• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया सिरोस

    4.6116 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 8.42 - 15.82 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    अक्टूबर ऑफर देखें
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    किया सिरोस कीमत एन्ड& वेरिएंट

    Syros के 17 वेरिएंट हैं, ₹8.42L से शुरू, 1.0L T-GDi टर्बो और 1.5L डीज़ल में, 6MT और 7DCT के साथ। बेस (₹8.42L) में 6 airbags, ESC, hill assist और ADAS L2 सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलते हैं। HTK EX (₹9.82L से) में 30.48cm panoramic display, wireless CarPlay, remote start वाली smart key, FATC और 16-inch व्हील्स जुड़ते हैं। HTK Plus (₹10.76L से) में Ice Cube LED हेडलैंप्स, panoramic sunroof, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 8-way power driver seat और 26.03cm HD टचस्क्रीन डुअल डिस्प्ले के साथ मिलते हैं। HTX Turbo DCT (₹14.02L) सबसे ऊपर Bose premium audio, 7-speed DCT, 17-inch अलॉय, electric tailgate और digital key के साथ आता है। ज़्यादातर बायर्स HTK Plus Turbo MT (₹10.76L) पर आते हैं, यहाँ आपको LED हेडलैंप्स, sunroof, वेंटिलेटेड सीट्स, 8-way driver seat, डुअल डिस्प्ले और ADAS L2 स्टैंडर्ड मिलते हैं, और HTX DCT के Bose audio, electric tailgate और DCT auto के लिए ~₹3.26L एक्स्ट्रा नहीं देना पड़ता।

    वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमततुलना
    17 सिरोस वेरिएंट उपलब्धClear Filters
    सर्वश्रेष्ठ Pick For You
    डीजलऑटोमेटिक114bhp@4000rpm
    पेट्रोलमैनुअल118bhp@6000rpm
    पेट्रोलमैनुअल118bhp@6000rpm
    पेट्रोलमैनुअल118bhp@6000rpm
    डीजलमैनुअल114bhp@4000rpm
    डीजलमैनुअल114bhp@4000rpm
    पेट्रोलमैनुअल118bhp@6000rpm
    डीजलमैनुअल114bhp@4000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक118bhp@6000rpm
    पेट्रोलमैनुअल118bhp@6000rpm
    डीजलऑटोमेटिक114bhp@4000rpm
    डीजलमैनुअल114bhp@4000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक118bhp@6000rpm
    डीजलऑटोमेटिक114bhp@4000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक118bhp@6000rpm
    डीजलऑटोमेटिक114bhp@4000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक118bhp@6000rpm
    View More Variants

    किया सिरोस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन998 सीसी - 1493 सीसी
    पावर114 - 118 बीएचपी
    टॉर्क172 एनएम - 250 एनएम
    सीटिंग कैपेसिटी5
    ड्राइव टाइपफ्रंट व्हील ड्राइव
    फ्यूलडीजल / पेट्रोल

    सिरोस 2026: लेटेस्ट updates

    • 4 सितंबर 2026: किआ ने किआ इंस्पिरेशन डे 2026 के मौके पर सिरोस फ्लेक्स-फ्यूल कॉन्सेप्ट को शोकेस किया है। यह गाड़ी ई0 से लेकर ई100 तक किसी भी एथेनॉल मिश्रण पर चल सकेगी। 

    • 20 अप्रैल 2026: किआ इंडिया ने सिरोस को नए अपडेट दिए हैं। इनमें नए वेरिएंट लाइनअप, 3 नए कलर ऑप्शन और 8.4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कम शुरुआती कीमत शामिल है।

    और देखें

    सिरोस expert रिव्यू

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • रियर सीट स्पेस: 6 फुट लंबे ड्राइवर के पीछे आराम से फिट हो सकता है 6’5” लंबा पैसेंजर। स्लाइड और रिक्लाइन फंक्शन से मिलती है एक वर्सेटिलिटी।
    • 390-465-लीटर बूट स्पेस: सेगमेंट से ऊपर वाली एसयूवी के बराबर मिलता है स्पेस। 60:40 स्प्ल्टि रियर सीट का भी दिया गया है फंक्शन।
    • बेस्ट इन क्लास इंटीरियर क्वालिटी,फिट और फिनिश।
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • हाईवे पर बाउंसी रहती है राइड
    • भारी ट्रैफिक में ज्यादा माइलेज नहीं दे पाता है इसका टर्बो पेट्रोल इंजन।

    किया सिरोस रिव्यू

    कारदेखो एक्सपर्ट
    ““डिजाइन,क्वालिटी, फीचर्स और स्पेस के मोर्चे पर ये काफी इंप्रेस करती है। इसकी कीमत को भी देखते हुए आप मुश्किल से ही इस छोटी एसयूवी को अनदेखा करेंगे।””

    भले ही किआ भारतीय बाजार में नई हो, लेकिन इसकी लोकप्रियता में तेजी से वृद्धि हुई है। कंपनी सोनेट के साथ सबकॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में पहले ही सफलता हासिल कर चुकी है, अब वह सिरोस की लॉन्चिंग के साथ एक बार फिर से सफलता की राह पर है, यह एक ऐसी कार है जो पूरी तरह से स्पेस और फीचर पर फोकस करती है।

    मैंने नई सिरोस को चलाकर देखा और इसके साथ दो महीने से ज्यादा का समय बिताया ताकि मैं यह जान सकूं कि क्या यह कार किए गए सभी वादों पर खरी उतरती है। स्कोडा कायलाक, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ और टाटा नेक्सन जैसे प्रतिद्व्न्दी कारों को चलाने के बाद मुझे इसे परखने के लिए कुछ ठोस पैरामीटर मिले। क्या सिरोस वाकई अपने मुकाबले में मौजूद कारों से अलग है? क्या इसकी ज्यादा कीमत वाजिब ठहरती है? आइए जानते हैं इसके बारे में आगे:

    और देखें

    सिरोस बेहद यूनीक दिखने वाली कार है। इसकी टॉल बॉय डिजाइन है और इसकी प्रोफाइल फ्लैट है, और कुछ लोग इसकी तुलना किसी जापानी हैचबैक कार से कर सकते हैं। सिरोस का डिजाइन पारंपपरिक नहीं है जिसके बारे में अलग अलग लोगों की अलग अलग राय हो सकती है, कुछ लोगों को इसका लुक पसंद आ सकता है और कुछ लोगों को नहीं भी। सिरोस को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसमें केबिन के अंदर अच्छी स्पेस मिल पाती है।

