• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया on apr, 2022

    स्कोडा रैपिड

    4.4302 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 6.99 लाख - 13.49 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2022
    पुरानी स्कोडा रैपिड कारें खरीदें
    लेटेस्ट स्कोडा कार लेटेस्ट लॉन्च in जून 2024
    स्कोडा स्लाविया
    10 - 18.29 लाख*
    View More Details

    समान कारों का विकल्प देखें

    स्कोडा रैपिड स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन998 सीसी - 1598 सीसी
    पावर103.2 - 108.62 बीएचपी
    टॉर्क153 एनएम - 250 एनएम
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    माइलेज14.3 से 21.72 किमी/लीटर
    फ्यूलपेट्रोल / डीजल

    स्कोडा रैपिड प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    रैपिड 1.6 एमपीआई राइडर एडिशन(बेस मॉडल)1598 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 15.41 किमी/लीटर6.99 लाख* 
    न्यू रैपिड 1.0 टीएसआई राइडर999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18.97 किमी/लीटर7.79 लाख* 
    न्यू रैपिड 1.0 टीएसआई राइडर प्लस999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18.97 किमी/लीटर8.19 लाख* 
    रैपिड 1.6 ​​एमपीआई एक्टिव बीएस41598 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 15.41 किमी/लीटर8.82 लाख* 
    रैपिड 1.5 टीडीआई एक्टिव बीएस4(बेस मॉडल)1498 सीसी, मैनुअल, डीजल, 21.13 किमी/लीटर9 लाख* 
    रैपिड 1.6 एमपीआई एलिगेंस1598 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 14.84 किमी/लीटर9.50 लाख* 
    रैपिड 1.6 ​​एमपीआई एलिगेंस एटी1598 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14.84 किमी/लीटर9.61 लाख* 
    न्यू रैपिड 1.0 टीएसआई राइडर प्लस एटी999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 16.24 किमी/लीटर9.69 लाख* 
    रैपिड ओनिक्स 1.6 एमपीआई एमटी बीएस41598 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 15.41 किमी/लीटर9.76 लाख* 
    रैपिड 1.6 ​​एमपीआई एम्बिशन बीएस41598 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 15.41 किमी/लीटर9.99 लाख* 
    न्यू रैपिड 1.0 टीएसआई एम्बिशन999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18.97 किमी/लीटर9.99 लाख* 
    रैपिड 1.5 टीडीआई एम्बिशन बीएस41498 सीसी, मैनुअल, डीजल, 21.13 किमी/लीटर10 लाख* 
    रैपिड 1.6 ​​एमपीआई एटी एम्बिशन बीएस41598 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14.84 किमी/लीटर10 लाख* 
    न्यू रैपिड 1.0 टीएसआई ऑनिक्स999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18.97 किमी/लीटर10.19 लाख* 
    रैपिड ओनिक्स 1.6 एमपीआई एटी बीएस41598 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14.84 किमी/लीटर11 लाख* 
    रैपिड 1.6 एमपीआई स्टाइल बीएस41598 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 14.3 किमी/लीटर11.16 लाख* 
    रैपिड 1.5 टीडीआई स्टाइल बीएस41498 सीसी, मैनुअल, डीजल, 21.13 किमी/लीटर11.16 लाख* 
    रैपिड 1.5 टीडीआई एटी एम्बिशन बीएस41498 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 21.72 किमी/लीटर11.36 लाख* 
    रैपिड मोंटे कार्लो 1.6 एमपीआई एटी बीएस41598 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 14.3 किमी/लीटर11.40 लाख* 
    रैपिड मोंटे कार्लो 1.5 टीडीआई एमटी बीएस41498 सीसी, मैनुअल, डीजल, 21.14 किमी/लीटर11.40 लाख* 
    न्यू रैपिड 1.0 टीएसआई एम्बिशन एटी999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 16.24 किमी/लीटर11.49 लाख* 
    रैपिड ओनिक्स 1.5 टीडीआई एमटी बीएस41498 सीसी, मैनुअल, डीजल, 21.13 किमी/लीटर11.59 लाख* 
    रैपिड 1.0 टीएसआई एक्टिव999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18.97 किमी/लीटर11.59 लाख* 
    न्यू रैपिड 1.0 टीएसआई ऑनिक्स एटी999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 16.24 किमी/लीटर11.69 लाख* 
    न्यू रैपिड 1.0 टीएसआई स्टाइल999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18.97 किमी/लीटर11.69 लाख* 
    रैपिड 1.0 टीएसआई एक्टिव एटी998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18.97 किमी/लीटर11.80 लाख* 
    रैपिड 1.0 टीएसआई मैट एडिशन999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18.97 किमी/लीटर11.99 लाख* 
    न्यू रैपिड 1.0 टीएसआई मोंटे कार्लो999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18.97 किमी/लीटर11.99 लाख* 
    रैपिड 1.6 ​​एमपीआई एटी स्टाइल बीएस41598 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14.84 किमी/लीटर12.44 लाख* 
    रैपिड 1.5 टीडीआई एटी स्टाइल बीएस41498 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 21.72 किमी/लीटर12.44 लाख* 
    रैपिड मोंटे कार्लो 1.6 एमपीआई एटी बीएस41598 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14.3 किमी/लीटर12.70 लाख* 
    रैपिड मोंटे कार्लो 1.5 टीडीआई एटी बीएस41498 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 21.66 किमी/लीटर12.70 लाख* 
    रैपिड ओनिक्स 1.5 टीडीआई एटी बीएस4(टॉप मॉडल)1498 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 21.72 किमी/लीटर12.74 लाख* 
    न्यू रैपिड 1.0 टीएसआई स्टाइल एटी999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 16.24 किमी/लीटर12.99 लाख* 
    न्यू रैपिड 1.0 टीएसआई मोंटे कार्लो एटी999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 16.24 किमी/लीटर13.29 लाख* 
    रैपिड 1.0 टीएसआई मैट एडिशन एटी(टॉप मॉडल)999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 16.24 किमी/लीटर13.49 लाख* 
    सभी वेरिएंट देखें

