2026 मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट vs टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट: इन दोनों हैचबैक कार में क्या हैं समानताएं और अंतर? जानिए यहां
मारुति बलेनो और ग्लैंजा के फेसलिफ्ट वर्जन में काफी समानताएं हैं, लेकिन कीमत और स्टाइलिंग में अंतर खरीदार के फैसले को प्रभावित कर सकता है
- Write a कमेंट

मारुति सुजुकी बलेनो और टोयोटा ग्लैंजा दोनों प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की कारें हैं, लेकिन दोनों के बीच काफी कुछ अंतर है। यह दोनों गाड़ियां एक ही प्लेटफॉर्म साझा करती हैं और इनमें एक जैसे फीचर्स और सेफ्टी किट भी मिलती है। बलेनो को फेसलिफ्ट अपडेट साल के शुरुआत में मिला था और फिर कुछ दिन बाद ग्लैंजा को भी अपडेट किया गया। अब सवाल यह उठता है कि आपको इनमें से कौनसी गाड़ी खरीदनी चाहिए? क्या आपको कम कीमत वाली बलेनो के साथ जाना चाहिए या फिर टोयोटा के भरोसे और थोड़ी अलग स्टाइल वाली ग्लैंज़ा पर ज़्यादा खर्च करना चाहिए? चलिए जानते हैं इस कंपेरिजन के जरिए :-
कीमत
| मॉडल |
मारुति सुजुकी बलेनो |
टोयोटा ग्लैंजा |
| कीमत (एक्स-शोरूम) |
6.10 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये |
6.99 लाख रुपये से 10.98 लाख रुपये |
कीमत के मोर्चे पर मारुति बलेनो ज्यादा सस्ती कार साबित होती है। बलेनो की शुरूआती कीमत 6.10 लाख रुपये है और इसके टॉप-एंड वेरिएंट की प्राइस 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। वहीं, टोयोटा ग्लैंजा की कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होकर 10.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। अगर हम वेरिएंट-टू-वेरिएंट कंपेरिजन करें, तो बलेनो का एंट्री-लेवल वेरिएंट ग्लैंज़ा के बेस वेरिएंट से लगभग 89,000 रुपये सस्ता है। यह उन ग्राहकों के लिए अच्छा ऑप्शन है जिनका बजट सीमित है। टॉप वेरिएंट्स में भी यह अंतर साफ नजर आता है, जहां बलेनो का टॉप मॉडल ग्लैंज़ा के टॉप मॉडल से करीब 99,000 रुपये सस्ता है। यह प्राइस गैप टोयोटा ग्लैंजा को थोड़ा महंगा बना देता है।
एक्सटीरियर
एक्सटीरियर की बात करें तो बलेनो और ग्लैंज़ा की फ्रंट डिज़ाइन में काफी कुछ अंतर नजर आता है। मारुति बलेनो का फ्रंट लुक ज़्यादा आक्रामक और बोल्ड लगता है। आगे की तरफ इसमें एक बड़ी क्रोम ग्रिल दी गई है, जिसके बीच में मारुति सुजुकी का लोगो लगा है। इसका डिज़ाइन इसे सड़क पर एक दमदार मौजूदगी देता है। जबकि, टोयोटा ग्लैंज़ा का डिज़ाइन ज़्यादा प्रीमियम और सोफिस्टिकेटेड लगता है। आगे की तरफ इसमें एक बड़ी वी-शेप की ग्रिल दी गई है जो कुछ लेक्सस मॉडल्स की याद दिलाती है, साथ ही इसमें बोनट पर टोयोटा बैजिंग और नए डिजाइन के बंपर में रेक्टेंगुलर एलईडी फॉग लैंप्स दिए गए हैं। इन दोनों कारों में कई एलिमेंट्स एक जैसे मिलते हैं, जैसे कि शार्प प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप, सिग्नेचर एलईडी डीआरएल्स (डेटाइम रनिंग लैंप्स) आदि।


इन दोनों कारों का साइड और रियर प्रोफाइल लगभग एक जैसा है। इनमें 16-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, क्रोम डोर हैंडल और विंडो के चारों ओर क्रोम लाइनिंग दी गई है। साइड प्रोफाइल में इकलौता अंतर यह है कि ग्लैंज़ा में ग्लॉस ब्लैक साइड स्कर्ट मिलती है जो इसे थोड़ा और स्पोर्टी टच देती है।


