हुंडई बेयोन स्टैंडर्ड Vs बेयोन एन लाइन: दोनों में क्या अंतर है?
पेरिस मोटर शो 2026 में दिखाई गई हुंडई बेयोन एन लाइन में ज्यादा फीचर और स्पोर्टी स्टाइल है
- Write a कमेंट

हुंडई इंडिया ने हाल ही में भारत में अपनी नई एसयूवी बेयोन से पर्दा उठाया, और इसके तुरंत बाद कंपनी की यूरोपीय डिवीजन ने पेरिस मोटर शो में इसका स्पोर्टी एन लाइन वर्जन पेश किया है। पहली नजर में दोनों क्रॉसओवर एक जैसी लग सकती हैं, लेकिन असल में इनके डिजाइन, फीचर्स और सबसे जरूरी, इंजन में बड़े अंतर हैं। आइए, इन दोनों के बीच के हर एक अंतर को विस्तार से समझते हैं।
डिजाइन
दोनों कारों के लुक में समानताएं हैं, लेकिन इनमें अंतर साफ नजर आते हैं। इंडिया-स्पेक बेयोन में उल्टे ‘एल-शेप’ वाले डीआरएल दिए गए हैं। इसके ठीक नीचे बड़े आयताकार एलईडी हेडलैम्प्स हैं और बम्पर पर मोटी क्लैडिंग का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे एक रग्ड एसयूवी वाला स्टांस देती है। वहीं, बेयोन एन लाइन का बेसिक लुक तो वैसा ही है, लेकिन एन लाइन बैजिंग के साथ इसका बम्पर ज्यादा आक्रामक और स्पोर्टी लगता है। इसमें क्लैडिंग का इस्तेमाल कम है और एयर डैम का डिजाइन भी ज्यादा एग्रेसिव है, जो इसके परफॉरमेंस ओरिएंटेड कैरेक्टर को दिखाता है।


साइड से देखने पर दोनों मॉडल्स में काफी समानताएं हैं। दोनों का लुक चंकी और स्कल्प्टेड है, जिसमें दरवाजों पर गहरी क्रीज लाइन्स दी गई हैं। मोटी व्हील-आर्च क्लैडिंग, ब्लैक रूफ रेल्स, शार्क-फिन एंटीना और पुल-टाइप डोर हैंडल्स जैसे एलिमेंट्स दोनों में कॉमन हैं। ये डिजाइन एलिमेंट्स इसे एक मस्कुलर और दमदार लुक देते हैं। हालांकि, सबसे बड़ा फर्क इनके पहियों में है। जहां स्टैंडर्ड इंडियन बेयोन में 17-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं, वहीं स्पोर्टी एन लाइन वर्जन में 18-इंच के बड़े और ज्यादा स्टाइलिश अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।


पीछे की तरफ भी दोनों कारों में समानताएं और अंतर दोनों मौजूद हैं। पतले उल्टे ‘एल-शेप’ टेललैम्प्स, रूफ स्पॉइलर और बम्पर पर भारी क्लैडिंग दोनों ही वर्जन में देखने को मिलती है, जो फ्रंट डिजाइन से मेल खाती है। लेकिन एन लाइन वेरिएंट यहां भी अपनी स्पोर्टी पहचान कायम रखता है। इसमें दो-हिस्सों वाला रूफ स्पॉइलर, डुअल-टिप एग्जॉस्ट और बम्पर पर एक प्रॉपर डिफ्यूजर दिया गया है। इसकी तुलना में, इंडिया-स्पेक कार में डिफ्यूजर की जगह एक सिल्वर स्किड प्लेट मिलती है, जो इसे एक टिपिकल एसयूवी लुक देती है। यह ध्यान रखना जरूरी है कि ईयू-स्पेक बेयोन को स्पोर्टी एन लाइन अवतार में पेश किया गया है, जो भारतीय वर्जन के साथ लॉन्च पर उपलब्ध नहीं होगा। स्टैंडर्ड हुंडई बेयोन के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह आर्टिकल पढें।
इंटीरियर


दोनों कारों का डैशबोर्ड लेआउट लगभग एक जैसा है। इसमें एक कर्व्ड डुअल-स्क्रीन सेटअप है, जिसमें एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एक टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। गोल डोर हैंडल और स्पीकर, और बीच में पतले वर्टिकल एसी वेंट्स जैसे कुछ यूनिक डिजाइन एलिमेंट्स दोनों में कॉमन हैं। असली फर्क केबिन की थीम और कुछ कंपोनेंट्स में है। इंडिया-स्पेक बेयोन में डुअल-टोन सफेद और काली केबिन थीम मिलती है, जो इसे खुली और प्रीमियम फील देती है। इसका स्टीयरिंग व्हील चार-स्पोक वाला है, जिस पर 'मोर्स-कोड' स्टाइल वाला हुंडई लोगो है। वहीं, यूरोपीय एन लाइन वर्जन में ऑल-ब्लैक थीम का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें सीटों, डैशबोर्ड और डोर पैनल्स पर कंट्रास्ट रेड एक्सेंट्स दिए गए हैं। इसमें एक स्पोर्टी एन लाइन स्पेसिफिक स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब भी मिलता है, जो केबिन को एक रेसी फील देता है।
फीचर्स
फीचर्स के मामले में दोनों ही वर्जन अच्छी तरह से लोडेड हैं, लेकिन एन लाइन में कुछ अतिरिक्त प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।
इंडिया-स्पेक बेयोन में मिलने वाले फीचर्स:
-
12.3-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम
-
12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
-
सिंगल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
-
वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले
-
आगे वेंटिलेटेड सीट
-
ड्राइव मोड्स
-
बोस प्रीमियम साउंड सिस्टम
-
जनरेटिव एआई
-
वायरलेस फोन चार्जर
यह भी पढ़ें: 2026 हुंडई बेयोन से पर्दा उठा: देखिए नई एसयूवी के डिजाइन, फीचर और इंजन की जानकारी

