• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या आप इस दिवाली कोई पेट्रोल ऑटोमेटिक एसयूवी खरीद रहे हैं? यहां देखें 10 लाख रुपये से कम बजट वाले ये पांच ऑप्शंस

    इस लिस्ट में निसान मैग्नाइट सबसे सस्ती है, लेकिन टाटा पंच आपको आपके पैसे के बदले काफी कुछ ज्यादा देगी

    ninad
    ninad
    published on अक्टूबर 31, 2026 11:00 ist
    info icon
    published onOct 31, 2026 11:00 IST
    last updated onOct 31, 2026 11:00 IST
    16 Views
    • Write a कमेंट

    Top 5 Affordable Petrol Automatic SUVs under Rs 10 lakh

    दिवाली का त्यौहार आने ही वाला है, ऐसे में कई लोग अपनी नई कार घर लाने की योजना बना रहे होंगे। अगर आप ज्यादातर शहर के अंदर ही गाड़ी चलाते हैं, और आपको एक ऐसी आरामदायक कार चाहिए जिसमें ज़्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस हो और साथ ही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिले, तो यह खबर आपके लिए अच्छी रहेगी। यहां हमने 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली टॉप 5 किफायती कॉम्पैक्ट एसयूवी कार की लिस्ट तैयार की है, जिनमें पेट्रोल इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। तो चलिए इस पर डालते हैं एक नजर :- 

    निसान मैग्नाइट 

    यहां देखें 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले पेट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट्स की जानकारी :- 

    वेरिएंट

    1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल के साथ 5-स्पीड एएमटी

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल के साथ सीवीटी

    विसिआ

    6.30 लाख रुपये

    -

    एसेंटा 

    7.42 लाख रुपये

    9.30 लाख रुपये

    एन-कनेक्टा

    8.05 लाख रुपये

    9.74 लाख रुपये

    टेकना

    8.98 लाख रुपये

    10.69 लाख रुपये* (+  69,000)

    टेकना+

    9.31 लाख रुपये

    10.99 लाख रुपये* (+  99,000)

    निसान मैग्नाइट कॉम्पेक्ट एसयूवी लिस्ट की सबसे किफायती एसयूवी कार है, जिसके बेस वेरिएंट विसिआ की कीमत 6.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। अगर आपको कोई बड़ी एसयूवी कार चाहिए तो मैग्नाइट आपके लिए अच्छी रहेगी। इसमें स्पेशियस केबिन के साथ 6 एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), रियर पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे सेफ्टी फीचर स्टैंडर्ड मिलते हैं। 

    बेस वेरिएंट होने के नाते मैग्नाइट विसिआ में ऑल-फोर पावर विंडो, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, रियर सेंटर आर्मरेस्ट और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    Nissan Magnite

    मैग्नाइट उन कुछ कारों में से एक है जो इस प्राइस रेंज में दो अलग-अलग तरह के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प देती है, जिससे ग्राहक अपनी ड्राइविंग की जरूरत के हिसाब से इसे चुन सकते हैं। जो लोग ज्यादातर शहर में आरामदायक ड्राइविंग चाहते हैं और जिनका बजट सीमित है, उनके लिए 1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड (एनए) पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड एएमटी (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) एक अच्छा विकल्प है। वहीं, अगर आपको बेहतर परफॉर्मेंस और हाईवे पर एक स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरिएंस चाहिए, तो 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी (कंटीन्यूअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन) का ऑप्शन आपके लिए अच्छा रहेगा।

    निसान मैग्नाइट उन लोगों के लिए एक बेहतरीन वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज है जो कम कीमत में एक फीचर लोडेड और सुरक्षित ऑटोमैटिक एसयूवी चाहते हैं।

    हुंडई एक्सटर 

    यहां देखें 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले पेट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट्स की जानकारी :- 