    स्कोडा रैपिड रिव्यू

    स्कोडा रैपिड हमेशा से कंपनी के लिए एक अच्छी परफॉर्मर कार रही है। हालांकि, स्कोडा इंडिया के पोर्टफोलियो में ऑक्टाविया और सुपर्ब जैसी कारों ने रैपिड से ज्यादा चर्चाएं बटोरी हैं। सेगमेंट में बढ़ते कंपीटिशन को देखते हुए 2019 में स्कोडा ने रैपिड के फेसलिफ्ट अवतार को नए अपडेट के साथ पेश किया। क्या यह कार डिज़ाइन व फीचर्स के मामले में ग्राहकों को अपनी ओर खींच पाएगी, ये जानेंगे यहां:-

    स्कोडा रैपिड फोक्सवैगन वेंटो पर बेस्ड है। इसके डिजाइन में कई अहम बदलाव हुए हैं जो इसमें नया लुक लाते हैं। 

    रैपिड सेडान में आगे की तरफ स्कोडा की नई बटरफ्लाई ग्रिल दी गई है, इसके दोनों ओर डे-टाइम रनिंग लैंप्स के साथ स्मोकी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए गए हैं। इसका फ्रंट बंपर भी नया है, बंपर के कॉर्नर पर फॉग लैंप्स को पोज़िशन किया गया है। कार को अग्रेसिव लुक देने के लिए कंपनी ने इसके बोनट पर क्रीज़ लाइन दी है।  

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां आपको शोल्डर लाइन नज़र आएंगी। राइडिंग के लिए इसमें नए डिज़ाइन के 15-इंच के व्हील दिए गए हैं। हालांकि, इन सब बदलाव के बाद भी इसमें आपको वेंटो की झलक दिखाई देगी।