    Kia Syros

    इस गाड़ी के आगे का हिस्सा थोड़ा उठा हुआ है। आगे की तरफ इसमें बड़े रैपअराउंड एलईडी हेडलैंप्स, वर्टिकल एलईडी डीआरएल्स और चौड़ा बंपर दिया गया है। इसका बोनट फ्लैट है और इसकी ग्रिल दो भागो में बंटी हुई है। 

    Kia Syros Headlamps

    यहां इसमें एक सबसे बड़ी समस्या है। ज़्यादातर कारों में ऐसा होता है कि जब आप अनजाने में किसी दूसरी कार या फिर किसी दीवार से टकराते हैं, तो बंपर या फेंडर को टक्कर लग जाती है, मगर यहां रैपअराउंड हेडलैंप्स किनारों पर लगे हैं जो कि भारी ट्रैफिक में टर्न लेते समय खराब हो सकते हैं।

    Kia Syros Side

    वैसे तो यह सब-4 मीटर कार है, लेकिन इसकी साइड प्रोफाइल को देखने पर आपको महसूस होगा कि यह इतनी छोटी नहीं लगती है। किआ सिरोस को सोनेट वाले प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, लेकिन कंपनी ने इसके व्हीलबेस, ऊंचाई और चौड़ाई को बढ़ा दिया है। यही वजह है कि सिरोस पहली झलक में काफी बड़ी नजर आती है। 

    इसकी साइड प्रोफाइल फ्लैट है, लेकिन इसमें व्हील आर्क के आसपास हल्के-फुल्के कर्व दिए गए हैं। इसमें फ्लश फिटिंग डोर हैंडल्स दिए गए हैं। इस गाड़ी में लगी विंडो (रियर क्वार्टर ग्लास समेत) काफी बड़ी है जिससे सिरोस ज्यादा ऊंची नजर आती है। साइड पर इसमें चौड़ी क्लैडिंग दी गई है जो इसे दमदार लुक देती है।

    Kia Syros 17-inch Alloys

    सिरोस एसयूवी के टॉप वेरिएंट में 17-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जबकि इसके लोअर वेरिएंट में 15-इंच स्टील व्हील्स और 16-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। 

    Kia Syros Rear

    पीछे की तरफ इसमें फ्लैट बूट लिड दिया गया है जो सिरोस एसयूवी को ऊंचा और अपराइट स्टेंस देता है। इसमें बड़े साइज का रियर बंपर दिया गया है जिस पर सिल्वर स्किड प्लेट मिलती है। पीछे की साइड इसमें रियर विंडशील्ड के पास पतले एल-शेप्ड एलिमेंट्स के साथ स्प्लिट एलईडी टेललैंप सेटअप दिया गया है और इसमें बंपर के पास में रेक्टेंगुलर रैपअराउंड एलिमेंट दिए गए हैं जिस पर इंडिकेटर्स पोजिशन किए हुए हैं। इसमें बंपर पर रिवर्स लाइट नीचे की तरफ दी गई है, जो भीड़भाड़ वाले पार्किंग लॉट या मॉल पार्किंग में आपके पीछे वाले व्यक्ति को शायद ही दिखाई देगी। 

    इस गाड़ी की डिजाइन में नापसंद करने जैसा कुछ खास नहीं है, सिवाय इसके कि इसका लुक थोड़ा हट कर लगता है। लेकिन, मुझे इसकी डिज़ाइन काफी पसंद आई, यह गाड़ी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है और अच्छी रोस प्रजेंस देती है। यह एसयूवी कार अपने ओरिजिनल साइज से ज्यादा बड़ी दिखाई देती है।

    मुझे लगता है कि केवल एक चीज है जिसे इसमें अलग तरीके से डिजाइन किया गया है और वह रैपअराउंड हेडलैंप्स और टेल लैंप्स हैं, क्योंकि इसमें उनके डैमेज होने की संभावना बहुत ज्यादा है, और उन्हें बदवाना भी सस्ता नहीं होगा।

    Kia Syros Side

    किआ सिरोस 8 कलर ऑप्शन : फ्रॉस्ट ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, स्पार्कलिंग सिल्वर, ग्रेविटी ग्रे, इंटेंस रेड, इंपीरियल ब्लू, प्यूटर ओलिवर और ऑरोरा ब्लैक पर्ल में आती है। इन सभी शेड्स में से इसका फ्रंट ब्लू और इंटेंस रेड कार सबसे ज्यादा आकर्षक लगता है।

    और देखें

    डिजाइन और क्वालिटी 

    सिरोस का केबिन किआ ईवी9 से काफी इंस्पायर्ड लगता है और इसकी केबिन डिजाइन बॉक्सी एक्सटीरियर के साथ काफी जचती है। इस गाड़ी के पूरे केबिन में ग्रे कलर फिनिशिंग दी गई है जो इसे काफी प्रीमियम लुक देती है और केबिन को हवादार दिखाती है। इसमें गियर नॉब, सीट, स्पीकर और एसी वेंट्स के आसपास हल्के-फुल्के ऑरेंज इंसर्ट भी दिए गए हैं। 

    Kia Syros Dashboard

    इसमें डैशबोर्ड पर कई सारी हॉरिजोंटल लेयर दी गई है जिस पर अलग-अलग कलर फिनिशिंग और मटीरियल मिलते है। किआ ने इसमें नए डिजाइन का फ्लैट बॉटम और टॉप स्टीयरिंग व्हील दिया है जिस पर किआ लोगो भी मिलता है। इसका स्टीयरिंग व्हील ड्राइव मोड और ट्रेक्शन मोड कंट्रोल्स के साथ आता है। 

    किआ ने इसमें मटीरियल चॉइस और फिट व फिनिश क्वालिटी को लेकर नया स्टैंडर्ड सेट किया है। इस गाड़ी में इस्तेमाल हुए सभी प्लास्टिक एलिमेंट काफी स्मूद है और गियरबॉक्स व डैशबोर्ड पर लगे ग्लॉसी ग्रे एलिमेंट्स छूने में काफी अच्छे लगते हैं। केबिन के अंदर लगे सभी बटन सॉलिड हैं, चाहे वह स्टीयरिंग व्हील पर लगे हों या फिर सेंटर कंसोल पर दिए गए हों। यहां तक कि एसी वेंट्स का वजन भी सही है और इस गाड़ी में केबिन के अंदर कहीं भी पैनल गैप नहीं है।

