीट्स जोड़ता है। Pack Three Above 79 kWh (₹29.95L) सबसे ऊपर Vision X AR HUD, auto lane change वाला full Highway Assist, ambient LightMeUp और EyeDentity monitoring देता है। ज़्यादातर बायर्स Pack Two Above 79 kWh (₹25.95L) पर आते हैं, यहाँ आपको 679 km बैटरी, Harman Kardon Dolby Atmos, ADAS L2, leatherette, ventilated फ्रंट सीट्स और 360 कैमरा मिल जाते हैं, और Pack Three Above के Vision X HUD, full Highway Assist और ventilated 2nd row के लिए ~₹4L एक्स्ट्रा देने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
महिंद्रा एक्सईवी 9एस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| रेंज | 521 - 679 किमी |
| पावर | 228 - 282 बीएचपी |
| बैटरी कैपेसिटी | 59 - 79 केडब्ल्यूएच |
| चार्जिंग टाइम डीसी | 140 किलोवाट चार्जर के साथ 20 मिनट |
| चार्जिंग टाइम एसी | 2 किलोवाट चार्जर के साथ 8.7 घंटे |
| सीटिंग कैपेसिटी | 6, 7 |
एक्सईवी 9एस 2026: लेटेस्ट updates
-
19 अगस्त 2026: महिंद्रा ने एक्सईवी 9एस के पैक टू अबव, पैक थ्री, और पैक थ्री अबव वेरिएंट में 6 सीट लेआउट का विकल्प शामिल किया है, जिसमें दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीटें दी गई है।
-
16 फरवरी 2026: महिंद्रा ने बीई6, एक्सईवी 9ई और एक्सईवी 9एस की मिलाकर अब तक 41,000 से अधिक यूनिट बेच दी है।
-
27 नवंबर 2025: लॉन्च! महिंद्रा एक्सईवी 9एस भारत में लॉन्च हो गई है जिसकी कीमत 19.95 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम) से शुरू होती है!
-
24 नवंबर 2025: महिंद्रा एक्सईवी 9एस के नए टीजर से पता चला है कि इलेक्ट्रिक एसयूवी में दूसरी पंक्ति के पैसेंजर एंटरटेनमेंट डिस्प्ले के लिए आगे वाली सीट के पीछे स्क्रीन होल्डर मिलेगा।
-
19 नवंबर 2025: महिंद्रा ने एक्सईवी 9एस का नया टीजर जारी किया है, इस बार 7 सीटर इलेक्ट्रिक कार के लिए इलेक्ट्रिक बोस मोड फीचर का खुलासा किया गया है।
एक्सईवी 9एस expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- आकर्षक डिज़ाइन: इसका लाइटिंग सेटअप की बदौलत यह प्रीमियम और मॉर्डन दिखती है।
- फ़ीचर: इस कीमत की कार से आप जितने भी फ़ीचर्स की उम्मीद कर सकते हैं, वे सभी इसमें मौजूद हैं। कोई बड़ी कमी नहीं।
- हाईवे फ्रेंडली: 500 किलोमीटर की असल रेंज शहर के बीच की यात्राओं के लिए पर्याप्त से ज़्यादा है।
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- खराब इंटीरियर क्वालिटी: उम्मीद के मुताबिक प्रीमियम नहीं
- कम बूट स्पेस: तीन रो के इस्तेमाल के बाद सामान रखने की जगह ही नहीं बचती।
महिंद्रा एक्सईवी 9एस रिव्यू
ओवरव्यू
महिंद्रा एक्सईवी 9एस एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक एसयूवी है। हालांकि इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर डिज़ाइन एक्सयूवी700 से मिलते-जुलते हैं, लेकिन यह महिंद्रा के प्योर इलेक्ट्रिक इंग्लो प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। 19.95 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च हुई यह एसयूवी हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक से लेकर टाटा हैरियर ईवी तक, कई इलेक्ट्रिक एसयूवी को टक्कर देती है। आप इसी कीमत पर बीई6 और एक्सईवी 9ई जैसी अन्य महिंद्रा इलेक्ट्रिक एसयूवी पर भी विचार कर सकते हैं।

महिंद्रा एक्सईवी 9एस: एक्सईवी 9एस का दावा है कि यह परिवार के लिए एक संपूर्ण 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी है। क्या यह वाकई कमाल की है? क्या आपको इसे खरीदने पर विचार करना चाहिए? जानिए आगे:
एक्सटीरियर
एक्सईवी 9एस हमें दो पॉपुलर महिंद्रा कारों - एक्सयूवी700 और एक्सईवी 9ई से इंस्पायर्ड लगती है। सीधे शब्दों में कहें तो, यह इन दोनों एसयूवी का एक मिश्रण लगती है। क्या आपको भी ऐसा ही लगता है? बेहतर राय बनाने के लिए इस डीटेल्ड एक्सटीरियर फोटो गैलरी को देखें।

आगे से, एक्सईवी 9एस और 9e में बहुत कुछ समानताएं नजर आती हैं। इसके आगे की ओर बड़े से दांत जैसे एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप इसके फ्रंट प्रोफाइल को बेहद प्रभावशाली बनाते हैं। इनमें वेलकम/गुडबाय एनिमेशन और सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स भी दिए गए हैं।
टस्क के बगल में ब्राइट व्हाइट फुल-एलईडी हेडलैंप लगे हैं। इसके अलावा, महिंद्रा का लोगो भी काफी चमकीला रखा गया है। दिलचस्प बात यह है कि लोगो की पोजिशनिंग 9e से अलग है, जहां यह बोनट पर लगा है।