    कार के पीछे वाले हिस्से में बड़े बदलाव नहीं हुए हैं। इसके बूट पर पतली क्रोम स्ट्रिप दी गई है, वहीं टेललैंप लेंस पर स्मोकी इफेक्ट दिया गया है। फ्रंट बंपर की तरह इसका रियर बंपर भी नया है। कार को पुरानी रैपिड से अलग दिखाने के लिए कंपनी ने इसमें लिप स्पॉइलर भी दिया है। 

    कुल मिलाकर, डिज़ाइन और लुक्स के मामले में इसका आगे वाला हिस्सा काफी पसंद आने वाला है। वहीं, रियर व साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां स्कोडा थोड़ी और मेहनत कर सकती थी। 

    स्कोडा रैपिड साइज

    लंबाई  4413 मिलीमीटर 
    चौड़ाई  1699 मिलीमीटर 
    ऊंचाई  1466 मिलीमीटर 
    ग्राउंड क्लीयरेंस  163 मिलीमीटर 
    व्हीलबेस  2552 मिलीमीटर 
    कर्ब वेट  1182 किलोग्राम 

    बूट स्पेस

    460 लीटर

    केबिन लेआउट की बात करें तो इसका लुक पोलो और वेंटो से काफी मिलता-जुलता रखा गया है। इसकी डैशबोर्ड डिज़ाइन, कंट्रोल बटन की पोज़िशनिंग और डोरपैड्स भी फोक्सवैगन की गाड़ियों जैसे लगते हैं। गाड़ी के इंटीरियर को ईबोनी सैंड कलर थीम के साथ पेश किया गया है जो केबिन को फ्रेश अहसास दिलाती है।  

    अंदर से देखने पर इसका लुक काफी जाना-पहचाना सा लगता है। इसका केबिन लेआउट पैसेंजर के कंफर्ट को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। इसमें ऊपर-नीचे एडजस्ट होने वाला स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसकी आगे वाली सीट पर बैठे पैसेंजर कार की सीट को अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। इसमें दिए गए थ्री-स्पोक लैदर कवर्ड स्टीयरिंग व्हील का साइज़ भी एकदम परफेक्ट है। इस पर ऑडियो और कॉल्स रिसीव बटन भी मिलते हैं। अगर कंपनी इसमें वेंटो की तरह फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील देती तो और ज्यादा अच्छा होता।

    इसमें सेंटर कंसोल पर एसी वेंट्स, 6.5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यदि ऑडियो सिस्टम के ऊपर की ओर दिए गए छोटे कार्ड होल्डर को हटा दें तो इसका सेंटर लेआउट वेंटो के जैसा ही नज़र आता है। इस 5-सीटर का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम काफी रिस्पॉन्सिव है। इस कार में चार स्पीकर्स (हर दरवाजे पर एक-एक) दिए गए हैं, इनकी साउंड क्वॉलिटी भी काफी दमदार है। 

    कूलिंग के मामले में भी आपको इससे किसी तरह की कोई शिकायत नहीं होगी, इसमें दी गई एसी कार के केबिन को जल्दी ठंडा कर देती है। हालांकि, इसमें 'मैक्स एसी बटन' की कमी खलती है, यह फीचर सेगमेंट की दूसरी कारों में दिया गया है। इसमें क्लाइमेट कंट्रोल बटन को बंद करने की प्रक्रिया भी इतनी आसान नहीं है। उदाहरण के तौर पर आप फैन की स्पीड को ज़ीरो पर करते हैं, इसके लिए आपको पहले तो कुछ सेकंड रूकना होगा और उसके बाद नॉब को फिर से दाईं तरफ घुमाना पड़ता है। 

    पीछे की सीटों पर बैठे पैसेंजर्स के लिए भी इसमें एसी का विकल्प रखा गया है। हालांकि, सेकंड रो में दिए गए एसी वेंट्स ज्यादा दमदार नहीं हैं। ये केबिन को ठंडा करने में काफी समय लेते हैं। 

