• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया
    • फॉक्सवेगन पोलो आगे बाईं ओर image
    • फॉक्सवेगन पोलो बाहर की फोटो
    1/2
    बंद कर दिया गया on jun, 2022

    फॉक्सवेगन पोलो

    4.3216 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 5.83 लाख - 10.25 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2022
    पुरानी फॉक्सवेगन पोलो कारें खरीदें

    नई दिल्ली में पुरानी फॉक्सवेगन पोलो कार

    • फॉक्सवेगन पोलो जीटी 1.0 टीएसआई
      फॉक्सवेगन पोलो जीटी 1.0 टीएसआई
      Rs7.95 लाख
      202251,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • फॉक्सवेगन पोलो 1.0 टीएसआई कंफर्टलाइन
      फॉक्सवेगन पोलो 1.0 टीएसआई कंफर्टलाइन
      Rs5.85 लाख
      2022117,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • फॉक्सवेगन पोलो 1.0 टीएसआई हाइलाइन प्लस
      फॉक्सवेगन पोलो 1.0 टीएसआई हाइलाइन प्लस
      Rs7.50 लाख
      202269,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • फॉक्सवेगन पोलो जीटी 1.0 टीएसआई
      फॉक्सवेगन पोलो जीटी 1.0 टीएसआई
      Rs6.32 लाख
      202194,479किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • फॉक्सवेगन पोलो 1.0 एमपीआई ट्रेडलाइन
      फॉक्सवेगन पोलो 1.0 एमपीआई ट्रेडलाइन
      Rs4.10 लाख
      202157,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • फॉक्सवेगन पोलो जीटी टीएसआई बीएस4
      फॉक्सवेगन पोलो जीटी टीएसआई बीएस4
      Rs8.75 लाख
      202028,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • फॉक्सवेगन पोलो 1.0 टीएसआई हाइलाइन प्लस एटी
      फॉक्सवेगन पोलो 1.0 टीएसआई हाइलाइन प्लस एटी
      Rs6.80 लाख
      202167,525किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • फॉक्सवेगन पोलो 1.0 टीएसआई हाइलाइन प्लस
      फॉक्सवेगन पोलो 1.0 टीएसआई हाइलाइन प्लस
      Rs6.30 लाख
      202150,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • फॉक्सवेगन पोलो 1.0 एमपीआई ट्रेडलाइन
      फॉक्सवेगन पोलो 1.0 एमपीआई ट्रेडलाइन
      Rs3.47 लाख
      201968,882किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • फॉक्सवेगन पोलो 1.0 एमपीआई कम्फर्टलाइन
      फॉक्सवेगन पोलो 1.0 एमपीआई कम्फर्टलाइन
      Rs3.99 लाख
      2019103,153किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें


    फॉक्सवेगन पोलो के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन999 सीसी - 1498 सीसी
    पावर75 - 108.62 बीएचपी
    टॉर्क95 एनएम - 230 एनएम
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    माइलेज21.49 किमी/लीटर
    फ्यूलपेट्रोल / डीजल

