• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा कर्व के एक्सटीरियर डिजाइन पर इन 7 तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर

    टाटा इसका एक ऑल इलेक्ट्रिक वर्जन भी उतारेगी जो कि इसके पेट्रोल/डीजल मॉडल से पहले लॉन्च किया जाएगा।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 19, 2024 18:16 ist
    info icon
    published onJul 19, 2024 18:16 IST
    last updated onJul 19, 2024 18:16 IST
    2.4K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Curvv exterior detailed in 7 images

    एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार टाटा कर्व से आखिरकार पर्दा उठ गया है। ये हुंडई क्रेटा और मारुति ग्रैंड विटारा से ज्यादा स्टाइलिश कार होगी और ये टाटा की भारत में पहली मास मार्केट एसयूवी कूपे होगी। आईये अब इन 7 तस्वीरों के जरिए डालिए नजर कर्व के आईसीई वर्जन के एक्सटीरियर पर एक नजर:

    फ्रंट

    Tata Curvv LED DRL
    Tata Curvv grille

    नई टाटा कर्व के फ्रंट में स्पिल्ट लाइटिंग सेटअप दिया गया है जो कि नई नेक्सन और हैरियर/सफारी में भी देखा जा सकता है। इसके अलावा इसमें कनेक्टेड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स स्ट्रिप और ग्रिल और बंपर के लोअर पोर्शन क्रोम भी दिया गया है। इसके अलावा इसकी ग्रिल के लोअर पोर्शन में एक फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। 

    हेडलाइट्स

    Tata Curvv split-LED headlights

    इसके दोनों सिरों पर वर्टिकली पोजिशन की गई एलईडी हेडलाइट्स और ट्रायएंगुलर हाउसिंग में फॉगलैंप्स दिए गए हैं। इसके अलावा टाटा ने कर्व के पेट्रोल/डीजल के साथ ग्ररूव्स समेत नैरो एयर कर्टेन दिए गए हैं जो बेहतर एयरफ्लो और एयरोडायनैमिक्स देंगे। 

    साइड

    Tata Curvv ORVM-mounted side camera

    कर्व के आईसीई वर्जन का सबसे आकर्षक एलिमेंट इसकी रूफलाइन है। इसके अलावा यहां फ्लश फिटिंग डोर हैंडल्स भी दिए गए हैं जो कि टाटा की किसी कार में पहली बार नजर आएंगे। इसके अलावा यहां 360 डिग्री सेटअप के लिए ओआरवीएम माउंटेड साइड कैमरा भी दिया गया है। 

    अलॉय व्हील्स

    Tata Curvv dual-tone alloy wheels

    टाटा ने कर्व आईसीई के प्रोडक्शन मॉडल में ड्युअल टोन अलॉय व्हील्स दिए हैं जिनका डिजाइन पैटल जैसा है जो भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में इसकी शोकेसिंग के दौरान दिखाया गया था। इसके व्हील आर्क के चारो ओर क्लैडिंग दी गई है जिसे प्रीमियम और स्पोर्टी अपील देने के लिए ग्लॉसी ब्लैक फिनिशिंग दी गई है। 

    रियर

    बैक साइड से टाटा की ये एसयूवी कूपे काफी उंची नजर आती है जिसकी बूट लिड बोनट से काफी ज्यादा उपर है और इसकी मदद से इसमें 422 लीटर का क्लेम्ड लगेज स्पेस मिलेगा। 

    टेललाइट्स

    Tata Curvv LED tail lights

    इसके रैपअराउंड एंड कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स दी गई है। इसके उंचे बंपर पर फॉक्स स्किड प्लेट के साथ बॉटम में सिल्वर फिनिशिंग दी गई है 

    इंजन और ट्रांसमिशन

    टाटा कर्व में नया 1.2-लीटर टी-जीडीआई (टर्बो-पेट्रोल) इंजन दिया जाएगा, इसके अलावा इसमें नेक्सन वाले 1.5-लीटर डीजल इंजन की चॉइस भी मिलेगी, जिनके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैः

    इंजन

    1.2-लीटर टी-जीडीआई टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    125 पीएस

    115 पीएस

    टॉर्क

    225 एनएम

    260 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी, 7-स्पीड डीसीटी (संभावित)

    6-स्पीड एमटी

    डीसीटी: ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    लॉन्च, संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    टाटा कर्व आईसीई को सितंबर 2024 तक लॉन्च किया जा सकता है जबकि कर्व ईवी को सबसे पहले 7 अगस्त के दिन लॉन्च किया जाएगा। आईसीई पावर्ड कर्व की टक्कर सिट्रोएन बसाल्ट से रहेगी। इसके अलावा इसे हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, होंडा एलिवेट और सिट्रोएन सी3 जैसी कॉमपैक्ट एसयूवी कार के विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा कर्व पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    sumeet v shah
    Jul 19, 2024, 6:07:07 PM

    Good Article to read.

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है