    इसमें पीछे की तरफ बेंच सीट दी गई है, सीट की पोजिशन नीची होने की वजह से पैसेंजर्स को यहां बैठने में तकलीफ महसूस हो सकती है। यह एक स्पेशियस कार है, लेकिन इसके बावजूद भी इसमें पैसेंजर्स को प्रतिद्व्न्दी कारों की तुलना में अच्छा-खासा लेगरूम स्पेस नहीं मिलता है। इसमें रिक्लाइन बेकरेस्ट दिया गया है, जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट करके ड्राइविंग के वक्त थोड़ा आराम फरमा सकते हैं। अगर रैपिड सेडान की पीछे वाली सीट पर दो पैसेंजर बैठे हों तो वे सीट के बीच में दिए गए आर्मरेस्ट को खोलकर अपनी ड्राइव को ओर आरामदायक बना सकते हैं। आर्मरेस्ट को खोलने के बाद इस कार में केवल चार ही पैसेंजर बैठ सकेंगे, अगर पांच पैसेंजर को बैठना है तो आप रियर आर्मरेस्ट का फायदा नहीं ले सकेंगे।  इसमें पीछे वाले पैसेंजर की सुविधा के लिए दिए गए एसी वेंट की पोजिशन को काफी नीचा रखा गया है, ऐसे में यह कार चार पैसेंजर के लिए सही रहती है।

    कुल मिलाकर कहें तो, रैपिड की पीछे वाली सीट तीसरे पैसेंजर के बैठने के लिए ज्यादा अच्छी साबित नहीं होती। इसमें दो आगे और दो पीछे यानी कुल चार पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं। बड़े साइज़ के रियर आर्मरेस्ट के चलते इसमें पीछे की सीटों पर पांचवे पैसेंजर को ज्यादा लेगरूम स्पेस भी नहीं मिल पाती। ऐसे में लंबी दूरी के सफर के लिए इसकी रियर सीटें केवल चार एडल्ट पैसेंजर के लिए ही सही है।

    स्कोडा रैपिड के सभी वेरिएंट में ड्यूल एयरबैग और एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम फीचर्स मिलते हैं। वहीं, इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट में हिल होल्ड कंट्रोल और डीजल-ऑटोमैटिक वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे अतिरिक्त फीचर भी दिए गए हैं।

    स्कोडा रैपिड में अब केवल एक ही इंजन: 1.0 लीटर 3 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल का ऑप्शन दिया गया है। यह इंजन 110 पीएस की पावर और 175 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है और आने वाले समय में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर भी दिया जा सकता है। 

    Performance

    इग्निशन ऑन करते ही इसका नया इंजन एक आवाज के साथ शुरू हो जाता है। सबसे अच्छी बात ये है कि इंजन से आने वाली वाइब्रेशन को आप केवल कार खड़े रहने पर ही महसूस कर सकते हैं जिसकी इंटेसिटी यानी प्रभाव भी ज्यादा नहीं होता है। 

    Performance

    इस 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के दम पर सिटी में रैपिड आराम से चलती है। हालांकि, 2000 आरपीएम से नीचे लगातार चलने पर आपको ये कार थोड़ी सुस्त नजर आ सकती है। थ्रॉटल को पुश करने के बाद थोड़ी देर तक उसे होल्ड करने पर 2200 आरपीएम के करीब टॉ​र्क जनरेट होती है। इसमें तुरंत ओवरटेकिंग के लिए एक गियर ड्रॉप करने की भी जरूरत पड़ती है। सिटी में नई स्कोडा रैपिड 1.0 टीएसआई 12.79 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। 

