• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एसयूवी पेंडिंग ऑर्डर स्टेटस: कंपनी के पास 2.8 लाख यूनिट्स की चल रही पेंडेंसी, स्कॉर्पियो एन,स्कॉर्पियो क्लासिक और एक्सयूवी700 की सबसे ज्यादा डिमांड

    महिंद्रा ने अपनी ऑर्डर बुक की डीटेल्स शेयर की है जहां कंपनी ने जानकारी दी कि उनके पास अभी 2.8 यूनिट्स से ज्यादा पेंडेंसी चल रही है।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 08, 2023 12:14 ist
    info icon
    published onAug 08, 2023 12:14 IST
    last updated onAug 08, 2023 12:14 IST
    206 Views
    • Write a कमेंट

    हाल ही में आयोजित हुई महिंद्रा की फाइनेंशियल रिजल्ट मीटिंग कंपनी के पास सबसे ज्यादा स्कॉर्पियो-एन और स्कॉर्पियो क्लासिक के ऑर्डर्स पेंडिंग चल रहे हैं। 

    मॉडल अनुसार पेंडिंग ऑर्डर्स

    मॉडल 

    पेंडिंग ऑर्डर्स*

    औसत बुकिंग प्रति माह^

    एक्सयूवी300 और एक्सयूवी400

    11,000

    6,000

    थार

    68,000

    10,000

    बोलेरो और बोलेरो निओ

    8,400

    9,000

    स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक

    1,17,000

    14,000

    एक्सयूवी700

    77,000

    8,000

    Mahindra Scorpio N

    ^ - आंकड़े ब्रांड की ओर से अनुमानित है

    पिछले कुछ महीनों से एक्सयूवी300 और एक्सयूवी400 के पेंडिंग ऑर्डर्स में कमी आई है। स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक पर सबसे ज्यादा पेंडेंसी चल रही है जिसका अभी का स्टेटस 1.17 लाख यूनिट्स के करीब है। इन्हें हर महीने औसतन 14,000 नई बुकिंग्स मिल रही है जो कि महिंद्रा की इस समय की काफी पॉपुलर कारें हैं। 

    स्कॉर्पियो एन पर देश में औसतन 6 महीने तक का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। ये इस समय की काफी वर्सेटाइल एसयूवी है जिसे रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है और ये बढ़िया हाईवे क्रुजर होने के साथ साथ हार्डकोर ऑफ रोडर भी है। 

    Mahindra XUV700

    थार और एक्सयूवी700 के लिए भी यही चीज लागू होती है और इस समय थार के रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट्स को काफी पसंद किया जा रहा है क्योंकि इसकी कीमत कम है मगर इसपर 4 महीने का औसत वेटिंग पीरियड चल रहा है। कई शहरों में एक्सयूवी700 पर औसतन 6 महीने का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। इसके मौजूदा वेटिंग पीरियड को देखते हुए इसकी कैंसिलेशल रेट 8 प्र​तिशत से नीचे है जो कि महिंद्रा के लिए कोई नुकसान की बात नहीं है। 

    यह भी पढ़ें: जल्द महिंद्रा एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक में मिलेंगे नए सेफ्टी फीचर

    महिंद्रा ने अपनी ऑर्डर बुक को पूरा नहीं कर पाने में असमर्थता का कारण तो नहीं बताया है मगर माना जा सकता है कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे विवादों,सप्लाय चेन में बाध्यता और चिप की कमी के कारण ऐसा हो रहा है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है