    फॉक्सवेगन पोलो प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    पोलो 1.0 एमपीआई ट्रेंडलाइन बीएस4(बेस मॉडल)999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18.78 किमी/लीटर5.83 लाख* 
    पोलो 1.0 एमपीआई ट्रेडलाइन999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.74 किमी/लीटर6.45 लाख* 
    पोलो 1.0 एमपीआई कंफर्टलाइन बीएस4999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18.78 किमी/लीटर6.76 लाख* 
    पोलो 1.5 टीडीआई ट्रेडलाइन(बेस मॉडल)1498 सीसी, मैनुअल, डीजल, 20.14 किमी/लीटर7.34 लाख* 
    पोलो 1.0 एमपीआई कम्फर्टलाइन999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.74 किमी/लीटर7.42 लाख* 
    पोलो 1.0 एमपीआई हाईलाइन प्लस बीएस4999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18.78 किमी/लीटर7.76 लाख* 
    पोलो टर्बो एडिशन999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18.24 किमी/लीटर7.80 लाख* 
    पोलो 1.0 टीएसआई कंफर्टलाइन999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल7.80 लाख* 
    पोलो टीएसआई एडिशन999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18.78 किमी/लीटर7.89 लाख* 
    पोलो 1.5 टीडीआई कम्फर्टलाइन1498 सीसी, मैनुअल, डीजल, 20.14 किमी/लीटर8.52 लाख* 
    पोलो 1.0 टीएसआई कंफर्टलाइन एटी999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 16.47 किमी/लीटर8.93 लाख* 
    पोलो 1.0 टीएसआई हाइलाइन प्लस999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18.24 किमी/लीटर8.98 लाख* 
    पोलो रेड और व्हाइट एडिशन999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 16.47 किमी/लीटर9.20 लाख* 
    पोलो 1.5 टीडीआई हाईलाइन प्लस1498 सीसी, मैनुअल, डीजल, 20.14 किमी/लीटर9.31 लाख* 
    पोलो जीटी टीएसआई बीएस41197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल9.76 लाख* 
    पोलो जीटी 1.5 टीडीआई(टॉप मॉडल)1498 सीसी, मैनुअल, डीजल, 21.49 किमी/लीटर9.88 लाख* 
    पोलो 1.0 टीएसआई हाइलाइन प्लस एटी999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 16.47 किमी/लीटर10 लाख* 
    पोलो जीटी 1.0 टीएसआई मैट एडिशन999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 16.47 किमी/लीटर10 लाख* 
    पोलो जीटी 1.0 टीएसआई999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 16.47 किमी/लीटर10.25 लाख* 
    पोलो लीजेंड एडिशन(टॉप मॉडल)999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 16.47 किमी/लीटर10.25 लाख* 
    सभी वेरिएंट देखें

    फॉक्सवेगन पोलो रिव्यू

    Overview

    पोलो टीएसआई भारत में किसी पहचान की मोहताज नहीं है और खासतौर पर स्पीड से प्यार करने वालों के बीच तो बिल्कुल नहीं। इसे चुनने वाले एक बात तो साबित कर ही देते हैं कि उन्हें क्वान्टिटी से ज्यादा क्वालिटी से मतलब होता है। हां ये सच है कि इस कार में स्पेस और फीचर्स की कमी जरूर है, मगर इसका रिफाइंड और पावरफुल टर्बोचार्ज्ड इंजन और फटाफट काम करने वाले डीएसजी गियरबॉक्स के बारे में जानकार फिर आगे कोई समझौता नहीं करते हैं। फोक्सवैगन की पोलो कार में अब एक नया इंजन जुड़ चुका है। यह एक छोटा,कम रिफाइंड 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन है। लेकिन ये ज्यादा पावर जनरेट करने में सक्षम है जो कि मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। तो क्या खासियत है पोलो 1.0 लीटर टीएसआई एमटी की ये जानेंगे आगे:

    • कार टेस्टेड: फोक्सवैगन पोलो हाइलाइन प्लस
    • इंजन: 1.0 लीटर टीएसआई
    • गियरबॉक्स: 6-स्पीड मैनुअल
    • कीमत: 8.02 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) 

    2019 में आए फेसलिफ्ट मॉडल के कंपेरिजन में इस वेरिएंट में कुछ अलग सा नहीं है। यह अभी भी एक क्लासिक हैचबैक ही लगती है। ग्राहकों को इसका शेप काफी पसंद आता है। 

    Exterior

    इसमें दी गई हनीकॉम्ब ग्रिल पोलो जीटीआई से प्रभावित है जिससे इसका लुक और भी स्पोर्टी बन जाता है। हेडलैंप्स में ना तो डेटाइम रनिंग लैंप ना ही एलईडी और ना ही प्रोजेक्टर लैंस का फीचर मौजूद है। यदि इसमें वेंटो वाले एलईडी हेडलैंप्स दे दिए जाते तो अच्छी बात हो सकती थी। 

    Exterior

    इसमें दूसरे वेरिएंट्स की तरह स्मार्ट 10 स्पोक 16 इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं जो काफी स्टाइलिश लगते हैं, जिसके सेंटर में ऑफसैट एलिमेंट दिया गया है। इसमें नई डिजाइन का रियर बंपर भी दिया गया है जिससे लगता है कि इसके रियर में थोड़े बहुत बदलाव हुए हैं। 

