• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा ने अपने फ्यूचर प्लान से उठाया पर्दा: 2030 तक 7 नई कारें करेगी लॉन्च, टाटा सिएरा होगी कंपनी की अगली और सबसे बड़ी पेशकश

    टाटा मोटर्स ने एक इंवेस्टर मीट में अपने फ्यूचर प्लान का ऐलान किया है जिसमें कंपनी ने ऐलान किया है कि वो फाइनेंशियल ईयर 2030 तक 7 नई कारें लॉन्च करेगी।

    भानु
    भानु
    Published On जून 10, 2025 19:16 ist
    info icon
    published onJun 10, 2025 19:16 IST
    last updated onJun 10, 2025 19:16 IST
    158 Views
    • Write a कमेंट

    • फाइनेंशियल ईयर 2030 तक टाटा मोटर्स उतारेगी 7 नई कारें
    • टाटा सिएरा,टाटा अविन्या और अविन्या एक्स के अलावा 2 पेट्रोल/डीजल कारें और 2 इलेक्ट्रिक कारें हैं शामिल
    • कंपनी की मौजूदा कारों को फेसलिफ्ट अपडेट्स,मॉडल ईयर अपडेट्स और स्पेशल एडिशन के तौर पर 23 अपडेट्स भी देगी कंपनी
    • फाइनेंशियल ईयर 2026 के आखिर तक संभावित तौर पर 1.5 लीटर टीजीडीआई इंजन देकर टाटा हैरियर और टाटा सफारी एसयूवी के पावरट्रेन को भी किया जाएगा अपग्रेड

    इनमें टाटा सिएरा भी शामिल है जो कि कंपनी की ओर से लॉन्च की जाने वाली अगली कार होगी और इसके बाद अविन्या सब-ब्रांड के तहत पहला प्रीमियम मॉडल भी लॉन्च होगा। इसके अलावा कंपनी अपने मौजूदा लाइनअप में मौजूद कारों को अपडेट भी करेगी जिनमें फेसलिफ्ट अपडेट, मॉडल ईयर अपडेट,पावरट्रेन अपग्रेड्स आदि शामिल है। 

    यदि आप टाटा मोटर्स के फ्यूचर प्लान के बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं तो आगे ​देखिए इससे जुड़ी डीटेल्स:

    फाइनेंशियल ईयर 2030 तक 7 नई कारें 

    टाटा मोटर्स ने फाइनेंशियल ईयर 2030 तक 7 नई कारें लॉन्च करने का ऐलान किया है। इन कारों में 3 पेट्रोल/डीजल और 4 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स शामिल है। 

    इसमें सबसे ज्यादा इंतजार टाटा सिएरा का रहेगा जो पहले आईसीई अवतार में सामने आएगी और इसके बाद इसका ईवी वर्जन उतारा जाएगा। भारत में एकबार फिर से वापसी कर रही सिएरा के कॉन्सेप्ट वर्जन को आखिरी बार  ऑटो एक्सपो 2025 में शोकेस किया गया था। इसे भारत की सड़कों पर कवर के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है और इसे इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। 

    सिएरा के बाद अविन्या सब-ब्रांड के तहत अविन्या और अविन्या एक्स को लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों ही प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारें होंगी। ऑटो एक्सपो 2025 में अविन्या एक्स को शोकेस किया जा चुका है जिसका डिजाइन काफी फ्यूचरस्टिक है और इसकी बॉडी स्टाइल यूनीक एसयूवी कूपे है और इसमें काफी मॉर्डन डिजाइन एलिमेंट्स भी दिए गए हैं। 

    इसके अलावा टाटा मोटर्स दो पूरी तरह से नई आईसीई कारें और दो नई इलेक्ट्रिक कारें भी लॉन्च करेगी जिनकी डीटेल्स अभी सामने आनी बाकी है। 

    23 फेसलिफ्ट और अपडेटेड मॉडल्स भी होंगे लॉन्च

    टाटा ने ये भी कंफर्म किया है कि वो अपने मौजूदा लाइनअप में मौजूद टियागो,टिगॉर,पंच,नेक्सन,कर्व और हैरियर के आईसीई वर्जन और इलेक्ट्रिक वर्जन के साथ साथ अल्ट्रोज और सफारी को 23 बार अपडेट करेगी।  

    इन 23 अपडेट्स में फेसलिफ्ट अपडेट्स,मॉडल ईयर अपडेट्स के साथ साथ स्पेशल एडिशन शामिल है जिससे ये सभी कारें कॉम्पिटशन में बनी फ्रैश बनी रहेंगी। 

    फाइनेंशियल ईयर 2026 खत्म होने तक और क्या कुछ होगा खास?

    टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक कार कंपनी की लेटेस्ट फ्लैगशिप ईवी है। इस घोषणा में सबसे रोचक बात ये भी है कि टाटा ने ये भी कंफर्म किया है कि वो अपनी हैरियर और सफारी को फाइनेंशियल ईयर 2026 के खत्म होने तक पावरट्रेन अपडेट भी देगी। इस अपग्रेड के तहत इन दोनों एसयूवी कारों में नया 1.5 लीटर टीजीडीआई टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसके अलावा इस साल के आखिर तक टाटा सिएरा को भी लॉन्च किया जा सकता है। 

    साफ है कि टाटा मोटर्स का आने वाला कार लाइनअप काफी रोचक होगा। आपको इन कारों में से किसका है खास इंतजार?कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा सिएरा पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है