• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति की इन एसयूवी कारों की करीब 1 लाख यूनिट्स के ऑर्डर चल रहे हैं पेंडिंग, देखिए डिटेल्स

    मारुति ने वित्तीय वर्ष 2022-23 की एनुअल रिपोर्ट में अपनी कारों पर चल रहे 3.55 लाख पेंडिंग ऑर्डर का खुलासा किया है। वर्तमान में ग्रैंड विटारा, ब्रेज़ा और हाल ही में लॉन्च हुई जिम्नी जैसी एसयूवी कारों की कुल 98,000 यूनिट्स के ऑर्डर पेंडिंग चल रहे हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 07, 2023 17:02 ist
    info icon
    published onAug 07, 2023 17:02 IST
    last updated onAug 07, 2023 17:02 IST
    434 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति ग्रैंड विटारा, ब्रेज़ा और जिम्नी कार की कुल 98,000 यूनिट्स के ऑर्डर पेंडिंग चल रहे हैं।

    Maruti’s Pending SUV Orders Get Close To The 1-lakh Mark

    मारुति ने वित्तीय वर्ष 2022-23 की एनुअल रिपोर्ट में अपनी कारों पर चल रहे 3.55 लाख पेंडिंग ऑर्डर का खुलासा किया है। वर्तमान में ग्रैंड विटारा, ब्रेज़ा और हाल ही में लॉन्च हुई जिम्नी जैसी एसयूवी कारों की कुल 98,000 यूनिट्स के ऑर्डर पेंडिंग चल रहे हैं।

    पेंडिंग ऑर्डर 

    मारुति ब्रेज़ा 

    48,000

    मारुति ग्रैंड विटारा 

    27,000

    मारुति जिम्नी 

    23,000

    कुल 

    98,000

    इन तीनों एसयूवी कारों में से मारुति ब्रेज़ा कॉम्पेक्ट एसयूवी सबसे सस्ती है जिसके सबसे ज्यादा ऑर्डर पेंडिंग चल रहे हैं। यह कई महीनों से कंपनी की बेस्ट-सेलिंग एसयूवी कारों की लिस्ट में शुमार है। 

    Maruti Grand Vitara and Maruti Brezza

    ब्रेज़ा के मुकाबले मारुति ग्रैंड विटारा और जिम्नी जैसी कारों पर ऑर्डर कम पेंडिंग चल रहे हैं। यहां देखें फ्रॉन्क्स क्रॉसओवर पर चल रहे पेंडिंग ऑर्डर की डिटेल।  

    वेटिंग पीरियड 

    शहर 

    मारुति ब्रेज़ा 

    मारुति ग्रैंड विटारा 

    मारुति जिम्नी 

    मुंबई 

    5 - 7 महीने 

    6 - 7  महीने 

    2 - 3  महीने 

    दिल्ली 

    5 - 6  महीने 

    5.5 - 6  महीने 

    2  महीने 

    बेंगलुरु 

    2 - 3  महीने 

    1  महीना

    1 - 2  महीने 

    चेन्नई  

    3  महीने  

    2 - 3  महीने 

    2  महीने 

    हैदराबाद 

    2  महीने 

    4 - 4.5  महीने 

    1 - 2  महीने 

    ज्यादा ऑर्डर पेंडिंग होने के चलते इन कारों पर वेटिंग पीरियड भी काफी बढ़ गया है। हालांकि, वेटिंग पीरियड चुने गए वेरिएंट पर निर्भर करता है।  ब्रेज़ा और ग्रैंड विटारा कार पर मुंबई में वेटिंग पीरियड सात महीने का चल रहा है। ब्रेज़ा पर औसत तीन महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है, जबकि ग्रैंड विटारा को मेट्रो सिटी में घर लाने के लिए आपको चार महीने का इंतज़ार करना होगा।  

    जिम्नी एसयूवी पर कम वेटिंग पीरियड चल रहा है, इस गाड़ी को ज्यादा से ज्यादा तीन महीने के अंदर घर लाया जा सकता है। 

    Maruti Jimny

    वेटिंग पीरियड हो जाएगा कम 

     बता दें कि कंपनी अपने मॉडल्स की कुछ यूनिट्स को एक्सपोर्ट के लिए अलग से रखती है, ऐसे में इन कारों के ऑर्डर पेंडिंग रहने की अहम वजह यह हो सकती है। उम्मीद है कि आने वाले सालों में पेंडिंग ऑर्डर की संख्या कम हो जाएगी क्योंकि मारुति एक और मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने की योजना बना रही है। 

    यह भी पढ़ें : हुंडई क्रेटा और अल्कजार के एडवेंचर एडिशंस हुए लॉन्च, कीमत 15.17 लाख रुपये से शुरू

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    abemo
    Aug 7, 2023, 8:19:42 PM

    Too pricey comparing to Thar

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ट्रेंडिंग न्यूज़
      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है