पीछे की साइड से दोनों कारें लगभग एक जैसी दिखती हैं। इन दोनों गाड़ियों में सी-शेप के एलईडी टेललैंप, रियर डिजाइन एलिमेंट्स को कनेक्ट करती क्रोम स्ट्रिप, रूफ-माउंटेड स्पॉइलर और रियर वाइपर-वॉशर मिलता है। अगर आपको एक बोल्ड और थोड़ा आक्रामक लुक पसंद है, तो बलेनो आपके लिए अच्छी रहेगी। यदि आप ज्यादा प्रीमियम दिखने वाली कार चाहते हैं, तो ग्लैंज़ा का डिज़ाइन आपको ज्यादा आकर्षित कर सकता है।


कलर ऑप्शन
कलर ऑप्शन की बात करें तो बलेनो और ग्लैंजा के बीच ज्यादा कोई अंतर नहीं है। इन दोनों गाड़ियों में 7 मोनोटोन शेड मिलते हैं जो इस प्रकार हैं :-
| मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट |
टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट |
| आर्कटिक व्हाइट |
कैफे व्हाइट |
| ग्रेंडयोर ग्रे |
गेमिंग ग्रे |
| स्प्लेंडिड सिल्वर |
एटाइसिंग सिल्वर |
| ओप्यूलेंट रेड |
स्पोर्टिन रेड |
| ब्लूइश ब्लैक |
ब्लूइश ब्लैक |
| नेक्सा बब्लू |
इंस्टा ब्लू |
| एनिगमैटिक टील ग्रीन |
डिजिटल टील ग्रीन |
दिलचस्प बात यह है कि दोनों कारों में कलर शेड्स लगभग एक जैसे मिलते हैं, बस उनके नाम अलग-अलग रखे गए हैं ताकि ब्रांड की पहचान बनी रहे।
इंटीरियर
जैसे ही आप इन कारों के केबिन में कदम रखेंगे, आपको कलर थीम और फील को लेकर एक बड़ा अंतर महसूस होगा। मारुति बलेनो के इंटीरियर में ब्लैक और ब्लू कलर थीम के साथ सिल्वर एक्सेंट दिए गए हैं जो डैशबोर्ड को स्पोर्टी टच देते हैं, जबकि टोयोटा ग्लैंजा में ब्लैक और बेज कलर थीम के साथ ग्लॉस-ब्लैक हाइलाइट्स मिलते हैं जिससे इसका केबिन काफी स्पेशियस दिखता है। इन दोनों कारों का डैशबोर्ड लेआउट लगभग एक जैसा है।


मारुति बलेनो और ग्लैंजा के केबिन में एक फ्लोटिंग टचस्क्रीन, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जर के लिए नया लोअर सेंटर कंसोल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें दी गई हैं। दोनों गाड़ियों में एयर कंडीशनिंग के लिए फिज़िकल कंट्रोल्स और स्टीयरिंग माउंटेड बटन दिए गए हैं। हालांकि, इन दोनों गाड़ियों में सिंगल-पेन सनरूफ की कमी रखी गई है, जो कि इसकी प्रतिद्व्न्दी कारों टाटा अल्ट्रोज और हुंडई आई20 में मिलता है।


केबिन स्पेस और कंफर्ट की बात करें तो इन दोनों कार के बीच बहुत कम अंतर है। मारुति बलेनो की डार्क कलर केबिन थीम उन लोगों को पसंद आ सकती है जिन्हें थोड़ा स्पोर्टी लुक ज्यादा अच्छा लगता है।
फीचर और सेफ्टी
फीचर्स और सेफ्टी के मामले में बलेनो और ग्लैंज़ा में ज्यादा कोई अंतर नहीं है। दोनों ही हैचबैक इस सेगमेंट में सबसे एडवांस्ड फीचर्स से लैस हैं। हाल ही में मिले फेसलिफ्ट अपडेट के साथ, इनमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एक वायरलेस फोन चार्जर और एक 6-स्पीकर क्लैरियन साउंड सिस्टम जैसे नए फीचर्स जुड़ गए हैं जो ड्राइविंग अनुभव को और बेहतर बनाते हैं। इन दोनों कारों में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले वाला एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट के साथ कीलेस एंट्री, हेड्स-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम्स, और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स कॉमन मिलते हैं।

सेफ्टी के मामले में दोनों हैचबैक कारें एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं। लेवल-2 एडीएएस के अलावा इनमें 360-डिग्री कैमरा, छह एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, हिल होल्ड कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम और आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं। एडीएएस के तहत इनमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फंक्शन शामिल है।