    Kia Syros AC Vents

    इन एलिमेंट्स के अलावा इसमें डोर पैड, स्टीयरिंग व्हील, सेंटर आर्मरेस्ट और गियर नॉब पर लेदरेट पैडिंग दी गई है। इसमें सीटों पर डुअल-टोन लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है। किआ ने सिरोस कार में डैशबोर्ड, डोर पैड और सेंटर आर्मरेस्ट पर एम्बिएंट लाइटिंग भी दी है जो इसे काफी प्रीमियम लुक देती है। इसका केबिन सेगमेंट में सबसे प्रीमियम नजर आता है और यह गाड़ी क्वालिटी को लेकर अपने सेगमेंट से ऊपर वाली कारों को आसानी से चुनौती दे सकती है। 

    इसमें चुने गए वेरिएंट अनुसार आपको अलग-अलग सीटें मिलेंगी, जिनमें सभी सीटें डुअल-टोन है। इस गाड़ी के लोअर वेरिएंट में सेमी-लेदरेट सीटें दी गई हैं, जबकि टॉप वेरिएंट में फुल लेदरेट सीटें दी गई हैं। मिड-वेरिएंट एचटीके+ और एचटीएक्स में ऑरेंज इंसर्ट को ग्रीन कलर से रिप्लेस किया गया है। 

    आगे वाली सीटें 

    Kia Syros Driver Seat

    सिरोस एसयूवी के दरवाजे काफी चौड़े हैं जिससे आना-जाना आसान हो जाता है। इसमें सीटों को ठीकठाक हाइट पर पोज़िशन किया गया है जिससे बुजुर्ग लोगों के लिए भी केबिन के अंदर जाना और बाहर निकलना आसान रहता है। इसमें ड्राइवर सीट पर 4-वे पावर एडजस्टमेंट (केवल हाइट एडजस्टमेंट मैनुअल है) और स्टीयरिंग व्हील पर टिल्ट एडजस्टमेंट मिलता है। हालांकि, इसमें टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट और 6-वे पावर्ड सीट दी जाती तो ज्यादा बेहतर रहता, जिससे सही ड्राइविंग पोजिशन का मिलना ज्यादा आसान हो पाता। 

    Kia Syros Driver Seat Power Adjustment

    केबिन के अंदर जाकर आप महसूस करेंगे कि इसकी वाली सीटें काफी चौड़ी हैं। टॉल बॉय डिजाइन की वजह से इसमें 6 फुट के पैसेंजर को अच्छी-खासी हेडरूम स्पेस मिल जाती है और इसमें औसत साइज के वयस्क पैसेंजर को अंडरथाई सपोर्ट भी पर्याप्त मिलता है। इसका हेडरेस्ट आगे की ओर निकला हुआ है जिससे इसमें बेहतर सपोर्ट मिल जाता है और इसके बोल्स्टर काफी बड़े हैं जो अच्छा साइड सपोर्ट देते हैं। इसका फ्रंट आर्मरेस्ट भी काफी अच्छा है, लेकिन मुझे लगता है कि यह एडजस्टेबल होता तो ज्यादा बेहतर रहता। 

    हमारे कुछ सहकर्मियों ने देखा है कि इसका पैडल थोड़ा दाहिनी ओर मुड़ा हुआ है, लेकिन इसमें पैर रखने की जगह इतनी चौड़ी है कि इसकी कमी बिलकुल महसूस नहीं होती।

    ऊंचे फ्लैट बोनट की वजह से इसमें ड्राइवर सीट पर बैठकर रोड का अच्छा व्यू मिल पाता है। इसका विंडशील्ड काफी चौड़ी है जिससे आगे की विजिबिलिटी अच्छी मिलती है और इसमें कोई ब्लाइंड स्पॉट नहीं हैं। बड़ी रियर विंडशील्ड मौजूद होने की वजह से इसमें पीछे की विज़िबिलिटी भी अच्छी मिल पाती है। 

    पीछे वाली सीट 

    सिरोस की पीछे वाली सीट इसकी सबसे बड़ा हाइलाइट है क्योंकि इस पर बैठकर सबसे अच्छा एक्सपीरिएंस मिल पाता है। इस कार के साथ मेरे अनुभव के अनुसार, मैं कह सकता हूं कि किआ ने इस मामले में अच्छी सफलता हासिल की है। 

    Kia Syros Rear Seat Space

    इस गाड़ी की पीछे वाली सीट काफी चौड़ी है जिसके चलते इसमें तीन पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं। इसका सीटबैक और सीटबेस थोड़ा बाहर की तरफ निकला हुआ है जिससे मिडल पैसेंजर थोड़ा सीधा बैठ पाता है, लेकिन उसे शोल्डर रूम के लिए भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। पीछे वाली सीट पर बैठकर मिडल पैसेंजर को पर्याप्त फुटरूम मिल पाता है, लेकिन इसमें मिडल पैसेंजर के लिए हेडरेस्ट की सुविधा नहीं दी गई है जिससे लंबी दूरी के सफर में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। 

    Kia Syros Rear Seats

    रियर सीट एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए किआ ने इसमें ऐसी सीटें दी गई हैं जिसे 75 मिलीमीटर तक आगे-पीछे खिसकाया जा सकता है और यह 135 डिग्री तक रिक्लाइन भी हो सकती है। इससे 6 फुट लंबे व्यक्ति को दूसरे 6 फुट लंबे व्यक्ति के पीछे बैठने के लिए पर्याप्त जगह मिल जाती है। इसमें सनब्लाइंड की सुविधा भी दी गई है। 

    Kia Syros Rear Seat Slide Function

    पीछे वाले पैसेंजर के लिए इसमें एसी वेंट्स दिए गए हैं और इसका सीट बेस वेंटिलेटेड है। यदि पीछे वाली सीट पर दो पैसेंजर बैठ कर ट्रेवल करते हैं तो वह चौड़े सेंटर आर्मरेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें दो कपहोल्डर दिए गए हैं। 

    स्टोरेज ऑप्शन 

    इसमें फ्रंट डोर पर तीन बोतल और छाता आराम से रखा जा सकता है। इसमें आगे की तरफ दो रिट्रेक्टेबल कपहोल्डर, डैशबोर्ड पर ओपन स्टोरेज, सनग्लास होल्डर, सेंटर आर्मरेस्ट के नीचे स्टोरेज, और बड़ा ग्लवबॉक्स दिया गया है। 

    Kia Syros Cupholders

    रियर पैसेंजर के लिए इसमें सीटबैक पॉकेट, फोन के लिए डेडिकेटेड स्लॉट (को-ड्राइवर साइड पर), डोर आर्मरेस्ट पर स्टोरेज, दरवाजे में बॉटल होल्डर, सेंटर आर्मरेस्ट में दो कपहोल्डर और फोन को रखने के लिए रियर एसी वेंट्स के नीचे की तरफ स्मॉल ट्रे दी गई है।

