• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 हुंडई वरना फेसलिफ्ट : इसे खरीदने से पहले जानिए इससे जुड़ी हर एक बात

    वरना अपने सेगमेंट की सबसे फीचर लोडेड सेडान कार में से एक है, और यह सबसे ज्यादा पावरफुल भी है 

    प्रकाशित: मई 07, 2026 03:36 pm । स्तुति

    572 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Verna

    हाल ही में हुंडई ने फेसलिफ्ट वरना को भारत में 10.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया है। वरना इस सेगमेंट की सबसे पॉपुलर सेडान कारों में से एक है, और यह अपने सेगमेंट में सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक बनी हुई है। नया फेसलिफ्ट अपडेट मिलने के साथ इसमें अब बेहतर एक्सटीरियर स्टाइलिंग और ज्यादा फीचर लोडेड केबिन मिलता है। इस सेडान कार में पहले वाले पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलने जारी हैं।  

    वैसे तो यह एसयूवी कारों का जमाना है, लेकिन अगर आपको अब भी सेडान कारें ज्यादा पसंद है, तो 20 लाख रुपये से कम बजट में हुंडई वरना आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। कार खरीदने का सही फैसला लेने से पहले जरूरी है कि आप इस सेडान कार से जुड़ी हर एक बात जान लें। आपकी रिसर्च और निर्णय में मदद के लिए यहां इससे जुड़ी सभी जानकारी दी गई है :-

    हुंडई वरना लॉन्च रिपोर्ट

    हुंडई ने वरना फेसलिफ्ट को 10.98 लाख रुपये से 18.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया है। इस गाड़ी में नई एक्सटीरियर स्टाइलिंग, दो नए कलर ऑप्शन, अपडेटेड केबिन (नए स्टीयरिंग व्हील के साथ), और कई सारे कंफर्ट फीचर जैसे पावर्ड फ्रंट सीट के साथ मेमोरी फंक्शन, पावर्ड टेलगेट आदि दिए गए हैं। 

    सुरक्षा के लिए इसमें कई सारे नए फीचर दिए गए हैं और इस गाड़ी के वेरिएंट लाइनअप को भी अपडेट किया गया है। हालांकि, इसमें पहले वाले पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलने जारी हैं। यदि आप नई हुंडई वरना की वेरिएंट-वाइज कीमत, वेरिएंट और इस गाड़ी से जुड़ी कई अहम बातों के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे दी गई रिपोर्ट देख सकते हैं :

    2026 Hyundai Verna Facelift

    हुंडई वरना लॉन्च ईएमआई गाइड 

    क्या आप 2026 हुंडई वरना को ईएमआई पर खरीदने का विचार कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि आपको इसकी हर महीने कितनी कीमत चुकानी होगी? हमारी ईएमआई गाइड रिपोर्ट में आपको इस बात की पूरी जानकारी विस्तार से मिल सकेगी और आपको इसके टॉप वेरिएंट एचएक्स 10 टर्बो डीसीटी के लिए अनुमानित मासिक खर्च कितना आएगा यह समझने में भी मदद मिलेगी। इस कैलकुलेशन के लिए हमनें नई हुंडई वरना फेसलिफ्ट कार की नई दिल्ली में ऑन-रोड कीमत को ध्यान में रखा है। ईएमआई गाइड रिपोर्ट में हम आपको डाउन पेमेंट, ब्याज दर और लोन की रकम का एक अंदाजा देते हैं, साथ ही हम 3 से 7 साल तक की अलग-अलग लोन अवधि को भी ध्यान में रखते हैं। इस रिपोर्ट में देखें इससे जुड़ी पूरी जानकारी :

    Hyundai Verna

    हुंडई वरना की बुकिंग से जुड़ी जानकारी

    क्या आप नई वरना को घर लाने के इच्छुक है? 2026 हुंडई वरना फेसलिफ्ट कार की बुकिंग पूरे देशभर में शुरू हो चुकी है। इच्छुक ग्राहक इसे हुंडई की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर नजदीकी ऑथोराइज़्ड डीलरशिप पर जाकर बुक करवा सकते हैं। वरना न्यू मॉडल के लिए ऑनलाइन बुकिंग राशि 25,000 रुपये तय की गई है, जहां ग्राहक डीलरशिप चुनने से पहले अपना पसंदीदा इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन, वेरिएंट और एक्सटीरियर कलर ऑप्शन चुन सकते हैं। यदि आप इस गाड़ी को ऑफलाइन बुक करना चाहते हैं तो नजदीकी हुंडई डीलरशिप पर जाकर इसे बुक करवा सकते हैं। नई हुंडई वरना की बुकिंग प्रक्रिया और डिलीवरी टाइमलाइन से जुड़ी जानकारी के लिए नीचे दी गई स्टोरी पढ़ें :- 

