• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑडी ए4

    4.3119 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 46.88 - 55.83 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    अगस्त ऑफर देखें
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    ऑडी ए4 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन1984 सीसी
    पावर207 बीएचपी
    टॉर्क320 एनएम
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिक
    माइलेज15 किमी/लीटर
    फ्यूलपेट्रोल

    ऑडी ए4 प्राइस

    A4 के 3 वेरिएंट हैं, शुरुआत ₹46.88L से, सभी में 2.0L TFSI पेट्रोल (204 PS / 320 Nm) के साथ 12V mild hybrid, 7-speed S tronic और front-wheel drive, 0-100 सिर्फ 7.1 seconds में। Premium (₹46.88L) में मिलते हैं signature DRLs वाले LED headlamps, glass sunroof, leather/leatherette upholstery, 25.65cm MMI touch display, Park Assist वाला 360° camera और 17-inch alloys। Premium Plus (₹51.85L) से गाड़ी एक कदम ऊपर जाती है, इसमें मिलता है 31.24cm Audi Virtual Cockpit Plus, 3-zone climate, 30-colour contour ambient lighting और 5-parallel-spoke alloys। Technology (₹55.83L) सबसे ऊपर है, इसमें Bang & Olufsen 3D Premium Sound (19 speakers / 755W), MMI Navigation Plus, Audi Phone Box wireless charging, gesture boot-lid वाली comfort key, flat-bottom steering और Virtual Cockpit sport display मिलता है। ज़्यादातर बायर्स Premium Plus (₹51.85L) पर आते हैं, यहीं mid price पर Virtual Cockpit Plus, 3-zone climate और ambient-lit cabin मिल जाता है, और Technology के B&O 3D sound, wireless charging तथा comfort key के लिए ~₹3.98L extra देने की ज़रूरत नहीं पड़ती।

    और देखें
    ए4 प्रीमियम(बेस मॉडल)1984 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 15 किमी/लीटर46.88 लाख*
    ए4 प्रीमियम प्लस1984 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14.1 किमी/लीटर51.85 लाख*
    टॉप सेलिंग
    ए4 टेक्नोलॉजी(टॉप मॉडल)1984 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14.1 किमी/लीटर
    55.83 लाख*

    ऑडी ए4 रिव्यू

    Audi A4

    हम सब एक लग्जरी कार के मालिक बनने का सपना देखते हैं चाहे फिर वो खुद के लिए हो या फिर अपने माता पिता के लिए। आज से कुछ सालों पहले तक एक ठीक ठाक लग्जरी कार 30 लाख रुपये तक में आ जाया करती थी, जबकि आज ये 60 लाख रुपये तक आती है। ऐसे में एक सवाल मन में आता है कि क्या मुझे फिर टोयोटा फॉर्च्यूनर ही खरीद लेनी चाहिए। यदि फॉर्च्यूनर ना भी लें तो 30 लाख रुपये तक में आने वाली कारों में कुछ लग्जरी फीचर्स तो मिल ही जाते हैं। ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि फिर क्यों इतने पैसे खर्च किए जाए।

    आज हम आपको बताएंगे एक रेगुलर कार के मुकाबले लग्जरी कार में कितना होता है अंतर और ये चीज जानेंगे हम ऑडी के लाइनअप में मौजूद भारत की सबसे अफोर्डेबल लग्जरी कार ऑडी ए4 के साथ।

    और देखें

    Audi A4

    अपने यूनीक शेप के कारण मॉडर्न कारें लोगों को काफी आकर्षित कर रही हैं। हालांकि ए4 काफी अलग कार है। ये आपसे अटेंशन नहीं चाहती बल्कि अपने आप में ये कार इतनी क्लासी है कि इसे इसकी जरूरत ही नहीं है। किसी भी कार को डिजाइन और शेप दिया जा सकता है, मगर इस लग्जरी कार में आपको क्वालिटी और शानदार क्वालिटी कंट्रोल नजर आएगा।

    इसकी बॉडी काफी भारी भरकम है और इसके डोर हैंडल्स अपने आप बंद हो जाते हैं। इन दिनों एलईडी लाइटिंग काफी कॉमन है, मगर ऑडी में दी गई एलईटी लाइट का थ्रो और उसकी इंटेसिटी तारीफ के काबिल है। इसके टेललैंप ​का डिजाइन भी काफी अलग नजर आता है। हालांकि इसके व्हील्स को उस लेवल का नहीं माना जा सकता है जितने की दूसरे एलिमेंट्स हैं।