    चार्जिंग ऑप्शन

    सिरोस में कई सारे चार्जिंग ऑप्शन भी मिलते हैं। इसमें आगे वाले पैसेंजर के लिए वायरलेस फोन चार्जर, दो टाइप-सी पोर्ट और 12वोल्ट सॉकेट दिया गया है। 

    Kia Syros Phone Pocket

    पीछे वाले पैसेंजर के लिए इसमें दो टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं। इस गाड़ी के केबिन में कोई यूएसबी (टाइप-ए) पोर्ट नहीं दिया गया है, लेकिन इसमें दिए गए चार्जिंग ऑप्शन पर्याप्त हैं। 

    इस गाड़ी के केबिन में सभी सुविधाएं दी गई हैं जिसके चलते इसमें अच्छा केबिन एक्सपीरिएंस मिलता है। इसकी केबिन क्वालिटी सेगमेंट में सबसे अच्छी है और इसमें स्पेस भी अच्छी-खासी मिलती है। इसमें मिडल पैसेंजर के लिए हेडरेस्ट की सुविधा नहीं दी गई है। इसे छोडकर आपको इसके केबिन से कोई शिकायत महसूस नहीं होगी। 

    फीचर 

    किआ सिरोस का केबिन फीचर लोडेड है। केबिन और स्पेस की तरह इसकी फीचर लिस्ट भी सेगमेंट में सबसे अच्छी है। 

    फीचर 
    क्रूज कंट्रोल  ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल 
    कीलेस एंट्री  पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप 
    इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम्स  ऑटो डिमिंग आईआरवीएम 
    ऑटो हेडलैंप्स  वायरलेस फोन चार्जर 

    Kia Syros Screens

    इन फीचर्स के अलावा इसमें थ्री-स्क्रीन सेटअप दिया गया है जिसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन, 5-इंच क्लाइमेट कंट्रोल डिस्प्ले और 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है। 

    Kia Syros infotainment system

    इसकी टचस्क्रीन का रिजॉल्यूशन काफी अच्छा है और इसका यूजर इंटरफेस एकदम नया है जो कि बड़े आइकन के साथ इस्तेमाल करने में काफी आसान लगता है और इसमें मेन्यू के बीच में नेविगेट करना भी बेहद आसान है। यह स्क्रीन वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करती है और 360-डिग्री कैमरा का फीड दिखाती है। इसमें टचस्क्रीन के साथ 8-स्पीकर हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम दिया गया है जिसके जरिए इसमें अच्छा साउंड एक्सपीरिएंस मिलता है। 

    Kia Syros' 8-speaker Harman Kardon audio system

    इस स्क्रीन के पास इसमें स्मॉल 5-इंच क्लाइमेट कंट्रोल पैनल दिया गया है जिसे फैन स्पीड को बदलने और डायरेक्शन को एडजस्ट करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे स्टीयरिंग व्हील के पीछे की तरफ पोजिशन किया गया है जिससे इसे ड्राइविंग के दौरान इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। किआ ने सिरोस कार के सेंटर कंसोल में फिजिकल एसी कंट्रोल्स भी दिए हैं। 

    Kia Syros Dashboard Plastic

    इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है जो कि काफी बड़ा है और यह गाड़ी से जुड़ी सभी जानकारी बड़े फॉन्ट में डिस्प्ले करता है। यह चुने गए ड्राइव मोड अनुसार अलग-अलग थीम और कलर दिखाता है। यह ब्लाइंड व्यू कैमरा का फीड डिस्प्ले करता है जो कि लेन चेंज करते समय या फिर टर्न के दौरान काफी काम का साबित होता है। 

    Kia Syros' 12.3-inch digital driver's display

    केबिन के अंदर इसमें बड़ा पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है जो केबिन को हवादार और प्रीमियम दिखाता है। इस गाड़ी के लोअर वेरिएंट में सिंगल-पेन सनरूफ दिया गया है। 

    Kia Syros' panoramic sunroof

    इसमें 360-डिग्री कैमरा दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन ठीकठाक है। इसका फीड क्लियर है और यह बिलकुल लैग नहीं करता है और इसमें कई सारे व्यू मिलते हैं। 

    Kia Syros' ambient lighting options

    सिरोस में कोई महत्वपूर्ण फीचर का अभाव नहीं है। सिरोस के मुकाबले में मौजूद कारों में हेडअप डिस्प्ले और पावर्ड फ्रंट पैसेंजर सीट जैसे फीचर दिए गए हैं, जो कि कोई जरूरी फीचर नहीं हैं, और आप इनके बिना भी गाड़ी में आसानी से काम चला सकते हैं।

    और देखें

    सिरोस एसयूवी कार में 6 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर (4), डायनामिक गाइडलाइन के साथ रियरव्यू कैमरा और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

    इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट में ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, साइड पार्किंग सेंसर जैसे अतिरिक्त फीचर भी दिए गए हैं। इसमें लेवल 2 एडीएएस भी दिया गया है जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन कीप असिस्ट शामिल है।

    Kia Syros 360-degree camera feed

    लेन कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे एडीएएस फीचर अच्छे से काम करते हैं। अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल आगे वाली कार से उचित दूरी बनाए रखता है, लेकिन इन दोनों फीचर्स को ठीक से काम करने के लिए स्पष्ट लेन मार्किंग की जरूरत होती है। इस सेटअप में कैमरा और रडार दिया गया है, यह कम लाइट वाली कंडीशन में भी अच्छी तरह से काम करता है।

    यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है सिरोस में रियर रडार नहीं दिया गया है यानि कि इसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट फीचर नहीं दिया गया है।

    और देखें
    • रियर सीटों को स्लाइ​ड करने के बाद सिरोस 2025 मॉडल में आपको 390-465 लीटर के बीच बूट स्पेस मिल जाएगा जो कि रियर सीट की पोजिशनिंग पर निर्भर करता है। 

    Kia Syros Boot Space

    • इसका बूट गहरा और चौड़ा है और इसमें आप अपनी फैमिली के लिए वीकेंड ट्रिप पर जाने लायक सामान रख सकते हैं। 
    • इसकी रियर सीटों में 60:40 स्पिल्ट फंक्शन दिया गया है जिन्हें आप फोल्ड करने के बाद कुछ बड़े आइटम रख सकते हैं। 
    और देखें

    किआ सिरोस में दो इंजन ऑप्शन : 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल दिए गए हैं। इन दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन (डीसीटी) का ऑप्शन भी दिया गया है, जबकि डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है।