क्लोज्ड ग्रिल और बड़े बंपर की 'फ्लूटेड' फिनिश बिल्कुल महिंद्रा जैसी दमदार और ध्यान आकर्षित करने वाली है।
मुझे 'क्लैडिंग' के लिए इस्तेमाल किया गया ग्लॉस-ब्लैक फिनिश कुछ खास पसंद नहीं है। यह देखने में तो बहुत अच्छा लगता है, लेकिन जैसे-जैसे कार पुरानी होती जाएगी, यह धूल और खरोंचों से भर जाएगा। कम से कम इन पुर्ज़ों के लिए पीपीएफ (पेंट प्रोटेक्शन फिल्म) जरूर लगवाएं। फ्रंट रडार और पार्किंग सेंसर जैसे छोटे-छोटे काम भी सोच-समझकर किए गए हैं।

साइड से देखने पर, एक्सयूवी700 का जाना-पहचाना रूप तुरंत नज़र आता है। व्हीलबेस में 12 मिलीमीटर का मामूली अंतर है, लेकिन व्हील का साइज 18 इंच ही है। इसमें आपको मोटराइज्ड फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, आकर्षक रियर फेंडर और फ्लोइंग विंडो लाइन जैसे कुछ शेयर्ड एलिमेंट्स भी नज़र आएंगे।
एक्सईवी 9एस का साइज साइड से सबसे ज़्यादा स्पष्ट है, खासकर हल्के रंगों में। यहीं पर आपको लग सकता है कि महिंद्रा को बड़े अलॉय व्हील देने चाहिए थे। बता दें कि एक्सईवी 9ई के टॉप-वेरिएंट में 19-इंच के अलॉय व्हील और विकल्प के तौर पर 20-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। 9एस में ऐसा कुछ भी नहीं है।

पीछे से, स्मोक्ड-आउट टेल लैंप सबसे पहले ध्यान आकर्षित करते हैं। लैंप में शानदार हनीकॉम्ब डिटेलिंग है और इसमें डायनामिक टर्न इंडिकेटर्स भी दिए गए हैं। बूट लिड पर एक बड़ा 'X E V 9 S' बैजिंग मौजूद है। हालांकि, यहां कोई वेरिएंट बैजिंग नहीं दी गई है जो यह केवल फ्रंट फेंडर पर ही मौजूद है ।
यही वह एंगल है जहां एक्सईवी 9एस सबसे ज़्यादा एक्सयूवी700 जैसी दिखती है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह कोई बुरी बात है।

कलर विकल्पों की बात करें तो, महिंद्रा ने इस एसयूवी के लिए डार्क कलर का पैलेट चुना है। इस नई महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार में एवरेस्ट व्हाइट, डेज़र्ट मिस्ट, नेबुला ब्लू, स्टैल्थ ब्लैक, मिडनाइट ब्लैक और रूबी वेलवेट शामिल हैं। इसके एक ब्लू और दो ब्लैक कलर में अंतर करना बहुत मुश्किल है, आप यहां तस्वीरों में हर कलर में इसे देख सकते हैं। रूबी वेलवेट शेड वाकई अनोखा है और एक्सईवी 9एस के लिए मेरी पसंद है। कहने की ज़रूरत नहीं कि हल्के रंगों में XEV का साइज और भी निखर कर आता है।
इंटीरियर
डिज़ाइन और क्वालिटी
इसके अंदर का डिजाइन एक्सईवी 9ई से हूबहू कॉपी-पेस्ट लगता है। वही ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट, वही ऑलिव-व्हाइट कलर कॉम्बिनेशन और वही सेंट्रल कंसोल। महिंद्रा 9S को अपनी अलग पहचान देने के लिए कम से कम एक अलग कलर थीम चुन सकती थी।

चौड़े डैशबोर्ड में एक 'रैपअराउंड' इफेक्ट दिया गया है, जिससे ऐसा लगता है जैसे यह एक डोरपैड से दूसरे डोरपैड तक आसानी से पहुंच जाता है। यह अलग-अलग टेक्सचर और फिनिश वाली कई परतों में बंटा हुआ है। प्लास्टिक की गुणवत्ता मज़बूत और टिकाऊ लगती है, भले ही वह पूरी तरह से शानदार न हो। महिंद्रा ने क्रैशपैड पर कुछ लेदरेट-रैप्ड एलिमेंट्स दिए हैं।

महिंद्रा ने केबिन के अंदर भी कई ग्लॉस-ब्लैक एलिमेंट्स इस्तेमाल किए हैं। इन पर खरोंच और धूल जमने का खतरा रहता है। हम आपको इन पैनल्स की सुरक्षा के लिए पीपीएफ में निवेश करने पर विचार करने की सलाह देंगे। महिंद्रा एक्सईवी 9एस के इंटीरियर की हर छोटी-बड़ी जानकारी देखने के लिए इन इंटीरियर तस्वीरों को देखें।
आगे की सीटें
एक्सईवी 9एस के सभी दरवाज़े चौड़े खुलते हैं, जिससे अंदर और बाहर निकलना काफी आसान हो जाता है। जहां एक्सईवी 9ई में फ्लोर काफी ऊंचा लगता था, वही 9S इसकी तुलना में ज़्यादा बेहतर लगता है। यहां तक कि परिवार के बड़ों को भी कार में अंदर और बाहर निकलने में कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन, अगर आपकी लंबाई 6 फ़ीट से ज़्यादा है, तो अंदर बैठते समय झुककर अपने सिर का ध्यान रखना ही बेहतर है।