    2026 Hyundai Verna

    हुंडई वरना ऑन-रोड कीमत की जानकारी  

    यदि आप अलग-अलग शहरों में वरना की सही ऑन-रोड कीमत के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। हमनें इस सेडान कार के बेस और टॉप वेरिएंट की कीमतों की पूरी जानकारी दी है, जिससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि इसकी कीमत कैसे तय की गई है और आपके शहर में इसकी सटीक ऑन-रोड कीमत क्या है। इन कीमतों में इंश्योरेंस प्रीमियम, आरटीओ चार्ज, फास्टैग फीस और कई वेरिएंट के लिए टीसीएस जैसे अतिरिक्त शुल्क भी शामिल हैं। नई हुंडई वरना की ऑन-रोड कीमत जानने के लिए नीचे दी गई रिपोर्ट देखें:

    Hyundai Verna

    हुंडई वरना के साथ मिल रही एसेसरीज की जानकारी  

    हुंडई अपनी 2026 वरना फेसलिफ्ट कार के साथ कई सारी आकर्षक एसेसरीज की पेशकश कर रही है, जिससे ग्राहक इस प्रीमियम सेडान को पर्सनलाइज भी कर सकते हैं। इस गाड़ी के साथ कई सारी एक्सटीरियर और इंटीरियर एसेसरीज दी जा रही हैं। यह सभी एसेसरीज वरना की स्टाइल, कंफर्ट और प्रैक्टिकैलिटी को बेहतर बनाने में मदद करती हैं, साथ ही फैक्ट्री फिटमेंट और क्वालिटी स्टैंडर्ड को भी बनाए रखती हैं। क्या आप फेसलिफ्ट वरना कार के साथ मिल रही एसेसरीज और उनकी कीमत के बारे में जानना चाहते हैं? नीचे दिए गए लिंक में देखें इससे जुड़ी पूरी जानकारी :

    Hyundai Verna

    हुंडई वरना वेरिएंट-वाइज इंजन ऑप्शन`

    हुंडई वरना न्यू मॉडल में पहले वाले इंजन ऑप्शन : 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिए गए हैं। इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन की उपलब्धता वेरिएंट पर निर्भर करती है। इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन केवल टॉप वेरिएंट के साथ दिया गया है। नई हुंडई वरना फेसलिफ्ट कार में कुछ वेरिएंट के साथ सभी इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जबकि कई वेरिएंट के साथ सीमित ऑप्शन ही दिए गए हैं। नीचे दी गई रिपोर्ट में देखें 2026 हुंडई वरना की वेरिएंट-वाइज इंजन ऑप्शन की जानकारी :-

    Hyundai Verna

    हुंडई वरना वेरिएंट-वाइज कलर ऑप्शन

    2026 हुंडई वरना कार सात एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें छह मोनोटोन ऑप्शन और एक डुअल-टोन ऑप्शन शामिल है। इस गाड़ी में टाइटन ग्रे मैट और क्लासी ब्लू पर्ल जैसे नए कलर ऑप्शन दिए गए हैं, जबकि  इसमें इकलौते डुअल-टोन कलर ऑप्शन के तौर पर एटलस व्हाइट के साथ ब्लैक रूफ मिलती है। हालांकि, हर शेड इसके सभी वेरिएंट में उपलब्ध नहीं है। इस गाड़ी में डुअल-टोन शेड की कीमत 15,000 रुपये ज्यादा है, जबकि टाइटन ग्रे मैट कलर की कीमत स्टैंडर्ड मोनोटोन ऑप्शन से 20,000 रुपये ज्यादा है। क्या आप जानना चाहते हैं कि हुंडई वरना फेसलिफ्ट के किस वेरिएंट में कौनसे कलर ऑप्शन दिए गए हैं? हमारी यह रिपोर्ट देखें :- 

    Hyundai Verna Facelift

    हुंडई वरना वेरिएंट-वाइज फीचर 

    2026 हुंडई वरना कार छह वेरिएंट : एचएक्स2, एचएक्स4, एचएक्स6, एचएक्स6 प्लस, एचएक्स8 और एचएक्स10 में आती है। इस सेडान कार में सभी वेरिएंट के साथ अलग-अलग कंफर्ट और सेफ्टी फीचर मिलते हैं। नई वरना फेसलिफ्ट के बेस वेरिएंट एचएक्स2 में सभी जरूरी कंफर्ट फीचर दिए गए हैं, जबकि इसके टॉप वेरिएंट में कई प्रीमियम फीचर मिलते हैं। हो सकता है कि कुछ खरीदार गाड़ी में सिर्फ बेसिक चीजें चाहें, वहीं कुछ लोग बैलेंस्ड मिड-वेरिएंट लेना पसंद कर सकते हैं, और कई लोग प्रीमियम टॉप वेरिएंट को एक्सपीरिएंस करना चाह सकते हैं। नई वरना फेसलिफ्ट के किस वेरिएंट में कौनसे फीचर दिए गए हैं, यह जानने के लिए नीचे दी गई रिपोर्ट देखें :

    Hyundai Verna

    was this article helpful ?

    हुंडई वरना पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है