    इंजन  1-लीटर टर्बो पेट्रोल  1.5-लीटर डीजल 
    पावर  120 पीएस  116 पीएस 
    टॉर्क  172 एनएम  250 एनएम 
    ट्रांसमिशन * 6-स्पीड एमटी / 7-स्पीड डीसीटी  6-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी 
    सर्टिफाइड माइलेज  18.20 किमी/लीटर (एमटी)/ 17.68 किमी/लीटर (डीसीटी) 20.75 किमी/लीटर (एमटी)/ 17.65 किमी/लीटर (एटी)

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल

    यह 3-सिलेंडर यूनिट है जिसमें गाड़ी स्टार्ट करने पर थोड़े वाइब्रेशन महसूस होते हैं, लेकिन गाड़ी चलने पर यह वाइब्रेशन धीरे धीरे कम होने लगते है। इसका टर्बो-पेट्रोल इंजन इतना ज्यादा फन-टू-ड्राइव एक्सपीरिएंस नहीं देता है। इस इंजन के साथ कभी भी पावर की कमी महसूस नहीं होती, लेकिन इसका कुल ड्राइव एक्सपीरिएंस काफी रिलैक्सिंग लगता है।

    शहर में परफॉर्मेंस

    इस इंजन के साथ आप गाड़ी को शहर में आसानी से चला सकते हैं। इसका एसेलेरेशन काफी स्मूद है और यह बिलकुल भी फास्ट नहीं लगता है। इसकी पावर डिलीवरी एकदम स्मूद है और यह कार जल्दी से आगे बढ़ने लगती है। 

    Kia Syros

    ओवरटेक करने के दौरान भी इसके साथ कोई परेशानी महसूस नहीं होती। यह गाड़ी बंपर-2-बंपर ट्रैफिक को आसानी से हैंडल कर लेती है। इसका क्लच एकदम लाइट है और गियर शिफ्ट बिलकुल स्मूद है। इस गाड़ी के मैनुअल वर्जन को चलाने में बिलकुल प्रयास नहीं करना पड़ता। 

    इसका डीसीटी गियरबॉक्स हमेशा सही गियर में रहता है। इसमें गियर आसानी से बदल जाते हैं और यह काफी स्मूद लगता है। हालांकि, रुक-रुक कर चलने वाले ट्रैफिक में यह कभी-कभी झटकेदार लग सकता है।

    इस इंजन की सबसे बड़ी खामी यह है कि यह केवल 8 से 10 किमी/लीटर के आसपास का माइलेज देता है।

    हाइवे परफॉर्मेंस

    इस इंजन के साथ 80 से 100 किमी/घंटे की स्पीड पर ओवरटेक आराम से किया जा सकता है। यह स्पीड को जल्दी से पकड़ लेता है और इसमें पावर की कमी भी बिलकुल महसूस नहीं होती।

    Kia Syros

    हम आपको डीसीटी गियरबॉक्स को चुनने की सलाह देंगे क्योंकि यह गियर को बिना किसी झटकों के आसानी से बदल देता है और जरूरत पड़ने पर गियर को डाउनशिफ्ट भी कर देता है जिससे ओवरटेक आराम से किया जा सकता है। 

    Kia Syros paddle shifters

    हाइवे पर इस इंजन से 13 से 14 किमी/लीटर का माइलेज मिल पाता है। 

    1.5-लीटर डीजल 

    यह इंजन सोनेट, सेल्टोस और क्रेटा में भी देखा जा चुका है, इसमें परफॉर्मेंस और माइलेज के बीच अच्छा बैलेंस है। डीजल इंजन में वाइब्रेशन एकदम कंट्रोल में रहते हैं और इसकी पावर डिलीवरी एकदम स्मूद है। 

    शहर में परफॉर्मेंस 

    यदि आपको रिलैक्स ड्राइव एक्सपीरिएंस चाहिए तो इसे चुना एक अच्छी चॉइस होगी। इसके लो एंड टॉर्क की वजह से बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक और शहर में स्लो स्पीड पर गाड़ी आराम से चलाई जा सकती है। इस इंजन के साथ सिटी में क्रूज और ओवरटेक करना भी बेहद आसान है। 

    Kia Syros

    मैनुअल गियरबॉक्स के साथ क्लच थोड़ा भारी मिलता है जो शहर में लंबे आवागमन के दौरान आपको थका सकता है, वहीं इसका ऑटोमेटिक गियरबॉक्स काफी फास्ट लगता है, हालांकि इसमें गियर बदलने के दौरान थोड़े झटके जरूर महसूस होते हैं, लेकिन यह ड्राइव एक्सपीरिएंस को प्रभावित नहीं करते हैं। 

    शहर में यह इंजन 12 से 14 किमी/लीटर के आसपास का माइलेज देता है। 

    हाइवे परफॉर्मेंस 

    हाइवे पर ड्राइव करते समय इसमें 2000 आरपीएम से नीचे पावर की कमी महसूस होती है, इसके अलावा इसमें कोई दिक्कत नहीं है। आप इस इंजन के साथ आसानी से 100 की स्पीड तक पहुंच सकते हैं, और यह क्रूजिंग के लिए एक बेहतरीन इंजन है। आपको इसके साथ कोई रोमांचक ड्राइव एक्सपीरिएंस नहीं मिलेगा, बल्कि यह आपकी ड्राइव को स्मूद और कैज़ुअल बना देगा। 

    Kia Syros

    यदि आप शहर में ज्यादा ड्राइव करते हैं और वो भी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ तो आपके लिए यह इंजन काफी अच्छा रहेगा। इसमें गियर समय पर बदल जाते हैं, लेकिन यह डीसीटी के जितना फास्ट नहीं लगता है।

    हाइवे पर यह 16-17 किमी/लीटर के आसपास की माइलेज देता है और यदि आप 80-90 किमी/घंटे की स्पीड पर क्रूज करते हैं तो इससे ज्यादा माइलेज भी मिल सकती है।

    और देखें

    राइड कंफर्ट

    इस गाड़ी की राइड व हैंडलिंग क्वालिटी इतनी खास नहीं है। उबड़-खाबड़ सड़कों पर इसमें साइड-टू-साइड मूवमेंट महसूस होता है और गहरे गड्ढों से गुज़रने पर झटके थोड़े फील होने लगते हैं। तेज स्पीड पर इसमें केबिन के अंदर वर्टिकल मूवमेंट फील होता है, जो कि पीछे वाले पैसेंजर ज्यादा महसूस करते हैं। लेकिन, स्मूद सड़कों और हाइवे रोड पर आपको इससे कोई शिकायत नहीं रहेगी। मेरे अनुभव के अनुसार, शहर में मेरी ज्यादातर ड्राइव आरामदायक रही और कभी-कभी उबड़-खाबड़ रास्तों पर मुझे साइड-टू-साइड मूवमेंट का सामना करना पड़ा। कुल मिलाकर, किआ सिरोस की राइड क्वालिटी में थोड़ी सुधार की गुंजाइश नजर आती है।

