• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 टोयोटा ग्लैंजा एस वेरिएंट: क्या यह एक बेहतरीन एंट्री-लेवल वेरिएंट है?

    अगर आप नई टोयोटा ग्लैंजा को फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट और एएमटी शिफ्टर के साथ लेना चाहते हैं, तो एस ट्रिम इसका शुरुआती वेरिएंट है।

    रोहित
    रोहित
    published on अक्टूबर 21, 2026 15:10 ist
    info icon
    published onOct 21, 2026 15:10 IST
    last updated onOct 21, 2026 15:10 IST
    68 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Glanza S Variant Explained

    टोयोटा ग्लैंजा का नया फेसलिफ्ट वर्जन भारत में लॉन्च हो चुका है। इस प्रीमियम हैचबैक कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं, साथ ही इसके वेरिएंट लाइनअप को भी अपडेट किया गया है। 2026 टोयोटा ग्लैंजा को पांच वेरिएंट: ई, एस, जी, वी और वी(ओ) में पेश किया गया है, जिसमें से एस इसका बेस से ऊपर वाला वेरिएंट है। इस वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी और एएमटी (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) दोनों विकल्पों के साथ आता है, जो इसे एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बेहद आकर्षक विकल्प बनाता है। नई टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट के बेस मॉडल से ऊपर वाले एस वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास, जानेंगे आगे :- 

    कीमत 

    वेरिएंट 

    पेट्रोल 

    पेट्रोल+सीएनजी  

    एमटी 

    एएमटी

    एमटी 

    एएमटी

    टोयोटा ग्लैंजा एस 

    7.71 लाख रुपये 

    8.31 लाख रुपये 

    8.76 लाख रुपये 

    9.31 लाख रुपये 

    सभी कीमतें इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम के अनुसार है। 

    नई टोयोटा ग्लैंजा का बेस से ऊपर वाला एस वेरिएंट चार सब-वेरिएंट में आता है, जिसमें से दो स्टैंडर्ड पेट्रोल और दो पेट्रोल+सीएनजी सेटअप के साथ उपलब्ध है। कीमत की बात करें तो इसके पेट्रोल मॉडल के मुकाबले सीएनजी वेरिएंट लगभग 1 लाख रुपये महंगा है। यह उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जिनकी रनिंग ज्यादा रहती है और जो फ्यूल पर बचत करना चाहते हैं। वहीं, मैनुअल ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट की तुलना में एएमटी वेरिएंट के लिए लगभग 55,000 रुपये से 60,000 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ते हैं। यह कीमत उन खरीदारों के लिए जायज है जो शहर के ट्रैफिक में क्लच-फ्री ड्राइविंग का कंफर्ट चाहते हैं। 

    एक्सटीरियर 

    2026 टोयोटा ग्लैंजा एस वेरिएंट का एक्सटीरियर काफी हद तक बेस वेरिएंट ई जैसा ही लगता है, लेकिन इसमें कुछ महत्वपूर्ण अपडेट दिए गए हैं जो इसे ज्यादा बेहतर बनाते हैं। आगे की तरफ इसमें बॉडी-कलर बंपर, हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और क्रोम बॉर्डर वाली एक बड़ी ग्रिल दी गई है जिसमें लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) के लिए रडार मिलता है। दोनों लाइट क्लस्टर्स को जोड़ने वाली एक पतली क्रोम स्ट्रिप और हनीकॉम्ब पैटर्न वाला बंपर इसके लुक को प्रीमियम बनाता है। ऑल-एलईडी हेडलाइट इसमें एस से ऊपर वाली जी ट्रिम से मिलनी शुरू होती है। चूंकि एस इसका लोअर वेरिएंट है, ऐसे में इसमें एलईडी फॉग लैंप्स, एलईडी डीआरएल्स, और हेडलाइट्स के लिए ऑटो फंक्शन की कमी है। 

    2026 Toyota Glanza S Front

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें फ्रंट फेंडर के ऊपरी हिस्से पर क्रोम इंसर्ट दिया गया है, जो सबका ध्यान खींचता है। बेस से ऊपर वाला वेरिएंट होने के नाते इसमें बॉडी कलर्ड ओआरवीएम्स के साथ टर्न इंडिकेटर्स, बॉडी कलर्ड डोर हैंडल्स, और कवर के साथ 15-इंच के स्टील व्हील्स दिए गए हैं। शार्क-फिन एंटीना कार को एक मॉडर्न टच देता है। अगर आप 16-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और क्रोम डोर हैंडल चाहते हैं, तो आपको इसका जी ट्रिम चुनना होगा। 

    2026 Toyota Glanza S Side

    इसके पीछे की डिजाइन काफी हद तक प्री-फेसलिफ्ट मॉडल जैसी लगती है। इसमें बॉडी-कलर बंपर, डिफॉगर और इंटीग्रेटेड स्पॉइलर मिलता है। हालांकि, इसमें टेलगेट पर क्रोम गार्निश और रियर वाइपर के साथ वॉशर जैसे फीचर्स की कमी है।

    2026 Toyota Glanza S Rear

    नई टोयोटा ग्लैंजा का एक्सटीरियर व इंटीरियर लुक देखने के लिए यह फोटो गैलरी देखें। 

    कलर ऑप्शन  

    टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट कार सात कलर ऑप्शन में आती है, जिसमें दो नए शेड शामिल हैं। बेस से ऊपर वाले एस वेरिएंट में एक नए कलर को छोड़कर बाकी सभी कलर ऑप्शन मिलते हैं। 