    इसके पैनल्स की फिट और फिनिश क्वालिटी काफी अच्छी है। इसमें आपको कोई ज्यादा गैप और कोई कम गैप नजर ही नहीं आएंगे और इसके पैनल्स पूरी तरह से स्मूद हैं। ऐसी कमियां आपको मास मार्केट कारों में जरूर देखने को मिल जाएंगी, मगर हुंडई नहीं बल्कि मारुति और टाटा की कारों में ये चीज दिखाई देती हैं।

    और देखें

    Audi A4 Cabin

    ए4 को इसके टेक्सचर, फिनिश और वेट पूरी तरह से एक प्रीमियम लग्जरी कार की कैटेगरी में लाकर खड़ा करती है। इसमें रिमोट कीलेस एंट्री,ऑटो फोल्डिंग ओआरवीएम दिए गए हैं और चूंकि ये सेडान कार है मगर फिर भी इसमें जेस्चर टेलगेट का फीचर दिया गया है। इसके डोर हैंडल्स पर लाइट दी गई है जो रात में काफी आकर्षक नजर आती हैं।

    Audi A4 Centre Console

    एक 3 स्टार होटल और एक 5 स्टार होटल के बीच क्या फर्क है? जबकि दोनों में ही बैड, पिलो, कैटल्स, टॉल्स और बाथरूम एसेसरीज मिलती है, मगर इनमें क्वालिटी का फर्क होता है। इसी तरह एक लग्जरी कार का केबिन किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं होता है, वहीं मास मार्केट कारों के केबिन को 2 या 3 स्टार होटल कहा जा सकता है।

    ऑडी ए4 के केबिन में उसकी क्वालिटी झलकती भी है। इसके पूरे डैशबोर्ड पर सॉफ्ट टच वाली कोटिंग दी गई है जो कि डोर पैड्स, हैंडल्स और यहां तक कि डोर पॉकेट्स तक जा रही है। इसके अलावा इसके स्टी​यरिंग व्हील पर काफी शानदार क्वालिटी का लैदर कवर चढ़ा हुआ है। हालांकि सॉफ्ट टच और लैदर रैप्स आजकल काफी कॉमन हो गए हैं तो इसे कंपेयर करना ऐसा है जैसे अल्का याग्निक का गाना नेहा कक्कड़ गा रही हो।

    Audi A4 Climate Control

    इसमें पियानो ब्लैक फिनिशिंग भी देखी जा सकती है जो कि रेगुलर कारोंं के मुकाबले काफी डीप और टफ है।

    फीचर

    Audi A4 10-inch Touchscreen

    आपको एक 30 लाख रुपये तक की कार में भी काफी सारे फीचर्स मिल जाते हैं जिनमें वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम शामिल हैं। ये फीचर्स शायद एक एंट्री लेवल लग्जरी कार में ना दिए गए हों, मगर जो ए4 में दिए गए हैं उनकी क्वालिटी और एक्सपीरियंस काफी अच्छी है।

    Audi A4 12.3-inch LCD Instrument Cluster

    ऑडी ए4 में टीवी जैसी क्लैरिटी के साथ 12.3 इंच एलईडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। लेआउट, लॉजिक और मैप्स के इंटीग्रेशन एवं सभी रीड आउट्स काफी क्लीयर हैं। इसके साथ ही इसमें प्रीमियम ब्लैक थीम के साथ 10 इंच की टचस्क्रीन भी दी गई है। इसमें नए स्मार्टफोन इंटरफेस के जरिए इस्तेमाल करना अब ज्यादा आसान हो गया है।

    इसकी किसी भी स्क्रीन में आपको कोई तकनीकी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसकी महिंद्रा और टाटा कारों की तरह कस्टमर्स पर बीटा टेस्टिंग नहीं की गई है जो कि अच्छी बात है।

    इसके अलावा ए4 में 3 जोन क्लाइमेट कंट्रोल भी दिया गया है जिनमें से 2 फ्रंट और 1 रियर सीट के लिए है। इसके साथ ही इसमें 30 कलर एम्बिएंट लाइटिंग सिस्टम, एक सनरूफ, एक वायरलेस फोन चार्जर, पावर्ड फ्रंट सीट्स और सबवूफर के साथ शानदार बैंग और ओल्फ़सेन साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    Audi A4 Sound System

