• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पढ़िए पिछले सप्ताह की टॉप कार न्यूज: रेनो डस्टर की लॉन्च डेट कंफर्म, मर्सिडीज-बेंज सीएलए इलेक्ट्रिक से पर्दा उठा, और बहुत कुछ

    लॉन्च डेट कंफर्म से लेकर नई लग्जरी ईवी के प्रोडक्शन और आगामी एसयूवी के डेब्यू तक, पिछले सप्ताह ये खबरें सूर्खियों में रहीं

    प्रकाशित: मार्च 02, 2026 11:26 am । सोनू

    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    Weekly Wrap Up

    पिछले सप्ताह भारत के कार बाजार में कई प्रोडक्शन अपडेट मिले और एक कार की लॉन्च तारीख की घोषणा हुई। इसके अलावा मर्सिडीज-बेंज ने अपनी इलेक्ट्रिक सेडान को शोकेस किया, जिसकी फुल चार्ज में रेंज करीब 800 किलोमीटर बताई गई है। एक रफ-टफ दिखने वाले पिकअप को भी अपडेट मिला, जबकि जेएसडब्ल्यू मोटर ने भारतीय एसयूवी स्पेस में एंट्री का प्लान बताया। अगर आपने कुछ चीजें मिस कर दी है तो यहां पढ़िए पिछले सप्ताह की टॉप कार न्यूज:

    स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन शुरू

    स्कोडा ने अपने चाकण प्लांट में फेसलिफ्ट कुशाक का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इस नई कॉम्पैक्ट एसयूवी कार के अंदर और बाहर कुछ डिजाइन अपडेट किए गए हैं, साथ ही नए फीचर भी जोड़े गए हैं। इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है, हालांकि नई कुशाक में 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ नया गियरबॉक्स सेटअप दिया गया है। इसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

    Skoda Kushaq

    नई इसुजु वी-क्रॉस लॉन्च

    इसुजु ने नई वी-क्रॉस को भारत में लॉन्च किया। यह पिकअप अब केवल 4x4 ड्राइवट्रेन में उपलब्ध है। इसमें कुछ फीचर अपडेट किए गए हैं, जबकि डीजल इंजन और रग्ड डिजाइन को बरकरार रखा गया है। वी-क्रॉस को केवल 4x4 सेटअप के साथ पेश करके, इसुजु का मकसद मजबूत ऑफ-रोड क्षमता को दिखाना है।

    Isuzu V-Cross

    नई रेनो डस्टर की लॉन्च डेट कंफर्म

    रेनो ने नई डस्टर की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है, जबकि इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। यह एसयूवी कार नए डिजाइन, ज्यादा ऊंचे स्टाइल, मस्कुलर स्टाइल एलिमेंट्स, और शानदार रोड प्रजेंस के साथ आएगी। लॉन्च से पहले न्यू डस्टर गाड़ी डीलरशिप पर पहुंचना भी शुरू हो गई है।

    Renault Duster

    मर्सिडीज-बेंज सीएलए इलेक्ट्रिक से पर्दा उठा

    मर्सिडीज-बेंज ने नई सीएलए इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठाया है, जो केवल एक 250+ वेरिएंट में मिलेगी। इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी और इसकी फुल चार्ज में रेंज 792 किलोमीटर तक बताई गई है। सीएलए इलेक्ट्रिक में कूपे जैसा डिजाइन दिया गया है और यह कंपनी की एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार है।

    Mercedes-Benz CLA Electric

    जेएसडब्ल्यू मोटर भारत में जेटूर टी2 पेश करेगी

    जेएसडब्ल्यू मोटर में भारत में अपनी पहली एसयूवी जेटूर टी2 को पेश करेगी। टी2 एक बॉक्सी डिजाइन और ऊंचे स्टांस वाली एसयूवी कार है, जिसमें ऑफ-रोड इंस्पायर्ड स्टाइल एलिमेंट्स हैं जो इसे दमदार रोड प्रजेंस देते हैं।

    JSW Jetour T2

    अंतरराष्ट्रीय मार्केट में जेटूर टी2 पेट्रोल और हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें ढेर सारे फीचर और सेफ्टी टेक्नोलॉजी है। इसकी लॉन्च तारीख और स्पेसिफिकेशन का खुलासा होना अभी बाकी है, लेकिन इस घोषणा से जेएसडब्ल्यू की पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में आधिकारिक तौर पर एंट्री हो गई है।

    was this article helpful ?

    स्कोडा कुशाक पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है