    Performance

    सिटी के मुकाबले हाईवे पर इस कार को चलाने का अपना ही एक मजा है। यहां बिना गियर बदले आप तेजी से ट्रैफिक में से निकलते हुए आगे बढ़ सकते हैं। यहां तक कि आप महज तीसरे गियर में ही 100 से ऊपर की स्पीड का आंकड़ा भी तुरंत छू सकते हैं। आप चाहें तो छठे गियर पर भी इसे 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ा सकते हैं। हाईवे पर भी इसका इंजन काफी माइलेज फ्रेंडली साबित होता है जहां ये 17.13 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे ही देता है। 

    Performance

    बात करें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स की तो ये काफी स्मूद है और इस स्पोर्टी इंजन के साथ मिलकर अपना काम बखूबी करता है। रैपिड का क्लच काफी हल्का है और मुंबई जैसी जगह जहां ट्रैफिक के बारे में सोच कर ही डर लग जाता है, वहां इस गाड़ी में आपको क्लच दबाने के लिए अपने घुटनों पर जोर नहीं देना पड़ता है। शुरू शुरू में रैपिड में आपको एक अच्छी ड्राइविंग पोजिशन पर आने में समस्या आ सकती है, मगर बाद में आप इसके आदि हो जाएंगे। 

    राइड और हैंडलिंग 

    हमेशा से ही रैपिड की राइड उतनी खास नहीं रही है। इसमें सीटों पर बेहतर कुशनिंग की दरकार रही है। लेकिन अब स्कोडा ने रैपिड को अपडेट करते हुए ये समस्या कुछ हद तक दूर कर दी है। 

    Performance

    पहले के मुकाबले अब स्कोडा रैपिड खराब सड़कों और गड्ढों को आराम से झेल लेती है। हालांकि आपके द्वारा जरा सी भी लापरवाही दिखाने के बाद यदि इसे किसी खराब सड़क या गड्ढे पर से ले जाया जाए तो इसके सस्पेंशन से आपको जोरदार आवाज सुनने को मिलेगी। लेकिन हमें उम्मीद है कि अपनी कार से प्यार करने वाला ड्राइवर ऐसा नहीं करेंगे। 

    Performance

    स्कोडा रैपिड की हैंडलिंग भी अब काफी बेहतर हो गई है। पहले वाले डीजल इंजन के मुकाबले इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन काफी हल्का है जिस वजह से इसका वजन भी 100 किलोग्राम कम हो गया हैै। फ्रंट में भारी वजन का दबाव कम होने से ये कार ज्यादा पावर के साथ आगे बढ़ती है। इसी वजह से कॉर्नर्स पर भी इसे आप तेजी से दौड़ा सकते हैं। 

    Performance

    इसमें पहले की ही तरह बॉडी रोल की आज भी कोई समस्या नहीं होती है। हालांकि सिटी में इसके स्टीयरिंग व्हील का वजन काफी हल्का महसूस होता है, मगर कुल मिलाकर इसका वजन काफी बैलेंस्ड है। इससे यू टर्न मारने में ज्यादा सहूलियत मिलती है। ​हाईवे पर इसका स्टीयरिंग व्हील ज्यादा स्थिर रहता है। हालांकि इनसे ज्यादा अच्छा फीडबैक नहीं मिलता है। इसकी ब्रेकिंग क्वालिटी उम्मीद से ज्यादा अच्छी है, मगर पैडल से कुछ खास फीडबैक नहीं मिलता है। 

    स्कोडा रैपिड की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • टॉप वेरिएंट में प्रोजेक्टर हेडलैंप, लैदर अपहोल्स्ट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और टचस्क्रीन ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर फीचर्स
    • डीजल इंजन के साथ 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन
    • अपडेट 1.5 लीटर डीजल इंजन जो देता है ज्यादा माइलेज
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • इंटीरियर लेआउट थोड़ा पुराना लगता है।
    • पीछे वाली सीट पर स्पेस की कमी महसूस होती है।