    Kia Syros

    चूंकि सिरोस एक ऊंची कार है, ऐसे में इसमें लेन बदलने पर बॉडी रोल महसूस हो सकता है। यह कोई ऐसी कार नहीं है जिसे आप मोड़ पर इधर-उधर घुमाएं बल्कि यह एक अच्छी फैमिली कार है जिसे आराम से चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका स्टीयरिंग व्हील कम स्पीड पर हल्का और तेज स्पीड पर भारी लगता है जिससे नए कार ड्राइवर का आत्मविश्वास भी बना रहता है।

    Kia Syros

    और देखें
    • 2025 किआ सिरोस 6 वेरिएंट्स:एचटीके, एचटीके (ओ), एचटीके+, एचटीएक्स, एचटीएक्स+, एचटीएक्स+ (ओ) में उपलब्ध है। 

    • बेस वेरिएंट को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट्स के साथ टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। 

    किआ सिरोस एचटीके वेरिएंट

    • इसमें केवल टर्बो-पेट्रोल मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। 

    • इस वेरिएंट में हेलोजन हेडलाइट्स, कवर के साथ 15 इंच के स्टील व्हील, शार्क फिन एंटीना और फ्लश डोर हैंडल दिए गए हैं।

    • इसमें डुअल-टोन केबिन, ऑरेंज एक्सेंट के साथ ब्लैक और ग्रे सेमी-लेदरेट सीटें, और किआ का नया स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

    • इसकी फीचर लिस्ट में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, रियर एसी वेंट्स के साथ मैनुअल एसी और 4.2-इंच एमआईडी शामिल हैं। 

    • इस वेरिएंट में 12.3-इंच के इंफोटेनमेंट, 4-स्पीकर साउंड सिस्टम और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ शानदार एंटरटेनमेंट पैकेज दिया गया है।

    किआ सिरोस एचटीके (ओ) वेरिएंट

    • इसमें टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। 

    • रूफ रेल और 16-इंच अलॉय व्हील्स (केवल डीजल मॉडल) दिए गए हैं।

    • केबिन में हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, पैसेंजर साइड सीटबैक पॉकेट्स और इलेक्ट्रिक सनरूफ दिया गया है। 

    • अन्य फीचर्स में इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम्स और 2 ट्वीटर्स शामिल हैं।

    एचटीके+

    • टर्बो पेट्रोल डीसीटी पावरट्रेन के लिए एंट्री लेवल वेरिएंट। 

    • दोनों इंजन के साथ 16-इंच अलॉय व्हील्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। 

    • केबिन में डुअल-टोन ब्लू और ग्रीन कलर थीम के साथ कलर्ड सेमी लेदरेट सीटें जिन पर ग्रीन इंसर्ट मिलते हैं। 

    • टर्बो-पेट्रोल डीसीटी वेरिएंट में फ्रंट आर्मरेस्ट और रिट्रेक्टेबल कपहोल्डर दिए गए हैं। 

    • अतिरिक्त फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, एडजस्टेबल रियर सीट हेडरेस्ट, वन टच अप और डाउन ड्राइवर विंडो शामिल हैं। 

    • टर्बो-पेट्रोल डीसीटी वेरिएंट में पुश बटन स्टार्ट स्टॉप, पैडल शिफ्टर्स, रियर डिस्क ब्रेक्स, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और ट्रेक्शन मोड दिए गए हैं। 

    एचटीएक्स

    • एक्सटीरियर में एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल्स और एलईडी टेललैंप्स शामिल है।

    • केबिन में ब्लू और ग्रे डुअल टोन लेदरेट सीटें और स्टीयरिंग व्हील, गियर नॉब और डोर पैड पर लेदरेट पैडिंग दी गई है। 

    • अतिरिक्त फीचर में पुश बटन स्टार्ट स्टॉप, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, ड्राइवर साइड सीट बैक पॉकेट्स, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट और रिट्रैक्टेबल कपहोल्डर्स शामिल है। 

    • सेफ्टी लिस्ट में रियर वाइपर और वॉशर, और रियर डिस्क ब्रेक्स (केवल टर्बो-पेट्रोल डीसीटी) शामिल है।

    • टर्बो पेट्रोल डीसीटी वेरिएंट में ड्राइव मोड, ट्रेक्शन मोड और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    एचटीएक्स+

    • इसमें टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों का ऑप्शन दिया गया है, लेकिन इसमें केवल ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है। 

    • एक्सटीरियर में 17-इंच अलॉय व्हील्स और पडल लैंप्स दिए गए हैं। 

    • केबिन में डुअल-टोन ग्रे कलर थीम, ऑरेंज एक्सेंट के साथ डुअल-टोन ग्रे लेदरेट सीटें और 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है।

    • अतिरिक्त फीचर रियर वेंटिलेटेड सीटें (केवल बेस), 4-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, वायरलेस फोन चार्जर, एंटी-ग्लेयर आईआरवीएम, डुअल-कैमरा डैशकैम और एयर प्यूरीफायर शामिल है। 

    • इसमें 12.3-इंच डिजिटल डिस्प्ले, 5-इंच क्लाइमेट कंट्रोल टच पैनल और 8-स्पीकर हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम दिया गया है।

    एचटीके+ (ओ)

    • इसमें केवल अतिरिक्त सेफ्टी फीचर दिए गए हैं जिनमें ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा, साइड पार्किंग सेंसर और लेवल 2 एडीएएस फीचर्स शामिल हैं। 

    कारदेखो का क्या है कहना

    • यदि आपका बजट टाइट है तो आप इसका बेस से ऊपर वाला एचटीके (ओ) वेरिएंट चुन सकते हैं जिसमें दो इंजन ऑप्शन, सभी बेसिक फीचर और अच्छे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। अगर आप टर्बो-पेट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट चाहते हैं तो इसका एचटीके+ वेरिएंट चुन सकते हैं। 

    • सिरोस का मिड-वेरिएंट एचटीएक्स सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन है। इसमें सभी बेसिक फीचर के साथ कई आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं और इसका इंटीरियर व एक्सटीरियर भी काफी आकर्षक है।

    • टॉप वेरिएंट के लिए आप इसका एचटीएक्स+ वेरिएंट चुन सकते हैं क्योंकि इसमें एडीएएस और कुछ सेफ्टी फीचर को छोड़कर सभी फीचर दिए गए हैं। इसकी डिजाइन काफी आकर्षक है और इसका केबिन बहुत प्रीमियम लगता है। यदि आपको गाड़ी में एडीएएस चाहिए तो इसका एचटीएक्स+ (ओ) वेरिएंट चुन सकते हैं।