महिंद्रा एक्सईवी 9एस की आगे की सीटें चौड़ी और बड़ी बड़ी सी हैं। कुशनिंग सही मात्रा में मज़बूत है, जिससे यह लंबी यात्राओं के लिए उपयुक्त है। अगर आपका साइज़ एक्सएल है, तब भी ये सीटें आपके लिए आरामदायक रहेंगी। ड्राइवर की सीट को इलेक्ट्रिक रूप से एडजस्ट किया जा सकता है और इसमें एक मेमोरी फंक्शन दिया गया है जिससे आप 3 ड्राइविंग पोजीशन तक स्टोर करके रख सकते हैं।

स्टीयरिंग को भी रेक और रीच के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है, जिससे आरामदायक ड्राइविंग पोज़िशन में आना आसान हो जाता है। पोज़िशन स्वाभाविक रूप से ऊंची है, जिससे आपको बोनट का साफ़ नज़ारा मिलता है। इससे घबराए हुए नए ड्राइवर भी कार के आकार को जल्दी से भांप लेंगे।
ड्राइवर सीट की तरह, को-ड्राइवर सीट को भी इलेक्ट्रिक मोड से एडजस्ट किया जा सकता है। महिंद्रा ने सीट के 'शोल्डर' पर चार बटन भी दिए हैं, जिनकी मदद से पीछे बैठने वाले सीट को आगे बढ़ा सकते हैं/रिक्लाइन एंगल बदल सकते हैं ("बॉस बटन")।
इसके अलावा, इसमें एक सेंट्रल आर्मरेस्ट भी दिया गया है। यह एक सामान्य ऊंचाई पर रखा गया है और लंबी यात्राओं में उपयोगी साबित होगा।
पीछे की सीटें
सेकंड रो
ड्राइविंग सीट को अपनी पसंद (ऊंचाई: 6 फ़ीट) के अनुसार सेट करके, मैं दूसरी रो में आराम से बैठ सकता था। दूसरी रो की सीटों को आगे और पीछे खिसकाया जा सकता है, इसलिए थर्ड रो के इस्तेमाल के हिसाब से घुटनों के लिए जगह की मात्रा को एडजस्ट किया जा सकता है। इसमें रिक्लाइन फंक्शन भी है, जो उन लोगों को पसंद आएगा जो रोड ट्रिप के दौरान कार में आराम करना चाहते हैं।

हेडरूम को लेकर भी कोई खास समस्या नहीं है, भले ही आपकी लंबाई 6 फीट से ज़्यादा हो या आपने पगड़ी पहनी हो। अगर बहुत नहीं तो अंडरथाई सपोर्ट संतोषजनक जरूर लगेगा। साफ़ है कि फ्लोर थोड़ा ऊंचा है जिससे आप घुटने ऊपर करके बैठ सकते हैं।

महिंद्रा एक्सईवी 9एस की बीच वाली रो की चौड़ाई की बात करें तो यहां तीन लोगों के बैठने में कोई दिक्कत नहीं है। इसके अलावा, आगे की सीटों की तरह, पीछे की सीटें भी चौड़ी हैं और बड़े शरीर वाले लोगों के लिए काफ़ी आरामदायक हैं। आप बिना थके इन सीटों पर घंटों आराम से बैठ सकते हैं।
मुझे लगता है कि महिंद्रा को एक्सईवी 9एस के साथ कैप्टन सीट का विकल्प देना चाहिए था क्योंकि महिंद्रा एक्सयूवी700 में यह विकल्प पहले से ही मौजूद है।

महिंद्रा एक्सईवी 9एस में वेंटिलेटेड रियर सीटें: पीछे की सीट पर बैठने वालों के लिए विंडो सनशेड, रियर सीट वेंटिलेशन और सेंट्रल आर्मरेस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
थर्ड रो
को-ड्राइवर की तरफ सेकंड रो में वन-टच टम्बल का फीचर दिया गया है, जिससे थर्ड रो में चढ़ना और उतरना आसान हो जाता है। यह जगह छोटे कद के वयस्कों या बच्चों के लिए सबसे उपयुक्त है।

5’5” से ज़्यादा लंबे लोगों को जांघों के नीचे बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं मिलेगा, जो लंबी यात्राओं में थकाने वाला हो सकता है। नीरूम स्पेस की बात करें तो, 5’8” तक के वयस्क यहां सेकंड रो की सीट के पीछे उसके बेस से अड़े बिना बैठ सकते हैं।
थर्ड रो में बैठने वालों को अपने एसी वेंट और ब्लोअर स्पीड कंट्रोल की सुविधा मिलती है।
स्टोरेज और प्रैक्टिकेलिटी
कार में सामान रखने की जगह काफ़ी है। चारों दरवाज़ों पर बड़े आकार के बॉटल होल्डर दिए गए हैं। आगे बैठने वालों के लिए, बीच वाले हिस्से में दो फ़ोन, कुछ कप होल्डर और आगे के आर्मरेस्ट के नीचे एक बड़ा स्टोरेज स्पेस मौजूद है।

इसमें दिया गया ग्लवबॉक्स भी बड़ा है, जिसमें गाड़ी के डॉक्यूमेंट्स के लिए एक अलग शेल्फ दी गई है। पीछे बैठने वाले सीटबैक पॉकेट और बीच वाले आर्मरेस्ट में लगे कप होल्डर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
थर्ड रो में बैठने वालों के लिए साइड आर्मरेस्ट में अलग-अलग कपहोल्डर लगे हैं।
चार्जिंग विकल्प
आगे की सीट पर बैठने वाले अपने गैजेट्स को चार्ज करने के लिए वायरलेस चार्जर और दो यूएसबी टाइप-सी चार्जर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां 12 वोल्ट सॉकेट नहीं दिया गया है।