    Interior

    इसके केबिन में कुछ नया नहीं है। पहले की तरह इसमें ऑल ब्लैक थीम के साथ सेंटर कंसोल के आसपास गनमैटल ग्रे एसेंट्स दिए गए हैं। इसके इंटीरियर की थीम थोड़ी डार्क है जो हर किसी को पसंद नहीं आती है। इस हैचबैक की बिल्ड क्वालिटी काफी अच्छी है। इसमें हार्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है, वहीं डोर पैड्स जैसी चीजों को एकदम व्यवस्थित तरीके से पोजिशन किया गया है। दूसरी तरफ इसके केबिन का इंसुलेशन भी काफी अच्छा है। यहां तक की ये कार अपने से दो सेगमेंट ऊपर की कारों से ज्यादा अच्छी है। पोलो के इस हाईलाइन प्लस वेरिएंट में लैदर कवर वाले स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब का फीचर दिया गया है जो इसके लोअर वेरिएंट्स में नहीं दिए गए हैं। 

    Interior

    फोक्सवैगन पोलो में दी गई 6.5 इंच टचस्क्रीन का साइज बड़ा तो नहीं है मगर ये काफी यूजर फ्रेंडली है। आपको इसकी वाइब्रेंट डिस्प्ले, टच सेंसिटिविटी और रिस्पॉन्स काफी पसंद आएगा। इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ वॉइस कमांड का फीचर भी दिया गया है जो स्टीयरिंग व्हील से ही एक्टिवेट किया जा सकता है। इसमें मिरर लिंक का फीचर भी दिया गया है हालांकि यह ज्यादा काम का नहीं है। इसमें जिस फीचर की कमी ज्यादा महसूस होती है वो है रियर कैमरा। यहां तक कि ये फीचर इसके टॉप वेरिएंट हाईलाइन में भी नहीं दिया गया है। जबकि ये फीचर इससे कई गुना सस्ती रेनो क्विड तक में दिया गया है। 

    Interior

    इसका क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम काफी अच्छे से काम करता है और टेंपरेचर चेंज एवं फैन की स्पीड तेज करने के लिए दी गई नॉब भी काफी अच्छी है। इसके अलावा इसमें रेन सेंसिंग वायपर्स, ऑटो डे नाइट आईआरवीएम, सभी दरवाजों पर पावर विंडो के साथ वन टच ऑपरेशन और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि इसमें ऑटोमैटिक हैडलैंप्स नहीं दिए गए हैं। इसके अलावा पोलो हैचबैक में स्टोरेज के साथ एडजस्टेबल फ्रंट आर्मरेस्ट दिया गया है। हमारी टेस्टिंग टीम द्वारा इसे लेकर एक मिली-जुली प्रतिक्रिया ही देखने को मिली। कुछ को ये काफी कंफर्टेबल लगी तो वहीं कुछ ने ये पाया कि दूसरा और चौथा गियर लगाने पर इस पर हाथ रखने से कोहनी टकराती है। 

    Interior

    Interior

    इसकी रियर सीट्स को लेकर कुछ शिकायतें आपको जरूर हो सकती है। 5'9" की लंबाई वाले व्यक्ति को यहां बैठने में कोई समस्या नहीं आती है, मगर इससे लंबे कद के व्यक्ति को हेडरूम और नीरूम स्पेस में समस्या आ सकती है। हालांकि इसकी सीट पर कुशनिंग इतनी अच्छे ढंग से की गई है कि कार में घंटो बैठे रहने पर थकान महसूस नहीं होती है। रियर सीट्स पर एसी वेंट्स, फोल्डिंग सेंट्रल कप बॉटल होल्डर और 12 वोल्ट का सॉकेट दिया गया है। 

    बूटस्पेस

    Interior

    पोलो का बूट फ्लोर काफी बड़ा है जिससे इसमें आप काफी सामान रख सकते हैं। हमारे द्वारा किए गए लगेज टेस्ट में हम इसमें पार्सल ट्रे को बाहर निकालने के बाद तीन बड़े बैग आराम से रख पाए। पोलो के टॉप वेरिएंट में पार्सल ट्रे पर कार्पेट जैसी फिनिशिंग की गई है जो काफी सॉफ्ट और प्रीमियम नजर आती है। 

    Safety

    सेफ्टी के मोर्चे पर पोलो काफी दमदार हैचबैक है। इसकी टैंक जैसी बिल्ड क्वालिटी से किसी दुर्घटना होने पर भी सेफ्टी बनी रहती है। हालांकि इसमें काफी कम सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं जिनमें 2 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर शामिल है। 