    इंटीरियर 

    नई टोयोटा ग्लैंजा के केबिन में प्री-फेसलिफ्ट वर्जन की तरह ब्लैक और बेज डुअल-टोन कलर थीम मिलती है। यह कलर कॉम्बिनेशन केबिन को हवादार और प्रीमियम महसूस कराता है। डैशबोर्ड का लेयर्ड डिज़ाइन काफी मॉडर्न लगता है। इसमें 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिस पर ऑडियो और कॉलिंग के लिए कंट्रोल्स मिलते हैं। ग्लैंजा एस वेरिएंट में फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री दी गई हैं और इसका एक खास फीचर स्लाइडिंग फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट है, जो लंबे सफर के दौरान ड्राइवर को अच्छा कंफर्ट देता है। पुरानी ग्लैंजा की तरह इसमें एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसके बीच में एक मोनोक्रोम मल्टी-इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले (एमआईडी) है। यह ट्रिप मीटर, फ्यूल एफिशिएंसी और डिस्टेंस-टू-एम्प्टी जैसी जरूरी जानकारी दिखाता है।

    2026 Toyota Glanza S Interior 

    इसमें पीछे वाली सीट पर बैठने वाले पैसेंजर्स के कंफर्ट का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें 60:40 स्प्लिट-फोल्डिंग रियर सीटें दी गई हैं और तीनों पैसेंजर्स के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट और सीटबेल्ट दी गई है। इसके अलावा पीछे वाले पैसेंजर्स के लिए रियर एसी वेंट्स और दो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट्स (एक टाइप-ए और एक टाइप-सी) दिए गए हैं। हालांकि, ग्लैंजा फेसलिफ्ट के किसी भी वेरिएंट में रियर फोल्ड-आउट सेंटर आर्मरेस्ट नहीं मिलता है, जो एक छोटी सी कमी है।

    2026 Toyota Glanza S Rear Seats

    फीचर और सेफ्टी 

    फेसलिफ्ट टोयोटा ग्लैंजा हैचबैक कार में वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 4-स्पीकर वाला म्यूजिक सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल, और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    2026 Toyota Glanza S Tyre Pressure Monitoring System

    सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, और आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं, जबकि टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) इसमें एस वेरिएंट से मिलना शुरू होता है। हालांकि, एस वेरिएंट में रियर पार्किंग कैमरा और नए लेवल-2 एडीएएस फीचर की कमी है।

    यहां देखें नई टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट के वेरिएंट-वाइज फीचर की जानकारी। 

    इंजन ऑप्शन 

    2026 टोयोटा ग्लैंजा एस वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत इसके पावरट्रेन विकल्पों की विविधता है। यह उन दो वेरिएंट्स में से एक है जिनमें सभी इंजन और गियरबॉक्स कॉम्बिनेशन मिलते हैं। यहां देखें इसके इंजन स्पेसिफिकेशन की जानकारी :- 

    इंजन

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल+सीएनजी

    पावर

    83 पीएस

    70 पीएस (सीएनजी)

    टॉर्क

    112 एनएम

    102 एनएम (सीएनजी)

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी/5-स्पीड एएमटी

    5-स्पीड एमटी/5-स्पीड एएमटी

    सर्टिफाइड माइलेज (एआरएआई)

    23.80 किलोमीटर प्रति लीटर (एमटी)/ 24.77 किलोमीटर प्रति लीटर (एएमटी)

    33.61 किलोमीटर प्रति किलोग्राम (एमटी)/ 34.47 किलोमीटर प्रति किलोग्राम (एएमटी)

    2026 Toyota Glanza S Gearbox

    यहां देखें नई टोयोटा ग्लैंजा के वेरिएंट-वाइज इंजन ऑप्शन की जानकारी।

    मुकाबला

    टोयोटा ग्लैंजा न्यू मॉडल का मुकाबला मारुति बलेनो, हुंडई आई20 और टाटा अल्ट्रोज से है। 

    कारदेखो का क्या है कहना 

    टोयोटा ग्लैंजा का एस वेरिएंट एक बहुत ही समझदारी भरा पैकेज है। यह बेस वेरिएंट के बहुत करीब है, लेकिन इसमें वो सभी जरूरी फीचर्स मौजूद हैं जो एक मॉडर्न कार में होने चाहिए, जैसे कि टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक एसी, और इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल मिरर्स। इसका सबसे बड़ा आकर्षण सभी पावरट्रेन विकल्पों की उपलब्धता है, जो इसे हर तरह के खरीदार के लिए एक उपयुक्त विकल्प बनाता है। हालांकि, इसमें कुछ कमियां भी हैं जैसे कि इस वेरिएंट में एक नया कलर ऑप्शन नहीं मिलता है। इसमें रियर वाइपर-वॉशर और रियर पार्किंग कैमरा जैसे प्रैक्टिकल फीचर्स भी नहीं दिए गए हैं। इन छोटी-मोटी कमियों के बावजूद ग्लैंजा एस उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो एक सुरक्षित और फीचर लोडेड हैचबैक चाहते हैं, लेकिन टॉप वेरिएंट पर अतिरिक्त खर्च नहीं करना चाहते। 

    2026 Toyota Glanza S Rear Quarter

    was this article helpful ?

    रोहित
    Rohit Shah is a Content Writer with the CarDekho Group and an automotive journalist with nearly seven years of experience covering the automotive industry. He holds a Bachelor\'s degree in Business Management (International Business) and a Post Graduate Diploma in Business Management. Over the course of his career, Rohit has authored more than 2,500 articles for CarDekho, covering topics ranging from new car launches to the latest developments in the Indian and global automotive industries. His interest in cars began in childhood when he started collecting scale models, and he unwinds by taking a car out for a spin. When he\'s not talking or writing about cars, you can find him watching new movies and series or learning new languages.और देखें

    टोयोटा ग्लैंजा पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है