महिंद्रा एक्सईवी 9एस में पीछे बैठने वालों के लिए आगे की सीटों के पीछे दो 65 वॉट यूएसबी टाइप-सी चार्जर और पीछे के एसी वेंट के नीचे एक वायरलेस चार्जर दिया गया है। थर्ड रो में बैठने वालों के लिए कोई चार्जिंग विकल्प उपलब्ध नहीं है।
फीचर्स
महिंद्रा ने एक्सईवी 9ई के फीचर्स के साथ नए बैंचमार्क स्थापित किए हैं। 9S, में भी यही फीचर्स दिए गए हैं और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कुछ और फीचर्स भी इसमें दिए गए हैं।
इसकी फीचर लिस्ट इस प्रकार से है:
- की लेस एंट्री
- पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप
- ऑटोमैटिक हेडलैम्प
- ऑटोमैटिक डिमिंग आईआरवीएम
- ड्युअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
- एंबिएंट लाइटिंग सेटअप
- फ्रंट सीट वेंटिलेशन
- 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट (तीन मेमोरी सेटिंग्स के साथ)
- पावर्ड को-ड्राइवर सीट (बॉस मोड के साथ)
अब इसके खास फीचर्स पर विस्तार के साथ डालते हैं एक नजर:

एनएफसी/फ़ोन को चाबी के रूप में इस्तेमाल करें: दरवाज़े के हैंडल में एक एनएफसी रीडर लगा होता है। आप या तो होटल के कमरे के बाहर लगे की कार्ड की तरह एक की कार्ड रख सकते हैं या फिर उसे अपने फ़ोन में सेव कर सकते हैं। ज़रूरत पड़ने पर आप इस चाबी को अपने दोस्तों/परिवार के साथ डिजिटल रूप से भी शेयर कर सकते हैं।

12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले: यह स्क्रीन दूसरी इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ भी शेयर की जा सकती है। बेहतरीन रेज़ोल्यूशन, तेज़ फ़ीडबैक और ढेर सारी जानकारी इसे बेहद उपयोगी बनाती है। जब आप इंडिकेटर देते हैं तो यह साइड कैमरे से आने वाली फ़ीड भी दिखाता है। बहुत काम की चीज़!

12.3-इंच टचस्क्रीन: इसका इंटरफ़ेस बिल्कुल एंड्रॉइड जैसा है जिससे इसे इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। ऑपरेशन के लिहाज़ से, स्क्रीन अच्छी तरह से मैनेज्ड लगती है। यह काफी रिस्पॉन्सिव है और इसके ग्राफ़िक्स भी क्रिस्प हैं। मुझे अपनी सीमित टेस्ट ड्राइव में कोई गड़बड़ी या अटकाव महसूस नहीं हुआ। इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट भी दिया गया है।

महिंद्रा एक्सईवी 9एस 12.3-इंच को-ड्राइवर डिस्प्ले: जिओहॉटस्टार, प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म, मिंत्रा,नायका जैसे शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स और यहां तक कि जोमेटो/स्विगी जैसे फ़ूड/ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म सहित कई ऐप्स का एक्सेस पाएं। आप इस स्क्रीन का इस्तेमाल ज़ूम के ज़रिए ऑफिस कॉल लेने के लिए भी कर सकते हैं।

एआर एचयूडी: अपले सामने में स्पीड, नेविगेशन और रेंज जैसी ज़रूरी जानकारी पाएं। इसमें बिल्ट-इन ऑग्मेंटेड रियलिटी भी दी गई है, यानी आपको ढेर सारी जानकारी का '3डी' व्यू मिलता है।

16-स्पीकर वाला हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम: 50 लाख रुपये से कम कीमत वाली कारों में उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ ऑडियो सिस्टम में से एक। यह सिस्टम एक बेहतरीन सराउंड साउंड एक्सपीरियंस देता है और रॉक से लेकर हिप-हॉप तक, विभिन्न प्रकार के म्यूजिक के लिए उपयुक्त लगता है।

कार में कैमरा: रियर व्यू मिरर के ऊपर लगे कैमरे का इस्तेमाल कार में सेल्फी लेने और वीडियो कॉल करने के लिए भी किया जा सकता है।

ब्रिंग यॉर ओन डिवाइस (बीवायओडी): आगे की सीटों के पीछे माउंटिंग पॉइंट जहां आप अलग-अलग टैबलेट लगा सकते हैं। एक ऐप के ज़रिए, ये स्क्रीन आपके इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ सिंक हो जाएगी, जिससे आप सभी स्क्रीन पर एक जैसा कंटेंट देख सकते हैं।

महिंद्रा एक्सईवी 9एस 540° कैमरा: बेहतरीन वीडियो क्वालिटी इस कैमरे को काफी भरोसेमंद बनाती है। इसमें 2डी और 3डी मोड हैं जो आपको तंग जगहों में भी बेहतर तरीके से नेविगेट करने में मदद करते हैं। इसमें एक 'ट्रांसपेरेंट' मोड भी है जिससे आप गाड़ी के नीचे क्या है, यह देख सकते हैं। एक्सईवी 9एस जैसी बड़ी गाड़ी के लिए यह फीचर काफी उपयोगी है।
पार्क असिस्ट: गाड़ी खुद को पैरेलल, परपेंडिकुलर या डायगोनल स्पेस पर पार्क कर सकती है। आप कार की चाबी से पार्किंग का विकल्प भी चुन सकते हैं और चाबी से ही कार को पार्किंग से बाहर निकाल सकते हैं। हमारे टेस्ट के दौरान यह फीचर भरोसेमंद तरीके से काम नहीं कर पाया। या तो इसने पार्किंग स्पॉट का पता ही नहीं लगाया, या ज़रूरत के मुताबिक ठीक से पार्क नहीं किया।
अन्य ऐप्स भी हैं जैसे ग्रूवमी जो म्यूजिक के साथ इंटीरियर/एक्सटीरियर लाइटों को सिंक करता है और लिव यॉर मूड (ए आर रहमान की आवाज के साथ!) जो अन्य महिंद्रा ईएसयूवी से लिए गए हैं।
सुरक्षा
एक्सईवी 9 एस में स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स में निम्न फीचर्स शामिल हैं:
- 6 एयरबैग
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम
- आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
टॉप 2 वेरिएंट में ड्राइवर के घुटने के लिए एक अतिरिक्त एयरबैग मिलता है।