    इसके सेंटर आर्मरेस्ट को लॉक किया जा सकता है और इसे आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी पोजिशन पर एक्सटेंड कर कर सकते हैं। ओआरवीएम के लिए दिया गया ऑटो डिमिंग फीचर आपको पीछे से आ रहे वाहन की हाई बीम से डिस्टर्ब नहीं होने देता है।

    रियर सीट

    Audi A4 Rear Seats

    इसका रियर सीट एक्सपीरियंस का असर थोड़ा मिला जुला सा है। सीट बैक पॉकेट्स के नाम पर इसमें नेट्स दिए गए हैं और इसमें चार्जिंग पोर्ट्स भी नहीं दिए गए हैं, वहीं सीट बैक थोड़ा अपराइट महसूस होता है। हालांकि सीट का सपोर्ट, क्वालिटी और स्पेस अच्छा है। इसके अलावा इस लग्जरी कार में सनशेड्स, टेंपरेचर कंट्रोल और बड़ा सा आर्मरेस्ट भी दिया गया है।

    Audi A4 Rear Seats Centre Armrest

    इसका आर्मरेस्ट आपको काफी पसंद आएगा। यहां आपको फोन रखने के लिए सिक्योर स्टोरेज एरिया और कप होल्डर भी दिया गया है। आमतौर पर रेगुलर आर्मरेस्ट के बीच में कपहोल्डर्स लगे होते हैं तो उससे असुविधा हो जाती है, लेकिन यहां आपको ये समस्या नहीं आएगी। कंपनी द्वारा ऐसी छोटी छोटी बातों का ध्यान रखने से इसकी रियर सीट पर एक लग्जरी एक्सपीरियंस मिलता है।

    और देखें

    Audi A4 Boot

    सेडान और बूट स्पेस का कॉम्बिनेशन तो एकदूजे के लिए ही बना है, जहां इस कैटेगरी की कारों में लगेज रखने के लिए काफी ज्यादा स्पेस मिल जाता है। हालांकि इस लग्जरी कार में फुल कारपेटेड फ्लोर दिया गया है, जिससे सामान की आवाज ही नहीं आती है। इसके बूट की ओपनिंग भी काफी कंट्रोल्ड है।

    और देखें

    Audi A4 Engine

    इसमें 2 लीटर 4 सिलेंडर टर्बो इंजन दिया गया है। ये काफी पावरफुल है जो 190 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क डिलीवर करता है। इस इंजन के साथ 7 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है और इसे 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 7.3 सेकंड्स का समय लगता है।

    इस इंजन की सबसे ज्यादा जो चीज प्रभावित करती है वो है इसका रिफाइनमेंट लेवल। ये इंजन ना केवल शांत है बल्कि ये बिल्कुल वाइब्रेट नहीं करता है। केबिन के अंदर आपको इस इंजन का शोर जरूर सुनाई देगा, भले ही फिर आप इसे चाहे सिटी या हाईवे पर ड्राइव कर रहे हों।

    Audi A4

    इसकी पावर डिलीवरी भी काफी स्मूद है। सिटी में इस कार को ड्राइव करने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है और किसी दूसरे वाहन को ओवरटेक करना तो और भी आसान है। एक्सलरेटर पर थोड़ा हार्ड पुश करने के बाद तो ये कार तेजी से आगे बढ़ती है। ​इसके इंजन का रिफाइनमेंट इसे रेगुलर कारों के मुकाबले थोड़ा बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने में मदद करता है।

    और देखें

    Audi A4

    ऐसा माना जाता है कि या तो एक कार बंप्स के ऊपर से गुजरते वक्त आपको पूरा कंफर्ट दे या फिर उसकी हैंडलिंग अच्छी होनी चाहिए। ये दोनों ही क्वालिटी एक कार मेंं मिलना थोड़ा ​मुश्किल हो जाता है। मगर लग्जरी कारों ने ये मिथक तोड़ा है। अपने शानदार सस्पेंशन के रहते ऑडी ए4 एक बेहतर कंफर्ट देती है। भले की सड़क खराब हो या अच्छी, आपको झटके महसूस नहीं होंगे। जिस तरह से ये स्पीड ब्रेकर्स या बंप्स पर से गुजरती है उसके लिए इसकी तारीफ करना बनता है। इस कार में बैठने के बाद ये मालूम होता है कि सस्पेंशन कितने कंफर्टेबल होते हैं।

