• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पढ़िए पिछले सप्ताह की टॉप कार न्यूज: हुंडई बेयोन और मारुति विक्टोरिस ऑरम एडिशन लॉन्च, डिफेंडर सस्ती हुई, नई फ्रॉन्क्स टेस्टिंग के दौरान दिखी, और बहुत कुछ

    भारतीय कार प्रेमियों के लिए पिछला सप्ताह काफी अच्छा रहा, जिसमें हुंडई बेयोन लॉन्च हुई, बीवाईडी ने अपने प्रीमियम ब्रांड डेंजा को लॉन्च करने की पुष्टि की, और डिफेंडर की कीमत में बड़ी कटौती हुई है।

    adhiraj
    adhiraj
    published on नवंबर 02, 2026 11:26 ist
    info icon
    published onNov 02, 2026 11:26 IST
    last updated onNov 02, 2026 11:26 IST
    11 Views
    • Write a कमेंट

    Weekly Wrap Up

    त्योहारी सीजन और काम की व्यस्तता के बीच अगर आप ऑटोमोबाइल की दुनिया की बड़ी खबरें मिस कर गए हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं। पिछले हफ्ते भारतीय कार बाजार में कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जिनमें नई लॉन्च से लेकर फेसलिफ्ट की झलक और कीमतों में बड़ी कटौती शामिल है। यहां बीते हफ्ते की टॉप कार न्यूज का पूरा राउंडअप दिया गया है।

    हुंडई बेयोन लॉन्च, सीएनजी वेरिएंट भी कन्फर्म

    Hyundai Bayon

    हुंडई ने भारतीय बाजार में अपनी नई एसयूवी बेयोन को लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी के लाइनअप में वेन्यू और क्रेटा के बीच पोजिशन किया गया है, जो एक बेहद प्रतिस्पर्धी सेगमेंट है। बेयोन का डिजाइन काफी शार्प और आकर्षक है, और इसमें दमदार टेक्नोलॉजी फीचर्स दिए गए हैं। फिलहाल इसे सिर्फ एक इंजन विकल्प के साथ पेश किया गया है। हालांकि, कम रनिंग कॉस्ट चाहने वाले ग्राहकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज है। हुंडई ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि बेयोन का सीएनजी वेरिएंट भी जल्द ही लाया जाएगा, जो इसे अपने सेगमेंट में एक किफायती विकल्प बना देगा।

    मारुति विक्टोरिस ऑरम एडिशन लॉन्च

    2026 Maruti Suzuki Victoris

    मारुति ने अपनी पॉपुलर हाइब्रिड एसयूवी विक्टोरिस का नया ऑरम एडिशन लॉन्च किया है। यह स्पेशल एडिशन इसके एक साल पूरे होने और एक लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार करने के मौके पर पेश किया यगा है। विक्टोरिस ऑरम एडिशन असल में एक स्टाइल अपग्रेड है, जिसमें कार को और आकर्षक बनाने के लिए कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह एडिशन केवल विक्टोरिस के स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट्स के लिए ही उपलब्ध होगा।

    मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान दिखी

    Maruti Suzuki Fronx Facelift

    बलेनो का फेसलिफ्ट लाने के बाद, अब मारुति सुजुकी का ध्यान अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी फ्रॉन्क्स पर है। हाल ही में फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। टेस्टिंग मॉडल पूरी तरह से कवर से ढका हुआ था, लेकिन इसके बावजूद कुछ डिजाइन बदलाव साफ तौर पर नजर आ रहे थे। ऐसी संभावना है कि फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट में नई बलेनो वाला 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी, क्योंकि दोनों कारें एक ही प्लेटफॉर्म पर बनी हैं।

    लैंड रोवर डिफेंडर सस्ती हुई!

    Defender 110

    लग्जरी एसयूवी पसंद करने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। लैंड रोवर ने भारत में अपनी आइकॉनिक एसयूवी डिफेंडर की लोकल असेंबली शुरू करने का फैसला किया है। अब तक, डिफेंडर को भारत में इंपोर्ट करके बेचा जाता था। लोकल असेंबली शुरू होने से इसकी कीमतों में भारी कटौती हुई है। इससे डिफेंडर अब पहले से ज्यादा ग्राहकों की पहुंच में आ सकेगी।

    बीवाईडी के प्रीमियम ब्रांड डेंजा की भारत में एंट्री कन्फर्म

    Denza Brand Launch Confirmed

    इलेक्ट्रिक गाड़ी बनाने वाली चीनी कंपनी बीवाईडी ने भारत में अपने प्रीमियम ब्रांड डेंजा को लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। डेंजा ब्रांड 13 नवंबर को भारतीय बाजार में अपनी शुरुआत करेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि वह कौनसे मॉडल लॉन्च करेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह चीनी लग्जरी ब्रांड अपनी प्रीमियम डी9 एमपीवी या परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड जेड9 जीटी एस्टेट को शोकेस कर सकती है। डेंजा की एंट्री से भारत के प्रीमियम ईवी सेगमेंट में मुकाबला और भी कड़ा हो जाएगा।

    विनफास्ट वीएफ5 का डिजाइन भारत में पेटेंट

    VinFast VF5

    वियतनाम की इलेक्ट्रिक कार कंपनी विनफास्ट ने अपनी आने वाली एसयूवी वीएफ5 के डिजाइन को भारत में पेटेंट कराया है। इससे पहले भी वीएफ5 के कुछ टेस्टिंग मॉडल्स को भारत में देखा जा चुका है। डिजाइन पेटेंट फाइल करने से यह संकेत मिलता है कि वीएफ5 को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। यहां विनफास्ट वीएफ5 की अधिक जानकारी देखें।

    was this article helpful ?

    adhiraj
    Adhiraj Dhyani is a passionate driver, rider and a motorsport enthusiast with a soft spot for sport bikes. He\'s a certified Honda paglu and dreams of owning a CBR 1000 RR-R Fireblade. In his free time, he likes to watch car restoration videos and sports like football and F1.और देखें

    हुंडई बेयोन पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है