• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 टोयोटा ग्लैंजा जी vs वी वेरिएंट कंपेरिजन : क्या आपको ज्यादा पैसे देकर मिड से ऊपर वाला वेरिएंट खरीदना चाहिए?

    क्या आपको सबसे वैल्यू-फॉर-मनी जी वेरिएंट के मुकाबले वी वेरिएंट के लिए अपना बजट बढ़ाना चाहिए? या फिर आपको अपने पैसे बचाने चाहिए और जी वेरिएंट से ही काम चला लेना चाहिए? यहां देखें पूरी जानकारी

    cardekho
    cardekho
    published on नवंबर 02, 2026 17:13 ist
    info icon
    published onNov 02, 2026 17:13 IST
    last updated onNov 02, 2026 17:13 IST
    14 Views
    • Write a कमेंट

    2026 Toyota Glanza G Vs V Variants Explained In Detail

    टोयोटा ने अपनी प्रीमियम हैचबैक ग्लैंज़ा फेसलिफ्ट को पिछले महीने लॉन्च किया था। इस गाड़ी की कीमत 6.99 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जो इसे अपने प्रतिद्व्न्दियों के मुकाबले एक मजबूत दावेदार बनाती है। यह कार कुल पांच वेरिएंट्स: ई, एस, जी, वी और वी (ओ) में उपलब्ध है। 

    जी वेरिएंट को ग्लैंजा लाइनअप के बीच में पोजिशन किया गया है और यह इसके सबसे वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन में से एक है जिसमें कंफर्ट, फीचर्स और कई सारे पावरट्रेन ऑप्शंस का अच्छा कॉम्बिनेशन मिलता है। वहीं, वी इससे ऊपर वाला और टॉप से नीचे वाला वेरिएंट है जो कुछ ऐसे अतिरिक्त फीचर्स ऑफर करता है जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को काफी बेहतर बनाते हैं। इन दोनों वेरिएंट्स की कीमतों में लगभग 1.26 लाख रुपये का अंतर है। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि क्या आपको इसके जी वेरिएंट को लेना चाहिए या फिर ज्यादा पैसे खर्च करके इसका फीचर लोडेड वी वेरिएंट खरीदना चाहिए? चलिए, इन दोनों वेरिएंट्स की विस्तार से तुलना करते हैं :-

    कीमत 

    वेरिएंट 

    पेट्रोल 

    पेट्रोल + सीएनजी 

    एमटी 

    एएमटी 

    सीएनजी एमटी 

    सीएनजी एएमटी 

    टोयोटा ग्लैंजा जी 

    8.73 लाख रुपये 

    9.33 लाख रुपये 

    9.68 लाख रुपये 

    10.23 लाख रुपये 

    टोयोटा ग्लैंजा वी 

    9.99 लाख रुपये 

    10.59 लाख रुपये

    -

    -

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम पैन-इंडिया के अनुसार है। 

    किसी भी कार को खरीदने का फैसला कीमत से शुरू होता है। नई ग्लैंजा फेसलिफ्ट के जी वेरिएंट की कीमत 8.73 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि वी वेरिएंट की शुरूआती कीमत 9.99 लाख रुपये है। ग्लैंजा फेसलिफ्ट के जी और वी वेरिएंट्स की कीमतों में एक बड़ा अंतर है, जो पेट्रोल मैनुअल के लिए 1.26 लाख तक जाता है। 

    जैसा कि आप टेबल में देख सकते हैं, वी वेरिएंट सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ आता है, जबकि जी वेरिएंट में पेट्रोल और सीएनजी दोनों ऑप्शन मिलते हैं। अगर आपकी रनिंग ज्यादा है और आप एक फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी कार चाहते हैं तो जी वेरिएंट आपके लिए अच्छा रहेगा। वहीं, अगर आप पेट्रोल मॉडल लेना चाहते हैं, तो आप ज्यादा कीमत खर्च करके वी वेरिएंट खरीद सकते हैं। इन दोनों वेरिएंट्स में नया 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यहां देखें ग्लैंजा फेसलिफ्ट की वेरिएंट-वाइज कीमत। 

    जी वेरिएंट के मुकाबले वी वेरिएंट में अतिरिक्त कीमत पर क्या कुछ खास मिलता है, आइए जानते हैं आगे:- 

