• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 हुंडई बेयोन के सेफ्टी फीचर का खुलासा: क्या ये 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के लिए काफी हैं? 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च

    बेयोन के साथ हुंडई कार में एडवांस्ड लेवल 2+ एडीएएस फीचर मिलने की शुरूआत होगी

    ved
    ved
    published on अक्टूबर 21, 2026 16:26 ist
    info icon
    published onOct 21, 2026 16:26 IST
    last updated onOct 21, 2026 16:26 IST
    16 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Bayon Safety Features

    हुंडई ने अपनी नई एसयूवी बेयोन के सेफ्टी फीचर्स की लिस्ट जारी कर दी है। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि इस कार को भारत एनकैप में 5-स्टार रेटिंग हासिल करने के हिसाब से बनाया गया है। यहां वह सब कुछ है जो ब्रांड ने बताया है।

    हुंडई बेयोन: सेफ्टी फीचर्स का खुलासा

    हुंडई ने अपनी आने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बेयोन के लॉन्च से ठीक पहले इसके सेफ्टी फीचर्स की जानकारी देकर सेगमेंट में हलचल मचा दी है। कंपनी का दावा है कि इस कार को भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में टॉप 5-स्टार रेटिंग दिलाने के लक्ष्य के साथ तैयार किया गया है। इस दावे को पुख्ता करने के लिए, हुंडई ने बताया है कि बेयोन के स्ट्रक्चर में अल्ट्रा हाई स्ट्रेंथ स्टील का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हुआ है, जो टक्कर के दौरान केबिन को सुरक्षित रखने में मदद करता है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह कंपनी का दावा है और असली क्रैश टेस्ट के नतीजे आने अभी बाकी हैं। सेफ्टी को लेकर हुंडई का यह आत्मविश्वास हाल ही में वेन्यू को भारत एनकैप में मिली 5-स्टार रेटिंग के बाद और भी बढ़ गया है।

    बेयोन में सेफ्टी फीचर्स की एक लंबी लिस्ट दी गई है। स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स, जो सभी वेरिएंट्स में मिलेंगे, उनमें शामिल हैं:

    • 6 एयरबैग

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल

    • हिल होल्ड असिस्ट

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम

    • रोलओवर मिटिगेशन

    • इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल

    • आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज

    • सभी पैसेंजर के लिए रिमाइंडर के साथ 3-पॉइंट सीटबेल्ट

    • पीछे पार्किंग सेंसर

    • फॉलो-मी-होम हेडलैम्प्स

    इसके अलावा, हायर वेरिएंट्स में सेफ्टी को और भी बेहतर बनाने के लिए एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं। इनमें 3 रडार के साथ लेवल 2+ एडीएएस सिस्टमहै, जिसमें 23 अलग-अलग फंक्शन हैं। साथ ही, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, फ्रंट और साइड पार्किंग सेंसर, हाई बीम असिस्ट और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक भी मिलते हैं। यह सेफ्टी पैकेज बेयोन को अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित कार में से एक बना सकता है।

    हुंडई बेयोन के बारे में

    हुंडई बेयोन कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा के साथ कंपनी दूसरी गाड़ी होगी, लेकिन इसका डिजाइन और टारगेट ऑडियंस अलग है। जहां क्रेटा एक पारंपरिक एसयूवी का फील देती है, वहीं बेयोन का डिजाइन ज्यादा क्वर्की और क्रॉसओवर जैसा है। इसका लुक हुंडई के ग्लोबल मॉडल्स से प्रेरित है, जो इसे सड़क पर एक अलग पहचान देगा। इसे उन ग्राहकों के लिए लाया जा रहा है जो क्रेटा से थोड़ा अलग और स्टाइलिश विकल्प चाहते हैं।

    यह भी पढ़ें: 2026 हुंडई बेयोन एसयूवी कार में क्या कुछ खास मिलेगा, तस्वीरों के जरिए जानिए यहां

