• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 महिंद्रा बोलेरो बोल्ड एडिशन ब्रॉन्ज एक्सेंट, रूफ रेल्स और अपडेटेड अपहोल्स्ट्री के साथ भारत में लॉन्च

    'बोल्ड एडिशन' आपकी बोलेरो को सड़कों पर जरूर सबसे अलग दिखाएगा

    ved
    ved
    published on अक्टूबर 21, 2026 19:28 ist
    info icon
    published onOct 21, 2026 19:28 IST
    last updated onOct 21, 2026 19:28 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Bolero Bold Edition

    महिंद्रा ने अपनी आइकॉनिक बोलेरी एसयूवी का नया 'बोल्ड एडिशन' लॉन्च किया है। यह एक एड-ऑन एसेसरी पैक है, जिसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं जैसे कि ब्रॉन्ज एक्सेंट और नई इंटीरियर अपहोल्स्ट्री। इस पैक का मकसद बोलेरो के पारंपरिक और दमदार लुक को एक नया और थोड़ा स्टाइलिश अंदाज देना है। इस स्पेशल एडिशन में क्या कुछ है खास, जानेंगे आगे :-

    महिंद्रा बोलेरो बोल्ड एडिशन : क्या है नया?

    बोल्ड एडिशन पैक पूरी तरह से कॉस्मेटिक अपग्रेड्स पर फोकस करता है। 

    एक्सटीरियर में हुए बदलाव:

    • ग्रिल में ब्रॉन्ज इंसर्ट 

    • रूफ रेल्स पर भी ब्रॉन्ज़ एक्सेंट 

    • फॉग लैंप के चारों ओर ब्रॉन्ज़ सराउंड

    • साइड क्लैडिंग पर ब्लैक और ब्रॉन्ज़ डुअल-टोन फिनिश 

    • साइड में एक खास “बोल्ड एडिशन” बैजिंग 

    • ओआरवीएम्स (आउटसाइड रियर-व्यू मिरर) पर ब्रॉन्ज़ एप्लीक 

    • 15-इंच के नए ब्रॉन्ज अलॉय व्हील्स 

    इंटीरियर में हुए बदलाव:

    • सीटों पर ब्लैक और ब्रॉन्ज़ डुअल-टोन लेदरेट अपहोल्स्ट्री 

    • इस पैक में एक रियर-व्यू कैमरा भी शामिल है, जो पार्किंग को आसान बनाता है

    • खासतौर पर डिजाइन किए गए फ्लोर मैट्स भी मिलते हैं

    महिंद्रा ने फिलहाल बोलेरो बोल्ड एडिशन की कीमत साझा नहीं की है, लेकिन इसकी जानकारी आप नजदीकी महिंद्रा डीलरशिप पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। 

    Mahindra Bolero Bold Edition

    Mahindra Bolero Bold Edition

    महिंद्रा बोलेरो से जुड़ी जानकारी 

    महिंद्रा बोलेरो भारतीय ऑटोमोबाइल बाज़ार के सबसे पुराने और सफल नामों में से एक है। यह एसयूवी अपनी मजबूत बनावट, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और प्रैक्टिकल इंटीरियर के लिए जानी जाती है। यह खासतौर पर रूरल मार्किट में सामान को लाने-ले जाने के लिए पसंद की जाती है। इसकी दमदार बॉडी और आसान मेंटेनेंस इसे एक वर्कहॉर्स बनाती है।

    Mahindra Bolero

    यह एक बेसिक गाड़ी है जिसमें मिनिमल डैशबोर्ड, 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। स्टैंडर्ड बोलेरो में मैनुअल एसी, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, 7-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, पावर विंडो जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

    Mahindra Bolero

    सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग, एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर और आगे-पीछे की रो के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर दिए गए हैं।

    पावरट्रेन

    महिंद्रा बोलेरो बोल्ड एडिशन में मैकेनिकल तौर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही भरोसेमंद इंजन मिलता है जो स्टैंडर्ड बोलेरो में दिया गया है। यह 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ आती है जो 76 पीएस की पावर और 210 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है और यह एक रियर-व्हील ड्राइव एसयूवी कार है। यह पावरट्रेन अपनी दमदार परफॉर्मेंस और लो-एंड टॉर्क के लिए जानी जाती है। 

    इंजन 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर

    76 पीएस 

    टॉर्क 

    210एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी 

    ड्राइवट्रेन

    आरडब्लूडी 

    Mahindra Bolero

    कीमत और मुकाबला

    स्टैंडर्ड महिंद्रा बोलेरो की कीमत 8.57 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। महिंद्रा ने फिलहाल बोल्ड एडिशन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। जो ग्राहक ज्यादा मॉडर्न और बेहतर फीचर्स वाला विकल्प चाहते हैं, वह महिंद्रा बोलेरो नियो पर विचार कर सकते हैं, जिसकी कीमत 9.06 लाख रुपये से 10.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    कारदेखो का क्या है कहना…

    महिंद्रा बोलेरो एक असली वर्कहॉर्स है और यह अपनी उपयोगिता के लिए अर्ध-शहरी और ग्रामीण इलाकों में आज भी बेहद लोकप्रिय है। बोल्ड एडिशन सिर्फ एक ऑप्शनल कॉस्मेटिक पैक है, इसलिए इसकी वजह से बोलेरो की बिक्री पर कोई बड़ा असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, यह उन ग्राहकों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो अपनी बोलेरो को भीड़ से अलग दिखाना चाहते हैं। सड़कों पर दिखने वाली अनगिनत सफेद बोलेरो के बीच, यह ब्रॉन्ज़ एक्सेंट वाली एसयूवी निश्चित रूप से लोगों का ध्यान खींचेगी।

    आपकी बोलेरो बोल्ड एडिशन को लेकर क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। 

    was this article helpful ?

    ved
    Ved Kulkarni is a Correspondent with CarDekho Group, and an automotive journalist with over 5 years of experience under his belt covering cars, motorcycles, mobility solutions and everything in between. A Product Design graduate, he specialises in analysing market trends, testing cars, creating automotive content and gathering customer insights. His love for vehicles began early, and he has vast hands-on experience with everything from classic cars to imported exotics and even the regular mass market vehicles. His technical expertise, combined with a deep-rooted passion for all things automotive, helps give buyers holistic and knowledgeable advice. और देखें

    महिंद्रा बोलेरो पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है