    पोलो के इंजन लाइनअप में से अब 1.2 लीटर टीएसआई और 1.5 लीटर टीडीआई इंजन को हटा दिया गया है। इनके बजाए आप अब 1.0 लीटर एमपीआई या 1.0 लीटर टीएसआई को चुन सकते हैं। एमपीआई के साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है तो वहीं टीएसआई में 6-स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक का ऑप्शन रखा गया है। टीएसआई इंजन का विकल्प केवल हाईलाइन या जीटी लाइन वेरिएंट्स में ही उपलब्ध है। हमारी इस टेस्ट ड्राइव में हमने पोलो का 1.2 लीटर टीएसआई वाला वेरिएंट ड्राइव किया है। 

    Performance

    इंजन ऑन करते ही आपको ये महसूस हो जाएगा कि इसका रिफाइनमेंट लेवल कम हो गया है। हालांकि ये 3-सिलेंडर इंजन के हिसाब से तो रिफाइंड है और जाहिर सी बात है कि इसमें आपको पहले वाले 4-सिलेंडर 1.2 लीटर टीएसआई जैसी स्मूदनैस नहीं मिलेगी। गाड़ी के आगे बढ़ते रहने के साथ-साथ ही इंजन से आने वाले वाइब्रेंशंस अपने आप खत्म होने लगते हैं। इसका क्लच काफी हल्का है और गियर थ्रो थोड़े शॉर्ट पड़ते हैं। टर्बो आने से पहले तक तो पोलो काफी एनर्जी से भरी हुई लगती है और आपको इसे ज्यादा एक्सलरेट भी नहीं करना पड़ता है। 

    2400 आरपीएम के बाद आपको इसके इंजन से एक तगड़ा पावर बूस्ट मिलेगा। इसके बाद आप इस कार को स्पीड बिल्डअप करते हुए 6500 आरपीएम तक पहुंचा सकते हैं। हमारे टेस्ट में नई फोक्सवैगन पोलो को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने में 9.66 सेकंड का समय लगा। वहीं 1.2 लीटर जीटी टीएसआई को यही काम करने में 10.61 सेकंड लगते थे। इसका नया इंजन 110 पीएस की पावर और 175 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है, वहीं इसका मैनुअल गियरबॉक्स भी कार को स्पीड जल्दी पकड़वाने में काफी मदद करता है। 

    Performance

    ट्रैफिक में पोलो आराम चलती रहती है। यहां तक कि 2000 आरपीएम के नीचे रहते हुए भी हायर गियर पर ये कार आराम से चलती है। तीसरे गियर पर इसको 30 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने में 8.54 सेकंड का समय लगता है। वहीं चौथे गियर पर ये 13.74 सेकंड में 40 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है। आराम से ड्राइव की जाए तो पोलो सिटी में आपको 15.16 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे देती है। 

    Performance

    हाईवे पर इसे आप आराम से छठे गियर पर चला सकते हैं जहां आपको 2000 आरपीएम पर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर चलने का भरपूर मौका मिलता है। हाईवे पर ये हैचबैक 17.21 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। आप छठे गियर पर स्पीड तो बिल्डअप कर सकते हैं, मगर जल्दी से किसी को ओवरटेक करने के लिए आपको पांचवे गियर पर आना ही पड़ता है। इसकी ब्रेकिंग भी काफी लाजवाब है और 1072 किलोग्राम की यह कार ब्रेक लगाने के बाद 100 से 0 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर 40.26 मीटर चलने के बाद रुक जाती है। 

    राइड और हैंडलिंग 

    पोलो के ड्राइविंग डायनैमिक्स की तो हमेशा से ही तारीफ की जाती रही है। इस बार भी इसमें काफी बड़ा बदलाव हुआ है। अब ये कार सिटी में स्पीड ब्रेकर्स और तीखे उछालों से निपटने के लिए पहले से ज्यादा अच्छी तरह तैयार हो गई है। अब ये पहले की तरह खराब सड़कों और स्पीड ब्रेकर्स से गुजरते हुए आवाज नहीं करती है। इसके सस्पेंशन सेंटअप को अब भारतीय सड़कों के हिसाब से ट्यून कर दिया गया है जो काफी बैलेंस्ड लगते हैं। ये किसी गड्ढे से आने वाले झटकों को सहने के बाद दोबारा से सैटल हो जाते हैं और इस दौरान ये कोई आवाज भी नहीं करते हैं। 

    Performance

    इसकी हैंडलिंग पहले की ही तरह अच्छी है और इसके स्टीयरिंग से भी अच्छा खासा फीडबैक मिलता है। 