    वेरिएंट

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल के साथ 5-स्पीड एएमटी

    एचएक्स  3

    6.99 लाख रुपये

    एचएक्स  4 प्लस

    8.14 लाख रुपये

    एचएक्स  6

    8.63 लाख रुपये

    एचएक्स  6 नाइट एडिशन

    8.77 लाख रुपये

    एचएक्स  6 डीटी

    8.78 लाख रुपये

    एचएक्स  8

    9.16 लाख रुपये

    एचएक्स  10

    9.50 लाख रुपये

    एचएक्स  10 नाइट एडिशन

    9.64 लाख रुपये

    एचएक्स  10 डीटी

    9.65 लाख रुपये

    हुंडई एक्सटर ने माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में आते ही अपनी जगह बना ली है, और इसका श्रेय इसके बॉक्सी डिजाइन, फीचर्स से भरपूर केबिन और भरोसेमंद पावरट्रेन को जाता है। इसमें पेट्रोल ऑटोमेटिक का ऑप्शन एचएक्स3 वेरिएंट से मिलना शुरू होता है, जिसकी कीमत 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस गाड़ी के बेस ऑटोमेटिक वेरिएंट में कई शानदार फीचर्स और सेफ्टी पैकेज मिलता है। 

    Hyundai Exter

    इसके एएमटी वेरिएंट्स में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 8-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, मैनुअल एसी, फ्रंट पावर विंडो और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर दिए गए हैं। यह सभी फीचर्स इसे उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प बनाते हैं, जो एक छोटी एसयूवी चाहते हैं जिसे ज्यादातर शहर में और कभी-कभार हाइवे पर लेकर जाया जा सके। 

    रेनो काइगर

    यहां देखें 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले पेट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट्स की जानकारी :- 

    वेरिएंट

    1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल के साथ 5-स्पीड एएमटी

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी

    इवॉल्यूशन एएमटी

    7.03 लाख रुपये

    -

    इवॉल्यूशन प्लस एएमटी

    7.49 लाख रुपये

    -

    टेक्नो एएमटी 

    8.10 लाख रुपये

    -

    टेक्नो सीवीटी

    -

    9.40 लाख रुपये

    रेनो काइगर उन खरीदारों को टारगेट करती है जो एक स्टाइलिश और वैल्यू-फॉर-मनी कॉम्पैक्ट एसयूवी चाहते हैं। इस एसयूवी कार में पेट्रोल ऑटोमेटिक का ऑप्शन इवॉल्यूशन वेरिएंट से मिलना शुरू होता है, जिसकी कीमत 7.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। बेस से ऊपर वाला वेरिएंट होने के नाते इसमें एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 8-इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, डिजिटाइज़्ड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम्स और 4-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं।

    Renault Kiger

    मैग्नाइट की तरह काइगर भी दो तरह के ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प देती है। पहला, 1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प, जो शहर में इस्तेमाल के लिए एक किफायती ऑप्शन है। दूसरा, 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स, जो उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें ज्यादा पावर और स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहिए।

    टाटा पंच 

    यहां देखें 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले पेट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट्स की जानकारी :- 

    वेरिएंट

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल के साथ 5-स्पीड एएमटी

    प्योर प्लस एएमटी

    7.75 लाख रुपये

    प्योर प्लस एस एएमटी

    8.10 लाख रुपये

    एडवेंचर एएमटी

    8.35 लाख रुपये

    अकंपलिश्ड एएमटी

    9.05 लाख रुपये

    अकंपलिश्ड प्लस एस

    9.74 लाख रुपये 

    टाटा पंच ने लॉन्च के बाद से ही भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है, जिसका कारण इसका दमदार एसयूवी लुक, 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और प्रैक्टिकल केबिन है। इस एसयूवी कार में ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन प्योर प्लस वेरिएंट से मिलना शुरू होता है जिसकी कीमत 7.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। पंच में 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके साथ 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स मिलता है। 

    Tata Punch

    इसका बेस पेट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट लिस्ट का सबसे फीचर लोडेड वेरिएंट है, जिसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 8-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, फास्ट-चार्जिंग यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 4-स्पीकर साउंड सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    अगर आपको अपनी एसयूवी कार में सनरूफ का ऑप्शन चाहिए, तो आपको अतिरिक्त 35,000 रुपये खर्च करके इसका प्योर प्लस एस वेरिएंट चुनना होगा। इसमें सिंगल-पेन सनरूफ के अलावा ऑटोमेटिक हेडलैंप्स और रेन-सेंसिंग वाइपर्स भी मिलते हैं। 

