• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पढ़िए पिछले सप्ताह की टॉप कार न्यूज: मर्सिडीज, ऑडी और जीप का नया एडिशन लॉन्च, मारुति डिजायर और बलेनो का भारत एनकैप ने किया क्रैश टेस्ट और बहुत कुछ

    पिछले सप्ताह मर्सिडीज, ऑडी और जीप जैसे लग्जरी कार ब्रांड ने अपने स्पेशल एडिशन मॉडल पेश किए। इनके अलावा नई फोक्सवैगन गोल्फ जीटीआई और किआ कैरेंस क्लाविस पर भी कुछ ऑफिशियल अपडेट मिले। वहीं मारुति डिजायर और बलेनो को भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में अच्छे परिणाम मिले। यहां हम पिछले सप्ताह की सभी टॉप कार न्यूज के बारे में जानेंगे:

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 16, 2025 13:16 ist
    info icon
    published onJun 16, 2025 13:16 IST
    last updated onJun 16, 2025 13:16 IST
    351 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति डिजायर और बलेनो का भारत एनकैप ने किया क्रैश टेस्ट

    मारुति डिजायर और मारुति बलेनो भारत एनकैप द्वारा क्रैश टेस्ट की जानकारी पहली मारुति कार बन गई है। ग्लोबल एनकैप की तरह डिजायर को पूरे 5 स्टार रेटिंग मिली है। वहीं मारुति बलेनो के 2 एयरबैग और 6 एयरबैग वेरिएंट का टेस्ट किया गया जिसमें दोनों को 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली।

    मर्सिडीज-एएमजी जी 63 कलेक्टर एडिशन लॉन्च

    Mercedes-AMG G 63 Collector's Edition front

    मर्सिडीज ने पहली बार जी 63 का इंडिया स्पेसिफिक एडिशन लॉन्च किया, जिसे कलेक्टर एडिशन नाम दिया गया है। इसकी कीमत 4.30 करोड़ रुपये रखी गई है जो स्टैंडर्ड मॉडल से 55 लाख रुपये ज्यादा है। यह दो एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। पावरट्रेन सेटअप और ओवरऑल फीचर लिस्ट में बदलाव नहीं हुआ है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि इस वेरिएंट की केवल सीमित यूनिट बेची जाएगी।

    ऑडी ए4 सिग्नेचर एडिशन भारत में लॉन्च

    Audi A4 Signature Edition front

    ऑडी इंडिया ने ए4 सेडान का सिग्नेचर एडिशन लॉन्च किया है। यह एक एसेसरीज पैकेज है जिसे ए4 के टॉप मॉडल टेक्नोलॉजी के साथ दिया गया है। स्पेशल एडिशन में कुछ नई टेक्नोलॉजी, कॉस्मेटिक अपडेट और कुछ नए फीचर शामिल किए गए हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि यह सब बिना किसी अतिरिक्त कीमत के दिया जा रहा है।

    टाटा हैरियर और सफारी में मिलेंगे पेट्रोल इंजन

    Tata Harrier

    पिछले सप्ताह टाटा मोटर्स ने निवेशकों की मीटिंग में अपने फ्यूचर प्लान से पर्दा उठाया। प्रमुख हाइलाइट हैरियर और सफारी के लिए नया टी-जीडीआई टर्बो-पेट्रोल इंजन रहा। इसके अलावा टाटा मोटर्स ने यह भी कंफर्म किया कि वह वित्तीय वर्ष 2030 तक सात नई कार पेश करेगी, जिनमें से तीन के कॉन्सेप्ट मॉडल पहले ही शोकेस किए जा चुके हैं।

    टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर की प्राइस में इजाफा

    Toyota Fortuner Legender

    टोयोटा ने फॉर्च्यूनर लाइनअप की प्राइस में इजाफा किया। स्टैंडर्ड फॉर्च्यूनर और फॉर्च्यूनर लेजेंडर दोनों की कीमत 68,000 रुपये तक बढ़ी है। डीजल वेरिएंट्स की कीमत अब 40,000 रुपये महंगी हो गई है।

    फोक्सवैगन गोल्फ जीटीआई डीलरशिप पर पहुंचना शुरू

    Volkswagen Golf GTI at dealership

    पिछले सप्ताह फोक्सवैगन गोल्फ जीटीआई डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हुई। हालांकि यह यूनिट टेस्ट ड्राइव के लिए उपलब्ध नहीं है और हमनें अपनी रिपोर्ट में इसका कारण विस्तार से बताया है। 265 पीएस परफॉर्मेंस फोकस हॉट हैचबैक कार की डिमांड ज्यादा है और इसका पहला बैच पहले ही बुक हो चुका है।

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस की डिलीवरी शुरू

    Kia Carens Clavis Deliveries

    नई किआ कैरेंस क्लाविस की डिलीवरी शुरू हो गई है। इस प्रीमियम किआ एमपीवी कार को मौजूदा कैरेंस के साथ बेचा जा रहा है, जिसकी कीमत 11.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। कैरेंस क्लाविस सात वेरिएंट और तीन इंजन ऑप्शन: नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल में उपलब्ध है।

    जीप ग्रैंड चेरोकी सिग्नेचर एडिशन लॉन्च

    Jeep Grand Cherokee

    जीप ने ग्रैंड चेरोकी का एक स्पेशल सिग्नेचर एडिशन लॉन्च किया है। यह इसके लिमिटेड ओ वेरिएंट पर बेस्ड है। इस नए एडिशन को तीन अतिरिक्त फीचर के साथ पेश किया गया है और इसकी कीमत स्टैंडर्ड मॉडल से 1.54 लाख रुपये ज्यादा है। हालांकि स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले इसके डिजाइन में बदलाव नहीं किए गए हैं। ग्रैंड चेरोकी सिग्नचेर एडिशन की सीमित यूनिट मिलेगी।

    मारुति ग्रैंड विटारा ने सेल्स रिकॉर्ड बनाया

    Maruti Grand Vitara driving

    मारुति ग्रैंड विटारा ने 3 यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। इस कार को भारत में पहली बार 2022 में लॉन्च किया गया था। कंपनी को यह उपलब्धि हासिल करने में एसयूवी कार के हाइब्रिड वेरिएंट्स का बड़ा योगदान रहा है जिसकी डिमांड साल-दर-साल 43 प्रतिशत बढ़ी है।

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Dzire पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है