    इसकी हैंडलिंग भी तारीफ की हकदार है। कॉर्नर्स पर स्पीड के दौरान ए4 बिल्कुल रास्ता नहीं भटकती है। इसके स्टीयरिंग काफी शार्प महसूस होते हैं और ये कार आराम से आपके कंट्रोल में रहती है। इसमें आपको कोई बॉडी रोल महसूस नहीं होगा और आप इसे हिल स्टेशन पर भी मजे से ड्राइव कर सकते हैं।

    Audi A4

    ऑडी ए4 कार को पार्क करना भी काफी आसान है। इसमें सेल्फ पार्किंग फीचर दिया गया है जिसके रहते आपको केवल पार्किंग स्पॉट ही ढूंढना पड़ता है, इसके बाद कुछ जरूरी स्टीयरिंग इनपुट्स देकर ये कार खुद ब खुद पार्क हो जाती है। कंफर्ट, हैंडलिंग और आसानी से पार्किंग कर पाने का बैलेंस इसे रेगुलर कार से अलग रखकर लग्जरी कार की कैटेगरी मेंं ला देता है।

    और देखें

    Audi A4

    ऑडी ए4 के साथ कुछ दिन बिता लेने के बाद ये तो पता चल गया कि लग्जरी कारें कैसी होती है। उनकी कीमत उन्हें देखकर नहीं उनसे मिलने वाली फील से पता चलती है। इनकी केबिन क्वालिटी, फीचर एक्सपीरियंस, पेंट फिनिश और ड्राइविंग पैकेज इन्हें मास मार्केट कारों से अलग रखते हैं। एक लग्जरी कार लेने के बाद आपका समाज में स्टेटस बढ़ जाता है। ऑडी ए4 के लिए ये बात लागू भी होती है। ये एक ऐसी सेडान है जिसकी क्वालिटी की सराहना करते करते आप थकेंगे नहीं। यदि आप पहली बार कोई लग्जरी कार लेने जा रहे हैं तो ए4 एक परफैक्ट ऑप्शन है।

    और देखें

    ऑडी ए4 की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • आकर्षक बॉडी लाइंस और शानदार क्वालिटी कंट्रोल के साथ क्लासी नजर आती है ये
    • पावरफुल एलईडी हेडलैंप्स
    • प्रीमियम क्वालिटी इंटीरियर
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • अब काफी महंगी हो गई है ये कार
    • वेंटिलेटेड सीट्स और एडीएएस जैसे फीचर्स भी किए जाने चाहिए शामिल
    • अपराइट बैकरेस्ट होने से रियर सीट पर नहीं मिलता है उतना अच्छा कंफर्ट

    ऑडी ए4 कंपेरिजन

    ऑडी ए4
    ऑडी ए4
    Rs.46.88 - 55.83 लाख*
    स्कोडा ऑक्टाविया आरएस
    स्कोडा ऑक्टाविया आरएस
    Rs.49.99 लाख*
    ऑडी क्यू3
    ऑडी क्यू3
    Rs.43.67 - 52.31 लाख*
    टोयोटा कैमरी
    टोयोटा कैमरी
    Rs.48.69 लाख*
    ऑडी ए6
    ऑडी ए6
    Rs.63.74 - 69.89 लाख*
    एमजी मैजेस्टर
    एमजी मैजेस्टर
    Rs.42.49 - 44.99 लाख*
    बीएमडब्ल्यू एक्स1 एलडब्ल्यू��बी
    बीएमडब्ल्यू एक्स1 एलडब्ल्यूबी
    Rs.49.90 लाख*
    होंडा जेडआर-वी
    होंडा जेडआर-वी
    Rs.47.99 लाख*
    रेटिंग4.3User Review (119)रेटिंग4.8User Review (8)रेटिंग4.3User Review (85)रेटिंग4.8User Review (40)रेटिंग4.3User Review (95)रेटिंग5User Review (8)रेटिंग5User Review (1)रेटिंग5User Review (2)
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिक
    इंजन1984 सीसीइंजन1984 सीसीइंजन1984 सीसीइंजन2487 सीसीइंजन1984 सीसीइंजन1996 सीसीइंजन1499 सीसीइंजन1993 सीसी
    फ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपडीजलफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोल
    पावर207 बीएचपीपावर261.49 बीएचपीपावर187.74 बीएचपीपावर227 बीएचपीपावर241.3 बीएचपीपावर213 बीएचपीपावर154.21 बीएचपीपावर181 बीएचपी
    माइलेज15 किमी/लीटरमाइलेज-माइलेज10.14 किमी/लीटरमाइलेज25.49 किमी/लीटरमाइलेज14.11 किमी/लीटरमाइलेज-माइलेज15.5 किमी/लीटरमाइलेज22.8 किमी/लीटर
    बूट स्पेस460 लीटरबूट स्पेस600 लीटरबूट स्पेस460 लीटरबूट स्पेस-बूट स्पेस530 लीटरबूट स्पेस343 लीटरबूट स्पेस540 लीटरबूट स्पेस-
    एयरबैग8एयरबैग10एयरबैग6एयरबैग9एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग8एयरबैग8
    वर्तमान में देख रहे हैंए4 बनाम ऑक्टाविया आरएसए4 बनाम क्यू3ए4 बनाम कैमरीए4 बनाम ए6ए4 बनाम एमजी मैजेस्टरए4 बनाम एक्स1 एलडब्ल्यूबीए4 बनाम जेडआर-वी