    Variants

    2020 फोक्सवैगन पोलो की प्राइस 5.82 लाख रुपये से शुरू होती है जो कि 9.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक पहुंचती है। जिस हाइलाइन प्लस वेरिएंट को हमने ड्राइव किया उसकी कीमत 8.02 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और वेरिएंट लाइनअप में इसे जीटी से ठीक नीचे पोजिशन किया गया है। पुरानी जीटी टीएसआई के मुकाबले अब इसकी कीमत 1.7 लाख रुपये तक बढ़ गई है। मौजूदा जीटी लाइन 6-स्पीड ऑटोमैटिक पुरानी जीटी टीएसआई से मात्र 15000 रुपये ही मंहगी है। पोलो के अलावा देश में केवल निओस ही टर्बो पेट्रोल इंजन से लैस हैचबैक है, जिसकी कीमत 7.75 लाख रुपये है। 

    निष्कर्ष

    सिटी के लिहाज से पोलो काफी शानदार हैचबैक साबित होती है जो कि हाईवे पर चलने का भी उतना ही दम रखती है। नए इंजन और ट्रांसमिशन के कॉम्बिनेशन आ जाने से कंफर्ट और ईज़ी ड्राइविंग दोनों की सुविधा मिलती है। कुछ जरूरी फीचर्स और रियर सीट पर स्पेस की बात को छोड दें तो इसकी बिल्ड क्वालिटी और इंसुलेशन सेगमेंट में सबसे बेस्ट है। हालांकि इसके इंजन में आपको अब रिफाइनमेंट लेवल की कमी जरूर लग सकती है। 

    Variants

    यदि आप फीचर्स और स्पेस के बदले बिल्ड क्वालिटी, अच्छे ड्राइविंग एक्सपीरियंस और राइड क्वालिटी को अहमियत देते हैं तो पोलो आपको जरूर पसंद आएगी। हालांकि इसकी प्राइस काफी ज्यादा है, मगर स्पोर्टी ड्राइविंग के शौकीनों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

    फॉक्सवेगन पोलो की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • टर्बो पेट्रोल इंजन का पंच
    • दमदार बिल्ड क्वालिटी
    • अच्छी हैंडलिंग
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • रिवर्स कैमरा फीचर की कमी
    • रियर सीट पर कम स्पेस
    • कीमत ज्यादा
    अधिक देखें

    फॉक्सवेगन पोलो न्यूज़

    • रोड टेस्ट
    • फोक्सवैगन पोलो 1.0 लीटर टीएसआई एमटी: फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      फोक्सवैगन पोलो 1.0 लीटर टीएसआई एमटी: फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      फोक्सवैगन की पोलो कार में अब एक नया इंजन जुड़ चुका है। यह एक छोटा,कम रिफाइंड 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन है। लेकिन ये ज्यादा पावर जनरेट करने में सक्षम है जो कि मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।

      भानुon जुलाई 08, 2020

    फॉक्सवेगन पोलो यूज़र रिव्यू

    4.3/5
    पर बेस्ड216 यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (216)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (36)
    • कंफर्ट (55)
    • माइलेज (52)
    • इंजन (51)
    • इंटीरियर (13)
    • स्पेस (17)
    • कीमत (19)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • Verified
    • critical
    • b
      babipaneethsai rajavarapu on अप्रैल 14, 2026
      5
      A Good Polo Is Always A Best Choice
      The Car is Fantastic and feels like driving in the sky and the best thing is the mileage looks good for this price and the interior, seats also good as it provides comfort and adjustment and the most important thing is rpm it runs like a horse and I love this since. I was driving from 2019 and still I like this.
      और देखें
    • m
      mahendra on अप्रैल 04, 2026
      4.3
      Driving Experience Of Polo GT
      I just love the polo, so sad it is discontinued. The german car experience was best seen in polo, the sporty feeling is unmatched for less pricing. I loved the stability at high speeds. Mileage is really good when compared to other hot hatch cars It has a solid build quality when compared to other german cars. Overall it is my fav one.
      और देखें
    • s
      suresh yohan chintala on मार्च 30, 2026
      4.8
      Nice And Smooth
      It's a very good car for a small family and good for trips , very good leg space & speed is enormous and the colouring is very nice, so much in love with my car no matter it's the best car in the segment. very good car for a small family and good for trips  very good leg space & speed is enormous and the colouring is very nice, so much in love with my car no matter it's the best.
      और देखें
    • h
      himanshu सिंह on मार्च 05, 2026
      5
      King If Segment
      Great car in this segment this is king, very powerful and awesome driving experience, this car has minimum maintenance car spare parts for very strong building material and electronic part also, this car is really really awesome. This car is looks like a beast. No other car experience like this car.
      और देखें
      1
    • a
      abhijit benake on दिसंबर 15, 2025
      4.7
      Polo Car Is A Nice Car
      Best driving car, and the features is very specious, but maintenance cost is very high. The car parts is expensive but the driving experience is all time best.  The car engine is very amazing. This polo car has a nice and comfortable suspension and car boot space is quite good overall nice car.
      और देखें
    • सभी पोलो रिव्यूज देखें