    और देखें

    किआ सिरोस एक अच्छी कार है जिसमें मुश्किल से ही आपको कोई कमी नजर आएगी। हालांकि, यह अपने मुकाबले में मौजूद गाड़ियों से ज्यादा महंगी है, लेकिन यह फिर भी अपनी प्रीमियमनेस, स्पेस और फीचर्स के जरिए इसकी भरपाई कर देती है। हो सकता है कि इसकी डिजाइन हर किसी को पसंद ना आए और शायद हर किसी को यह फीचर गाड़ी में नहीं भी चाहिए हो, लेकिन सिरोस एक पैकेज के तौर पर शानदार कार है। 

    इसमें अच्छी-खासी स्पेस मिलती है और इसकी केबिन क्वालिटी भी सेगमेंट में सबसे अच्छी है। इसमें वो सभी फीचर दिए गए हैं जिसकी उम्मीद एक एसयूवी कार से की जाती है। हालांकि, इसके राइड कंफर्ट और फीचर पैकेज में कुछ कमियों को दूर करने की जरूरत है।

    और देखें

    किया सिरोस कलर

    भारत में किया सिरोस निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।

    • सिरोस ग्लेशियर व्हाइट पर्ल कलरग्लेशियर व्हाइट पर्ल
    • सिरोस ivory सिल्वर gloss कलरivory सिल्वर gloss
    • सिरोस प्यूटर ऑलिव कलरप्यूटर ऑलिव
    • सिरोस frost ब्लू कलरfrost ब्लू
    • सिरोस ऑरोरा ब्लैक पर्ल कलरऑरोरा ब्लैक पर्ल
    • सिरोस मैग्मा रेड कलरमैग्मा रेड
    • सिरोस इम्पीरियल ब्लू कलरइम्पीरियल ब्लू
    • सिरोस ivory सिल्वर matte कलरivory सिल्वर matte
    • सिरोस ग्रेविटी ग्रे कलरग्रेविटी ग्रे

    comparing किया सिरोस rivals

    किया सिरोस
    किया सिरोस
    Rs.8.42 - 15.82 लाख*
    किया सोनेट‎‌
    किया सोनेट‎‌
    Rs.7.45 - 14.36 लाख*
    टाटा सिएरा
    टाटा सिएरा
    Rs.11.49 - 21.59 लाख*
    मारुति सुजुकी ब्रेजा
    मारुति सुजुकी ब्रेजा
    Rs.7.50 - 13.71 लाख*
    हुंडई वेन्यू
    हुंडई वेन्यू
    Rs.8 - 15.83 लाख*
    किया सेल्टोस
    किया सेल्टोस
    Rs.11.25 - 21.82 लाख*
    टाटा नेक्सन
    टाटा नेक्सन
    Rs.7.40 - 14.52 लाख*
    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ
    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ
    Rs.7.79 - 15.04 लाख*
    रेटिंग4.6User Review (116)4.4User Review (301)4.7User Review (343)4.5User Review (40)4.6User Review (98)4.6User Review (66)4.6User Review (882)4.6User Review (423)
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिक
    इंजन998 सीसी - 1493 सीसी998 सीसी - 1493 सीसी1497 सीसी - 1498 सीसी998 सीसी - 1462 सीसी998 सीसी - 1493 सीसी1482 सीसी - 1497 सीसी1199 सीसी - 1497 सीसी1197 सीसी - 1498 सीसी
    फ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोलडीजल / पेट्रोलडीजल / पेट्रोलपेट्रोल / सीएनजीडीजल / पेट्रोलडीजल / पेट्रोलडीजल / पेट्रोल / सीएनजीडीजल / पेट्रोल / सीएनजी
    पावर114 - 118 बीएचपी81.8 - 118 बीएचपी105 - 158 बीएचपी86.63 - 109 बीएचपी82 - 118 बीएचपी113 - 158 बीएचपी99 - 118.27 बीएचपी109.96 - 128.73 बीएचपी
    बूट स्पेस465 लीटर385 लीटर622 लीटर-375 लीटर447 लीटर382 लीटर364 लीटर
    एयरबैग66666666
    वर्तमान में देख रहे हैंसिरोस बनाम सोनेट‎‌सिरोस बनाम सिएरासिरोस बनाम ब्रेजासिरोस बनाम वेन्यूसिरोस बनाम सेल्टोससिरोस बनाम नेक्सनसिरोस बनाम एक्सयूवी 3एक्सओ

    किया सिरोस वीडियो

    • पूर्ण वीडियो
    • Short Term Review - KIA Syros

      Short Term Review - KIA सिरोस

    • Crash Test- Kia Syros

      Crash Test- Kia सिरोस

    • Things we dont like - Kia Syros

      Things we dont like - Kia सिरोस

    • Prices - Kia Syors

      Prices - Kia Syors

    • Highlights - Kia Syros

      Highlights - Kia सिरोस

    • Space - Kia Syros

      Space - Kia सिरोस

    • Miscellaneous - Kia Syros

      Miscellaneous - Kia सिरोस

    • Boot Space - Kia Syros

      Boot Space - Kia सिरोस

    • Design

      Design

    • Kia Syros Detailed Review: It's Better Than You Think15:10
      Kia Syros Detailed Review: It's Better Than You Think
      1 साल पहले29.7K व्यूज
    • Kia Syros Variants Explained In Hindi: Konsa Variant BEST Hai?10:36
      Kia Syros Variants Explained In Hindi: Konsa Variant BEST Hai?
      1 साल पहले31.4K व्यूज
    • Kia Syros Review: Chota packet, bada dhamaka!14:16
      Kia Syros Review: Chota packet, bada dhamaka!
      1 साल पहले135.6K व्यूज
    • Kia Syros 4000KM Long Term Review: प्रीमियम जायज?18:09
      Kia Syros 4000KM Long Term Review: प्रीमियम जायज?
      11 महीने पहले18.8K व्यूज
    • Mahindra Bolero Neo vs Tata Sierra vs Maruti Victoris vs Tata Punch vs Kia Syros vs MG Windsor
      Mahindra Bolero Neo vs Tata Sierra vs Maruti Victoris vs Tata Punch vs Kia Syros vs MG Windsor
      6 महीने पहले65.6K व्यूज

    किया सिरोस 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • रोड टेस्ट
    • किआ सिरोस फाइनल लॉन्ग टर्म रिपोर्ट : हर तरह से आश्चर्यजनक
      किआ सिरोस फाइनल लॉन्ग टर्म रिपोर्ट : हर तरह से आश्चर्यजनक