    ऑडी ए4 न्यूज

    • रोड टेस्ट
    • ऑडी ए4 रिव्यू: इस लग्जरी कार को कौनसी चीजें बनाती हैं स्पेशल?
      ऑडी ए4 रिव्यू: इस लग्जरी कार को कौनसी चीजें बनाती हैं स्पेशल?

      आज हम आपको बताएंगे एक रेगुलर कार के मुकाबले लग्जरी कार में कितना होता है अंतर और ये चीज जानेंगे हम ऑडी के लाइनअप में मौजूद भारत की सबसे अफोर्डेबल लग्जरी कार ऑडी ए4 के साथ।

      भानुon दिसंबर 21, 2023

    ऑडी ए4 यूज़र रिव्यू

    4.3/5
    पर बेस्ड119 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (119)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (34)
    • कंफर्ट (57)
    • माइलेज (20)
    • इंजन (40)
    • इंटीरियर (40)
    • स्पेस (11)
    • कीमत (16)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • d
      devender on जुलाई 04, 2026
      5
      Best Looking Sedan
      Best looking and comfortable car. This is the benchmark, how a sedan should looks like. Unlike mercedes, they are making toys in looks. In simple words: If you want comfort - A4 If you want power - A4 If you want mileage - A4 If you love drive - A4, this is complete car, I everytime fall in love when drive this car.
      और देखें
    • s
      shahadat ali on मार्च 13, 2026
      4.2
      Am I Suppose To Buy This Car?
      Audi A4 is worth buying, my friend had an audi A4 Dsi, loved the experience. We covered long distance adventures in the city as well as hilly places and terrains, great pickup and a decent mileage. This car is great for working professionals as well as college people. The sound system is extraordinary.
      और देखें
    • l
      lijin एसपी on फरवरी 05, 2026
      4.8
      It's Like Riding A Jet
      It's like riding a jet, very fast and very comfortable, very stylish, mid-range budget car comparing the competitors it is very worthy of cost and also very comfortable, and also the color of the car is also good and very pleasant, seats are very comfortable and interiors are very luxurious and very fast.
      और देखें
    • z
      zubair qadri on सितंबर 21, 2025
      3.8
      Ground Clearance Okay For Indian Roads But Not For
      Audi A4 is a premium luxury sedan that combine elegant design, advance technology and refined performance. Perfect for those who want comfort, safety and style in one package. The Audi A4 is one of the most popular entry-level luxury sedan in India. It offers a perfect mix of performance or comfort.
      और देखें
    • r
      raghav on अप्रैल 04, 2025
      5
      Confartable Car
      I love audi A4 cars because this car is very confartable and very smoothly work and I love drive this car because this is car mileage is very good and this car seats are very comfortable and I suggest this cars very good a long trip because no issue and this car light is very good and staring is also very smoothly work
      और देखें
      1
    • सभी ए4 रिव्यूज देखें

    ऑडी ए4 माइलेज

    ऑडी ए4 केवल एक पेट्रोल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। ऑडी ए4 का माइलेज 14.1 किमी/लीटर से 15 किमी/लीटर है।

