• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया केरेंस का प्रोडक्शन हुआ शुरू, जल्द होगी लॉन्च

    किया मोटर्स ने अपनी अपकमिंग थ्री-रो एमपीवी कार केरेंस का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इस गाड़ी की ऑफिशियल बुकिंग 25,000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ पहले ही शुरू हो चुकी है। कंपनी इस गाड़ी को फरवरी में लॉन्च करेगी।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 01, 2022 09:58 ist
    info icon
    published onFeb 01, 2022 09:58 IST
    last updated onFeb 01, 2022 09:58 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    • इस गाड़ी की अनऑफिशियल बुकिंग 25000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ फ़िलहाल जारी है। 
    • यह गाड़ी 6 और 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होगी। 
    • केरेंस कार पांच वेरिएंट प्रीमियम, प्रेस्टीज, प्रेस्टीज प्लस, लग्ज़री और लग्ज़री प्लस में आएगी।
    • इसमें सेल्टोस वाले 1.5-लीटर पेट्रोल/डीजल और 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिए जाएंगे। 

    किया मोटर्स ने अपनी अपकमिंग थ्री-रो एमपीवी कार केरेंस का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इस गाड़ी की ऑफिशियल बुकिंग 25,000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ पहले ही शुरू हो चुकी है। कंपनी इस गाड़ी को फरवरी में लॉन्च करेगी।

    किया केरेंस एमपीवी 6 और 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में आएगी। यह अपकमिंग कार पांच वेरिएंट प्रीमियम, प्रेस्टीज, प्रेस्टीज प्लस, लग्ज़री और लग्ज़री प्लस में उपलब्ध होगी।

    इसकी फीचर लिस्ट में एलईडी टेललैंप्स, रेन सेंसिंग वाइपर,  64 एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, इलेक्ट्रिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक वन टच टंबल सेकंड रो सीट, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम शामिल होंगे।

    पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ट्रेक्शन कंट्रोल, हिल असिस्ट/डिसेंट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक स्टैंडर्ड दिए जाएंगे। इसके टॉप वेरिएंट में फ्रंट पार्किंग सेंसर और रियर पार्किंग कैमरा मिलेगा।

    केरेंस कार में सेल्टोस वाले 1.5-लीटर पेट्रोल/डीजल (115 पीएस) और 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (140 पीएस) दिए जाएंगे। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया जाएगा, वहीं इसमें डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड एटी और टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शनल दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें : किया केरेंस और हुंडई अल्कजार में हैं ये 7 बड़े अंतर

    भारत में किया केरेंस की कीमत 14.5 लाख से 19 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई अल्कजार, एमजी हेक्टर प्लस, टाटा सफारी और महिंद्रा एक्सयूवी700 से होगा।

    यह भी पढ़ें : किया केरेंस के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौनसे फीचर्स, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया केरेंस पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया केरेंस

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है