• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट के किस वेरिएंट में मिलते हैं कौनसे इंजन-गियरबॉक्स ऑप्शन, जानिए यहां

    अब आप टोयोटा ग्लैंजा को सीएनजी एएमटी ऑप्शन के साथ भी खरीद सकते हैं

    adarsh
    adarsh
    Published On अक्टूबर 15, 2026 10:43 ist
    info icon
    published onOct 15, 2026 10:36 IST
    last updated onOct 15, 2026 10:43 IST
    28 Views
    • Write a कमेंट

    2026 Toyota Glanza Engine Options

    टोयोटा ने ग्लैंजा फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च कर दी है। नया अपडेट मिलने से इसमें कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं, साथ ही इसमें कुछ नए फीचर्स भी जुड़ गए हैं। इसमें नया 3-सिलेंडर इंजन और सीएनजी एएमटी ऑप्शन दिया गया है। इससे यह हैचबैक कार अब और भी ज़्यादा किफायती हो गई है। यदि आप भी नई ग्लैंजा फेसलिफ्ट को लेने पर विचार कर रहे हैं तो यहां इसके वेरिएंट-वाइज इंजन ऑप्शन की जानकारी देख सकते हैं:- 

    पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन 

    2026 ग्लैंज़ा फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव इंजन में हुआ है। इसमें पुराने 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर के-सीरीज़ इंजन के मुकाबले नया 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर जेड12ई पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कुछ समय पहले मारुति स्विफ्ट में भी पेश किया गया था। यह इंजन फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध है और उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो कम रनिंग कॉस्ट चाहते हैं। इसमें पेट्रोल और सीएनजी के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन दिए गए हैं।

    2026 Toyota Glanza Engine

    यहां देखें इसके इंजन स्पेसिफिकेशन :- 

    इंजन

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल+सीएनजी

    पावर

    83 पीएस

    70 पीएस (सीएनजी)

    टॉर्क

    112 एनएम

    102 एनएम (सीएनजी)

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी/5-स्पीड एएमटी

    5-स्पीड एमटी/5-स्पीड एएमटी

    सर्टिफाइड माइलेज (एआरएआई)

    23.80 किलोमीटर प्रति लीटर (एमटी)/ 24.77 किलोमीटर प्रति लीटर (एएमटी)

    33.61 किलोमीटर प्रति किलोग्राम (एमटी)/ 34.47 किलोमीटर प्रति किलोग्राम (एएमटी)

    2026 Toyota Glanza Engine

    जहां पुराना इंजन अपनी स्मूथनेस और हाई-रेव परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता था, वहीं यह नया इंजन बेहतर माइलेज और शहर में ड्राइविंग को आसान बनाने पर ज़्यादा फोकस करता है। इसका लो-एंड टॉर्क बेहतर है, जिससे बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक में गाड़ी चलाना और भी आसान हो जाएगा। 

    वेरिएंट-वाइज पावरट्रेन ऑप्शन

    टोयोटा ग्लैंजा पांच वेरिएंट : ई, एस, जी, वी और नए टॉप वेरिएंट वी (ओ) में उपलब्ध है। यहां देखें इसके वेरिएंट-वाइज पावरट्रेन ऑप्शन की जानकारी :-

    वेरिएंट

    पेट्रोल

    पेट्रोल+सीएनजी

    एमटी

    एएमटी

    एमटी

    एएमटी

    ई

    ✅

    ❌

    ❌

    ❌

    एस

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    जी

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    वी

    ✅

    ✅

    ❌

    ❌

    वी (ओ)

    ✅

    ✅

    ❌

    ❌

    नई ग्लैंजा फेसलिफ्ट का बेस वेरिएंट ई केवल पेट्रोल इंजन और मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है, जो बजट खरीदारों के लिए सही है। सबसे ज़्यादा विकल्प मिड-वेरिएंट्स एस और जी में मिलते हैं। इन दोनों वेरिएंट्स में पेट्रोल और पेट्रोल+सीएनजी के साथ एमटी और एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शन दिए गए हैं। इसका मतलब है कि जो ग्राहक फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा चाहते हैं, उन्हें एस या जी वेरिएंट चुनना होगा। जबकि, इसके टॉप वेरिएंट्स वी और वी (ओ) में केवल पेट्रोल इंजन का ऑप्शन ही दिया गया है। 

    फीचर और सेफ्टी 

    फीचर्स के मामले में टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट काफी अच्छी है। इस हैचबैक कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 6-स्पीकर वाला क्लेरियन साउंड सिस्टम, और कूलिंग फंक्शन के साथ वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर जैसे नए फीचर्स जोड़े गए हैं। अन्य फीचर्स में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, ऑटो हेडलैंप्स, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं। 

    2026 Toyota Glanza Engine

    सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, रियर पार्किंग सेंसर, 360-डिग्री कैमरा, हिल-होल्ड कंट्रोल, और एक नया टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर दिए गए हैं। सबसे बड़ा सेफ्टी अपग्रेड लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स (एडीएएस) का हुआ है, जो इस सेगमेंट में इसे एक सुरक्षित विकल्प बनाता है।

    कीमत और मुकाबला 

    टोयोटा ग्लैंजा न्यू मॉडल की कीमत 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसका मुकाबला मारुति बलेनो, टाटा अल्ट्रोज और हुंडई आई20 से है। 

    कारदेखो का क्या है कहना

    नया फेसलिफ्ट अपडेट 2026 टोयोटा ग्लैंज़ा को एक ज़्यादा प्रैक्टिकल और वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज बनाता है। इस अपडेट का सबसे बड़ा आकर्षण फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी के साथ एएमटी गियरबॉक्स का जुड़ना है। यह कॉम्बिनेशन उन ग्राहकों के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है जो ट्रैफिक में क्लच दबाने की झंझट से बचना चाहते हैं और साथ ही पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से भी राहत चाहते हैं। अब तक, ऑटोमैटिक की सुविधा चाहने वालों को सीएनजी का विकल्प नहीं मिलता था, लेकिन ग्लैंज़ा ने इस गैप को भर दिया है। हालांकि, एक कमी यह है कि सीएनजी का ऑप्शन टॉप वेरिएंट वी और वी (ओ) में नहीं दिया गया है। कुल मिलाकर, नई ग्लैंज़ा उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जिनकी प्राथमिकता माइलेज, कम रनिंग कॉस्ट और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा है।

    आपकी ग्लैंजा फेसलिफ्ट के वेरिएंट-वाइज पावरट्रेन ऑप्शन को लेकर क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। 

    was this article helpful ?

    adarsh
    Adarsh Ashok is a Correspondent for cars at CarDekho Group. He brings his understanding and experience of cars and the motoring industry to all things automotive in the group\'s media wing. By education, he has a master\'s degree in Mass Communication and also majored in Automotive Journalism. His passion for cars and his urge to talk about cars are expressed in the form of news, features and videos on social media. He approaches stories with a keen perspective and experience, be it with vehicles from Fiats to Ferraris. और देखें

    टोयोटा ग्लैंजा पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है