• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस Vs हुंडई क्रेटा/किआ सेल्टोस Vs मारुति ग्रैंड विटारा/टोयोटा हाइराइडर Vs स्कोडा कुशाक/फोक्सवैगन टाइगन Vs एमजी एस्टर: साइज कंपेरिजन

    हाल ही में कंपनी ने सी3 पर बेस्ड सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस एसयूवी से पर्दा उठाया है जो 5 और 7 सीटर लेआउट में पेश की जाएगी।

    भानु
    भानु
    Published On मई 02, 2023 11:10 ist
    info icon
    published onMay 02, 2023 11:10 IST
    last updated onMay 02, 2023 11:10 IST
    427 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Urban Cruiser Hyryder, Citroen C3 Aircross and Hyundai Creta

    भारत के मिड साइज एसयूवी और हैचबैक सेगमेंट में एंट्री लेने के बाद सिट्रोएन अब यहां एक बिल्कुल नई कॉम्पैक्ट एसयूवी कार उतारने की तैयारी कर रही है। हाल ही में कंपनी ने सी3 पर बेस्ड सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस एसयूवी से पर्दा उठाया है जो 5 और 7 सीटर लेआउट में पेश की जाएगी। फ्रैंच कारमेकर सिट्रोएन ने इस एसयूवी से जुड़ी ज्यादा डीटेल्स तो शेयर नहीं की है, मगर इसके साइज और कुछ हाइलाइटेड फीचर्स से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां जरूर सामने आई है। 

    साइज कंपेरिजन

     

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस

    हुंडई क्रेटा/किआ सेल्टोस

    मारुति ग्रैंड विटारा/टोयोटा हाइराइडर

    स्कोडा कुशाक/फोक्सवैगन टाइगन

    एमजी एस्टर

    लंबाई

    लगभग 4,300 मिलीमीटर

    4,300 मिलीमीटर/4,315 मिलीमीटर

    4,345 मिलीमीटर/4,365 मिलीमीटर

    4,225 मिलीमीटर/4,221 मिलीमीटर

    4,323 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1,796 मिलीमीटर

    1,790 मिलीमीटर/1,800 मिलीमीटर

    1,795 मिलीमीटर

    1,760 मिलीमीटर

    1,809 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1,654 मिलीमीटर

    1,635 मिलीमीटर/1,645 मिलीमीटर

    1,645 मिलीमीटर/1635 मिलीमीटर

    1,612 मिलीमीटर

    1,650 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2,671 मिलीमीटर

    2,610 मिलीमीटर

    2,600 मिलीमीटर

    2,651 मिलीमीटर

    2,585 मिलीमीटर

    ग्राउंड क्लीयरेंस

    200 मिलीमीटर

    जानकारी उपलब्घ नहीं

    जानकारी उपलब्घ नहीं

    जानकारी उपलब्घ नहीं

    जानकारी उपलब्घ नहीं

    बूट स्पेस

    511  लीटर

    जानकारी उपलब्घ नहीं

    जानकारी उपलब्घ नहीं

    385  लीटर

    जानकारी उपलब्घ नहीं

    यह भी देखेंः सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस इमेज गैलरीः देखिए इस कार की हर एंगल से झलक और जानिए क्या मिलेगा इसमें खास

    हाइलाइट्स

    Toyota Urban Cruiser Hyryder
    MG Astor

    • जहां स्कोडा और फोक्सवैगन की एसयूवी कारों के कंपेरिजन में सी3 एयरक्रॉस ज्यादा लंबी है, तो वहीं इसकी लंबाई क्रेटा के बराबर है और बाकी कारों के मुकाबले इसकी लंबाई कम है। इस सेगमेंट में अर्बन क्रुजर हाइराइडर सबसे लंबी एसयूवी है और एमजी एस्टर एसयूवी सबसे ज्यादा चौड़ी है। 

    Citroen C3 Aircross side

    • सिट्रोएन की इस कार की ऊंचाई सेगमेंट में सबसे ज्यादा है और व्हीलबेस काफी लंबा है जो 2671 मिलीमीटर है। ये अपने सेगमेंट की एकमात्र कॉम्पैक्ट एसयूवी है जिसमें 5 और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन के ऑप्शन मिलेंगे और इसके 7 सीटर वर्जन में थर्ड रो की सीटों को हटाया भी जा सकेगा। 
    • सिट्रोएन के अनुसार सी3 एयरक्रॉस में 200 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा। 

    Citroen C3 Aircross third-row folded down

    • थर्ड रो सीटों को हटाने के बाद सी3 एयरक्रॉस कार में 511 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा जो सेगमेंट में सबसे ज्यादा होगा। यहां तक कि इसके 5 सीटर वर्जन में भी सेगमेंट में सबसे ज्यादा 444 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा। 

    यह भी पढ़ेंः मर्सिडीज-बेंज ई-क्लासः जानिए साल दर साल कितना बदलती गई ये कार

    फीचर्स ओवरव्यू 

    Citroen C3 Aircross cabin

    इस नई सिट्रोएन कार में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 10.1 इंच टचस्क्रीन, 7 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 7 सीटर वर्जन में सेकंड रो रूफ माउंटेड एसी वेंट्स दिए जाएंगे। सेफ्टी के लिए इस कार में ड्युअल फ्रंट एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, रिवर्सिंग कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। 

    Citroen C3 Aircross turbo-petrol engine

    लॉन्च के समय सी3 एयरक्रॉस एसयूवी में केवल एक ही इंजन का ऑप्शन दिया जाएगा। इसमें  सी3 हैचबैक वाला 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन  मिलेगा। यह इंजन 110पीएस की पावर और 190एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ इसमें 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा, जिसकी ट्यूनिंग थोड़ी अलग होगी। कुछ समय बाद कंपनी इस इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी ऑप्शन देना शुरू करेगी। कंपनी सी3 एयरक्रॉस के ही प्लेटफॉर्म पर बेस्ड एक इलेक्ट्रिक कार भी लॉन्च कर सकती है। 

    Citroen C3 Aircross rear
    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस कार को जुलाई 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी संभावित शुरूआती कीमत 9 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक हो सकती है। सी3 एयरक्रॉस का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, टोयोटा हाइराइडर, मारुति ग्रैंड विटारा, फोक्सवैगन टाइगन और स्कोडा कुशाक से होगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन एयरक्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है