    Hyundai Bayon

    अंदर से भी बेयोन काफी मॉडर्न और फीचर्स से भरपूर है। केबिन का मुख्य आकर्षण इसका कर्व्ड डुअल-स्क्रीन सेटअप है, जिसमें 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। इसमें नया 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिस पर हुंडई का 'मोर्स-कोड' लोगो है, जैसा कि नई वेन्यू और वरना में भी देखा गया है। डैशबोर्ड का लेआउट भी यूनिक है, जहां सेंट्रल एसी वेंट्स को नीचे की तरफ पोजिशन किया गया है और उनके बीच क्लाइमेट कंट्रोल्स हैं। ब्लैक एंड व्हाइट डुअल-टोन थीम केबिन को एक प्रीमियम फील देती है।

    Hyundai Bayon

    फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ, आगे वेंटिलेटेड सीट, बोस प्रीमियम साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे कई हाई-एंड फीचर्स मिलते हैं, जो इसे एक वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज बना सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: 2026 हुंडई बेयोन एसयूवी डीलरशिप पर पहुंची: तस्वीरों में देखें इसका डिजाइन, इंटीरियर और फीचर, जल्द लॉन्च होगी

    इंजन और परफॉर्मेंस

    हुंडई बेयोन में परफॉर्मेंस के लिए एक भरोसेमंद इंजन का इस्तेमाल कर रही है। इसमें वही 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो पहले से ही क्रेटा, वरना और किआ सेल्टोस जैसी कारों में अपनी विश्वसनीयता और स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। यहां देखिए इसके स्पेसिफिकेशन:

    इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    पावर

    115 पीएस

    टॉर्क

    144 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी/सीवीटी

    ड्राइव

    फ्रंट-व्हील ड्राइव

    लॉन्च तारीख, संभावित कीमत और मुकाबला

    हुंडई बेयोन को भारत में 26 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। अनुमान है कि हुंडई बेयोन की एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से 17.5 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

    बेयोन का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, रेनो डस्टर, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन टाइगन, मारुति विक्टोरिस और ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइडर, निसान टेक्टन, टाटा सिएरा, सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स, होंडा एलिवेट और एमजी एस्टर जैसी एसयूवी कार से होगा।

    कारदेखो का क्या है कहना

    पिछले कुछ समय से हुंडई ने भारतीय बाजार में अपनी कारों की सेफ्टी पर काफी ध्यान दिया है, और इसके नतीजे भी दिखने लगे हैं। हुंडई वेन्यू का भारत एनकैप में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल करना इसी बात का सबूत है। अब बेयोन के साथ, कंपनी इस दिशा में एक और बड़ा कदम उठा रही है। लेवल 2+ एडीएएस और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स को पैकेज का हिस्सा बनाकर, हुंडई साफ तौर पर उन परिवारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक ग्राहकों को टारगेट कर रही है जो फीचर्स और लुक्स के साथ-साथ सेफ्टी को भी प्राथमिकता देते हैं।

    बेयोन का सेफ्टी सूट और फीचर्स की लंबी लिस्ट इसे कागजों में एक मजबूत दावेदार बनाती है। इसका अनोखा डिजाइन इसे भीड़ से अलग खड़ा करेगा। हालांकि, इसकी सफलता का असली फैसला इसकी कीमत पर निर्भर करेगा। अगर हुंडई इसकी कीमत को प्रतिस्पर्धी रखने में कामयाब हो जाती है, तो यह न केवल अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दे सकती है, बल्कि क्रेटा की तरह ही सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क भी स्थापित कर सकती है। अब सभी की निगाहें 26 अक्टूबर को होने वाले लॉन्च पर टिकी हैं, जब इसकी असली कीमतों का खुलासा होगा।

    आपको हुंडई बेयोन के सेफ्टी फीचर्स कैसे लगे? क्या यह अपनी कीमत को सही ठहरा पाएगी? हमें नीचे कमेंट्स में बताएं।

    was this article helpful ?

    ved
    Ved Kulkarni is a Correspondent with CarDekho Group, and an automotive journalist with over 5 years of experience under his belt covering cars, motorcycles, mobility solutions and everything in between. A Product Design graduate, he specialises in analysing market trends, testing cars, creating automotive content and gathering customer insights. His love for vehicles began early, and he has vast hands-on experience with everything from classic cars to imported exotics and even the regular mass market vehicles. His technical expertise, combined with a deep-rooted passion for all things automotive, helps give buyers holistic and knowledgeable advice. और देखें

    हुंडई bayon पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है