• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इन 7 टर्बो पेट्रोल इंजन वाली कारों से मिलता है सबसे अच्छा माइलेज रिटर्न,देखिए पूरी लिस्ट

    ध्यान रहे कि हमनें यहां इन कारों के माइलेज फिगर एआरएआई द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के हिसाब से बताया है।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 30, 2021 13:45 ist
    info icon
    published onMar 30, 2021 13:45 IST
    last updated onMar 30, 2021 13:45 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    पिछले कुछ समय से दमदार परफॉर्मेंस वाली टर्बो पेट्रोल इंजन वाली कारों की डिमांड काफी बढ़ी है। सबसे अच्छी बात ये है कि अब कई कार मैन्युफैक्चरर अफोर्डेबल टर्बो पेट्रोल कारों की पेशकश कर रहे हैं। यहां तक कि आप मात्र 7 लाख रुपये तक के बजट के साथ टर्बो पेट्रोल इंजन वाली कार खरीद सकते हैं। मगर क्या स्पोर्टी परफॉर्मेंस देने वाली ये कारें अच्छा माइलेज रिटर्न भी देती है? हमनें यहां अच्छा माइलेज रिटर्न देने वाली टर्बो पेट्रोल इंजन वाली कारों की एक लिस्ट तैयार की है जिस पर आप भी डालिए एक नजर:

     

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस टर्बो

    इंजन

    1.0-लीटर 3-सिलेंडर

    पावर

    100पीएस

    टॉर्क

    172एनएम

    गियरबॉक्स ऑप्शंस

    5-स्पीड मैनुअल

    माइलेज फिगर

    20.7किलोमीटर प्रति लीटर

    प्राइस

    7.81 लाख रुपये

    • ग्रैंड आई10 निओस टर्बो काफी अच्छा माइलेज देने वाली कार है। एआरएआई के अनुसार इसका टर्बो वेरिएंट 20.7 किलोमीटर प्रति लीटर देने में सक्षम है। 
    • इसमें 1.0 लीटर 3 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 100 पीएस की पावर और 172 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के मुकाबले ये इंजन 17 पीएस की ज्यादा पावर और 60 एनएम का ज्यादा टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। 
    • इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। 
    • निओस में टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन केवल एक वेरिएंट स्पोर्ट्ज में दिया गया है जिसकी कीमत 7.81 लाख रुपये है। 

    हुंडई ऑरा टर्बो 

    इंजन

    1.0-लीटर 3-सिलेंडर

    पावर

    100पीएस

    टॉर्क

    172एनएम

    गियरबॉक्स ऑप्शंस

    5-स्पीड मैनुअल

    माइलेज फिगर

    20.5किलोमीटर प्रति लीटर

    प्राइस

    8.66 लाख रुपये

    • निओस और ऑरा में एक जैसे ही इंजन और गियरबॉक्स के ऑप्शंस दिए गए हैं। मगर निओस के मुकाबले ऑरा थोड़ा कम माइलेज देती है जो 20.5 किलोमीटर प्रति लीटर है। ये अंतर बहुत ही मामूली है। 
    • ऑरा सबसे अच्छा माइलेज देने वाली टर्बो सेडान होने के साथ साथ काफी अफोर्डेबल टर्बो कार भी है। 
    • ऑरा में टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन केवल टॉप वेरिएंट एसएक्स प्लस में दिया गया है जिसकी कीमत 8.66 लाख रुपये है। 

    हुंडई आई20 टर्बो 

    इंजन

    1.0-लीटर 3-सिलेंडर

    पावर

    120पीएस

    टॉर्क

    172एनएम

    गियरबॉक्स ऑप्शंस

    6-स्पीड आईएमटी/ 7-स्पीड डीसीटी

    माइलेज फिगर

    20किलोमीटर प्रति लीटर/ 20.28किलोमीटर प्रति लीटर (iMT/DCT)

    प्राइस

    8.79 लाख रुपये से लेकर  11.18 लाख रुपये

    •  हुंडई आई20 में 1.0 लीटर 3 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 120 पीएस की पावर जनरेट करने में सक्षम है। 
    •  इस इंजन के साथ 6 स्पीड आईएमटी (क्लचलैस मैनुअल)और 7 स्पीड डीसीटी  (ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है। इसके आईएमटी वर्जन का माइलेज फिगर 20 किलोमीटर प्रति लीटर है वहीं डीसीटी वर्जन का माइलेज फिगर 20.28 किलोमीटर प्रति लीटर बताया जाता है। 
    •  आई20 टर्बो डीसीटी सबसे अच्छा माइलेज रिटर्न देने वाली टर्बो ऑटोमैटिक कार है। 
    •  इसके टर्बो वेरिएंट्स की प्राइस 8.79 लाख रुपये से लेकर 11.18 लाख रुपये के बीच है। 

     निसान मैग्नाइट

     