एन लाइन वर्जन में मिलने वाले अतिरिक्त फीचर्स:
-
डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
-
आगे हीटेड सीट
-
पैनोरमिक सनरूफ
-
एम्बिएंट लाइटिंग
-
हीटेड स्टीयरिंग व्हील
सेफ्टी
सेफ्टी के मामले में हुंडई कोई समझौता करती नहीं दिख रही है। भारत और यूरोप, दोनों बाजारों के लिए बेयोन में कई एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे। दोनों ही वर्जन में लेवल 2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), कई एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ईपीबी) और एक ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर मिलेगा। इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल-होल्ड असिस्ट (एचएचए), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स मिलने की भी उम्मीद है।
पावरट्रेन
इंजन और परफॉर्मेंस के मामले में दोनों कारों के बीच जमीन-आसमान का फर्क है। हुंडई ने दोनों बाजारों की जरूरतों और रेगुलेशंस को ध्यान में रखते हुए बिल्कुल अलग पावरट्रेन ऑप्शंस चुने हैं।
| मॉडल |
हुंडई बेयोन (भारतीय वर्जन) |
हुंडई वेयोन एन लाइन (ईयू वर्जन) |
|
| इंजन |
1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल |
1-लीटर टर्बो पेट्रोल |
1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल+स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड |
| पावर |
115 पीएस |
90 पीएस/115 पीएस |
138 पीएस |
| टॉर्क |
144 एनएम |
172 एनएम/घोषणा होनी बाकी |
265 एनएम |
| गियरबॉक्स |
6-स्पीड एमटी/सीवीटी |
6-स्पीड एमटी/7-स्पीड डीसीटी |
6-स्पीड डीसीटी |
| ड्राइव |
फ्रंट-व्हील ड्राइव |
फ्रंट-व्हील ड्राइव |
फ्रंट-व्हील ड्राइव |
भारत में बेयोन को सिर्फ एक इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा: यह वही 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है जो हुंडई क्रेटा में भी मिलता है। यह इंजन अपनी स्मूदनेस और विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है। इसके विपरीत, यूरोप में ग्राहकों को 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलेगा। बाद में वहां 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन को एक स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सेटअप के साथ भी पेश किया जाएगा।
इंडिया-स्पेक बेयोन: लॉन्च, कीमत और मुकाबला
हुंडई बेयोन को भारत में 26 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा है। इसकी कीमत 10 लाख रुपये से 17.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला किआ सेल्टोस, रेनो डस्टर, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन टाइगन, मारुति विक्टोरिस और ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, निसान टेक्टन, टाटा सिएरा, सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स, होंडा एलिवेट, एमजी एस्टर और हुंडई क्रेटा जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी कार से होगा।
कारदेखो का क्या है कहना
यह देखना कोई हैरानी की बात नहीं है कि भारत और यूरोप के मॉडल्स में इतने बड़े फर्क हैं। यह अलग-अलग बाजारों की ग्राहक पसंद, रेगुलेंशन और प्रतिस्पर्धा को दिखाता है। यूरोपीय बेयोन एन लाइन साफ तौर पर उन लोगों के लिए है जो एक स्पोर्टी डिजाइन, ज्यादा प्रीमियम इंटीरियर और पावरफुल टर्बो-पेट्रोल इंजन चाहते हैं। वहीं दूसरी ओर, भारत-स्पेक बेयोन एक ज्यादा प्रैक्टिकल और वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज होने की उम्मीद है। भारत में बनने से हुंडई इसकी कीमत काफी आक्रामक रख सकती है। क्रेटा वाले भरोसेमंद इंजन के साथ, यह उन परिवारों और खरीदारों के लिए एक शानदार ऑप्शन होगी जो एक फीचर-लोडेड, स्टाइलिश और आरामदायक एसयूवी चाहते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या हुंडई भविष्य में भारतीय ग्राहकों के लिए बेयोन का एन लाइन वर्जन लाती है या नहीं। आपकी इन दोनों कारों के बारे में क्या राय है? हमें कमेंट्स में बताएं।