    एक्सटीरियर 

    पहली नजर में टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट के जी और वी वेरिएंट्स के बीच अंतर पहचानना बहुत मुश्किल है। दोनों ही वेरिएंट्स का डिज़ाइन और स्टांस लगभग एक जैसा लगता है। हालांकि, ध्यान से देखने पर वी वेरिएंट में कई महत्वपूर्ण बदलाव नजर आते हैं जो इसे जी वेरिएंट से अलग और थोड़ा ज्यादा स्पोर्टी बनाते हैं।   

    आगे की डिजाइन 

    आगे की तरफ दोनों वेरिएंट्स में ग्लॉस ब्लैक एक्सेंट और क्रोम सराउंड वाली बड़ी मेश-पैटर्न वाली ग्रिल, स्लीक एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और स्टाइलिश एलईडी डीआरएल्स मिलती हैं। इसमें हेडलाइट्स को जोड़ती क्रोम स्ट्रिप और बंपर के टॉप पर टोयोटा लोगो भी दिया गया है।

    2026 Toyota Glanza G Vs V Variants Explained In Detail

    2026 Toyota Glanza G Vs V Variants Explained In Detail

    फ्रंट में सबसे बड़ा अंतर एलईडी फॉग लैंप्स का है। जहां जी वेरिएंट में फॉग लैंप्स नहीं मिलते, वहीं वी वेरिएंट में इसे स्टैंडर्ड दिया गया है। यह ना केवल रात में या खराब मौसम में विजिबिलिटी को बेहतर बनाते हैं, बल्कि कार के फ्रंट लुक को भी पूरा करते हैं। इसके अलावा वी वेरिएंट में फ्रंट बंपर पर नीचे की तरफ एक स्पोर्टी स्प्लिटर भी दिया गया है, जो इसे थोड़ा अग्रेसिव लुक देता है।

    साइड 

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो दोनों ही वेरिएंट्स 16-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स के साथ आते हैं। जी और वी वेरिएंट्स में साइड पर फ्लोटिंग रूफलाइन, फ्रंट फेंडर पर नए क्रोम इंसर्ट, शार्क फिन एंटीना, क्रोम डोर हैंडल्स, ए, बी और सी-पिलर पर ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है। 

    2026 Toyota Glanza G Vs V Variants Explained In Detail

    2026 Toyota Glanza G Vs V Variants Explained In Detail

    वहीं, वी वेरिएंट में अतिरिक्त फीचर के तौर पर ब्लैक कलर के साइड स्कर्ट्स दिए गए हैं। यह एक छोटा सा बदलाव है, लेकिन यह कार को साइड से थोड़ा लो-स्लंग और स्पोर्टी दिखाता है। एक और महत्वपूर्ण फीचर जो वी वेरिएंट में मिलता है, वह है यूवी-प्रोटेक्टेड ग्लास। 

    पीछे की डिजाइन 

    2026 Toyota Glanza G Vs V Variants Explained In Detail

    2026 Toyota Glanza G Vs V Variants Explained In Detail

    पीछे की तरफ दोनों वेरिएंट्स के बीच कोई खास अंतर नहीं है। इनमें सी-शेप की एलईडी टेललाइट्स, कार की चौड़ाई में फैली क्रोम स्ट्रिप और बूट के बीच में टोयोटा लोगो दिया गया है। कुल मिलाकर, जी और वी वेरिएंट के पीछे का डिज़ाइन और फीचर्स लगभग एक जैसे ही हैं।

    कलर ऑप्शन 

    2026 टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट सात कलर ऑप्शन: कैफे व्हाइट, एंटाइसिंग सिल्वर, गेमिंग ग्रे, डिजिटल टील ग्रीन, इंस्टा ब्लू, ब्लूइश ब्लैक, और स्पोर्टिन रेड में आती है। यह सभी कलर ऑप्शन जी और वी वेरिएंट्स में मिलते हैं। यहां देखें इसके वेरिएंट-वाइज कलर ऑप्शन की जानकारी। 