    इंजन

    1.0-लीटर 3-सिलेंडर

    पावर

    100पीएस

    टॉर्क

    160एनएम

    गियरबॉक्स ऑप्शंस

    5-स्पीड मैनुअल/CVT

    माइलेज फिगर

    20किलोमीटर प्रति लीटर/17.7किलोमीटर प्रति लीटर

    प्राइस

    7.29 लाख रुपये से लेकर  9.75 लाख रुपये

    •  सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की निसान मैग्नाइट सबसे अफोर्डेबल टर्बो पेट्रोल कार होने के साथ साथ सबसे अच्छा माइलेज देने वाली टर्बो कार भी है। 
    •  मैग्नाइट टर्बो मैनुअल 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। वहीं इसका सीवीटी वर्जन 17.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे देता है। 
    •  इसमें 1.0 लीटर 3 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 100 पीएस की पावर और 160 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। 
    •  मैग्नाइट के टर्बो वेरिएंट्स की प्राइस 7.29 लाख रुपये से लेकर 9.75 लाख रुपये के बीच ​है। 

     स्कोडा रैपिड 

      

    इंजन

    1.0-लीटर 3-सिलेंडर

    पावर

    110पीएस

    टॉर्क

    175एनएम

    गियरबॉक्स ऑप्शंस

    6-स्पीड मैनुअल / 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक

    माइलेज फिगर

    18.97किलोमीटर प्रति लीटर / 16.24किलोमीटर प्रति लीटर

    प्राइस

    7.79 लाख रुपये से लेकर  13.29 लाख रुपये

    •  स्कोडा रैपिड सबसे अफोर्डेबल टर्बो पेट्रोल कॉम्पैक्ट सेडान है। यहां तक कि ये कार सब कॉम्पैक्ट सेडान ऑरा से भी सस्ती है। 
    •  स्कोडा रैपिड टर्बो मैनुअल वेरिएंट 18.97 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिल जाता है। जबकि ऑटोमैटिक वेरिएंट्स 16.24 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे देते हैं। 
    •  इस कार में 1.0 लीटर 3 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 110 पीएस की पावर और 175 एनएम का टॉर्र्क जनरेट करने में सक्षम है। 
    •  स्कोडा रैपिड के टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स की प्राइस 7.79 लाख रुपये से लेकर 13.29 लाख रुपये के बीच है। 

     फोक्सवैगन पोलो 

     

    इंजन

    1.0-लीटर 3-सिलेंडर

    पावर

    110पीएस

    टॉर्क

    175एनएम

    गियरबॉक्स ऑप्शंस

    6-स्पीड मैनुअल / 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक

    माइलेज फिगर

    18.24 किलोमीटर प्रति लीटर/16.47 किलोमीटर प्रति लीटर

    प्राइस

    6.99 लाख रुपये से लेकर  9.92 लाख रुपये

    •  फोक्सवैगन पोलो भारत में उपलब्ध सबसे सस्ती टर्बो पेट्रोल कार है। 
    •  पोलो टर्बो मैनुअल का माइलेज रिटर्न 18.24 किलोमीटर प्रति लीटर बताया जाता है। वहीं टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक वेरिएंट्स का माइलेज फिगर 16.47 किलोमीटर प्रति लीटर बताया गया है। 
    •  पोलो में रैपिड और वेंटो वाला ही इंजन दिया गया है जो 110 पीएस की पावर और 175 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। 
    •  पोलो के टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स की प्राइस 6.99 लाख रुपये से लेकर 9.92 लाख रुपये के बीच है। 

    यह भी पढ़ें: नई फोक्सवैगन पोलो भारत में 2023 तक हो सकती है लॉन्च, मौजूदा मॉडल से होगी महंगी

    किया सोनेट 

     

    इंजन

    1.0-लीटर 3-सिलेंडर

    पावर

    120पीएस

    टॉर्क

    172एनएम

    गियरबॉक्स ऑप्शंस

    6-स्पीड आईएमटी/7-स्पीड डीसीटी

    माइलेज फिगर

    18.2 किलोमीटर प्रति लीटर/18.3 किलोमीटर प्रति लीटर

    प्राइस

    9.49 लाख रुपये से लेकर  12.89 लाख रुपये

    •  किया सोनेट के आईएमटी वेरिएंट का माइलेज फिगर 18.2 किलोमीटर प्रति लीटर बताया गया है जबकि इसके डीसीटी वेरिएंट का माइलेज फिगर 18.3 किलोमीटर प्रति लीटर बताया गया है। 
    •  इसमें 1.0 लीटर 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 120 पीएस की पावर और 172 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। 
    •  किया सोनेट के टर्बो वेरिएंट्स की प्राइस 9.49 लाख रुपये से लेकर 13.19 लाख रुपये के बीच है। 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम नई दिल्ली के अनुसार

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई आई20 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है