'पैक 2 अबव' वेरिएंट में कुछ एडीएएस फीचर्स उपलब्ध हैं जिनमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल शामिल हैं। ध्यान रहे कि कि इस वेरिएंट में एक ही फ्रंट-फेसिंग कैमरा और रडार दिया गया है।
'पैक 3' वेरिएंट की तुलना में, एक्सईवी 9एस में 5 रडार और एक कैमरा मिलता है। इससे आगे और पीछे क्रॉस ट्रैफ़िक अलर्ट, इमरजेंसी स्टीयरिंग और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे अतिरिक्त एडीएएस फ़ीचर भी मिलते हैं।

मैंने महिंद्रा एसयूवी के एक्सयूवी700, एक्सयूवी 3एक्सओ, बीई6 और एक्सईवी 9ई जैसी कारों पर एडीएएस की टेस्टिंग की है। यह सिस्टम अच्छी तरह से कैलिब्रेट किया गया है और भारतीय परिस्थितियों के लिए उपयुक्त है। जो लोग हाईवे का बहुत ज़्यादा इस्तेमाल करते हैं वो ड्राइव को सुरक्षित और कम थकाऊ बनाने के लिए एडीएएस पर भरोसा कर सकते हैं।
बूट स्पेस
थर्ड रो के इस्तेमाल के बाद, बूट स्पेस लगभग खत्म हो जाता है। आप यहां ज़्यादा से ज़्यादा दो बैकपैक रख सकते हैं। हालांकि, तीसरी रो की सीटों को फोल्ड करने पर आपको 500 लीटर का स्पेस मिल जाता है।
थर्ड रो में 50:50 का स्पिल्ट फंक्शन भी दिया गया है, जबकि सेकंड रो में 60:40 का स्प्ल्टि फंक्शन मौजूद है जो ज़्यादा सुविधा देता है।

अगर आप सात लोगों और उनके सामान के साथ यात्रा करना चाहते हैं, तो हम आपको रूफ पर स्टोरेज बॉक्स लेने की सलाह देंगे।
फ्रंक की स्टोरेज कैपेसिटी 150 लीटर है। इसमें ज़रूरत पड़ने पर एक छोटा ट्रॉली बैग या कुछ सॉफ्ट बैग रखे जा सकते हैं।
परफॉरमेंस
महिंद्रा एक्सईवी 9एस के साथ तीन बैटरी पैक विकल्प दिए गए हैं। इनके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:
| स्पेसिफिकेशन | महिंद्रा एक्सईवी 9एस | ||
| बैटरी पैक | 59 केडब्लूएच | 70 केडब्लूएच | 79 केडब्लूएच |
| पावर | 231 पीएस | 245 पीएस | 286 पीएस |
| टॉर्क | 380 एनएम | 380 एनएम | 380 एनएम |
| सर्टिफाइड रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1+2) | 521 किलोमीटर | 600 किलोमीटर | 679 किलोमीटर |
शहर में परफॉर्मेंस
एक्सईवी 9एस को चलाना बेहद आसान है, यह बात आपको तुरंत समझ में आ जाएगी । आंकड़े शानदार परफॉर्मेंस की ओर इशारा करते हैं, लेकिन यह तभी संभव है जब आप ये चाहें।

थ्रॉटल रिस्पॉन्स तेज़ है, लेकिन कभी भी ज़्यादा नहीं। अगर आप ट्रैफ़िक में गैप से निपटना चाहते हैं, तो पावरट्रेन का तुरंत रिस्पॉन्स आपको पसंद आएगा। शहर में ड्राइव करने के लिए, आप 'रेंज', 'एवरीडे' या 'डिफ़ॉल्ट' ड्राइव मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
हाईवे पर परफॉर्मेंस
हाईवे पर, आप एक्सईवी 9एस की पूरी ताकत का अनुभव कर पाएंगे। इसकी एक्सीलरेशन बेहद तेज है, खासकर अगर आप 'रेस' मोड में थ्रॉटल को पूरी तरह से दबा दें। लेकिन, मुझे कहना होगा कि यह किसी भी मोड़ पर ज़्यादा आपमें घबराने का मौका नहीं देगा। नए ड्राइवर भी कुछ ही समय में आत्मविश्वास से भर जाएंगे।

