बीएमडब्लू एक्स1 लॉन्ग-व्हीलबेस वर्जन की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 21 अगस्त को होगी पेश
बीएमडब्ल्यू एक्स1 अब ज्यादा लंबी और स्पेशियस होने वाली है!
- Write a कमेंट

बीएमडब्लू इंडिया ने अपनी एक्स1 एसयूवी के लॉन्ग-व्हीलबेस (एलडब्लूबी) वर्जन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। भारत में इसे 21 अगस्त 2026 को पेश किया जाएगा। इसका सीधा मुकाबला ऑडी क्यू3 और मर्सिडीज-बेंज जीएलए से रहेगा। इसकी सबसे बड़ी खूबी रियर सीट स्पेस होगी, जो सेगमेंट में किसी के पास नहीं है।
एक्सटीरियर

बीएमडब्लू एक्स1 एलडब्लूडी वर्जन में सबसे बड़ा अपडेट साइज के मामले में हुआ है। रेगुलर एक्स1 के मुकाबले इसके व्हीलबेस का साइज 2,800 मिलीमीटर हो गया है जो कि 110 मिलीमीटर ज्यादा है, जबकि कार की कुल लंबाई 116 मिलीमीटर तक बढ़ गई है। यह बदलाव रियर पैसेंजर्स को ज्यादा लेगरूम स्पेस देने में मदद करेंगे, जो इसे उन खरीदारों के लिए एक आकर्षक ऑप्शन बनाएंगे जो अक्सर पीछे वाली सीट पर बैठकर सफर करते हैं।
इस बढ़े हुए डायमेंशन का असर कार की साइड प्रोफाइल और रियर डोर के साइज में साफ तौर पर दिखाई देगा, हालांकि इसके फ्रंट और रियर डिजाइन में ज्यादा कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह गाड़ी दिखने में लगभग स्टैंडर्ड एक्स1 जैसी ही लगेगी।
इंटीरियर
स्पेस के मामले में एक और बड़ा सुधार इसके बूट में देखने को मिलता है, जो अब बढ़कर 540 लीटर हो गया है। यह इसे ना केवल अपने सेगमेंट में सबसे प्रैक्टिकल कारों में से एक बनाता है, बल्कि फैमिली ट्रिप्स और ज्यादा सामान रखने वालों के लिए भी बेहतर बनाता है। इसके फ्रंट केबिन लेआउट और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिसका मतलब है कि डैशबोर्ड पर वही कर्व्ड डिस्प्ले और लेटेस्ट आईड्राइव सिस्टम मिलेगा जो मौजूदा मॉडल में मिलता है।

बीएमडब्लू एक्स1 लॉन्ग-व्हीलबेस वर्जन की एक खास बात यह है कि इसमें पीछे वाली सीटों पर अच्छी-खासी लेगरूम स्पेस मिलेगी। 110 मिलीमीटर की अतिरिक्त लंबाई का सीधा फायदा पीछे वाली सीट पर मिलेगा।
फीचर और सेफ्टी

उम्मीद है कि एक्स1 एलडब्लूबी में ज्यादातर फीचर्स स्टैंडर्ड बीएमडब्लू आईएक्स1 से लिए जाएंगे। इसमें वीगन लेदर अपहोल्स्ट्री, एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, 12-स्पीकर हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम और वायरलेस चार्जिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल हो सकते हैं। इस गाड़ी में बीएमडब्लू का लेटेस्ट आईड्राइव ऑपरेटिंग सिस्टम वाला कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है। सेफ्टी के लिए इसमें कई सारे एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ट्रैक्शन कंट्रोल और आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर स्टैंडर्ड तौर पर दिए जाएंगे। एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) फीचर केवल इसके टॉप वेरिएंट में मिल सकते हैं।
पावरट्रेन ऑप्शन
हालांकि, बीएमडब्लू ने अभी तक इसके इंजन स्पेसिफिकेशन की कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन इसमें दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के मिलने की उम्मीद है, जिसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और दूसरा 2-लीटर टर्बो पेट्रोल (204 पीएस/300 एनएम) शामिल हो सकते हैं। इन दोनों इंजन के साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच गियरबॉक्स दिया जा सकता है। इसमें 2.0-लीटर इंजन के साथ ऑल-व्हील ड्राइव (एडब्लूडी) का ऑप्शन भी मिल सकता है, जो हर तरह के मौसम में बेहतर ग्रिप और स्टेबिलिटी देगा। यहां देखें इसके संभावित पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन की जानकारी :-
| इंजन |
1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल |
2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल |
स्टैंडर्ड एक्स1 |
| पावर |
154 बीएचपी |
204 एचपी |
136 एचपी |
| टॉर्क |
230 एनएम |
300 एनएम |
230 एनएम |
| ट्रांसमिशन |
7-स्पीड डीसीटी |
7-स्पीड डीसीटी |
7-स्पीड डीसीटी |
| ड्राइवट्रेन |
एफडब्लूडी |
एफडब्लूडी/ एडब्लूड |
एफडब्लूडी |
अगर आपके लिए माइलेज ज्यादा मायने रखती है, तो 1.5-लीटर इंजन को चुनना बेहतर विकल्प होगा। यदि आप एक ज्यादा बड़ी और भारी गाड़ी चलाना चाहते हैं, तो 2.0-लीटर इंजन को चुनना आपके लिए सही होगा।
लॉन्च डेट, संभावित कीमत और मुकाबला
बीएमडब्लू एक्स1 एलडब्लूबी भारत में 21 अगस्त 2026 को लॉन्च होगी। इसकी कीमत 51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास से शुरू हो सकती है। चूंकि इसे भारत में ही असेंबल किया जाएगा, ऐसे में इसकी कीमत काफी कॉम्पिटिटिव रहने की उम्मीद है, और यह मौजूदा स्टैंडर्ड एक्स1 से सस्ती भी हो सकती है। इसका मकाबला ऑडी क्यू3 और मर्सिडीज-बेंज जीएलए से रहेगा। हालांकि, इन दोनों में से किसी भी कार का लॉन्ग-व्हीलबेस वर्जन फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है, जिससे बीएमडब्लू एक्स1 एलडब्लूबी को एक यूनिक एडवांटेज मिलता है।

कारदेखो का क्या है कहना
110 मिलीमीटर लंबा व्हीलबेस और 540 लीटर का बूट स्पेस बीएमडब्लू एक्स1 एलडब्लूडी को एंट्री-लेवल लग्जरी एसयूवी सेगमेंट की सबसे प्रैक्टिकल कारों में से एक बनाता है। यह उन खरीदारों के लिए एक शानदार पैकेज है जो रियर सीट कंफर्ट को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। हालांकि, इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि बीएमडब्लू इसे किस इंजन ऑप्शन के साथ और कितनी कीमत पर लॉन्च करती है। जो लोग ज्यादातर खुद ड्राइव करते हैं और जिन्हें रियर सीट स्पेस की ज्यादा जरूरत नहीं है, उनके लिए स्टैंडर्ड एक्स1 या वॉल्वो एक्ससी40 जैसे ऑप्शन ज्यादा आकर्षक साबित हो सकते हैं।














