• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट लॉन्च, कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू

    मारुति बलेनो की तरह ग्लैंजा को भी स्टाइलिंग में बदलाव, नए फीचर और एकदम नया इंजन मिला है!

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 14, 2026 15:13 ist
    info icon
    published onOct 14, 2026 15:13 IST
    last updated onOct 14, 2026 15:13 IST
    55 Views
    • Write a कमेंट

    2026 Toyota Glanza facelift

    टोयोटा ने 2026 ग्लैंजा फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह कार हाल ही में अपडेट हुई मारुति बलेनो पर बेस्ड है और इसमें कई वैसे ही बदलाव किए गए हैं, लेकिन टोयोटा ने इसे अपनी अलग पहचान देने की भी कोशिश की है।

    कीमत और वेरिएंट

    नई 2026 टोयोटा ग्लैंजा को कुल 5 वेरिएंट्स: ई, एस, जी, वी और वी(ओ) में पेश किया गया है। यहां वेरिएंट अनुसार कीमत दी गई है:

    वेरिएंट

    पेट्रोल

    पेट्रोल+सीएनजी

    एमटी

    एएमटी

    एमटी

    एएमटी

    ई

    6.99 लाख रुपये

    -

    घोषणा होनी बाकी

    -

    एस

    7.71 लाख रुपये

    घोषणा होनी बाकी

    घोषणा होनी बाकी

    घोषणा होनी बाकी

    जी

    8.73 लाख रुपये

    घोषणा होनी बाकी

    घोषणा होनी बाकी

    घोषणा होनी बाकी

    वी

    9.99 लाख रुपये

    घोषणा होनी बाकी

    घोषणा होनी बाकी

    घोषणा होनी बाकी

    वी(ओ)

    10.49 लाख रुपये

    घोषणा होनी बाकी

    घोषणा होनी बाकी

    घोषणा होनी बाकी

    कंपनी ने इन सभी कीमतों को इंट्रोडक्टरी रखा है, यानी भविष्य में इनमें बढ़ोतरी हो सकती है। जो ग्राहक इसे खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं, वे 11,000 की टोकन राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं।

    डिजाइन

    • पुरानी ग्लैंजा के मुकाबले इस फेसलिफ्ट में सबसे बड़े बदलाव कार के फ्रंट में ही किए गए हैं।

    2026 Toyota Glanza facelift

    • इसमें अब एक बड़ी हनीकॉम्ब मेश ग्रिल दी गई है जो इसे एक स्पोर्टी लुक देती है। टोयोटा का लोगो अब ग्रिल के ऊपर, एक पतली क्रोम स्ट्रिप के बीच में है।

    • बम्पर को भी दोबारा डिजाइन किया गया है और यह पहले से ज्यादा शार्प दिखता है। इसमें सिल्वर एक्सेंट्स का इस्तेमाल किया गया है, जो कार की सड़क पर मौजूदगी को और मजबूत करता है।

    2026 Toyota Glanza facelift

    • साइड प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव नहीं हैं और इसमें अभी भी बलेनो कार जैसा शेप बरकरार है। हालांकि, अगले फेंडर पर एक नई क्रोम गार्निश और रूफ पर शार्क-फिन एंटीना जोड़ा गया है।

    • कार में पुराने मॉडल वाले 16-इंच के एजी डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स ही दिए गए हैं।

    2026 Toyota Glanza facelift

    • पीछे की स्टाइल भी काफी हद तक वैसी ही है, जिसमें 'सी-शेप' एलईडी टेललैम्प्स, एक चंकी बम्पर और हैच पर क्रोम स्ट्रिप शामिल है।

    कलर ऑप्शंस

    नई टोयोटा ग्लैंजा 7 कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं:

    • स्पोर्टिन रेड

    • कैफे व्हाइट

    • एंटाइसिंग सिल्वर

    • गेमिंग ग्रे

    • इंस्टा ब्लू

    • ब्लूइश ब्लैक

    • डिजिटल टील ग्रीन

    इनमें से हमें डिजिटल टील ग्रीन ज्यादा पसंद आया, जो ग्लैंजा को एक प्रीमियम और मॉडर्न लुक देता है।

    केबिन

    कार के अंदर बैठने पर पहली नजर में बदलाव ढूंढना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। टोयोटा ने ग्लैंजा के सिग्नेचर डुअल-टोन बेज और ब्लैक केबिन थीम को बरकरार रखा है। यह थीम इसे मारुति बलेनो की ऑल-ब्लैक और ब्लू थीम से अलग करती है। डैशबोर्ड का लेआउट पहले जैसा ही है, जिसमें सेंटर में एक फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन, एक थ्री-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और डैशबोर्ड पर ग्लॉस ब्लैक इंसर्ट्स दिए गए हैं। पीछे बैठने वाले यात्रियों के आराम का भी ध्यान रखा गया है। इसमें अब बीच वाली सीट के लिए एक एडजस्टेबल हेडरेस्ट जोड़ा गया है, जो लंबी यात्राओं पर काफी आरामदायक साबित होगा। इसके अलावा, रियर एसी वेंट्स और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट्स जैसे फीचर्स पहले की तरह ही मिलते हैं।

