• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 हुंडई बेयॉन भारत में 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च, बुकिंग और डिलीवरी टाइमलाइन से जुड़ी जानकारी आई सामने

    बेयॉन एसयूवी हुंडई की दूसरी कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है और उम्मीद है कि इसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये से शुरू होगी

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 13, 2026 10:43 ist
    info icon
    published onOct 13, 2026 10:43 IST
    last updated onOct 13, 2026 10:43 IST
    195 Views
    • Write a कमेंट

    2026 Hyundai Bayon Launch Confirmed!

    हुंडई मोटर इंडिया ने नई बेयॉन एसयूवी को शोकेस करके कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपनी पकड़ और भी मजबूत कर ली है। यह एसयूवी कार कंपनी के पोर्टफोलियो में वेन्यू और क्रेटा के बीच के गैप को भरेगी। यदि आप भी नई हुंडई बेयॉन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां इसकी लॉन्च डेट, बुकिंग और डिलीवरी टाइमलाइन से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं :- 

    लॉन्च डेट व बुकिंग प्रक्रिया 

    नई हुंडई बेयॉन क्रॉसओवर एसयूवी को भारतीय बाजार में 26 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने ग्राहकों के उत्साह को देखते हुए इसकी प्री-बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है। बेयॉन को बुक करने के लिए आपको 11,000 रुपये का टोकन अमाउंट देना होगा। इच्छुक ग्राहक इसे हुंडई की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन या फिर अपने नजदीकी हुंडई डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं। फिलहाल, कंपनी ने इसके वेरिएंट्स और कलर ऑप्शंस के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है, जिसकी घोषणा लॉन्च के समय होने की उम्मीद है।

    डिलीवरी टाइमलाइन 

    हुंडई ने कंफर्म किया है कि बेयॉन की डिलीवरी फेस्टिव सीजन के दौरान शुरू हो जाएगी। इसका मतलब है कि जो ग्राहक इसे अभी बुक करते हैं, उन्हें दिवाली से पहले अपनी नई एसयूवी की डिलीवरी मिल सकती है। यह टाइमलाइन उन खरीदारों के लिए काफी आकर्षक होगी जो त्योहार के मौके पर नई गाड़ी घर लाना चाहते हैं। 

    2026 हुंडई बेयॉन से जुडी जानकारी  

    हुंडई बेयॉन का डिजाइन इसे सेगमेंट की दूसरी एसयूवी कारों से अलग और आकर्षक बनाता है। इसमें हुंडई की 'सेंसुअस स्पोर्टीनेस' डिज़ाइन फिलॉसफी की झलक मिलती है, साथ ही इसमें ज़्यादा शार्प लाइंस और क्रीज का इस्तेमाल किया गया है जो इसे एक मॉडर्न और एग्रेसिव लुक देता है। 

    आगे की तरफ पतली एलईडी डीआरएल्स और एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं जो इसके लुक को निखारते हैं। बंपर पर मिलने वाले सिल्वर इंसर्ट इसके लुक को और भी दमदार बनाते हैं। साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें शार्प कैरेक्टर लाइन्स और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स मिलते हैं जो सभी का ध्यान खींचते हैं। पीछे की तरफ इसमें इनवर्टेड एल-शेप वाले एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं, जो आज के कनेक्टेड टेललैंप के ट्रेंड को फॉलो नहीं करते हैं और इसे एक यूनिक पहचान देते हैं। इसमें चौड़ा रियर बंपर मिलता है। यहां देखें इसकी शोकेस स्टोरी। 

    Hyundai Bayon Front Quarter

    Hyundai Bayon Rear Quarter

    केबिन के अंदर इसमें आई20 अंतरराष्ट्रीय मॉडल वाला नया डैशबोर्ड लेआउट मिलता है। इसका मुख्य आकर्षण डुअल-स्क्रीन सेटअप है, जिसमें 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 12.3-इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन शामिल है। यह सिस्टम वायरलेस कनेक्टिविटी और जनरेटिव एआई के साथ आता है, जो यूजर एक्सपीरियंस को अगल लेवल पर ले जाएगा।

    Hyundai Bayon Interior

    फीचर्स के मामले में भी बेयॉन किसी से कम नहीं होगी। इसमें सिंगल-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, प्रीमियम बोस साउंड सिस्टम और एक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा हुंडई की ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी इसमें शामिल होगी, जो कई रिमोट फंक्शन्स ऑफर करती है।

    सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस एसयूवी कार के टॉप वेरिएंट्स में लेवल-2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स) भी दिया जा सकता है।

    इंजन ऑप्शन 

    हुंडई बेयॉन में केवल 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलेंगे। यह एक आजमाया हुआ और भरोसेमंद इंजन है जो क्रेटा एसयूवी में भी मिलता है। यह इंजन परफॉर्मेंस और रिफाइनमेंट का एक अच्छा बैलेंस प्रदान करता है। इसमें लॉन्चिंग के दौरान कोई दूसरे इंजन ऑप्शन मिलने की संभावनाएं नहीं हैं। 

    इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    पावर

    115 पीएस

    टॉर्क

    144 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी/सीवीटी

    ड्राइव

    फ्रंट-व्हील ड्राइव

    संभावित कीमत और मुकाबला 

    हुंडई बेयॉन की एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से 17.5 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। इसका मुकाबला किआ सेल्टोस, रेनो डस्टर, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, होंडा एलिवेट, एमजी एस्टर, टाटा सिएरा और निसान टेक्टन जैसी गाड़ियों से रहेगा। 

    कारदेखो का क्या है कहना

    हुंडई बेयॉन एक सोची-समझी रणनीति के तहत भारतीय बाजार में उतारी जा रही है। यह उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभर सकती है जो वेन्यू से अपग्रेड करना चाहते हैं और जिन्हें क्रेटा का बजट थोड़ा ज्यादा लगता है। इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसका फ्रेश और स्टाइलिश डिज़ाइन, फीचर-लोडेड और प्रीमियम इंटीरियर, और भरोसेमंद 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन है। डुअल 12.3-इंच स्क्रीन और एडीएएस जैसे फीचर्स इसे टेक्नोलॉजी पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प बनाएंगे।

    हालांकि, टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन का ना होना कुछ खरीदारों को निराश कर सकता है, खासकर उन्हें जो ज्यादा परफॉर्मेंस या लंबी दूरी के सफर के लिए बेहतर माइलेज चाहते हैं। इसकी सफलता काफी हद तक इसकी कीमत पर निर्भर करेगी।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई bayon पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है