• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति डिजायर vs टाटा नेक्सन : कौनसी कार है ज्यादा सुरक्षित, जानिए यहां

    मारुति डिजायर सेडान और नेक्सन एसयूवी का सीधा मुकाबला एक दूसरे से नहीं है, लेकिन यह दोनों सब-4 मीटर केटेगरी की कारें हैं जिन्हें 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है, इनमें से कौनसी कार ज्यादा सुरक्षित है? जानेंगे इसके बारे में आगे :-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 20, 2025 11:27 ist
    info icon
    published onJun 20, 2025 11:27 IST
    last updated onJun 20, 2025 11:27 IST
    356 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति डिजायर को भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, यह मारुति की पहली कार है जिसने यह उपलब्धि हासिल की है। जबकि, टाटा नेक्सन एसयूवी को भी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। डिजायर और नेक्सन दोनों कार की बॉडी स्टाइल अलग-अलग है, लेकिन यह दोनों सब-4 मीटर केटेगरी की कारें हैं। इनमें से कौनसी कार ज्यादा सुरक्षित है - सेडान या एसयूवी? जानेंगे इसके बारे में आगे :- 

    भारत एनकैप क्रैश टेस्ट स्कोर  

    पैरामीटर 

    मारुति डिजायर 

    टाटा नेक्सन

    वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन स्कोर  

    29.46 / 32 पॉइंट्स

    29.41 / 32 पॉइंट्स 

    वयस्क सेफ्टी रेटिंग 

     ⭐⭐⭐⭐⭐

     ⭐⭐⭐⭐⭐

    फ्रंटल ऑफसेट डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट स्कोर  

    14.17 / 16 पॉइंट्स 

    14.65 / 16 पॉइंट्स 

    साइड मूवेबल डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट स्कोर  

    15.29 / 16 पॉइंट्स 

    14.76 / 16 पॉइंट्स 

    चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन स्कोर  

    41.57 / 49 पॉइंट्स 

    43.83 / 49 पॉइंट्स 

    चाइल्ड सेफ्टी रेटिंग  

     ⭐⭐⭐⭐⭐

     ⭐⭐⭐⭐⭐

    चाइल्ड सेफ्टी डायनामिक स्कोर 

    23.57 / 24 पॉइंट्स 

    22.83 / 24 पॉइंट्स 

    सीआरएस इंस्टॉलेशन स्कोर 

    12 / 12 पॉइंट्स 

    12 / 12 पॉइंट्स 

    व्हीकल असेसमेंट स्कोर 

    6 / 13 पॉइंट्स 

    9 / 13 पॉइंट्स 

    मारुति डिजायर 

    Maruti Dzire Bharat NCAP AOP test

    फ्रंटल क्रैश टेस्ट में डिजायर कार में ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के सिर, गर्दन, पेल्विस, जांघ और पैर के हिस्से को अच्छा प्रोटेक्शन मिला। ड्राइवर के टिबिया के हिस्से की सुरक्षा 'पर्याप्त' बताई गई, जबकि को-ड्राइवर के दाएं टिबिया को 'अच्छा' स्कोर मिला। इस टेस्ट में को-ड्राइवर के छाती के हिस्से को 'पर्याप्त' सुरक्षा मिली, जबकि ड्राइवर के छाती के हिस्से को 'मार्जिनल' रेटिंग दी गई। 

    साइड पोल इम्पेक्ट टेस्ट में सभी बॉडी पार्ट्स को 'अच्छा' प्रोटेक्शन मिला। जबकि, साइड इम्पेक्ट टेस्ट (मूविंग बैरियर के साथ) में सभी हिस्सों को 'अच्छी' रेटिंग दी गई, जबकि ड्राइवर के छाती के हिस्से की सुरक्षा 'पर्याप्त' बताई गई।  

    चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन टेस्ट में इसका डायनामिक स्कोर 24 में से 23.57 पॉइंट्स रहा। फ्रंटल प्रोटेक्शन टेस्ट में 3 साल की बच्ची की डमी को 8 में से 7.57 पॉइंट्स मिले, जबकि 18 महीने की बच्ची की डमी का स्कोर 8 में से 8 रहा। साइड इम्पेक्ट प्रोटेक्शन टेस्ट में दोनों डमी को 4 में से 4 पॉइंट्स मिले। 

    टाटा नेक्सन 

    Tata Nexon

    टाटा नेक्सन एसयूवी को फ्रंटल क्रैश टेस्ट में ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के सिर और जांघ के हिस्से के लिए 'अच्छा' प्रोटेक्शन मिला। इस टेस्ट में ड्राइवर की छाती के हिस्से की सुरक्षा 'पर्याप्त' बताई गई, जबकि दोनों फ्रंट पैसेंजर के टिबिया के हिस्से को 'पर्याप्त' रेटिंग दी गई। 

    साइड इम्पेक्ट टेस्ट (मूविंग बैरियर के साथ) में नेक्सन को डिजायर के जैसा प्रोटेक्शन मिला। साइड पोल टेस्ट में बॉडी के सभी हिस्सों की सुरक्षा 'अच्छी' बताई गई।  

    चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन टेस्ट में नेक्सन कार का स्कोर काफी अच्छा रहा। फ्रंटल इम्पेक्ट टेस्ट में 18 महीने की बच्ची की डमी को 8 में से 7 पॉइंट्स मिले, जबकि 3 साल की बच्ची की डमी का स्कोर 8 में से 7.83 पॉइंट्स रहा। साइड इम्पेक्ट टेस्ट में दोनों डमी को 4 में से 4 पॉइंट्स मिले।  

    निष्कर्ष : 

    मारुति डिजायर और टाटा नेक्सन गाड़ी को वयस्क और चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन के लिए 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। फ्रंटल क्रैश टेस्ट में डिजायर को ड्राइवर और को-ड्राइवर के सिर, गर्दन, पेल्विस, जांघ और पैर की सुरक्षा के लिए 'अच्छी' रेटिंग दी गई है। 

    चाइल्ड सेफ्टी पैसेंजर प्रोटेक्शन के लिए डिजायर का डायनामिक स्कोर ज्यादा रहा है। फ्रंटल इम्पेक्ट टेस्ट में 18 महीने की बच्ची की कमी को 8 में से 8 पॉइंट्स और 3 साल की बच्ची की डमी को 8 में से 7.57 पॉइंट्स मिले हैं, जबकि नेक्सन एसयूवी का स्कोर क्रमशः 7 और 7.83 रहा। यह अंतर बेहद मामूली है, दोनों सब-4 मीटर कारें अपने सेगमेंट में काफी सुरक्षित है। 

    सेफ्टी फीचर 

    मारुति डिजायर और टाटा नेक्सन कार में छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), 360-डिग्री कैमरा, रियर डिफॉगर, सभी पैसेंजर के लिए रिमाइंडर के साथ सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, हिल होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं। नेक्सन एसयूवी में फ्रंट पार्किंग सेंसर और रियर वाइपर भी दिया गया है। 

    प्राइस और कंपेरिजन 

    मॉडल 

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    मारुति डिजायर  

    6.84 लाख रुपये से 10.19 लाख रुपये

    टाटा नेक्सन

    8 लाख रुपये से 15.40 लाख रुपये

    मारुति डिजायर का मुकाबला टाटा टिगॉर, हुंडई ऑरा और होंडा अमेज जैसी सेडान कार से है, जबकि टाटा नेक्सन एसयूवी मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ, किआ सोनेट, किआ सिरोस, स्कोडा कायलाक, निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर और टोयोटा टाइजर को कड़ी टक्कर देती है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Dzire पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    P
    praveen kumar
    Jun 24, 2025, 5:36:01 AM

    R u serious u r comparing with nexon for the safety reasons. Restart ur thinking.

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है