    स्कोडा रैपिड 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • रोड टेस्ट
    • स्कोडा रैपिड 1.0 लीटर टीएसआई ऑटोमैटिक : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      स्कोडा रैपिड 1.0 लीटर टीएसआई ऑटोमैटिक : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      प्रीमियम सेडान सेगमेंट में स्कोडा रैपिड एक शानदार और ड्राइवर फोकस्ड कार रही है। इसके कुछ मुख्य कारण इसकी सॉलिड क्वालिटी, अच्छे पावरट्रेन और ड्राइविंग डायनामिक्स है। 

      भानुon दिसंबर 09, 2020

    स्कोडा रैपिड यूज़र रिव्यू

    4.4/5
    पर बेस्ड302 यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (302)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (86)
    • कंफर्ट (98)
    • माइलेज (97)
    • इंजन (75)
    • इंटीरियर (50)
    • स्पेस (36)
    • कीमत (44)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • Verified
    • critical
    • a
      alamanda tyson on मई 13, 2026
      4.2
      Feels Like High Class Car
      Super car and hits different in rich class also in low cost. I prefer too, but this legendary car is dream of many people. Once visit this car's showroom and take test drive and see proper maintenance, you will be sure to buy this one. This legendary car gives high class vibes. I'll personally recommend this car.
      और देखें
    • s
      selva bharathi on नवंबर 17, 2025
      4.5
      Is It Good? Or Bad
      For like a sedan car it's one of the craziest car it gives everything that is in a high end sedan car the performance, the comfort, the everything but for a middle class car ?nope!! It has a very high maintenance cost and for a middle class family it's a mini dept machine and it has a one of the great ground clearance
      और देखें
      1
    • s
      satyam tiwari on जुलाई 21, 2025
      5
      Rapid Is Freaking Awesome
      Best car in this price range , really happy that I bought this car , not just the top model but even lower model is better performing than other cars in its price range. This car is really best for a family of 4 and is really freaking awesome for a family car. Mileage is good , looks are really amazing , all the colours are good but white is just the best .
      और देखें
      1
    • m
      mani on फरवरी 22, 2025
      4.7
      Skoda Rapid
      A1 superb family car I like it this is wonderful car so I say any people very easily to buy this car and his performance is very very great thankyou.
      और देखें
      1
    • मोहित poonia on फरवरी 21, 2025
      5
      Best Performance In This Segment
      Best car in this segment and best mileage Best safety features and all colours are great and best performance , sespenson also good no bad product in this car I love this car
      और देखें
      1
    • सभी रैपिड रिव्यूज देखें

    सवाल और जवाब

    Evil asked on 5 Jan 2022
    Q ) Does Skoda Rapid 1.0 TSI Matte Edition feature andriod auto?
    By CarDekho Experts on 5 Jan 2022

    A ) Skoda Rapid 1.0 TSI Matte Edition doesn't feature Android Auto/ Apple CarPla...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Harinder asked on 8 Oct 2021
    Q ) Rapid onyx AT or Verna SX ivt?
    By CarDekho Experts on 8 Oct 2021

    A ) Skoda Rapid Onyx AT is powered by a 999 cc engine which is available with a Auto...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Abhimanyu asked on 18 Sep 2021
    Q ) Does it have DSG gearbox?
    By CarDekho Experts on 18 Sep 2021

    A ) Skoda Rapid was earlier available with DSG transmission but now it is replaced w...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Piyush asked on 11 Sep 2021
    Q ) What is the tyre size of Skoda Rapid?
    By CarDekho Experts on 11 Sep 2021

    A ) Skoda Rapid features a tyre of 195/55 R16 size.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Saggyyt asked on 8 Sep 2021
    Q ) Do company offer rear camera for rider plus variant as additional accessories.?
    By CarDekho Experts on 8 Sep 2021

    A ) Yes, you have rear camera install as an additional accessory.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    प्रशन

    ट्रेंडिंग स्कोडा कारें

    • अपकमिंग
    सितंबर ऑफर देखें
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है