100-120 किमी/घंटा की रफ्तार से चलते समय यह बहुत कंफर्टेबल महसूस होती है। दिलचस्प बात यह है कि अगर आप यहां भी थ्रॉटल दबाएं तो एक्सेलरेशन बहुत तेज़ मिलेगा!
एक्सईवी 9एस रियल वर्ल्ड रेंज
एक्सईवी 9एस की रियल वर्ल्ड रेंज के बारे में हमारा अनुमान इस प्रकार हैं:
| महिंद्रा एक्सईवी 9एस रियल वर्ल्ड रेंज | |||
| बैटरी | 59केडब्ल्यूएच | 70केडब्ल्यूएच | 79केडब्ल्यूएच |
| रियल वर्ल्ड रेंज | 400-420किलोमीटर | 430-450किलोमीटर | 480-500किलोमीटर |
हमारे अनुमान बीई6 और एक्सईवी 9ई के हमारे टेस्ट पर आधारित हैं। दोनों ईएसयूवी से हमें मिली रियल वर्ल्ड ड्राइविंग रेंज देखने के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट।
नोट: ब्रेकिंग और ब्रेक एनर्जी रीजनरेशन
मुझे एक्सईवी 9एस का ब्रेकिंग कैलिब्रेशन बहुत पसंद आया। यह नेचुरल लगा और मुझे ऐसा नहीं लगा कि मुझे इसकी आदत डालने की ज़रूरत है, जैसा कि दूसरी नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ होता है। रीजनरेशन की बात करें तो आप एल1, एल2, एल3 और ऑटो के बीच टॉगल कर सकते हैं या इसे पूरी तरह से बंद कर सकते हैं।

मुझे 'ऑटो' मोड खास तौर पर मददगार लगा। इसने कार के आगे के ट्रैफ़िक के हिसाब से ज़रूरी डिसेलेरेशन को सही ढंग से कैलिब्रेट किया। रीजनरेशन आसानी से शुरू हो जाता है और इसमें कोई अचानक गिरावट महसूस नहीं होती।
राइड और हैंडलिंग
यहीं पर एक्सईवी 9एस एक चूक करती नज़र आती है। इसका सस्पेंशन हमारी पसंद के हिसाब से बहुत ज़्यादा सॉफ्ट है। हालांकि यह कम स्पीड पर बेहद सपाट सड़कों पर बेहतरीन है, लेकिन यह उबड़-खाबड़ रास्तों पर और तेज़ स्पीड पर भी केबिन के अंदर वर्टिकल मूवमेंट पैदा करता है। यह ख़ास तौर पर सेकंड और थर्ड रो में साफ़ दिखाई देता है। हमें उम्मीद नहीं है कि एक बड़ी इलेक्ट्रिक एसयूवी बहुत तेज़ हैंडलिंग वाली होगी। हालांकि, लेन बदलते समय भी एक्सईवी 9एस में ज्यादा बॉडी मूवमेंट महसूस होता है।