    इंटीरियर 

    ग्लैंजा फेसलिफ्ट के जी और वी वेरिएंट्स में ब्लैक और बेज कलर डुअल-टोन थीम का इस्तेमाल किया गया है, जो केबिन को एक अपमार्केट फील देती है। डैशबोर्ड का लेआउट और डिज़ाइन भी दोनों में एक जैसा है जिसमें सेंटर में फ्लोटिंग टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। असली फर्क मटीरियल्स और अपहोल्स्ट्री को लेकर है, ग्लैंजा जी वेरिएंट में फैब्रिक सीटें और डोर पैड्स पर फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, वी वेरिएंट केबिन एक्सपीरिएंस को एक लेवल ऊपर ले जाता है। इसमें आपको प्रीमियम लेदरेट सीटें मिलती हैं, जो ना केवल दिखने में शानदार लगती हैं बल्कि लंबे सफर में ज्यादा आरामदायक भी महसूस होती हैं। इसके अलावा इसमें लेदरेट रैप्ड स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है, जो ड्राइवर को एक बेहतर ग्रिप और प्रीमियम टच देते हैं। यह छोटे-छोटे बदलाव मिलकर वी वेरिएंट के केबिन को जी वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम महसूस कराते हैं।

    2026 Toyota Glanza G Vs V Variants Explained In Detail

    2026 Toyota Glanza G Vs V Variants Explained In Detail

    दोनों वेरिएंट्स में स्पेशियस केबिन मिलता है, जिसमें एक छोटी फैमिली के लिए पर्याप्त नीरूम, हेडरूम और शोल्डर रूम है। जी और वी वेरिएंट्स में फ्लैट-बॉटम 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, फ्रंट स्लाइडिंग सेंटर आर्मरेस्ट, ग्लवबॉक्स इल्युमिनेशन, रियर एसी वेंट्स, रियर पार्सल शेल्फ और 60:40 स्प्लिट सीट जैसे कंफर्ट फीचर्स कॉमन मिलते हैं। 

    2026 Toyota Glanza G Vs V Variants Explained In Detail

    फोटो गैलरी:

    टोयोटा ग्लैंजा की डिजाइन और फीचर्स के बारे में जानने के लिए यह फोटो गैलरी देखें।  

    फीचर्स 

    फीचर्स के मामले में 2026 टोयोटा ग्लैंजा के जी और वी वेरिएंट्स के बीच सबसे बड़ा अंतर देखने को मिलता है। ग्लैंजा जी वेरिएंट में सभी जरूरी और मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं जो केबिन को अपमार्केट और प्रीमियम महसूस करवाते हैं। वहीं, वी वेरिएंट में कई शानदार फीचर्स जोड़े गए हैं, जो इस पैकेज को और भी बेहतर बनाते हैं, और काफी हद तक टॉप वी (ओ) वेरिएंट जैसा अनुभव देते हैं।

    2026 Toyota Glanza G Vs V Variants Explained In Detail

    ग्लैंजा फेसलिफ्ट के जी वेरिएंट में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6-स्पीकर वाला आर्केमि साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक एसी, रियर एसी वेंट्स, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम्स, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वॉयस असिस्टेंट, वायरलेस फोन चार्जर, फ्रंट फुटवेल लैंप, 60:40 स्प्लिट रियर सीट, और यूएसबी टाइप-ए व सी फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    वहीं, वी वेरिएंट में ऊपर बताए गए फीचर्स के अलावा 6-स्पीकर क्लेरियन साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, हेड्स-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, और ड्राइवर व को-ड्राइवर के लिए वैनिटी मिरर लैंप जैसे अतिरिक्त फीचर्स भी मिलते हैं। जी वेरिएंट के मुकाबले यह सभी अतिरिक्त फीचर्स इसके केबिन को ज्यादा मॉडर्न अपील देते हैं। 

    यहां देखें इसके वेरिएंट-वाइज फीचर की जानकारी। 

    सेफ्टी

    ग्लैंजा फेसलिफ्ट के सभी वेरिएंट्स में कई सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। हालांकि, इसके टॉप जी और वी वेरिएंट्स में कई अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    इन दोनों वेरिएंट्स में 6 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), हिल होल्ड कंट्रोल (एचएचसी), रियर पार्किंग सेंसर के साथ रिवर्स पार्किंग कैमरा (केवल जी वेरिएंट में), रियर विंडो डिफॉगर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंटजैसे सेफ्टी फीचर कॉमन मिलते हैं। 