इंजन ऑप्शन
मारुति बलेनो और टोयोटा ग्लैंजा दोनों हैचबैक कार में मारुति सुजुकी का जेड-सीरीज 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो स्विफ्ट और डिजायर में भी मिलता है। दोनों गाड़ियों के फेसलिफ्ट वर्जन में पेट्रोल+सीएनजी इंजन के साथ मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शन भी मिलने जारी हैं। यहां देखें इसके इंजन स्पेसिफिकेशन :-
| स्पेसिफिकेशन |
पेट्रोल |
पेट्रोल+सीएनजी |
| इंजन |
1.2-लीटर 3-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल |
1.2-लीटर 3-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल के साथ सीएनजी |
| पावर |
83 पीएस |
70 पीएस |
| टॉर्क |
112 एनएम |
102 एनएम |
| ट्रांसमिशन |
5-स्पीड एमटी/ 5-स्पीड एएमटी |
5-स्पीड एमटी/ 5-स्पीड एएमटी |
| सर्टिफाइड माइलेज (एआरएआई) |
23.80 किमी/लीटर (एमटी)/24.77 किमी/लीटर (एएमटी) |
33.61 किमी/किलोग्राम (एमटी)/ 34.47 किमी/किलोग्राम (एएमटी) |
एमटी - मैनुअल ट्रांसमिशन, एएमटी- ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन


जैसा कि आप टेबल में देख सकते हैं कि पावर, टॉर्क, ट्रांसमिशन और एआरएआई-सर्टिफाइड माइलेज के आंकड़े भी बिल्कुल समान हैं। इसका मतलब है कि ड्राइविंग एक्सपीरियंस, एक्सेलरेशन और फ्यूल एफिशिएंसी के मामले में आपको दोनों कारों में कोई अंतर महसूस नहीं होगा। इसलिए, परफॉर्मेंस या माइलेज को इन दोनों के बीच निर्णय लेने का आधार नहीं बनाया जा सकता है। आपका फैसला पूरी तरह से कीमत, स्टाइलिंग और ब्रांड के प्रति आपकी पसंद पर निर्भर करेगा।
कारदेखो का क्या है कहना…
मारुति बलेनो और ग्लैंज़ा में से कौनसी गाड़ी आपके लिए बेहतर है? इसका जवाब आपकी प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है। मारुति बलेनो उन खरीदारों के लिए अच्छी है जो एक वैल्यू-फॉर-मनी कार चाहते हैं। चूंकि यह ग्लैंज़ा के मुकाबले काफी सस्ती है और लगभग वही फीचर्स, परफॉर्मेंस और सेफ्टी पैकेज देती है, इसलिए यह एक बहुत ही समझदारी भरा विकल्प है। आप जो पैसा बचाते हैं, उसे एक्सेसरीज़ या अन्य जरूरतों पर खर्च कर सकते हैं। मारुति का बड़ा सर्विस नेटवर्क भी एक प्लस पॉइंट है।
वहीं, टोयोटा ग्लैंज़ा उन खरीदारों के लिए है जो टोयोटा ब्रांड के साथ आने वाले भरोसे और बेहतर कस्टमर सर्विस एक्सपीरिएंस के लिए थोड़ी ज्यादा कीमत चुकाने को तैयार हैं। इसका डिज़ाइन भी कुछ लोगों को बलेनो से ज़्यादा प्रीमियम लग सकता है। अगर आपके लिए ब्रांड इमेज और ओनरशिप एक्सपीरिएंस कीमत से ज़्यादा मायने रखता है, तो ग्लैंज़ा एक बेहतर विकल्प हो सकती है।
आप यह कारें भी चुन सकते हैं
हुंडई आई20: एक प्रीमियम हैचबैक जिसमें फीचर लोडेड केबिन और एक शानदार पेट्रोल इंजन मिलता है। बलेनो और ग्लैंजा में मिलने वाले 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के मुकाबले इसमें 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है।
टाटा अल्ट्रोज़: यह उन खरीदारों के लिए एक बढ़िया विकल्प है जो बेहतरीन सेफ्टी और एक अलग डिज़ाइन वाली प्रीमियम हैचबैक कार चाहते हैं। यह इकलौती ऐसी हैचबैक है जिसमें डीज़ल इंजन का विकल्प भी मिलता है, जो उन खरीदारों के लिए फायदेमंद है जो खासतौर पर डीजल इंजन वाली कार की तलाश में हैं।