    फ्यूल टाइपट्रांसमिशनएआरएआई माइलेज
    पेट्रोलऑटोमेटिक15 किमी/लीटर

    ऑडी ए4 वीडियो

    • Audi A4 Answers - Why Are Luxury Cars So Expensive? | Review in Hindi15:20
      Audi A4 Answers - Why Are Luxury Cars So Expensive? | Review in Hindi
      2 साल पहले8K व्यूज
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      ऑडी ए4 प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) ऑडी ए4 की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में ए4 की ऑन-रोड कीमत 54,17,683 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) ऑडी ए4 पर अगस्त महीने में चल रहे लेटेस्ट ऑफर्स कौन से हैं?
      A ) अगस्त 2026 के महीने में दिल्ली में ऑडी ए4 पर 5 ऑफ़र उपलब्ध है।
      Q ) ए4 और ऑक्टाविया आरएस में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) ए4 की कीमत 46.88 लाख रुपये एक्स-शोरूम और ऑक्टाविया आरएस की कीमत 49.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) ऑडी ए4 के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 49.01 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से ऑडी ए4 की ईएमआई ₹1.04 Lakh रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹5.45 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      Q ) क्या ऑडी ए4 में सनरूफ मिलता है ?
      A ) ऑडी ए4 में सनरूफ नहीं मिलता है।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Dinesh asked on 24 Jun 2025
      Q ) What is the 0 to 100 km\/h acceleration time for the Audi A4?
      By CarDekho Experts on 24 Jun 2025

      A ) The Audi A4 delivers a refined and dynamic drive, accelerating from 0 to 100 km/...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Srijan asked on 2 Aug 2024
      Q ) What is the torque of Audi A4?
      By CarDekho Experts on 2 Aug 2024

      A ) The Audi A4 has maximum torque of 320 Nm @1450–4200rpm.

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Vikas asked on 16 Jul 2024
      Q ) What are the engine options available for the Audi A4?
      By CarDekho Experts on 16 Jul 2024

      A ) The Audi A4 has 1 Petrol Engine on offer of 1984 cc.

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Anmol asked on 24 Jun 2024
      Q ) What is the fuel type of Audi A4?
      By CarDekho Experts on 24 Jun 2024

      A ) The Audi A4 has a petrol engine.

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answers (2)
      Devyanisharma asked on 10 Jun 2024
      Q ) What is the boot space of Audi A4?
      By CarDekho Experts on 10 Jun 2024

      A ) The Audi A4 has boot space of 460 litres.

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      प्रशन
      ईएमआई की गणना करें
      आपकी मासिक ईएमआई
      1,23,826ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      ऑडी ए4 ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      भारत में ए4 की कीमत

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.58.83 - 70 लाख*
      मुंबईRs.55.67 - 66.24 लाख*
      पुणेRs.55.67 - 66.24 लाख*
      हैदराबादRs.57.89 - 68.88 लाख*
      चेन्नईRs.58.82 - 70 लाख*

      ट्रेंडिंग ऑडी कारें

      • अपकमिंग
      • ऑडी क्यू3 2026
        ऑडी क्यू3 2026
        Rs.48 लाखसंभावित
        अक्टूबर 15, 2026 अनुमानित लॉन्च
      • ऑडी ए6 2026
        ऑडी ए6 2026
        Rs.70 लाखसंभावित
        अक्टूबर 25, 2026 अनुमानित लॉन्च
      • ऑडी ए5
        ऑडी ए5
        Rs.50 लाखसंभावित
        फरवरी 15, 2027 अनुमानित लॉन्च

      पॉपुलर सेडान कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      अगस्त ऑफर देखें

      ऑडी ए4 लेटेस्ट अपडेट

      • 22 सितंबर 2025: नई जीएसटी दरें आज से लागू होने के बाद ऑडी ए4 की कीमत अब 46.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) से शुरू होती है।

      • 8 सितंबर 2025: कीमत में गिरावट! जीएसटी 2.0 के चलते ऑडी की एंट्री लेवल सेडान कार ए4 की कीमत 4 लाख रुपये तक कम हो जाएगी। 

      • 5 अगस्त 2025: ऑडी ए4 सेडान समेत सभी ऑडी कार पर अब 10 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और 15 साल का रोडसाइड असिस्टेंस मिल रहा है।

      और देखें
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है