• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट Vs थार रॉक्स : कौनसी एसयूवी है आपके लिए बेहतर?

    दोनों एसयूवी में एक जैसा इंजन लगा है, लेकिन उनका मिज़ाज अलग-अलग है!

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 07, 2026 13:29 ist
    info icon
    published onAug 07, 2026 13:29 IST
    last updated onAug 07, 2026 13:29 IST
    9 Views
    • Write a कमेंट

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट Vs थार रॉक्स

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो चुकी है। इस एसयूवी कार में वो सभी फीचर्स दिए गए हैं जिसकी पुराने मॉडल में कमी थी। फेसलिफ्ट अपडेट के साथ महिंद्रा की यह एसयूवी कार काफी फीचर लोडेड हो गई है, जिससे यह अपने मुकाबले में मौजूद गाड़ियों को कड़ी टक्कर दे पाएगी। वहीं, थार रॉक्स एक दमदार लाइफस्टाइल एसयूवी कार है जिसे अपनी शानदार प्रेक्टिकेलिटी और अच्छा कंफर्ट देने के लिए जाना जाता है। थार रॉक्स में कई एडवांस सेफ्टी फीचर भी मिलते हैं, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे पसंदीदा एसयूवी कारों में से एक बनाते हैं। यदि आप नई स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट और थार रॉक्स में से किसी एक को चुनने को लेकर कंफ्यूज हैं, तो यह कंपेरिजन देख सकते हैं :-

    कीमत 

    मॉडल 

    स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    थार रॉक्स  

    कीमत (एक्स-शोरूम) 

    13.69 लाख रुपये से 25.49 लाख रुपये

    12.52 लाख रुपये से 23.52 लाख रुपये

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार है

    स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट के बेस वेरिएंट की कीमत 13.69 लाख रुपये है, जबकि थार रॉक्स की प्राइस 12.52 लाख रुपये है। इस लिहाज से स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट के मुकाबले थार रॉक्स 1.17 लाख रुपये ज्यादा सस्ती पड़ती है। वहीं, टॉप वेरिएंट की बात करें तो स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट और थार रॉक्स की कीमत क्रमशः 25.49 लाख रुपये और 23.52 लाख रुपये है। स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट की तुलना में थार रॉक्स का टॉप वेरिएंट 1.97 लाख रुपये ज्यादा सस्ता है।

    डाइमेंशन 

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन

    थार VS स्कॉर्पियो एन

    पैरामीटर

    स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    थार रॉक्स

    अंतर

    लंबाई

    4662 मिलीमीटर

    4428 मिलीमीटर

    (+234 मिलीमीटर)

    चौड़ाई

    1917 मिलीमीटर

    1870 मिलीमीटर

    (+47 मिलीमीटर)

    ऊंचाई

    1857 मिलीमीटर

    1923 मिलीमीटर

    (-66 मिलीमीटर)

    व्हीलबेस

    2750 मिलीमीटर

    2850 मिलीमीटर

    (-100 मिलीमीटर)

    साइज की बात करें तो स्कॉर्पियो एन थार रॉक्स से 234 मिलीमीटर लंबी और 47 मिलीमीटर ज्यादा चौड़ी कार है। मगर, थार रॉक्स स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट से 66 मिलीमीटर ऊंची है और इसके व्हीलबेस का साइज भी स्कॉर्पियो एन से 100 मिलीमीटर ज्यादा है। लंबा व्हीलबेस होने की वजह से थार रॉक्स में पीछे वाली सीट पर बेहतर लेगरूम स्पेस और अच्छी केबिन स्पेस मिलती है, और हाईवे पर यह गाड़ी ज्यादा अच्छी स्टेबिलिटी भी देती है।

    कलर ऑप्शन 

    स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    थार रॉक्स

    एवरेस्ट व्हाइट

    एवरेस्ट व्हाइट*

    स्टील्थ ब्लैक

    स्टील्थ ब्लैक*

    डीप फॉरेस्ट

    डीप फॉरेस्ट*

    गैलेक्सी ग्रे (नया)