      जैसे-जैसे सिरोस से अलग होने का समय आ रहा है, मेरा दिल भारी हो रहा है क्योंकि इस शानदार छोटी किआ कार ने मेरे मन पर एक गहरी छाप छोड़ी है

      उज्ज्वलon जनवरी 30, 2026
    • किआ सिरोस 4000 किलोमीटर रिव्यू
      किआ सिरोस 4000 किलोमीटर रिव्यू

      ईमानदारी से कहूं तो किआ सिरोस के साथ ये 2,000 किलोमीटर की यात्रा मेरी अपेक्षा से कहीं अधिक सुखद रही।

      उज्ज्वलon सितंबर 11, 2025
    • किआ सिरोस लॉन्ग टर्म फ्लीट इंट्रोडक्शन
      किआ सिरोस लॉन्ग टर्म फ्लीट इंट्रोडक्शन

      किआ सिरोस उन तीन लेटेस्ट एसयूवी कारों में से एक है जो कारदेखो के गैराज में लॉन्ग टर्म फ्लीट के रूप में शामिल हुई हैं 

      उज्ज्वलon सितंबर 10, 2025
    • किआ सिरोस रिव्यू: आकर्षक​ और प्रैक्टिकल
      किआ सिरोस रिव्यू: आकर्षक​ और प्रैक्टिकल

      ये ना सिर्फ एसयूवी कारें पसंद करने वालों के लिए  विकल्प है बल्कि जिन्हें सेडान कारें पसंद है उनके लिए भी ये एक अच्छा विकल्प है।  

      भानुon मार्च 06, 2025

    किया सिरोस यूज़र रिव्यू

    4.6/5
    पर बेस्ड116 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (116)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (49)
    • कंफर्ट (44)
    • माइलेज (22)
    • इंजन (8)
    • इंटीरियर (22)
    • स्पेस (19)
    • कीमत (25)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • र
      रवि on अक्टूबर 11, 2026
      4.7
      Teck Koun Kim Best Design,
      Rugged drive, drive experience and suspension is good inside space and cabin layout is boosted, bold design diffrent look easily catch 140/hr speed even smooth ride in high speed 5 star safety, 1 year over to pur turbp chased still not felt bored inside cabin turbo feel lag, but when turbo kick it feel like 2,500 CC car ride, even full load 1.0 turbo delivered good milage about 17 to 22kmpl, recline seat feel luxurious.
      और देखें
    • a
      abhilash on अक्टूबर 08, 2026
      4.7
      Abhilash Joyis
      Very good, super performance, spacious cabin, very good rear seat, good range. The 51.4 kWh battery is good. Kia service is very good. The range is above 450 km under normal driving conditions. Rear thigh support is low, and there is some cabin, wind, and air noise. This is a family car. Kia Syros EV is better than Kia Syros diesel. It looks like a different, boxy-style car. Overall good performance.
      और देखें
    • m
      menka on सितंबर 28, 2026
      4.5
      Over All A Good Car 5 Star
      Good for city use I am currently driving a diesel variant and it gives around 18 to 20 kmpl and has sufficient power. Plus the features of the car and handling is much better than other options in the market. However, the maintenance cost is higher than the other options but it's worth it for a good daily use car and a family car.
      और देखें
    • a
      avinash on अगस्त 28, 2026
      4.7
      Solid Comfort Better Features Ultimate Design
      I have kia syros i think this was a very comfortable futuristic car i like the design very much, beautiful colours safest car driving was silent and very cool impressive riding experience, height of the car was less, it will be the one major drawback otherwise car was wonderful experience is great, this was my genuine review.
      और देखें
      2
    • p
      punith raj on जुलाई 29, 2026
      4.5
      Design Is Subjective But Overall Good Car
      Its been 1 and half year since  I bought, I covered around 23k km facing no issues since bought. What I observed in Kia cars anyone can and feel some sort of luxury car and also quality of AC is very good, even if we placed car in sun it cools very fast. Kia service also good for me. It costs around 5K for second service. Overall syros design is subjective (individual).
      और देखें
    • अधिक देखें
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      किया सिरोस प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) किया सिरोस की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में सिरोस की ऑन-रोड कीमत 9,43,039 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) किया सिरोस पर अक्टूबर महीने में चल रहे लेटेस्ट ऑफर्स कौन से हैं?
      A ) अक्टूबर 2026 के महीने में दिल्ली में किया सिरोस पर 1 ऑफ़र उपलब्ध है।
      Q ) सिरोस और सोनेट‎‌ में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) सिरोस की कीमत 8.42 लाख रुपये एक्स-शोरूम और सोनेट‎‌ की कीमत 7.45 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) किया सिरोस के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 8.78 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से किया सिरोस की ईएमआई ₹18,567 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹98,000 रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Harsh asked on 12 Feb 2025
      Q ) What is the height of the Kia Syros?
      By CarDekho Experts on 12 Feb 2025

      A ) The height of the Kia Syros is 1,680 mm.

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Devansh asked on 11 Feb 2025
      Q ) Does the Kia Syros have driver’s seat height adjustment feature ?
      By CarDekho Experts on 11 Feb 2025

      A ) The height-adjustable driver’s seat is available in all variants of the Kia Syro...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Sangram asked on 10 Feb 2025
      Q ) What is the wheelbase of Kia Syros ?
      By CarDekho Experts on 10 Feb 2025

      A ) The wheelbase of the Kia Syros is 2550 mm.

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Imrankhan asked on 3 Feb 2025
      Q ) Does the Kia Syros come with hill-start assist?
      By CarDekho Experts on 3 Feb 2025

      A ) Yes, the Kia Syros comes with hill-start assist (HAC). This feature helps preven...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Imrankhan asked on 2 Feb 2025
      Q ) What is the torque power of Kia Syros ?
      By CarDekho Experts on 2 Feb 2025

      A ) The torque of the Kia Seltos ranges from 172 Nm to 250 Nm, depending on the engi...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      प्रशन
      calculate सिरोस ईएमआई
      आपकी मासिक ईएमआई
      ₹22,183ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      किया सिरोस ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      किया सिरोस में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.10.12 - 19.69 लाख*
      मुंबईRs.9.76 - 18.99 लाख*
      पुणेRs.9.76 - 18.99 लाख*
      हैदराबादRs.10 - 19.41 लाख*
      चेन्नईRs.9.92 - 19.57 लाख*

      ट्रेंडिंग किया कारें

      पॉपुलर एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      सभी लेटेस्ट एसयूवी कारें देखें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      अक्टूबर ऑफर देखें
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है