    फॉक्सवेगन पोलो वीडियो

    • VW Golf GTI vs VW Polo GT TSI

      VW Golf GTI vs VW Polo GT TSI

    सवाल और जवाब

    Poojan asked on 29 Nov 2021
    Q ) Is this car worth to buy?
    By CarDekho Experts on 29 Nov 2021

    A ) Yes, if you value build, drive experience and ride over feature gimmicks and are...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answers (4)
    Rajashekar asked on 28 Nov 2021
    Q ) Does this car features Height adjustable driver seat?
    By CarDekho Experts on 28 Nov 2021

    A ) Yes, Volkswagen Polo features Height Adjustable Driver Seat.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    24. asked on 6 Oct 2021
    Q ) Does Polo have automatic sunroof?
    By CarDekho Experts on 6 Oct 2021

    A ) Volkswagen Polo doesn't feature sunroof.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Gitesh asked on 15 Jul 2021
    Q ) What is the price of polo highline plus tsi in CSD?
    By CarDekho Experts on 15 Jul 2021

    A ) For the CSD availability and price, we would suggest you to have a word with the...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answers (3)
    Krishna asked on 6 Jul 2021
    Q ) Polo comforline turbo edition is available ? What is the on road price ?
    By CarDekho Experts on 6 Jul 2021

    A ) For the availability, we would suggest you to please connect with the nearest au...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    प्रशन

    ट्रेंडिंग फॉक्सवेगन कारें

    सितंबर ऑफर देखें

    फॉक्सवेगन पोलो लेटेस्ट अपडेट

    लेटेस्ट अपडेट : फोक्सवैगन ने पोलो का प्रोडक्शन बंद कर दिया है।

    फोक्सवैगन पोलो कार प्राइस : भारत में पोलो कार की कीमत 6.45 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि पोलो टॉप मॉडल की प्राइस 10.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    फोक्सवैगन पोलो वेरिएंट्स : यह हैचबैक कार पांच वेरिएंट ट्रेंडलाइन, कम्फर्टलाइन, जीटी, हाईलाइन+ और हाईलाइन प्लस एटी में उपलब्ध है। फेस्टिव सीजन के मौके पर कंपनी ने इसका एक स्पेशल एडिशन वेरिएंट रेड एन्ड व्हाइट भी पेश किया है।

    फोक्सवैगन पोलो इंजन स्पेसिफिकेशन : पोलो में दो पेट्रोल इंजनः 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड (75पीएस/95एनएम) और 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड (110पीएस/175एनएम) की चॉइस मिलती है। नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है वहीं टर्बो इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।

    फोक्सवैगन पोलो माइलेजः-

    • 1.0 लीटर एमपीआई: 17.57 किलोमीटर प्रति लीटर
    • 1.0 लीटर टीएसआई एमटी: 18.24 किलोमीटर प्रति लीटर
    • 1.0 लीटर टीएसआई एटी: 16.47 किलोमीटर प्रति लीटर

    फोक्सवैगन पोलो फीचर्स: पोलो में क्रूज कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटो एसी, रेन सेंसिंग वाइपर और 6.5 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ) जैसे फीचर दिए गए हैं।

    फोक्सवैगन पोलो सेफ्टी फीचर: पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इस गाड़ी में रियर पार्किंग सेंसर और ड्यूल फ्रंट एयरबैग जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

    इनसे है मुकाबला : भारतीय बाजार में इस कार का कंपेरिजन होंडा जैज़, मारुति सुजुकी बलेनो, टोयोटा ग्लैंजा, हुंडई एलीट आई20 और टाटा अल्ट्रोज़ से है।

    और देखें
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है