• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई कार डिस्काउंट ऑफर: अक्टूबर में हुंडई एक्सटर, ऑरा और क्रेटा पर पाएं 1 लाख रुपये तक की छूट

    सभी हुुंडई गाड़ी पर 1 लाख रुपये तक के फाइनेंस बेनेफिट मिल रहे हैं!

    ninad
    ninad
    published on अक्टूबर 21, 2026 19:15 ist
    info icon
    published onOct 21, 2026 19:15 IST
    last updated onOct 21, 2026 19:15 IST
    95 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Cars Offer For October 2026

    दिवाली से पहले अगर आप अपनी पहली कार खरीदने की सोच रहे हैं या मौजूदा गाड़ी से नई कार पर अपग्रेड होना चाहते हैं, और अगर आप हुंडई कार पर विचार कर रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। हुंडई ने फेस्टिव सीजन को देखते हुए अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर निकाले हैं, जिसके तहत आप इन पर एक लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यहां देखिए कौनसी कार पर क्या-क्या फायदे मिल रहे हैं:

    हुंडई एक्सटर

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    50,000 रुपये तक

    ईएमआई ऑफर

    प्रति लाख 999 रुपये 

    • लोकप्रिय माइक्रो एसयूवी हुंडई एक्सटर पर आपके द्वारा चुने गए वेरिएंट के हिसाब से 50,000 रुपये तक का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।

    Hyundai Exter Facelift

    • हुंडई ईएमआई बेनेफिट भी दे रही है, जो प्रति लाख रुपये के फाइनेंस पर 999 रुपये से शुरू है।

    • हुंडई एक्सटर की कीमत 5.86 लाख रुपये से 9.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    हुंडई क्रेटा

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    1 लाख रुपये तक

    ईएमआई ऑफर

    प्रति लाख 999 रुपये 

    Hyundai Creta

    • अगर आप क्रेटा कार लेने की सोच रहे हैं तो हुंडई प्रति लाख रुपये के फाइनेंस पर 999 रुपये ईएमआई का ऑफर भी दे रही है।

    • क्रेटा को अब नए जनरेशन अपडेट की जरूरत है, जो अगले कुछ महीनों में आएगा। इसलिए मौजूदा जनरेशन क्रेटा पर ज्यादा ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

    • हुंडई क्रेटा की कीमत 10.91 लाख रुपये से 20.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    हुंडई ऑरा

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    30,000 रुपये तक

    ईएमआई ऑफर

    प्रति लाख 999 रुपये

    • हुंडई ऑरा पर 30,000 रुपये तक का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    Hyundai Aura

    • एक्सटर की तरह, ऑरा पर भी प्रति लाख रुपये के फाइनेंस पर 999 रुपये की ईएमआई का ऑफर मिल रहा है।
    • ऑरा की कीमत 5.99 लाख रुपये से 8.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    नोट:

    सभी हुंडई कार पर 1 लाख रुपये तक का फाइनेंस ऑफर मिल रहा है, जो डीलरशिप पर उपलब्ध स्टॉक, चुने गए वेरिएंट पर निर्भर है।

    कारदेखो का क्या है कहना

    अगर आप ग्रैंड आई10 निओस जैसी छोटी कार या अल्कजार जैसी बड़ी कार लेने की सोच रहे हैं, तो अक्टूबर में आप 1 लाख रुपये तक फायदे प्राप्त कर सकते हैं। हुंडई की गाड़ी फीचर से भरपूर, हाई क्वालिटी और कई इंजन ऑप्शन के साथ आती हैं, जो हर तरह के खरीददार के लिए बनी हैं।

    was this article helpful ?

    ninad
    Ninad Mestry is an automotive engineer, dieselhead, and lifelong automotive enthusiast with a passion for cars, motorcycles, and the technology behind them. An engineering graduate, he is particularly interested in vehicle engineering, emerging mobility solutions, and the stories that make every machine unique. When he\'s not exploring the latest developments in the automotive world, he enjoys finding new ways to share automotive experiences and insights with fellow enthusiasts. Whether it\'s a rugged SUV, a practical commuter, a cutting-edge EV, or a classic motorcycle, Ninad is always eager to learn more and dive deeper into all things automotive.और देखें

    हुंडई एक्सटर पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है