    बैटलशिप ग्रे*

    ओशियनिक (नया)

    नेबुला ब्लू*

    -

    टैंगो रेड*

    -

    बर्न्ट सिएना*

    *डुअल-टोन कलर ऑप्शन में ब्लैक रूफ के साथ उपलब्ध 

    स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट कार पांच कलर ऑप्शन में आती है जिसमें दो नए शेड शामिल हैं, जबकि थार रॉक्स में चुनने के लिए 7 कलर ऑप्शन मिलते हैं। इस एसयूवी कार के सभी वेरिएंट में ब्लैक रूफ का ऑप्शन मिलता है, जो इसे एक स्पोर्टी, लाइफस्टाइल-फोकस्ड लुक देता है। यहां देखें स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट के वेरिएंट-वाइज कलर ऑप्शन की जानकारी। 

    इंजन ऑप्शन 

    इंजन

    स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    थार रॉक्स

    इंजन

    2-लीटर एमस्टैलियन टर्बो-पेट्रोल

    2.2-लीटर एमहॉक डीजल

    2-लीटर एमस्टैलियन टर्बो-पेट्रोल

    2.2-लीटर एमहॉक डीजल

    पावर (पीएस)

    203 पीएस

    175 पीएस तक

    177 पीएस तक

    175 पीएस तक

    टॉर्क (एनएम)

    380 एनएम तक

    400 एनएम तक

    380 एनएम तक

    400 एनएम तक

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड एमटी/6 स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी

    ड्राइवट्रेन

    आरडब्लूडी

    आरडब्लूडी/4डब्लूडी

    आरडब्लूडी

    आरडब्लूडी/4डब्लूडी

    दोनों एसयूवी कार में एक जैसे पावरट्रेन ऑप्शन : 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल दिए गए है, बस इनकी पावर ट्यूनिंग में थोड़ा फर्क है। स्कॉर्पियो एन का पेट्रोल इंजन 203पीएस की पावर जनरेट करता है, जबकि, थार रॉक्स कार 177पीएस की पावर देती है। यह दोनों गाड़ी एक जैसा टॉर्क आउटपुट देती है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 6-स्पीड एमटी और 6-स्पीड एटी दोनों विकल्प मिलते हैं, और ड्राइवट्रेन की बात करें तो दोनों एसयूवी के साथ आप आरडब्लूडी और 4डब्लूडी विकल्प चुन सकते हैं। हमारे टेस्ट में यह दोनों एसयूवी कारें 100 किमी/घंटे की स्पीड को आसानी से पकड़ने में सक्षम रहीं और इनकी राइड क्वालिटी और हैंडलिंग भी काफी अच्छी महसूस हुई। 

    थार रॉक्स

    फीचर्स 

    फीचर

    स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    थार रॉक्स

    ऑटो एलईडी हेडलैंप

    एलईडी फॉगलैंप्स

    एलईडी टेललैंप्स

    व्हील्स

    18-इंच अलॉय व्हील्स

    19-इंच अलॉय व्हील्स

    रूफ रेल्स

    हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    इंफोटेनमेंट सेटअप

    12.3-इंच टचस्क्रीन

    10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट

    वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो

    डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    ✅ (10.25 इंच डिस्प्ले)

    ✅ (10.25 इंच डिस्प्ले)

    वायरलेस फोन चार्जर

    साउंड सिस्टम 

    12-स्पीकर सोनी साउंड सिस्टम

    9-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम

    ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम (आईआरवीएम)

    क्रूज कंट्रोल

    ✅ (अडेप्टिव)

    ✅ (अडेप्टिव)

    ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल

    पावर्ड फ्रंट सीटें

    ✅ (6-वे पावर्ड ड्राइवर साइड)

    ✅ (6-वे पावर्ड ड्राइवर साइड)

    पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ कीलेस एंट्री

    वेंटिलेटेड सीटें

    ✅ (केवल आगे)

    ✅ (केवल आगे)

