• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कॉम्पैक्ट एसयूवी सेल्स ​जुलाई 2023: हुंडई क्रेटा फिर बनी भारत की बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी कार, सेल्टोस-ग्रैंड विटारा और दूसरी कारों को छोड़ा पीछे

    जुलाई 2023 में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट से कुल 50,000 यूनिट्स कारें बिकी हैं।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 08, 2023 15:53 ist
    info icon
    published onAug 08, 2023 15:52 IST
    last updated onAug 08, 2023 15:53 IST
    239 Views
    • Write a कमेंट

    Compact SUVs July 2023 sales

    आने वाले कुछ महीनों में होंडा एलिवेट और सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस एसयूवी के तौर पर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में दो नई कारें एंट्री लेने जा रही हैं। इस एसयूवी स्पेस में पहले से ही काफी कारों के विक​ल्प मौजूद हैं जिससे अब दूसरे ब्रांड्स भी यहां नई नई कारें उतारने लगे हैं और  

    पिछले महीने किस एसयूवी को मिले कितने बिक्री के आंकड़े ये आप देखेंगे नीचे:

    कॉम्पैक्ट एसयूवी और क्रॉसओवर

     

    जुलाई 2023

    जून 2023

    मासिक ग्रोथ

    मौजूदा मार्केट शेयर (%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर(%)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    पिछले 6 महीनों की औसत बिक्री

    हुंडई क्रेटा

    14062

    14447

    -2.66

    27.01

    46.7

    -19.69

    13761

    महिंद्रा स्कॉर्पियो

    10522

    8648

    21.66

    20.21

    14.06

    6.15

    8673

    किआ सेल्टोस

    9740

    3578

    172.21

    18.71

    31.59

    -12.88

    6649

    मारुति ग्रैंड विटारा

    9079

    10486

    -13.41

    17.44

    0

    17.44

    9166

    टोयोटा हाइराइडर

    3387

    2821

    20.06

    6.5

    0

    6.5

    3250

    स्कोडा कुशाक

    2394

    2133

    12.23

    4.59

    7.63

    -3.04

    2005

    फोक्सवैगन टाइगन

    1908

    1812

    5.29

    3.66

    5.2

    -1.54

    1651

    एमजी एस्टर

    954

    891

    7.07

    1.83

    5.03

    -3.2

    886

    सेल्स हाइलाइट्स

    Hyundai Creta

    • एक बार फिर से हुंडई क्रेटा अपने मुकाबले में मौजूद सभी कारों को पीछे छोड़ते हुए जुलाई 2023 में भारत की बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी बनी है जिसके 14,000 यूनिट्स थोड़े ज्यादा बिक्री के आंकड़े मिले हैं। जहां इसकी पिछले 6 माह की औसत बिक्री बढ़ी है वहीं इसकी सालाना बिक्री में 20 प्रतिशत तक की कमी आई है। 
    • जुलाई 2023 में महिंद्रा ने स्कॉर्पियो की 10,500 यूनिट्स बेची है और इसका मार्केट शेयर अब 20 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है। बता दें कि इन बिक्री के आंकड़ो में स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो ​क्लासिक दोनों ही शामिल है। 

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा एसयूवी पेंडिंग ऑर्डर स्टेटस: कंपनी के पास 2.8 लाख यूनिट्स की चल रही पेंडेंसी, स्कॉर्पियो एन,स्कॉर्पियो क्लासिक और एक्सयूवी700 की सबसे ज्यादा डिमांड

    2023 Kia Seltos

    • किआ सेल्टोस का हाल ही में फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च हुआ है और जिसके कारण इसकी मासिक बिक्री में 172 प्रतिशत का अच्छा खासा उछाल आया है। जुलाई 2023 में इसकी 10,000 से कम यूनिट्स बिकी है। 
    • पिछले महीने मारुति ग्रैंड विटारा की 9000 यूनिट्स से थोड़ी ज्यादा यूनिट्स बिकी है जो कि किया सेल्टोस के आसपास ही रही। पिछले 6 महीनो की औसत बिक्री के मुकाबले इसकी मासिक बिक्री में गिरावट जरूर देखी गई है।

    यह भी पढ़ें: मारुति की इन एसयूवी कारों की करीब 1 लाख यूनिट्स के ऑर्डर चल रहे हैं पेंडिंग, देखिए डिटेल्स

    Toyota Hyryder

    • ग्रैंड विटारा पर ही बेस्ड टोयोटा हाइराइडर की पिछले महीने 3400 यूनिट्स बिकी। इसकी मासिक बिक्री 20 प्रतिशत तक बढ़ी है। 
    • टोयोटा हाइराइडर के बाद भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी स्कोडा कुशाक और फोक्सवैगन टाइगन रही जिनके बीच में बिक्री का अंतर महज 5 प्रतिशत ही रहा है। दोनों कारों का मार्केट शेयर 5 प्रतिशत से थोड़ा कम है। 

    MG Astor

    • एमजी एस्टर को जुलाई 2023 में बिक्री के सबसे कम आंकड़े मिले हैं और ये कार 1000 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा छू पाने में भी कामयाब नहीं हो पाई है। इसका मार्केट शेयर 2 प्रतिशत से नीचे रहा है मगर इसकी पिछले 6 महीनों की बिक्री में थोड़ा उछाल जरूर आया है। 

    ये भी देखें: हुंडई क्रेटा ऑन रोड कीमत 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है