अगर आपके परिवार में ऐसे सदस्य हैं जिन्हें मोशन सिकनेस बहुत जल्दी हो जाती है, तो हम आपको सलाह देंगे कि आप उनके साथ एक लंबी टेस्ट ड्राइव ज़रूर लें ताकि आप पूरी तरह आश्वस्त हो सकें।
इसके अलावा, 9एस को चलाना भी काफी आसान है। स्टीयरिंग बेहद हल्का है, और इसका छोटा 5 मीटर का टर्निंग रेडियस इसे तंग जगहों में भी चलाना और पार्क करना काफी आसान बनाता है।
वेरिएंट
महिंद्रा एक्सईवी 9एस को चार वेरिएंट: पैक वन अबव, पैक टू अबव, पैक थ्री और पैक थ्री अबव में पेश किया गया है।
पैक वन एबव
- 59 केडब्ल्यूएच और 79 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ उपलब्ध।
- इसमें बाई-एलईडी हेडलैंप, एलईडी पोज़िशन लैंप, एलईडी टेल लैंप, इल्यूमिनेटेड लोगो, रियर स्पॉइलर और एयरो कवर के साथ 18-इंच स्टील व्हील दिए गए हैं।
- केबिन में फ़ैब्रिक अपहोल्स्ट्री, टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील, 6-तरीकों से मैन्युअल रूप से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, 4-तरीकों से मैन्युअल रूप से एडजस्ट होने वाली को-ड्राइवर सीट, लेदर-रैप्ड ड्राइव सलेक्टर और पैनोरमिक सनरूफ दी गई है।
- फीचर्स में ऑटोमैटिक एसी, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, क्रूज़ कंट्रोल और ऑटो हेडलैंप शामिल हैं।
- इंफोटेनमेंट पैकेज में 12.3-इंच ट्रिपल स्क्रीन सेटअप , वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, फन एंड वर्क और 6-स्पीकर साउंड सिस्टम शामिल हैं।
- सेफ्टी किट में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, रियर पार्किंग सेंसर, रियरव्यू कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर डिफॉगर और रियर वाइपर व वॉशर शामिल हैं।
पैक टू अबव
- 70केडब्ल्यूएच और 79 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ उपलब्ध।
- एक्सटीरियर में 18-इंच के अलॉय व्हील शामिल हैं।
- अंदर, इसमें लेदरेट सीटें, लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और मेमोरी फंक्शन वाली 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट दी गई है।
- अतिरिक्त फीचर्स में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो डिमिंग ओआरवीएम, पावर फोल्डिंग ओआरवीएम, डॉल्बी एटमॉस और फ्रंट वायरलेस फ़ोन चार्जर शामिल हैं।
- इंफोटेनमेंट सिस्टम में 16-स्पीकर वाला हरमन कार्डन साउंड सिस्टम और पर्सनल टैबलेट के लिए माउंट दिए गए हैं।
- सेफ्टी किट में फ्रंट पार्किंग सेंसर, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360 डिग्री कैमरा, और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोमेटेड इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे लेवल 2 एडीएएस फीचर्स शामिल हैं।
पैक थ्री
- केवल 79 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ उपलब्ध।
- एक्सटीरियर में कनेक्टेड एलईडी डीआरएल्स, सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स और वेलकम व गुडबाय एनिमेशन दिए गए हैं।
- केबिन में डोर, डैशबोर्ड और सनरूफ पर एम्बिएंट लाइटिंग के साथ-साथ 6-वे पावर्ड को-ड्राइवर सीट और सेेकंड रो की सीट वेंटिलेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
- अतिरिक्त फीचर्स में रियर वायरलेस फ़ोन चार्जर, बूस्टर लैंप और रियर विंडो सनशेड शामिल हैं।
- सेफ्टी किट में 7 एयरबैग और 5 रडार के साथ लेवल 2 एडीएएस दिए गए हैं, जिसमें आगे और पीछे क्रॉस ट्रैफ़िक अलर्ट, हाईवे असिस्ट और इवेसिव स्टीयरिंग असिस्ट जैसे फ़ीचर शामिल हैं।
पैक थ्री अबव
- ये टॉप वेरिएंट केवल 79 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है।
- एक्सटीरियर या इंटीरियर डिज़ाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।
- अतिरिक्त फीचर्स में इन-कार कैमरा, एआर हेड-अप डिस्प्ले और फुल ऑटो पार्किंग शामिल हैं।
- इंफोटेनमेंट पैकेज में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- सुरक्षा किट में लाइव व्यू के साथ सुरक्षित 360 डिग्री रिज़ॉल्यूशन दिया गया है।
कारदेखो की राय
अगर आपका बजट कम है, तो बेस पैक वन अबव वेरिएंट चुनें क्योंकि इसमें सभी बेसिक फीचर्स शामिल हैं, इंटीरियर और एक्सटीरियर में अच्छा डिज़ाइन मिलता है, और एक बेहतरीन इंफोटेनमेंट पैकेज भी मिलता है।
अगर आपको सबसे अच्छा सौदा चाहिए तो सेकंड-टॉप पैक थ्री वेरिएंट चुनें। यह सभी मॉर्डन फीचर्स के साथ एक बेहतरीन पैकेज के साथ आता है, और इसमें बस कुछ आकर्षक टेक्नोलॉजी की कमी है।
आपको हमारी विस्तृत वेरिएंट-अनुसार फीचर्स की डीटेल्ड स्टोरी पढ़नी चाहिए, जहां हमने प्रत्येक वेरिएंट में उपलब्ध फीचर्स का विस्तृत विवरण दिया है।
निष्कर्ष
महिंद्रा ने बहुत कुछ सही किया है। एक्सईवी 9एस की स्पेस, टेक्नोलॉजी और फील-गुड फैक्टर बिलकुल सही है। 400-500 किलोमीटर की वास्तविक रेंज का मतलब है कि यह एसयूवी शहर और शहर में चलाने में आसान रहेगी।
इसकी 19.95 लाख रुपये से 29.45 लाख रुपये की कीमत को देखते हुए, यह अपने बजट के हिसाब से काफी अच्छी कार है। इसके लोअर वेरिएंट भी अच्छी तरह से फीचर पैक्ड हैं, जिसका मतलब है कि आपको एक बेहतरीन अनुभव के लिए ज़्यादा पैसे खर्च करने की ज़रूरत नहीं है। एक्सईवी 9एस की बुकिंग कैसे करें और डिलीवरी की समय-सीमा के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह रिपोर्ट देखें।
चाहे आपको शहर की सीमा के भीतर ज़्यादा इस्तेमाल करना हो, या लंबे सफर में फ्यूल की लागत कम करनी हो - एक्सईवी 9एस पर विचार करने लायक है।
महिंद्रा एक्सईवी 9ई पर विचार करने योग्य अन्य कारें
विचार करने के कारण
- कूपे-एसयूवी डिज़ाइन
अनदेखा करने के कारण
- उतनी स्पेशियस नहीं और केवल 5 सीटर कार है ये
टाटा हैरियर ईवी
विचार करने के कारण
- बेहतर राइड क्वालिटी
अनदेखा करने के कारण
- कम रेंज
बीवायडी एटो 3
विचार करने के कारण
- अनोखा इंटीरियर डिज़ाइन
अनदेखा करने के कारण
- छोटी एसयूवी, कम इंटीरियर स्पेस और बूट स्पेस
- बीवायडी का सीमित सर्विस नेटवर्क
महिंद्रा एक्सईवी 9एस कलर
भारत में महिंद्रा एक्सईवी 9एस निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
एवरेस्ट व्हाइट
रूबी velvet
स्टेल्थ ब्लैक
डेजर्ट मिस्ट
नेबुला ब्लू
मिडनाइट ब्लैक
comparing महिंद्रा एक्सईवी 9एस rivals
Rs.20.65 - 30.15 लाख* | Rs.14.85 - 19.15 लाख* | Rs.18.03 - 25.22 लाख* | Rs.16.19 - 20.21 लाख* | Rs.19.50 - 23.50 लाख* | Rs.19.45 - 26.95 लाख* | Rs.13.50 - 20 लाख* | Rs.26.90 - 29.90 लाख* |
| रेटिंगUser Review (38) | User Review (122) | User Review (30) | User Review (23) | User Review (4) | User Review (534) | User Review (6) | User Review (10) |
| फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक |
| बैटरी कैपेसिटी59 - 79 केडब्ल्यूएच | 38 - 52.9 केडब्ल्यूएच | 42 - 51.4 केडब्ल्यूएच | 49 - 61 केडब्ल्यूएच | 69.2 केडब्ल्यूएच | 59 - 79 केडब्ल्यूएच | 42 - 51.4 केडब्ल्यूएच | 55.4 - 71.8 केडब्ल्यूएच |
| रेंज521 - 679 किमी | 332 - 449 किमी | 390 - 510 किमी | 440 - 543 किमी | 517 किमी | 573 - 708 किमी | 443 - 526 किमी | 420 - 530 किमी |
| चार्जिंग टाइम2 किलोवाट चार्जर के साथ 8.7 घंटे | 45 किलोवाट चार्जर के साथ 45 मिनट (20-80%) | 100 किलोवाट चार्जर के साथ 39 मिनट (10-80%) | - | 7.4 किलोवाट चार्जर के साथ 12.5 घंटे (10-100%) | 11.2 किलोवाट चार्जर के साथ 8.7 घंटे | 11 किलोवाट चार्जर के साथ 4 घंटे (10-100%) | - |
| पावर228 - 282 बीएचपी | 134 बीएचपी | 133 - 169 बीएचपी | 142 - 172 बीएचपी | 201 बीएचपी | 228 - 282 बीएचपी | 133 - 169 बीएचपी | 161 - 201 बीएचपी |
| एयरबैग6-7 | 6 | 6 | 7 | 6 | 6-7 | 6 | 6 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | एक्सईवी 9एस बनाम एमजी विंडसर ईवी | एक्सईवी 9एस बनाम क्रेटा इलेक्ट्रिक | एक्सईवी 9एस बनाम ई विटारा | एक्सईवी 9एस बनाम एमजी हेक्टर tomahawk ईवी | एक्सईवी 9एस बनाम बीई 6 sporteq | एक्सईवी 9एस बनाम सिरोस ईवी | एक्सईवी 9एस बनाम ईमैक्स 7 |
महिंद्रा एक्सईवी 9एस वीडियो
- शॉर्ट्स
- पूर्ण वीडियो