    बूट स्पेस

    प्रैक्टिकैलिटी के मामले में ग्लैंजा निराश नहीं करती। इसके पेट्रोल वेरिएंट में 318 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो इस सेगमेंट की हैचबैक के लिए काफी अच्छा है। इसमें आप वीकेंड ट्रिप के लिए सामान रख सकते हैं। हालांकि, सीएनजी वेरिएंट के बूट स्पेस के बारे में टोयोटा ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि सीएनजी वेरिएंट में कुछ छोटे सॉफ्ट बैग या शॉपिंग बैग से ज्यादा सामान रखने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

    फीचर्स और सेफ्टी

    नई ग्लैंजा में फीचर्स और सेफ्टी को लेकर बड़े अपग्रेड किए गए हैं। इसमें अब वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, एक वायरलेस फोन चार्जर और Clarion का प्रीमियम साउंड सिस्टम मिलता है। इसके अलावा, 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, और हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स पहले से ही मौजूद थे।

    सेफ्टी के लिहाज से यह कार अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो गई है। सबसे बड़ा अपडेट लेवल 2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) सूट का जुड़ना है। साथ ही, अब इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) भी दिया गया है। पहले की तरह इसमें 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल-होल्ड असिस्ट (एचएचए) और बच्चों की सुरक्षा के लिए आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर भी मिलते हैं। हालांकि, नई ग्लैंजा का अभी तक भारत एनकैप क्रैश टेस्ट नहीं हुआ है, लेकिन बलेनो को पहले 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है, जो इसकी मजबूती का एक अच्छा संकेत है।

    पावरट्रेन

    2026 ग्लैंजा फेसलिफ्ट का सबसे महत्वपूर्ण अपडेट इसका नया इंजन है। टोयोटा ने पुराने के-सीरीज इंजन को हटाकर अब नया जेड-सीरीज 1.2-लीटर, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है। यह पेट्रोल और सीएनजी दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी का ऑप्शन दिया गया है।

    इंजन

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल+सीएनजी

    पावर

    83 पीएस

    70 पीएस (सीएनजी)

    टॉर्क

    112 एनएम

    102 एनएम (सीएनजी)

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी/5-स्पीड एएमटी

    5-स्पीड एमटी/5-स्पीड एएमटी

    सर्टिफाइड माइलेज (एआरएआई)

    23.80 किलोमीटर प्रति लीटर (एमटी)/ 24.77 किलोमीटर प्रति लीटर (एएमटी)

    33.61 किलोमीटर प्रति किलोग्राम (एमटी)/ 34.47 किलोमीटर प्रति किलोग्राम (एएमटी)

    कारदेखो का क्या है कहना

    टोयोटा ग्लैंजा हमेशा से ही एक ऐसी कार रही है जो प्रैक्टिकल होने के साथ-साथ फीचर्स और आरामदायक राइड का एक शानदार कॉम्बिनेशन पेश करती है। यह नया फेसलिफ्ट इस पैकेज को और भी आकर्षक बनाता है। नया इंजन, बेहतर सेफ्टी फीचर्स जैसे एडीएएस और वेंटिलेटेड सीट जैसे प्रीमियम फीचर्स इसे एक मजबूत दावेदार बनाते हैं। हालांकि, स्टाइलिंग में और ज्यादा बदलाव किए जा सकते थे ताकि यह बलेनो से और भी अलग दिखे। फिर भी, इसका नया और शार्प फ्रंट लुक उन खरीदारों को जरूर आकर्षित कर सकता है जो बलेनो से कुछ अलग लेकिन उतना ही भरोसेमंद विकल्प चाहते हैं। कुल मिलाकर, यह अपनी कीमत के हिसाब से एक वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज है।

    इनसे है मुकाबला

    प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में मुकाबला काफी कड़ा है। नई टोयोटा ग्लैंजा का सीधा मुकाबला मारुति बलेनो से है, जो लगभग एक जैसा पैकेज देती है लेकिन मारुति के बड़े सर्विस नेटवर्क का फायदा उठाती है। इसके अलावा, इसका मुकाबला टाटा अल्ट्रोज से भी है, जो अपने स्टाइलिश डिजाइन, बेहतरीन सेफ्टी रिकॉर्ड (5-स्टार ग्लोबल एनकैप रेटिंग) और डीजल इंजन ऑप्शन के लिए जानी जाती है। एक और प्रतिद्वंद्वी हुंडई आई20 है, जो अपने प्रीमियम इंटीरियर, रिफाइंड इंजन, स्मूथ सीवीटी गियरबॉक्स और ढेर सारे फीचर्स के लिए ग्राहकों के बीच लोकप्रिय है।

    was this article helpful ?

    टोयोटा ग्लैंजा पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है