• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस की बुकिंग सितंबर से होगी शुरू, अक्टूबर तक सामने आ सकती है कीमत

    अप्रैल 2023 में सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस एसयूवी के इंडियन वर्जन से पर्दा उठाया गया था और तब कंपनी ने इसके केवल फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकरी दी थी। अब सिट्रोएन ने इसकी बुकिंग, लॉन्च और डिलीवरी टाइमलाइन की जानकारी भी दे दी है। सितंबर 2023 से कस्टमर्स इस नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को बु​क करा सकेंगे, जबकि अक्टूबर में इसकी कीमत की संभावित घोषणा के बाद इस कार की डिलीवरी कस्टमर्स को दी जानी शुरू होगी।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 01, 2023 19:30 ist
    info icon
    published onAug 01, 2023 19:30 IST
    last updated onAug 01, 2023 19:30 IST
    308 Views
    • Write a कमेंट

    Citroen C3 Aircross

    • 5 और 7 सीटर लेआउट में पेश किया जाएगा इसे
    • सी3 हैचबैक वाला 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा इसमें
    • केवल 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का ही मिलेगा ऑप्शन
    • 10 इंच टचस्क्रीन और 7 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे मिलेंगे फीचर्स
    • 9 लाख रुपये एक्सशोरूम से शुरू हो सकती है कीमत

    अप्रैल 2023 में सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस एसयूवी के इंडियन वर्जन से पर्दा उठाया गया था और तब कंपनी ने इसके केवल फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकरी दी थी। अब सिट्रोएन ने इसकी बुकिंग, लॉन्च और डिलीवरी टाइमलाइन की जानकारी भी दे दी है। सितंबर 2023 से कस्टमर्स इस नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को बु​क करा सकेंगे, जबकि अक्टूबर में इसकी कीमत की संभावित घोषणा के बाद इस कार की डिलीवरी कस्टमर्स को दी जानी शुरू होगी।

    फीचर लिस्ट

    Citroen C3 Aircross

    अपने मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों की तुलना में सी3 एयरक्रॉस एसयूवी की फीचर लिस्ट कुछ खास नहीं है और इसमें केवल बेसिक फीचर्स ही दिए गए हैं। इनमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट के साथ 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल जैसेे फीचर्स शामिल हैं।

    सेफ्टी के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, हिल-होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    इस कार में ऑटोमैटिक एसी, क्रूज़ कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, और छह एयरबैग जैसे महत्वपूर्ण फीचर्स नहीं मिलेंगे जो दूसरी कारों में मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें: सिट्रोएन सी3 को भारत में एक साल हुआ पूरा, जानिए इस कार को अब तक क्या कुछ मिले अपडेट

    पावरट्रेन

    Citroen C3 Aircross

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस में सी3 हैचबैक वाला 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 110पीएस की पावर और 190एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा, जबकि बाद में इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया जा सकता है।

    संभावित कीमत और मुकाबला

    चूंकि सी3 एयरक्रॉस एक फीचर लोडेड कार साबित नहीं होगी, ऐसे में इसकी शुरूआती कीमत 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक रखी जा सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, टोयोटा हाइराइडर, मारुति ग्रैंड विटारा, फोक्सवैगन टाइगन और स्कोडा कुशाक से होगा।

    ये भी देखें: सिट्रोएन सी3 ऑन रोड कीमत

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन एयरक्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है