    वी वेरिएंट में अतिरिक्त फीचर के तौर पर 360-डिग्री पार्किंग कैमरा के साथ फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम भी मिलते हैं। 

    इंजन ऑप्शन 

    2026 टोयोटा ग्लैंजा हैचबैक में केवल एक 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स मिलता है। इस इंजन के साथ फ़ैक्ट्री-फिटेड सीएनजी पावरट्रेन भी मिलती है, जिसके साथ एमटी और एएमटी ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए गए हैं। 

    2026 Toyota Glanza G Vs V Variants Explained In Detail

    मिड-वेरिएंट जी में पेट्रोल और सीएनजी पावरट्रेन ऑप्शन दिए गए हैं, जिसके साथ एमटी और एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं। यदि आप सीएनजी पावरट्रेन चुनते हैं तो यह टॉप वेरिएंट है। जबकि, वी वेरिएंट में केवल पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके साथ एमटी और एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है। यहां देखें नई टोयोटा ग्लैंजा के इंजन स्पेसिफिकेशन की जानकारी :- 

    इंजन 

    1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल  

    1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल+सीएनजी 

    पावर

    83 पीएस

    69 पीएस

    टॉर्क

    112 एनएम 

    102 एनएम 

    ट्रांसमिशन

    5-स्पीड एमटी / 5-स्पीड एएमटी

    5-स्पीड एमटी / 5-स्पीड एएमटी

    फ्यूल एफिशिएंसी (एआरएआई सर्टिफाइड)

    23.80 किमी/लीटर (एमटी) / 24.77 किमी/लीटर (एएमटी)

    33.61 किमी/किलोग्राम(एमटी) / 34.47 किमी/किलोग्राम (एएमटी)

    एमटी- मैनुअल ट्रांसमिशन; एएमटी- ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन

    नई टोयोटा ग्लैंजा के वेरिएंट-वाइज पावरट्रेन ऑप्शन की जानकारी। 

    मुकाबला 

    2026 टोयोटा ग्लैंजा का मुकाबला मारुति बलेनो, टाटा अल्ट्रोज और हुंडई आई20 जैसी सब-4 हैचबैक कार से है। कीमत के मोर्चे पर इसका कंपेरिजन मारुति स्विफ्ट, टाटा पंच, मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स, टोयोटा अर्बन क्रूज़र टाइजर, और हुंडई ग्रैंड आई10 निओस से भी है। 

    कारदेखो का क्या है कहना 

    टोयोटा ग्लैंजा का जी वेरिएंट एक फीचर लोडेड वेरिएंट लगता है, जिसमें मॉडर्न केबिन, लंबी फीचर लिस्ट और कई पावरट्रेन विकल्प मिलते है। इसका इंटीरियर और एक्सटीरियर काफी हद तक वी ट्रिम जैसा ही है, फर्क केवल इतना है कि वी वेरिएंट में एलईडी फॉग लाइट्स, ब्लैक साइड स्कर्ट्स और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री जैसे कुछ अतिरिक्त फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 6-स्पीकर वाला प्रीमियम क्लेरियन साउंड सिस्टम, हेड्स-अप डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल जैसे कुछ काम के फीचर्स भी मिलते हैं। 

    2026 Toyota Glanza G Vs V Variants Explained In Detail

    हालांकि, वी वेरिएंट की कीमत लगभग 1.26 लाख रुपये ज्यादा है, लेकिन इसमें मिलने वाले अतिरिक्त फीचर्स काफी हद तक ओनरशिप एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाते हैं। अगर ये अतिरिक्त फीचर्स आपकी प्राथमिकता नहीं हैं, तो ‘जी’ वेरिएंट को ग्लैंजा लाइनअप का सबसे ‘स्वीट स्पॉट’ कहा जा सकता है और हमारी नजर में यह सबसे वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन भी है। 

    आप इन दोनों में से कौनसा वेरिएंट चुनेंगे? हमें नीचे कमेंट बॉक्स में बताएं!

    was this article helpful ?

    cardekho
    The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.और देखें

    टोयोटा ग्लैंजा पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है