महिंद्रा एक्सईवी 9एस ka Fatafat रिव्यू

महिंद्रा एक्सईवी 9एस - How many Features?

महिंद्रा एक्सईवी 9एस third row space

Mahindra XEV 9S - इंटीरियर

महिंद्रा एक्सईवी 9एस - Design

महिंद्रा एक्सईवी 9एस लॉन्च

Mahindra ki pehli 7-Seater Electric SUV aa rahi hai! Mahindra एक्सईवी 9एस

महिंद्रा एक्सईवी 9एस Interior Teased - Sliding Middle Row

⚡️Mahindra’s 7-seater EV SUV To Be Called XEV 9S ⚡️

Mahindra shares एक्सईवी 9एस sneak peek!
Mahindra XUV 7XO Diesel vs Mahindra XEV 9S: Can The Premium Be Recovered?4 महीने पहले4.9K व्यूज
10:32Mahindra XEV 9S Walkaround Review: Features, Space & Price Explained11 महीने पहले37K व्यूज
महिंद्रा एक्सईवी 9एस 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- रोड टेस्ट
explore महिंद्रा एक्सईवी 9एस दूसरा hand कारें
महिंद्रा एक्सईवी 9एस यूज़र रिव्यू
- सभी (38)
- स्टाइलिंग से जुड़े (10)
- कंफर्ट (19)
- माइलेज (6)
- इंजन (1)
- इंटीरियर (6)
- स्पेस (3)
- कीमत (8)
- और...
- नई
- उपयोगी
- Top Notch Car!Car will be full of features, top notch power, great driving experience, good range, good styling, value for money, I think 3 row of car will be better or get slightly more space, adaptive suspension will be good, it give us extra boot space in front. A charger will support immense power or consume less time, A entertainment system will be good, smooth in touch, overall a good car.और देखें
- Must Buy This Electric Suv.I saw this car at once in my building parking and I decided to buy this one for me. I talked my neighbour who bought this car and he said he was amazed from mahindra for this feature loaded electric car, I have booked this for my family and daily rides. I know this will little costly but from nowadays petrol prices is also hiking very fast. So I choose ev.और देखें2
- Range Of The Car.The mileage is about 600 km in full charge The seat are very comfortable The air conditioning of car is excellent road presence of this car is also excellent. The safety features are also very helpful. The panoramic sunroof is also very good feature. The power of this is also excellent. The tech features of this car also very excellent.और देखें1
- Best 7 Seater Family Electric CarI think the best 7 seater in electric version with features loaded. It has great range 20 min fast charging option. A family which goes on long trips who are seeking mileage shift to this electric car. And choosing better variant accordingly is very important I personally like the pack of two 79 kwh variant.और देखें
- A Pro Car ExperienceA great car to hang out with your family and friends. Also profitable with value of money which gets 10/10 rating for its overall performance, luxury, comfort and efficiency. I really love this car! Mahindra should release more great cars like this in the future. Mahindra should keep up their luxury, comfort and performance like this and should bring new good cars to the industry.और देखें
- अधिक देखें
महिंद्रा एक्सईवी 9एस रेंज
महिंद्रा एक्सईवी 9एस की रेंज 521 - 679 किमी के बीच है, जो वेरिएंट पर निर्भर है।
| मोटर और ट्रांसमिशन | एआरएआई रेंज |
|---|---|
| इलेक्ट्रिक - ऑटोमेटिक | 521 - 679 किमी के बीच |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
महिंद्रा एक्सईवी 9एस प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) It would be unfair to give a verdict here as the model is not launched yet. We w...और देखें

महिंद्रा एक्सईवी 9एस में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग महिंद्रा कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
महिंद्रा थार ओजीRs.10.32 - 18.99 लाख*
महिंद्रा स्कॉर्पियो एनRs.13.69 - 25.49 लाख*
महिंद्रा स्कॉर्पियोRs.13.43 - 17.48 लाख*
महिंद्रा थार रॉक्सRs.12.52 - 23.52 लाख*
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओRs.7.79 - 15.04 लाख*

