• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट : इस हैचबैक कार के किस वेरिएंट में मिलते हैं कौनसे कलर ऑप्शन, जानिए यहां

    नई टोयोटा ग्लैंजा हैचबैक में सात कलर ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें दो नए शेड शामिल हैं

    ninad
    ninad
    Published On अक्टूबर 15, 2026 12:13 ist
    info icon
    published onOct 15, 2026 12:13 IST
    last updated onOct 15, 2026 12:13 IST
    13 Views
    • Write a कमेंट

    2026 Toyota Glanza Variant-wise Colours

    टोयोटा इंडिया ने अपनी प्रीमियम हैचबैक ग्लैंजा को नया फेसलिफ्ट अपडेट दिया है। इस गाड़ी के आगे का लुक एकदम नया है और इसमें नए पावरट्रेन ऑप्शन भी दिए गए हैं। इस अपडेट के साथ ग्लैंज़ा अब अपने सेगमेंट में सेफ्टी और फीचर्स के मामले में एक और भी मजबूत दावेदार बन गई है। यह हैचबैक कार कुल पांच वेरिएंट :  ई, एस, जी, वी और नए टॉप वेरिएंट वी (ओ) में उपलब्ध है। 2026 टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट के किस वेरिएंट में कौनसे कलर ऑप्शन मिलते हैं, आइए जानते हैं आगे :- 

    कलर ऑप्शन 

    2026 टोयोटा ग्लैंजा अब कुल 7 मोनोटोन कलर में उपलब्ध है, जिसमें दो नए शेड्स भी जोड़े गए हैं। इसमें वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग कलर मिलते हैं। यहां देखें पूरी कलर लिस्ट :- 

    • इंस्टा ब्लू

    2026 Toyota Glanza Insta Blue

    • गेमिंग ग्रे 

    2026 Toyota Glanza Gaming Grey

    • एंटाइसिंग सिल्वर 

    2026 Toyota Glanza Enticing Silver

    • स्पोर्टिन रेड 

    2026 Toyota Glanza Sportin Red

    • कैफे व्हाइट 

    2026 Toyota Glanza Cafe White

    • ब्लूइश ब्लैक (नया)

    2026 Toyota Glanza Bluish Blue

    • डिजिटल टील ग्रीन (नया)

    2026 Toyota Glanza Digital Teal Green

    यहां देखें इसके वेरिएंट-वाइज कलर ऑप्शन की जानकारी :-

    कलर

    ई

    एस

    जी

    वी

    वी (ओ)

    इंस्टा ब्लू

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    गेमिंग ग्रे

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    एंटाइसिंग सिल्वर

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    स्पोर्टिन रेड

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    कैफे व्हाइट

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ब्लूइश ब्लैक

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    डिजिटल टील ग्रीन

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    बेस वेरिएंट ई में चार कलर ऑप्शन : इंस्टा ब्लू, गेमिंग ग्रे, एंटाइसिंग सिल्वर और कैफे व्हाइट मिलते हैं। जबकि, एस वेरिएंट से इसमें इन चारों के अलावा स्पोर्टिन रेड और नया ब्लूइश ब्लैक कलर भी मिलता है। वहीं, जी, वी और वी (ऑप्शनल) वेरिएंट सभी सातों कलर में उपलब्ध हैं। नया डिजिटल टील ग्रीन शेड इसमें जी वेरिएंट से मिलना शुरू होता है। 

    हमें लगता है कि स्पोर्टिन रेड और डिजिटल टील ग्रीन शेड में ग्लैंजा यूनीक और आक्रामक दिखती है।

    फीचर और सेफ्टी 

    नई टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट कार में 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वायरलेस फोन चार्जर, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट, रियर टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें (नया) जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    2026 Toyota Glanza Interior

    सुरक्षा के लिए इसमें लेवल 2 एडीएएस (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) भी जोड़ा गया है, जिसके तहत लेन कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग जैसे फंक्शन शामिल है। इसके अलावा इसमें 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट (सीट बेल्ट रिमाइंडर के साथ) और आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    2026 Toyota Level-2 ADAS

    2026 Toyota Glanza ORVMs with turn indicator

    यहां देखें नई टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट की लॉन्च स्टोरी। 

    इंजन ऑप्शन  

    टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट में नया 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.2-लीटर पेट्रोल-सीएनजी इंजन ऑप्शन दिए गए हैं, जिसके साथ मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं। यहां देखें इसके इंजन स्पेसिफिकेशन:-

    इंजन

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल+सीएनजी

    पावर

    83 पीएस

    70 पीएस (सीएनजी)

    टॉर्क

    112 एनएम

    102 एनएम (सीएनजी)

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी/5-स्पीड एएमटी

    5-स्पीड एमटी/5-स्पीड एएमटी

    सर्टिफाइड माइलेज (एआरएआई)

    23.80 किलोमीटर प्रति लीटर (एमटी)/ 24.77 किलोमीटर प्रति लीटर (एएमटी)

    33.61 किलोमीटर प्रति किलोग्राम (एमटी)/ 34.47 किलोमीटर प्रति किलोग्राम (एएमटी)

    2026 Toyota Glanza Engine

    कीमत और मुकाबला

    नई टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट की कीमत 6.99 लाख रुपये (बेस वेरिएंट) से शुरू होती है और 10.98 लाख रुपये (टॉप पेट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट) (एक्स-शोरूम) तक जाती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति बलेनो, टाटा अल्ट्रोज और हुंडई आई20 से है। 

    कारदेखो का क्या है कहना…

     2026 टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट एक दमदार अपडेट है जो इसे प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में और भी आकर्षक विकल्प बनाता है। लेवल-2 एडीएएस और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स का जुड़ना इसे टेक्नोलॉजी और सेफ्टी के मामले में अपने प्रतिद्वंद्वियों के बराबर ला खड़ा करता है। नए कलर ऑप्शन के जुड़ने से ग्राहकों को ज्यादा पर्सनलाइजेशन का मौका मिल सकेगा। जो ग्राहक एक फीचर-लोडेड, सुरक्षित और टोयोटा की भरोसेमंद सर्विस वाली हैचबैक चाहते हैं, उनके लिए अपडेटेड ग्लैंज़ा एक बहुत मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी। 

    आप ग्लैंजा का कौनसा कलर ऑप्शन चुनेंगे? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।  

    was this article helpful ?

    ninad
    Ninad Mestry is an automotive engineer, dieselhead, and lifelong automotive enthusiast with a passion for cars, motorcycles, and the technology behind them. An engineering graduate, he is particularly interested in vehicle engineering, emerging mobility solutions, and the stories that make every machine unique. When he\'s not exploring the latest developments in the automotive world, he enjoys finding new ways to share automotive experiences and insights with fellow enthusiasts. Whether it\'s a rugged SUV, a practical commuter, a cutting-edge EV, or a classic motorcycle, Ninad is always eager to learn more and dive deeper into all things automotive.और देखें

    टोयोटा ग्लैंजा पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है