    मारुति फ्रॉन्क्स 

    वेरिएंट

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल के साथ 5-स्पीड एएमटी

    डेल्टा एएमटी

    8.25 लाख रुपये

    डेल्टा प्लस एएमटी

    8.64 लाख रुपये

    मारुति फ्रॉन्क्स इस लिस्ट में एक यूनिक पेशकश है। यह एक पारंपरिक बॉक्सी एसयूवी की बजाए एक क्रॉसओवर जैसा स्टाइलिश डिजाइन अपनाती है, जो काफी हद तक ग्रैंड विटारा से प्रेरित लगता है। इसमें व्हील आर्क क्लैडिंग और साइड डोर क्लैडिंग भी दी गई है जो इसे दमदार लुक देती है। जो लोग एक स्टाइलिश और मॉडर्न दिखने वाली ऑटोमैटिक कार चाहते हैं, उनके लिए फ्रॉन्क्स एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकती है।

    Maruti Fronx

     फ्रॉन्क्स में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 5-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन के साथ आता है। यह डेल्टा वेरिएंट से उपलब्ध है, जिसकी कीमत 8.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    मारुति फ्रॉन्क्स के डेल्टा वेरिएंट में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 7-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, चारों पावर विंडो, 4-स्पीकर साउंड सिस्टम, एडजस्टेबल हेडरेस्ट (आगे और पीछे), 6 एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे फीचर मिलते हैं। 

    कारदेखो का क्या है कहना

    10 लाख रुपये से कम के बजट में एक अच्छी एसयूवी को ढूंढ़ना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, और जब आप इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प जोड़ देते हैं, तो ऑप्शंस और भी सीमित हो जाते हैं। हालांकि, बाजार में मौजूद ये पांचों कारें अलग-अलग तरह के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करती हैं। एएमटी गियरबॉक्स ने ऑटोमैटिक कारों को ना केवल सस्ता बनाया है, बल्कि ये भरोसेमंद होने के साथ-साथ अच्छा माइलेज भी देती हैं जो इसे खरीदारों के लिए एक प्रैक्टिकल चॉइस बनाता है।

    अगर आपकी प्राथमिकता कम कीमत है, तो निसान मैग्नाइट इस मामले में एक स्पष्ट विजेता है। यह ना केवल सबसे सस्ती है, बल्कि इसमें रेनो काइगर की तरह एएमटी और स्मूद सीवीटी गियरबॉक्स दोनों का विकल्प मिलता है। 

    जो ग्राहक अपने पैसे की पूरी कीमत वसूलना चाहते हैं और बेस ऑटोमैटिक वेरिएंट में भी ज्यादा से ज्यादा फीचर्स चाहते हैं, तो उनके लिए हुंडई एक्सटर और टाटा पंच सबसे अच्छे विकल्प हैं। एक्सटर का टॉप मॉडल भी बजट में आ जाता है, जबकि पंच अपने बेस एएमटी वेरिएंट में ही कई शानदार फीचर्स और सनरूफ का विकल्प भी देती है।

    अगर लुक और स्टाइल आपकी पहली प्राथमिकता है और आप भीड़ से अलग दिखना चाहते हैं, तो मारुति फ्रॉन्क्स अपनी क्रॉसओवर डिजाइन के साथ एक आकर्षक पैकेज है। फ्रॉन्क्स में 10 लाख रुपये से कम कीमत पर केवल दो ट्रिम्स - डेल्टा और डेल्टा प्लस मिलते हैं, जिसमें पेट्रोल ऑटोमैटिक का ऑप्शन दिया गया है।

    आखिर में इन पांचों में से सबसे अच्छी कार कौनसी है, यह फैसला आपकी व्यक्तिगत जरूरतों, बजट और प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है। यह सलाह दी जाती है कि कोई भी निर्णय लेने से पहले इन सभी कारों की टेस्ट ड्राइव जरूर लें।

    आप इनमें से कौनसी कार को चुनना पसंद करेंगे? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।

    was this article helpful ?

    ninad
    Ninad Mestry is an automotive engineer, dieselhead, and lifelong automotive enthusiast with a passion for cars, motorcycles, and the technology behind them. An engineering graduate, he is particularly interested in vehicle engineering, emerging mobility solutions, and the stories that make every machine unique. When he\'s not exploring the latest developments in the automotive world, he enjoys finding new ways to share automotive experiences and insights with fellow enthusiasts. Whether it\'s a rugged SUV, a practical commuter, a cutting-edge EV, or a classic motorcycle, Ninad is always eager to learn more and dive deeper into all things automotive.और देखें

    निसान मैग्नाइट पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है