    सनरूफ

    पैनोरमिक

    पैनोरमिक

    रियर-सेंटर आर्मरेस्ट

    कूल्ड ग्लवबॉक्स

    मल्टी-ड्राइव मोड

    कनेक्टेड कार टेक

    एयरबैग्स

    6 एयरबैग्स

    6 एयरबैग्स

    360-डिग्री कैमरा

    540-डिग्री कैमरा

    360-डिग्री कैमरा

    पार्किंग सेंसर

    ✅ (आगे और पीछे)

    ✅ (आगे और पीछे)

    ईएससी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल)

    हिल डिसेंट कंट्रोल

    रेन सेंसिंग वाइपर्स

    रियर डिफॉगर

    टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)

    एडीएएस (एडीएएस)

    ✅ (लेवल-2)

    ✅ (लेवल-2)

     

    स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    फीचर्स की बात करें तो दोनों एसयूवी कार काफी मिलती-जुलती लगती हैं। इन दोनों गाड़ियों में ऑटोमेटिक एलईडी हेडलैंप्स, बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, कनेक्टेड कार टेक फीचर्स,  पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड सीट, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे फीचर दिए गए हैं। लेकिन, फिर भी इनके बीच कुछ अंतर हैं जो इन्हें एक-दूसरे से अलग करते हैं :-

    • महिंद्रा स्कॉर्पियो एन: इस एसयूवी कार में 12.3-इंच टचस्क्रीन के साथ 12-स्पीकर सोनी ऑडियो सिस्टम मिलता है। पार्किंग को आसान बनाने के लिए इसमें 540-डिग्री कैमरा दिया गया है, और इसमें रूफ रेल्स भी मिलती हैं। 

    • महिंद्रा थार रॉक्स: 19-इंच के बड़े व्हील्स इसके लुक को दमदार बनाते हैं। इस गाड़ी में कूल्ड ग्लवबॉक्स, 9-स्पीकर हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम और 360-डिग्री कैमरा भी मिलता है।

    स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    2026 स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

     सेफ्टी की बात करें तो दोनों एसयूवी कार में लेवल-2 एडीएएस, 6 एयरबैग्स, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, और रियर डिफॉगर जैसे फीचर दिए गए हैं। थार रॉक्स को भारत एनकैप में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है, जिससे यह भारत की सबसे सुरक्षित लाइफस्टाइल एसयूवी कार बन गई है। वहीं, स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट का फिलहाल कोई क्रैश टेस्ट नहीं हुआ है, लेकिन प्री-फेसलिफ्ट स्कॉर्पियो एन को ग्लोबल एनकैप से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। उम्मीद है कि स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट को भी यही सेफ्टी रेटिंग मिल सकती है। 

    कारदेखो का क्या है कहना.. 

    यह दोनों एसयूवी कारें एक ही प्लेटफॉर्म पर बनी हैं, लेकिन दोनों बिल्कुल अलग-अलग तरह के ग्राहकों को टारगेट करती हैं। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन उन फैमिली के लिए अच्छी है जिन्हें बड़ी, आरामदायक और फीचर-लोडेड एसीवी चाहिए चाहे बात  डेली यूज हो या लंबा सफर, यह दोनों में फिट बैठती है। बड़ी स्क्रीन और बेहतर साउंड सिस्टम मौजूद होने की वजह से इसे एक प्रीमियम फैमिली कार का दर्जा मिलता है। वहीं, महिंद्रा थार रॉक्स उनके लिए है जिन्हें एडवेंचर और ऑफ-रोडिंग का शौक है। स्मूद पावर डिलीवरी देने के साथ-साथ यह खराब रास्तों पर भी बखूबी चलती है। तो, फैसला आपकी जरूरत पर निर्भर करता है कि आपको प्रैक्टिकल फैमिली एसयूवी कार चाहिए या फिर एडवेंचर-फोकस्ड ऑफ-रोडर।

    आप इन कारों पर भी विचार कर सकते हैं 

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट और थार रॉक्स के अलावा आप टाटा सफारी, हुंडई अल्कजार, एमजी हेक्टर प्लस और महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ जैसे ऑप्शन भी देख सकते हैं। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है